बुधवार, 24 जून 2020

पश्चिम उत्तर प्रदेश में आ ही गया मानसून

लखनऊ. पूरे प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड का इलाका जो अब तक तक बारिश से सराबोर नहीं हुआ था अब उसके भी तर बतर होने का समय आ गया है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आज 24 जून से लेकर 26 जून तक पूरे प्रदेश में जमकर बारिश होगी. पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रदेश तक कई शहरों में भारी से भारी बारिश का भी अनुमान जताया गया है. मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यानी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. इस दौरान तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना रहेगा.


एनसीआर से लगे कुछ जिलों को छोड़ दिया जाए तो प्रदेश के बाकी इलाकों में 5 से 10 सेंटीमीटर तक बारिश आज होने का अनुमान है. 25 तारीख को इसमें और तीव्रता देखी जा सकेगी. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 25 जून को प्रदेश में कई जगहों पर 20 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है. पूर्वांचल, तराई, मध्य यूपी और बुंदेलखंड में इस मानसूनी सीजन की सबसे ज्यादा बारिश 25 जून को होने का अनुमान है. उड़ीसा के ऊपर बना चक्रवातीय सिस्टम भी प्रदेश में मानसून को रफ्तार देने में मददगार साबित होगा. लखनऊ और आसपास के जिलों में ज्यादातर बादलों की आवाजाही देखी जाएगी और कुछ जगहों पर बौछारें पड़ सकती हैं. अभी तक के अनुमान के मुताबिक 27 जून से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला बहुत कम हो जाएगा. हालांकि पूर्वी और मध्य यूपी में बारिश जारी रहेगी. 29 जून से पूर्वाचल और मध्य यूपी में भी बारिश का सिलसिला काफी थम जाएगा.


वरिष्ठ आईएएस अधिकारी का घर में ही मिला शव

बेंगलुरु। आइ ए एस अधिकारी बी एम विजय शंकर मंगलवार रात बेंगलुरु में अपने आवास पर मृत मिले हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। सीबीआई 4 हजार करोड़ रुपये के आईएमए पोंजी घोटाले में शंकर के खिलाफ मुकदमा चलाना चाहती थी। 


पुलिस के अनुसार बेंगलुरु शहरी जिले के पूर्व उपायुक्त शंकर यहां जयानगर में अपने आवास पर मृत मिले हैं। उन्होंने विस्तृत जानकारी दिये बिना कहा, 'यह सच है कि वह अपने घर पर मृत मिले हैं।'' विजय शंकर पर आईएमए पोंजी घोटाले पर पर्दा डालने के लिए कथित रूप से रिश्वत लेने का आरोप है। 


 


कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी नीत गठबंधन सरकार ने 2019 में एक विशेष जांच दल का गठन किया था, जिसने शंकर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद भाजपा सरकार ने इस मामले को सीबीआई के हवाले कर दिया। सीबीआई के सूत्रों ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि हाल ही में एजेंसी ने इस मामले में शंकर और दो अन्य लोगों को के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए राज्य सरकार से अनुमति मांगी थी।


आज का पंचांग और राशिफल 24 जून 2020


🌞 🕉~ *आज का पंचांग* ~ 🕉🌞


                     *।। श्री हरि : ।।*


⛅ *दिनांक - 24 जून 2020*


⛅ *दिन - बुधवार* 


⛅ *विक्रम संवत - 2077*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - वर्षा*


⛅ *मास - आषाढ़*


⛅ *पक्ष - शुक्ल* 


⛅ *तिथि - सुबह 10:14 तक तृतीया*


⛅ *नक्षत्र - दोपहर 01:10 तक पुष्य*


⛅ *योग - सुबह 09:09 तक व्याघात*


⛅ *राहुकाल - दोपहर 12:29 से 02:10* 


⛅ *सूर्योदय - 05:59*


⛅ *सूर्यास्त - 19:22* 


⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - विनायक चतुर्थी*


 💥 *विशेष - तृतीया को परवल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


 


🌷 *अनिद्रा से छुटकारा* 🌷


👌🏻 *१० मिनट विधिवत श्वासन करने से या जीभ के अग्रभाग को दाँतो से थोडा दबाकर १० मिनट तक ज्ञान मुद्रा लगा के बैठने से शारीरिक – मानसिक तनाव व अनिद्रा आदि की बीमारी दूर होती है।*


कालसर्प दोष के लक्षण : 


 


1. मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता। 


 


 


2. व्यवसाय में हानि बार-बार होना। 


 


3. अपनों से ठगा जाना।


 


4. अकारण कलंकित होना। 


 


5. संतान नहीं होना या संतान की उन्नति नहीं होना। 


 


