बुधवार, 5 मई 2021

उत्तर प्रदेश में सोमवार तक लाकडाउन बढा


लखनऊ । उत्तर प्रदेश में सोमवार तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है। सभी शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी। 

यूपी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र अब लॉकडाउन को दो दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। अब ये लॉकडाउन आने वाले गुरुवार और शुक्रवार यानी 6 और 7 मई को भी लागू रहेगा। प्रदेश में पहले से ही वीकेंड लॉकडाउन को बढ़ाकार तीन दिन शनिवार, रविवार और सोमवार का दिया गया है। ऐसे में ये लॉकडाउन अब 11 मई सुबह 7 बजे तक लागू रहेगा। बाकी शर्तें पूर्ववत रहेंगी।

सुबह दस से छह बजे तक खुलेंगी दवा की थोक दुकानें

 मुजफ्फरनगर । जिला मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल केंद्रीय राज्य मंत्री डा संजीव बालियान से मिला। जिस में सभी व्यापारियों को आ रही समस्याओं से अवगत कराया। राज्य मंत्री ने जिलाधिकारी जी से बात कर समस्या का निस्तारण कराया। तय किया लॉक डाउन समय में मार्केट 10 से 6 तक खुलेगी। मंगलवार अवकाश रहेगा।

 जिला मुजफ्फरनगर  केमिस्ट एसोसिएशन राज्य मंत्री और जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। 

प्रतिनिधि मंडल में जिला मुजफ्फरनगर केमिस्ट एसोसिएशन रविन्द्र सिंह (अध्यक्ष), अनिरुद्ध अग्रवाल, दीपक ( महामंत्री) शामिल थे।

जरूरी दवाओं और गैस की कमी ना हो: डा संजीव बालियान



मुजफ्फरनगर।  केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद डॉ संजीव बालियान ने मुज़फ्फरनगर में लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पर विधायक उमेश मलिक , डीएम सेल्वा कुमारी जे, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के साथ जनपद में करोना महामारी की व्यवस्थाओं में आ रही समस्याओ के निराकरण एवं आगामी रणनीति पर चर्चा की और सभी को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहा। 

इस बीच केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद डॉक्टर संजीव बालियान ने मुजफ्फरनगर कि जनता से की अपील ओर कहा कि मेरी लोकसभा क्षेत्र में करोना महामारी में आम जनमानस की सुविधा हेतु करोना पीड़ित होने पर आवश्यक दवाइयों की पूरी किट विशेषज्ञ डॉक्टरों के परामर्श सहित निम्न स्थानों पर निशुल्क उपलब्ध है।आप अपने क्षेत्र के नजदीक दिए गये नम्बर पर सम्पर्क कर घर पर पहुंचाने का भी आग्रह कर सकते हैं।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 05 मई 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 05 मई 2021*

⛅ *दिन - बुधवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078 (गुजरात - 2077)*

⛅ *शक संवत - 1943*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - ग्रीष्म* 

⛅ *मास - वैशाख (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - चैत्र)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - नवमी दोपहर 01:21 तक तत्पश्चात दशमी*

⛅ *नक्षत्र - धनिष्ठा सुबह 09:11 तक तत्पश्चात शतभिषा*

⛅ *योग - ब्रह्म शाम 07:38 तक तत्पश्चात इन्द्र*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:35 से दोपहर 02:13 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:06* 

⛅ *सूर्यास्त - 19:04* 

⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - नवमी को लौकी खाना मना होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *पेशाब में जलन होती हो तो* 🌷

👉🏻 *कपड़े को गीला करके नाभि पर रखे तो पेशाब में और पेशाब की जगह होनेवाली जलन शीघ्र ही कम हो जायेगी |*

🙏🏻 *-

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *वास्तु शास्त्र* 🌷

🏡 *एक घर में होना चाहिए एक मंदिर*

*एक घर में अलग-अलग पूजाघर बनवाने की बजाए मिल-जुलकर एक मंदिर बनवाए। एक घर में कई मंदिर होने पर वहां के सदस्यों को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *घर में बरकत नहीं हो तो* 🌷

💵 *घर में बरकत नहीं होती तो खडी हल्दी की सात गाँठे और खड़ा नमक कपडे में बांध लें और कटोरी में रख दें घर के किसी भी कोने में, बरकत होगी |*

