शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020

तारक मेहता सीरियल के लेखक ने की खुदकुशी

 


मुंबई। टीवी सीरियल  तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेखकों में से एक अभिषेक मकवाना  ने आत्महत्या कर ली है।

अभिषेक लंबे समय से इस सीरियल के लिए लेखन कर रहे थे। पुलसि के अनुसार अभिषेक ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी  छोड़ा है और इसमे आर्थिक परेशानियों का जिक्र किया है। उनके परविार का आरोप है कि वह सायबर धोखाधड़ी का शिकार हुआ  और उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। मुंबई मरिर की खबर के अनुसार अभिषेक के परिवार वालों और दोस्तों का आरोप है कि उसकी मौत के बाद से ही उन्हें धोखा करने वालों की तरफ से लगातार फोन आ रहे हैं कि वह उनका पैसा लौटा दें क्योंकि अभिषेक ने उन्हें लोन में गारंटर बनाया था।

 अभिषेक मकवाना, 27 नवंबर को अपने कांदिवली वाले घर में मृत पाए गए थे,  पुलिस ने इस मामले में एक्सिडेंटल डेथ का केस दर्ज किया था। इस मामले में परिवार का बयान दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार अभिषेक के भाई जेनिस ने खुलासा किया है कि अभिषेक के ईमेल्स से फाइनेंशयिल फ्राड की बात सामने आई है।  अभिषेक के सुसाइड नोट में भी आर्थिक धोखाधड़ी की बात सामने आई है, जो वह पिछले बहुत महीनों से झेल रहा था लेकिन उसने इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं लखिा है।

प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में हफ्ते में एक दिन बिन बस्ते जाएंगे बच्चे



 लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सरकारी प्राइमरी स्कूलों  में  हफ्ते में एक दिन ‘नो बैग डे’ रखा जाएगा। इस दिन कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को  खेल-खेल में रोचक ढंग से पढ़ाई कराने पर जोर दिया जाएगा। विद्यार्थी बिना बस्ता लिए स्कूल आएंगे और खेल-खेल में मनोरंजन के माध्यम से सबक सीखेंगे। नई शिक्षा नीति-2020 के तहत नए बदलावों को लागू कराने के लिए उप मुख्यमंत्री डाॅ दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक में ये फैसला किया गया है। बैठक में विद्यार्थियों को रोचक ढंग से पढ़ाने के लिए जरूरी संसाधन जुटाने के निर्देश दिए गए।

 बैठक में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की निदेशक डाॅ सारिका मोहन ने प्री-प्राइमरी एजुकेशन को लेकर एक प्रस्तुतिकरण दिया। प्री-प्राइमरी स्तर पर विद्यार्थियों को रोचक ढंग से पाठ पढ़ाने के लिए बदलाव किए जाने पर जोर दिया। वहीं सरकारी स्कूलों में हफ्ते में एक दिन विद्यार्थियों के लिए नो-बैग डे निर्धारित करने पर भी सहमति बनी। डिप्टी सीएम ने ने बेसिक से लेकर उच्च शिक्षा तक किए जाने वाले बदलावों को लेकर एक समग्र रिपोर्ट भी तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

लगतार बढत पर भाजपा के दिनेश गोयल



मेरठ। एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना में भाजपा के प्रत्याशी दिनेश गोयल अन्य प्रत्याशियों को काफी पीछे छोड चुके हैं।   छठे राउंड में करीब साढे नौ हजार वोटों से आगे हो गए हंै। पांचवा चक्र पूरा होने तक दिनेश कुमार गोयल को 12356 तथा हेम सिंह पुंडीर को 4290 वोट मिलीं। इस चक्र में दिनेश 8066 वोटों से आगे थे।

 राउंड 7 भाजपा प्रत्याशी आगे 9507

भाजपा प्रत्याशी श्री दिनेश गोयल 14686

हेम सिंह पुण्डीर 5179

भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला तथा मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल ने दावा किया कि अब यह तय हो गया है कि भाजपा प्रत्याशी इस सीट पर विजयी होंगे।