🙏🏻 *- 



             🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक

: 4 मई रात्रि 8.41 बजे से 9 मई सायं 5.30 बजे तक

: 1 जून रात्रि 3.57 बजे से 5 जून रात्रि 11.27 बजे तक

: 28 जून प्रात: 12.57 बजे से 3 जुलाई प्रात: 6.15 बजे तक

एकादशी

07 मई, शुक्रवार वरुथिनी एकादशी

23 मई, रविवार मोहिनी एकादशी

06 जून, रविवार अपरा एकादशी

21 जून, सोमवार निर्जला एकादशी

प्रदोष


08 मई: शनि प्रदोष


24 मई: सोम प्रदोष व्रत


07 जून: सोम प्रदोष व्रत


22 जून: भौम प्रदोष

अमावस्या

वैशाख अमावस्या- मंगलवार, 11 मई 2021


ज्येष्ठ अमावस्या- बृहस्पतिवार, 10 जून 2021

पूर्णिमा


26 मई, बुधवार: बुद्ध पूर्णिमा


मेष 

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप अपने मित्रों के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। व्यवसाय में आशानुकुल सफलता मिलने से संतोष होगा, लेकिन बैठे-बिठाए लाभ पाने की आशा ना रखें। यदि आपने शेयर बाजार में कुछ पैसा लगाया हुआ है, तो आज उससे भी भरपूर लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक शांति बनी रहेगी और जीवन साथी का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज बड़े अधिकारियों से अनबन नुकसानदायक हो सकती है, इसलिए अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें।

वृष 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि आप अपने व्यवसाय में नई योजनाओं पर ध्यान देंगे, तो आपको लाभ हो सकता है। संतान के स्वभाव को देख मन में हताशा हो सकती है और भविष्य के खर्चों को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं, इसलिए आप अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन को बनाए रखें, नहीं तो आपको अपने भविष्य के लिए चिंतित होना पड़ सकता है। व्यापारियों को आज लाभ प्राप्ति के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। आज किसी परिजन की बीमारी पर भी कुछ खर्चा कर सकते हैं। सायंकाल का समय आप अपने रूठे जीवनसाथी को मनाने के लिए कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। क्रोध की अधिकता होने के कारण आपका अपने परिवार जनों से विवाद होने की आशंका बनी हुई है। दोपहर के समय नौकरी से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे, जिनके लिए आपको परेशान होना नहीं पड़ेगा और छुटपुट लाभ की संभावना बन रही है। सायंकाल के समय आपको राजकीय धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं और मित्रों व परिजनों के साथ हास परिहास में व्यतीत होगा। आज आपको आप धन लाभ तो होगा, लेकिन खर्च अधिक रहने से आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। विद्यार्थियों को अपनी तैयारियों के लिए पुनरीक्षण का अवसर प्राप्त होगा।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आप अपने कार्य में ही मस्त रहेंगे और किसी भी विरोधी की आलोचना और अड़चन की ओर ध्यान ना देकर अपने कार्य करते रहें। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। आज अचानक से व्यापारिक यात्रा के भी योग बनते दिख रहे हैं। कोई भी कार्य आरम्भ करने के बाद उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे, जिससे आपका उत्साह बना रहेगा। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आज आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे, जिससे आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे। यदि आज कोई महत्वपूर्ण कार्य करना पड़े, तो किसी वरिष्ठ या माता जी की सलाह लेकर करें, तो उसमें भरपूर सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र में नई उपलब्धियां आज आपको कड़ी मेहनत से ही मिल पाएंगी और सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। अपने किसी मित्र की सहायता के लिए आगे आइए, जिसने भविष्य में आपकी मदद की थी आज आपको चश्मे ऐसी स्थिति में रहेंगे जिसकी वजह से व्यापार में लाभ के अवसर आज आपके हाथ से निकलते रहेंगे लेकिन आपका संतोषी स्वभाव रहने से मन मन दुखी नहीं होगा।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। आज आपको विपरीत परिस्थितियां होने पर भी अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा और अपनी वाणी में सौम्यता बनाए रखनी होगी। घर गृहस्ती में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त हो जाएगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज प्रमोशन मिल सकता है। आज दिन भर आप मौज व मनोरंजन के मूड में रहेंगे और मौज को पूरा करने के लिए आवश्यक कार्य को भी नजरअंदाज करेंगे। संतान को उत्तम कार्य करते देख, आज आपके मन में संतोष होगा, लेकिन आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