महिला ने मोती झील में लगा दी छलांग

 


मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में शामली रोड स्थित मोतीझील में छलांग लगाकर आज सुबह एक वृद्ध महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। उसे छलांग लगाते देखकर वहां से गुजर रहे  राहगीरों ने वृद्ध महिला की  जान बचा ली। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और वृद्ध को  इलाज के लिए  जिला अस्पताल भेजा है।

तीसरे राउंड में दिनेश गोयल की लीड और बढी



मेरठ। एमएलसी स्नातक चुनाव में दिनेश गोयल तीसरे राउंड में 1.5 हजार बढ़त 5 हजार हो गई है अभी थोडी देर में 4 राऊंड पूरा होगा जिसमें यह अंतर 7 हजार होने की संभावना है

शिक्षक नेता ओम प्रकाश शर्मा के बाद पुराने दिग्गज हेम सिंह पुंडीर के लिए भी खतरे की घंटी बजती सुनाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय  कार्यालय सूत्रों के अनुसार स्नातक प्रत्याशी दिनेश गोयल आगे हैं । दो राउंड की गिनती के बाद लगभग 3400 मतों से दिनेश गोयल बढत बनाए हुए हैं। मेरठ एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना जारी है। 

दो राउंड में भाजपा प्रत्याशी दिनेश गोयल ने अच्छी बढ़त बनाई। भाजपा प्रत्याशी ने दो राउंड में 5000 से ज्यादा वोट पाई हैं, जबकि शिक्षक नेता हेम सिंह पुंडीर 2000 का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। 

मोबाइल छीन कर भाग रहे युवक की पकड़कर भीड़ ने की पिटाई तथा पुलिस को सौपा

 

मुजफ्फरनगर।शहर कोतवाली क्षेत्र के शामली स्टैंड चौकी के पास ईदगाह मोहल्ले का एक युवक अपने मोबाइल पर बात कर रहा था

तभी एक युवक ने बात कर रहें युवक का मोबाईल छीन कर भागने का प्रयास करने लगा तभी लोगो ने उक्त मोबाईल छीन कर भाग रहे युवक को पकड़ा।

तथा उक्त मोबाईल चोर युवक को लोगो ने ऐसा सबक सिखाया कि संभवत वह अब चोरी की वारदातों को हमेशा के लिये छोड़ दे 

तथा रंगे हाथों पकड़े गये  मोबाईल चोर को लोगो ने जमकर अपना गुस्सा निकाला और उसकी मौके पर ही खूब पिटाई कर डाली 

तथा उक्त मोबाइल चोर को शामली स्टैंड चौकी पुलिस के हवाले कर दिया।

दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी :ये बार्डर खुले हैं


 नई दिल्ली। किसानों के लगातार जारी प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए अपने सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए हैं। इसमें शहर में प्रवेश और निकास के लिए वैकल्पिक मार्गों से आवागमन करने का सुझाव दिया है। 

आंदोलनरत किसानों ने बुधवार को मांग की कि केन्द्र संसद का एक विशेष सत्र बुलाए और कृषि कानूनों को वापस ले। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने दिल्ली में अन्य मार्गों को जाम करने और 'अतिरिक्त कदम उठाने' की धमकी दी है। दिल्ली यातायात पुलिस ने शुक्रवार सुबह अनेक ट्वीट करके लोगों को किसान आंदोलन के कारण सिंघु, लामपुर, औचंदी, चिल्ला और अन्य बॉर्डर के बंद होने की जानकारी दी। इसमें हिदायत की गई कि हरियाणा जाने वाले लोग ढांसा, दौराला, कापसहेड़ा, रजोकरी एनएच8, बिजवासन/बजघेड़ा, पालम विहार और डूंडाहेड़ा बॉर्डर वाला रास्ता ले सकते हैं। यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, 'सिंघु बॉर्डर अब भी दोनों ओर से बंद है। लामपुर, औचंदी और अन्य छोटे बॉर्डर भी बंद हैं। कृपया वैकल्पिक माार्गों का सहारा लीजिए। मुकरबा चौक और जीटीके रोड से यातायात परिवर्तित किया गया है।' इसमें यह भी कहा गया है कि एनएच-44 भी दोनों ओर से बंद है। 

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को दिल्ली-नोएडा लिंक रोड से बचने और राष्ट्रीय राजमार्ग 24 और डीएनडी से जाने की सलाह दी है। ट्वीट में कहा गया है कि गौतमबुद्ध नगर के नजदीक किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए नोएडा लिंक रोड पर चिल्ला बॉर्डर बंद है और लोगों को दिल्ली आने-जाने के लिए नोएडा लिंक रोड से बचना चाहिए और डीएनडी वाला रास्ता चुनना चाहिए। 

एक अन्य ट्वीट में कहा गया है कि टिकरी, झाडौदा बॉर्डर यातायात के लिए बंद हैं। बदूसराय बॉर्डर कार और दो पहिया जैसे हल्के वाहनों से लिए खुला है। झटिकरा बॉर्डर केवल दोपहिया वाहनों के लिए खुला है। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि हरियाणा के लिए जो बॉर्डर खुले हैं, वे हैं- धनसा, दौराला, कपसहेरा, राजोखरी NH 8, बिजवासन / बजघेरा, पालम विहार और डूंडाहेड़ा बॉर्डर। 

वहीं, ए्क अन्य ट्वीट में कहा गया है कि एनएच-24 पर स्थित गाजीपुर बॉर्डर भी गाजियाबाद से दिल्ली के लिए बंद है। पुलिस ने लोगों को एनएच-24 से बचने की सलाह दी है। गौरतलब है कि 'दिल्ली चलो' मार्च के तहत किसान राष्ट्रीय राजधानी के अति व्यस्त सिंघु, टिकरी, नोएडा और गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं।

सीओ सिटी राजेश द्विवेदी का गाजियाबाद स्थानांतरण

 मुजफ्फरनगर l सीओ सिटी राजेश द्विवेदी का देर रात गाजियाबाद स्थानांतरण कर दिया गया l

 राज्य सरकार द्वारा मुजफ्फरनगर में सीओ सिटी के पद पर तैनात राजेश द्विवेदी का स्थानांतरण गाजियाबाद में सीओ एलआईयू के पद पर कर दिया गया l

मेरठ स्नातक सीट पर भी भाजपा की बढत


 मेरठ। शिक्षक नेता ओम प्रकाश शर्मा के बाद पुराने दिग्गज हेम सिंह पुंडीर के लिए भी खतरे की घंटी बजती सुनाई दे रही है। भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय  कार्यालय सूत्रों के अनुसार स्नातक प्रत्याशी दिनेश गोयल आगे हैं । दो राउंड की गिनती के बाद लगभग 3400 मतों से दिनेश गोयल बढत बनाए हुए हैं। मेरठ एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना जारी है। 

दो राउंड में भाजपा प्रत्याशी दिनेश गोयल ने अच्छी बढ़त बनाई। भाजपा प्रत्याशी ने दो राउंड में 5000 से ज्यादा वोट पाई हैं, जबकि शिक्षक नेता हेम सिंह पुंडीर 2000 का आंकड़ा भी नहीं छू पाए।

शिक्षक सीट का अंतिम परिणाम ये रहा-



आज का पंचांग एवँ राशिफल 04 दिसम्बर 2020


 

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 04 दिसम्बर 2020*

⛅ *दिन - शुक्रवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - हेमंत*

⛅ *मास - मार्गशीर्ष (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - कार्तिक)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - चतुर्थी रात्रि 08:03 तक तत्पश्चात पंचमी*

⛅ *नक्षत्र - पुनर्वसु दोपहर 01:39 तक तत्पश्चात पुष्य*

⛅ *योग - शुक्ल सुबह 10:30 तक तत्पश्चात ब्रह्म*

⛅ *राहुकाल - सुबह 11:07 से दोपहर 12:29 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:02* 