तुला 

आज का दिन आपके लिए निश्चत परिणाम देने वाला होगा। कार्य क्षेत्र में आज आपके पद व अधिकारों में वृद्धि होती दिख रही है। इसके लिए आपको प्रतिकर्षण की आवश्यकता होगी, जो आपको समस्याएं दे सकते हैं। समस्याओं के समायोजित समाधान मिलने से मानसिक अशांति हो सकती है। दूर व पास की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। आज आप अपने परिजनों के साथ खरीदारी पर खर्चे कर सकते हैं। आज कार्य में सफलता मिलने से मन हताशा से भरा रहेगा, इसके कारण क्रोध की मात्रा भी आप में अधिक रहेगी। 

वृश्चिक 

आज आप कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में ही लगा रहेगा। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज बनेगी। अपनी किसी गलती से सेहत में विकार आने की आशंका बनी हुई है। सायं काल के समय संतान पक्ष से अचानक से समाचार सुनने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ आज आपकी अच्छी सांठगांठ बनेगी। इसके प्रमोशन की संभावना बन रही है। लेखन एवं कला क्षेत्र से जुड़े जातकों को प्रतिभा प्रदर्शन का मौका मिलेगा। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

धनु 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज किसी बड़े अधिकारी की कृपा आप पर बरसेगी। आपका लंबे समय से रुका हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है। आज आपके पिताजी से आपकी कुछ बहस बाजी हो सकती हैं, लेकिन दिल पर ना लें जल्दबाजी में आज बिना विचार किए कोई भी कार्य ना करें, नहीं तो नहीं तो नुकसान हो सकता है एवं आपका कार्य बिगड़ सकता है। सायंकाल के समय व्यापार की कोई डील आज फाइनल हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सायंकाल का समय परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

मकर 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज कार्य क्षेत्र में आपको अपने कार्य पर फोकस रखना होगा, नहीं तो आपकी वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। आज आप अपनी किसी समस्या का समाधान निकालने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ विचार विमर्श करेंगे। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। आज आपके तेज और पराक्रम में भी वृद्धि होगी, जिससे शत्रुओं का मनोबल टूटता दिखेगा। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद लंबे समय से चल रहा है, तो वह आज समाप्त हो सकता है।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए लाभ के नए-नए अवसर लेकर आएगा। आज व्यापार में भी दिनभर समझो आपके दोनों हाथों में लड्डू रहेंगे। यदि आप किसी कार्य में निवेश करना चाहते हैं, तो नि:संकोच होकर करें क्योंकि इसका आपको भरपूर लाभ मिलेगा। परिवार में आज कोई वाद-विवाद पनप सकता है, जिसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार पड़ सकती है। घर गृहस्ती के उपयोग की प्रिय वस्तु आज खरीदी जा सकती है। आज आपके किसी पुराने परिचित से बहुत दिनों लंबे समय बाद भेंट होगी। सायंकाल के समय आप देव दर्शन का लाभ उठाएंगे।

मीन 

आज का दिन अनुकूल रहने से आप शारीरिक व मानसिक रूप से खुशी का अनुभव करेंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी कंपटीशन में भाग लिया है, तो उसमें आज सफलता मिल सकती है। परिवार में आज किसी के विवाह की बात चल सकती है। अध्यात्म के प्रति आज आपकी रूचि बढ़ेगी। सायंकाल के समय में आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज आपको सामाजिक क्षेत्र पर दिए योगदान के लिए प्रशंसा मिलेगी। उधारी की वसूली के लिए आज यदि जाना है, तो उसके लिए दिन उपयुक्त रहेगा। आज संतान के भविष्य से संबंधित समस्याओं को हल करने के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे



जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। 

 