⛅ *सूर्यास्त - 17:55* 

(हर जिले के लिए सूर्योदय और सूर्यास्त के समय मे अंतर हो सकता हैं)

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - 

 💥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞पुण्य प्राप्ति हेतु : कर्पूर जलाने की परंपरा प्राचीन समय से चली आ रही है। शास्त्रों के अनुसार देवी-देवताओं के समक्ष कर्पूर जलाने से अक्षय पुण्य प्राप्त होता है। अत: प्रतिदिन सुबह और शाम घर में संध्यावंदन के समय कर्पूर (कपूर) जरूर जलाएं। 

पितृदोष और कालसर्पदोष से मुक्ति हेतु : कर्पूर जलाने से देवदोष व पितृदोष का शमन होता है। अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि हमें शायद पितृदोष है या काल सर्पदोष है। दरअसल, यह राहु और केतु का प्रभाव मात्र है। 

 प्रतिदिन सुबह, शाम और रात्रि को तीन बार घी में भिगोया हुआ कर्पूर जलाएं। घर के शौचालय और बाथरूप में कर्पूर की 2-2 टिकियां रख दें। बस इतना उपाय ही काफी है।


🌷 *चार बातों को याद रखो* 🌷

➡ *१] ब्रह्मनिष्ठ महापुरुषों व ज्ञानवृद्ध बड़े-बुजुर्गों का आदर करना |*

➡ *२] छोटों की रक्षा करना और उन पर स्नेह करना |*

➡ *३] सत्संगी बुद्धिमानों से सलाह लेना और*

➡ *४] मूर्खों के साथ नहीं उलझना |*

🌷 *नम्रता के तीन लक्षण*

👉🏻 *१] कडवी बात का मीठा जवाब देना |*

👉🏻 *२] क्रोध के अवसर पर भी चुप्पी साधना और*  

👉🏻 *३] किसीको दंड देना ही पड़े तो उस समय चित्त को कोमल रखना |*

🌞 ~ *हिन्दू पंचांग* ~ 🌞


🌷 *कालभैरव अष्टमी* 🌷

🙏🏻 *धर्म ग्रंथों के अनुसार मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालभैरव अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव ने कालभैरव का अवतार लिया था। इसलिए इस पर्व को कालभैरव जयंती को रूप में मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 07 दिसम्बर,सोमवार को है।*

🙏🏻 *भगवान कालभैरव को तंत्र का देवता माना गया है। तंत्र शास्त्र के अनुसार,किसी भी सिद्धि के लिए भैरव की पूजा अनिवार्य है। इनकी कृपा के बिना तंत्र साधना अधूरी रहती है। इनके 52 रूप माने जाते हैं। इनकी कृपा प्राप्त करके भक्त निर्भय और सभी कष्टों से मुक्त हो जाते हैं। कालभैरव जयंती पर कुछ आसान ज्योतिष शास्त्र के उपाय कर आप भगवान कालभैरव को प्रसन्न कर सकते हैं।*

➡ *ये हैं कालभैरव को प्रसन्न करने के 11 उपाय, कोई भी 1 करें*

🙏🏻 *1. कालभैरव अष्टमी को सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद कुश (एक प्रकार की घास) के आसन पर बैठ जाएं। सामने भगवान कालभैरव की तस्वीर स्थापित करें व पंचोपचार से विधिवत पूजा करें। इसके बाद रूद्राक्ष की माला से नीचे लिखे मंत्र की कम से कम पांच माला जाप करें तथा भैरव महाराज से सुख-संपत्ति के लिए प्रार्थना करें।*

🌷 *मंत्र- 'ॐ हं षं नं गं कं सं खं महाकाल भैरवाय नम:'*

🙏🏻 *2. कालभैरव अष्टमी पर किसी ऐसे भैरव मंदिर में जाएं, जहां कम ही लोग जाते हों। वहां जाकर सिंदूर व तेल से भैरव प्रतिमा को चोला चढ़ाएं। इसके बाद नारियल, पुए, जलेबी आदि का भोग लगाएं। मन लगाकर पूजा करें। बाद में जलेबी आदि का प्रसाद बांट दें। याद रखिए अपूज्य भैरव की पूजा से भैरवनाथ विशेष प्रसन्न होते हैं।*

🙏🏻 *3. कालभैरव अष्टमी को भगवान कालभैरव की विधि-विधान से पूजा करें और नीचे लिखे किसी भी एक मंत्र का जाप करें। कम से कम 11 माला जाप अवश्य करें।*

🌷 *- ॐ कालभैरवाय नम:।*

🌷 *- ॐ भयहरणं च भैरव:।*

🌷 *- ॐ ह्रीं बटुकाय आपदुद्धारणाय कुरूकुरू बटुकाय ह्रीं।*

🌷 *- ॐ भ्रां कालभैरवाय फट्*

🙏🏻 *4. कालभैरव अष्टमी की सुबह भगवान कालभैरव की उपासना करें और शाम के समय सरसों के तेल का दीपक लगाकर समस्याओं से मुक्ति के लिए प्रार्थना करें।*

👉🏻 *शेष कल.....*

📖 🙏पंचक

19 दिसंबर 

प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक

दिसंबर 2020 त्यौहार

3 गुरुवार संकष्टी चतुर्थी

11 शुक्रवार उत्पन्ना एकादशी

12 शनिवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)

13 रविवार मासिक शिवरात्रि

14 सोमवार मार्गशीर्ष अमावस्या

15 मंगलवार धनु संक्रांति

25 शुक्रवार मोक्षदा एकादशी

27 रविवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)

30 बुधवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत


मेष 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपके परिवार में सुख और शांति बढ़ेगी और आपको अपने घर में सुख मिलेगा। काम के सिलसिले में भी आज का दिन काफी अच्छा रहेगा और आप आज के दिन को काफी प्रोडक्टिव बनाएंगे। आज के दिन को काफी संतुलित रखेंगे और अपने परिवार पर भी पूरा ध्यान देंगे। मन में खुशी का एहसास होगा। मानसिक तनाव में कमी आएगी। प्रेम जीवन में सुख मिलेगा और शादीशुदा जातकों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव बना रहेगा लेकिन आप कोई ना कोई हल निकाल लेंगे।

वृष 

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। काम के सिलसिले में  आप ज्यादा मेहनत और फोकस करके काम करेंगे जिससे आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपकी कार्यकुशलता सिद्ध होगी। मनपसंद काम को आज जी भर के करने का मन करेगा और उसमें सफलता मिलेगी। इनकम में बढ़ोतरी होने से खुशी होगी। परिवार के छोटों का सहयोग मिलेगा और परिवार को मान सम्मान की प्राप्ति होगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में समरसता रहेगी। प्रेम जीवन जीने वालों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपके प्रिय की सेहत बिगड़ सकती है और उनके स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन बढ़ेगा।

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रहने वाला है। परिवार में सुख शांति रहेगी। आप अपनी बातों से लोगों का दिल जीतेंगे। संगीत में हाथ आजमा सकते हैं। प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद समाचार मिलेंगे। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन तनावपूर्ण रहेगा। आपके जीवन साथी की सेहत कमजोर रहेगी। उत्तम भोजन का आनंद लेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में आज प्रेम रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। प्रेम पूर्वक संतान से व्यवहार करेंगे। काम के सिलसिले में आपकी कार्यकुशलता आपको अच्छे नतीजे दिलवाएगी। आपका साहस बढ़ेगा और आप चुनौतियों से लड़ने में कामयाब रहेंगे। आपकी इनकम सामान्य गति से आएगी।