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। 



 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23  

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50


 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052   

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।   

 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।

मंगलवार, 4 मई 2021

वाह मुजफ्फरनगर पुलिस यूपी टाप


मुजफ्फरनगर । जनपद न बेहतर पुलिसिंग के लिए मिला प्रदेश में प्रथम स्थान  प्राप्त किया है। 

उत्तरप्रदेश- शासन स्तर से सभी जिलों के पुलिस विभाग की समीक्षा हेतु यूपीकेकेबी नामक सॉफ्टवेयर तैयार कराया गया है, जिसमे माह में हुए अपराध और अपराधियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही के आधार पर जिलों की रैंकिंग की जाती है।

माह अप्रैल 2021 में गृह विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुज़फ्फरनगर अभिषेक यादव के नेतृत्व में अपराध शीर्षक हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, फिरौती हेतु अपहरण और महिला सम्बन्धी अपराधों में कमी आने और इनसे संबंधित अपराधियो के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही कर गिरफ्तारी होने के साथ ही साथ अवैध शराब , गांजा, हीरोइन, आर्म्स की बरामदगी व इसमे संलिप्त अपराधियो के विरुद्ध की गई ताबड़तोड़ कार्यवाही, अपराधियो की संपत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही ,इनाम घोषित अपराधियो की गिरफ्तारी,जनता की समस्यायों का त्वरित निस्तारण कराने के कारण सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में जनपद मुज़फ्फरनगर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

अंजू अग्रवाल ने किया एक और नेक काम


मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में कोरोना पेशेंट के तीमारदारों के लिए भयंकर गर्मी के मौसम में जन सुविधा हेतु अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के द्वारा पानी का टैंकर पूर्ण रूप से सैनिटाइजर कराने के बाद तथा नगर पालिका परिसर से शुद्ध पेयजल भरवाकर मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर के गेट पर खड़ा कराया गया। इससे काफी मात्रा में तीमारदार शुद्ध पेयजल का उपयोग कर रहे हैं तथा कई तीमारदारों के द्वारा अध्यक्ष को दूरभाष पर इसके लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया। 

जिले में आज मिले 520 कोरोना पॉजिटिव


मुजफ्फरनगर। जिले में आज फिर 520 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 717 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।

आज मिले कोरोना पॉजिटिव में बघरा से 43, बुढ़ाना से 19, चरथावल से 17, जानसठ से 100, खतौली से 27, मोरना से 26, मुजफ्फरनगर ग्रामीण क्षेत्र से 77, पुरकाजी से 28, शाहपुर से 20, मुजफ्फरनगर शहरी क्षेत्र से 163 कोरोना पॉजिटिव मिले है।  

जबकि आज 717 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज भी कर दिया गया। जिसके बाद जनपद में एक्टिव केस की संख्या 4709 हो गई है।

मुजफ्फरनगर में तमंचे के साथ युवक का आतंकित करने वाला वीडियो वायरल





मुजफ्फरनगर l बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव से एक दबंग युवक का आतंकित करते हुए तमंचे के साथ युवक का वीडियो वायरल हुआ है l

ज्ञात हुआ है कि दबंग चर्चित रहने के लिए वीडियो बनाता है l उक्त युवक चोरी की वारदात में जेल भी जा चुका है l 

पुलिस वीडियो के आधार पर जांच में जुट गई हैं l

वीडियो बुढ़ाना इलाके के कुरथल गांव का बताया गया है

कोरोना के चलते आईपीएल अनिश्चित काल के लिए सस्पेंड

 नई दिल्ली l इंडियन प्रीमियर लीग 2021 को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है। दो दिन के अंदर तीन खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है। आज सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए। इंडियन प्रीमियर लीग गवर्निंग काउंसिल और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मिलकर यह फैसला लिया है। आईपीएल जीसी और बीसीसीआई के बीच मंगलवार को मीटिंग हुई। 


जिलाधिकारी ने गैस वितरकों को दिए दिशा निर्देश

रिकाॅर्ड फोटो

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे अपने पुरे सरकारी अमले के साथ जिला पंचायत सभागार में गैस वितरकों के साथ बैठक कर रही है । लाॅक डाउन के दौरान घर घर गैस वितरण प्रणाली को सही तरीके से कराने के लिए दिशा निर्देश दिए जा रहे है ।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...