सिंह 

आज का दिन तनाव से भरा रहेगा। रिस्क लेने की प्रवृत्ति जागेगी। व्यापार में सफलता मिलेगी। यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं लेकिन उसमें नुकसान अधिक होगा, इसलिए सावधानी बरतें। मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहेंगे। थकान का अनुभव होगा। कमजोरी महसूस होगी। काम के सिलसिले में दिनमान आपके अनुकूल होगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा लेकिन प्रेम जीवन जीने वालों को अपने प्रिय का मूड देख कर बात करने से अच्छा महसूस होगा।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए थोड़ा नाजुक रहेगा लेकिन आपका मन खुश रहेगा, जिससे कई काम बनेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। कोई समस्या है तो वह भी साथ मिल बैठकर दूर हो जाएगी। दांपत्य जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। जीवनसाथी से किसी खास मुद्दे पर चर्चा होगी। कामों में आप शॉर्टकट अपनाने का कोशिश करेंगे जो कि नुकसानदायक होगा। पारिवारिक जीवन में कुछ अशांति हो सकती है किन परिवार के सदस्यों कि सेहत अच्छी रहेगी।

तुला 

आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। परिवार के लोगों का सपोर्ट रहेगा और परिवार के लोगों में अच्छा तालमेल होगा। आपको सुख मिलेगा। किसी नए कार्य का विचार कर सकते हैं। घर की साफ सफाई पर ध्यान देंगे। काम के सिलसिले में भी अनुकूल स्थितियां रहेंगी। आपका ट्रांसफर होने के योग बन सकते हैं। यात्रा करने से बचें। अपने सहयोगियों पर अधिक विश्वास ना करें। गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। शादीशुदा जातक अपने गृहस्थ जीवन में जीवनसाथी के मन की कोई बात पूरी करेंगे।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। भाग्य का सितारा बुलंद होने से काम बनेंगे। लंबे समय से अटकी हुई योजनाएं चलेंगी। कामों में सफलता मिलने से हर्ष होगा। इनकम बढ़ेगी। अनियमित खानपान की वजह से शरीर दिक्कत महसूस कर सकता है और आप बीमार पड़ सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का सुख और सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे और अपने प्रिय की खुशी पाने के लिए आप कोई बढ़िया सा गिफ्ट दे सकते हैं।

धनु 

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। मानसिक तनाव बढ़ेगा। इसकी वजह से दांपत्य जीवन में भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ससुराल के लोगों से आपके संबंधों पर कुछ गलत असर पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। इनकम बढ़ेगी। खर्चों में कमी आएगी। व्यापार के मामले में अच्छा लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन के लिए भी दिन अच्छा है लेकिन शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन चुनौतीपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी अपने परिवार वालों को लेकर कोई ऐसी टिप्पणी करेगा जो आप को नागवार गुजरेगी और इससे आपके बीच तनाव बढ़ेगा।

मकर 

आज का दिन आपके लिए रहेगा। आपको अपने मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। जरूरी खर्च करेंगे। व्यर्थ के खर्चों से मुक्ति मिलेगी। प्रेम जीवन में खुशनुमा पल आएंगे। आपका प्रिय आपका साथ देगा और एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में आज का दिन बढ़िया रहेगा। संतान भी तरक्की करेगी और काम के सिलसिले में आपको भी बेहतरीन नतीजे हाथ लगेंगे। अपने जीवन साथी के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा और आज परिवार की जरूरत को समझते हुए कोई नया जरूरत का घरेलू सामान खरीद सकते हैं।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा और आपके काम में भी आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा। किसी अन्य व्यक्ति का हस्तक्षेप आपके रिश्ते को खराब कर सकता है। आपकी इनकम बढ़ेगी, जिससे आप खुश होंगे। आपके पिताजी से आपकी अच्छी ट्रेनिंग होगी और घर में सुख शांति रहेगी।

मीन 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा। रिश्ते में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। शादीशुदा जातकों को संतान से सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन में भी तनाव कम होगा। अपने शरीर का ध्यान रखें और बीमार पड़ने से बचें। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। काम के सिलसिले में कुछ चुनौतियां जरूर आएंगी। आप अपनी बुद्धिमानी से हर मुश्किल चुनौती को आसान बना लेंगे


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।


आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। 



 

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31

 

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57


  

शुभ वर्ष : 2021, 2031, 2040, 2060    

 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान 

 

शुभ रंग : नीला, काला, भूरा 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...