6. विवाह नहीं होना या वै‍वाहिक जीवन अस्त-व्यस्त होना। 


 


7. स्वास्थ्य खराब होना।


 


8. बार-बार चोट-दुर्घटनाएं होना। 


 


9. अच्‍छे किए गए कार्य का यश दूसरों को मिलना। 


 


10. भयावह स्वप्न बार-बार आना, नाग-नागिन बार-बार दिखना।


 


11. काली स्त्री, जो भयावह हो या विधवा हो, रोते हुए दिखना। 


 


12. मृत व्यक्ति स्वप्न में कुछ मांगे, बारात दिखना, जल में डूबना, मुंडन दिखना, अंगहीन दिखना। 


 


13. गर्भपात होना या संतान होकर नहीं रहना


 


आगे उपाय कल...........


 


🌷 *वर्षा ऋतु विशेष* 🌷


☔ *अभी वर्षा ऋतु चल रही है, इसे शास्‍त्रीय भाषा में आदानकाल बोलते है, जठराग्नि दुर्बल होती है। वायु, गैस की तकलीफें उभरती हैं, पित्त संचित होता है, अगर सावधान नहीं रहें तो पित्त व वात मिलकर हार्ट अटैक बना सकता है, इस आदानकाल में कब्जियत न रहे इसका ध्‍यान रखना चाहिए।*


☔ *करने योग्य* ☔


✅ *१) पेट साफ़ रहे इसके लिए हरड़ रसायन २ -२ गोली खाना, हरड रसायन , रसायन से बना हुआ टोनिक है, दिनभर खाया हुआ टोनिक बन जायेगा।*


✅ *२) शुद्ध वातावरण व शुद्ध जल का सेवन करना।*


✅ *३) मधुर भोजन, चिकनाईवाला, शरीर को बल देनेवाला भोजन करना चाहिये और दोपहर के भोजन में नींबू, अदरक, सैंधा नमक, लौकी, मैथी, खीरा, तुरई आदि खाने चाहिए।*


✅ *४) वर्षाऋतु में पानी गरम करके पियें अथवा तो पानी की शुद्धता का ध्यान रखें।*


✅ *५) वायुप्रकोप से जोडों में दर्द बनने की संभावना है और बुढ़ापे में लकवा मारने की संभावना बढ़ जाती है , भोजन में लहसुन की छौंक लकवे से फाईट करता है।*


✅ *६) चर्मरोग, रक्तविकार आदि बिमारियों की इस ऋतु में संभावना बढ़ जाती है। नींबू, अदरक, गाजर, खीरा स्वास्थ्‍यप्रद रहेगा।*


✅ *७) सूर्यकिरण स्नान सभी ऋतुओं में स्वास्थ्‍य के लिए हितकारक है।*


✅ *८) अश्विनी मुद्रा- श्वांस रोककर योनि संकोच लेना और मन में भगवान का जप करना इस सीज़न की बी‍मारि‍यों को भगाने की एक सुंदर युक्ति है।*


☔ *न करने योग्य* ☔


❌ *१) गरम, तले हुए, रूखे, बासी, डबल रोटी, आटा लगा हुआ बिस्किट आदि स्वास्थय के लिए इस सीज़न में हितकर नहीं है, फास्ट फ़ूड से बचना चाहिए।*


❌ *२) देर रात बारिश के सीज़न में न जागें।*


❌ *३) अधिक श्रम, अधिक व्यायाम न करें।*


❌ *४) खुले आकाश में सोना खतरे से खाली नहीं है।*


❌ *५) ज्यादा देर तक शरीर भीगा हुआ न रखें, सिर गिला हो तो तुरंत पोछ लें।*


❌ *६) भीगे शरीर न सोयें और रात्रि को स्नान न करें, मासिक धर्म आये तो तुरंत स्नान करके सूखे कपडे से अपने को पींछ लें ।*


🙏🏻 *- 🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻पंचक


8 जुलाई 


दोपहर 12.31 से 13 जुलाई प्रातः 11.15 बजे तक


4 अगस्त


 रात्रि 8.47 से 9 अगस्त सायं 7.05 बजे तक


 


मेष - 


आज का दिन आपके लिए कुछ नई उपलब्धियों वाला हो सकता है। आपको नए अवसर और योजनाओं से लाभ प्राप्त होने का संकेत कार्ड्स कर रहे हैं। हालांकि, कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए मानसिक रुप से थका देने वाला हो सकता है। काफी मशक्कत के बाद मिला परिणाम आपको राहत देगा।


 


वृषभ -


आज का दिन आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपको अपने व्यवहार पर काफी नियंत्रण रखना पड़ेगा। आज आपको अपनी वाणी से हानि हो सकती है। आज आप कुछ मामलों में आलोचना कर सकते हैं और अपने आसपास की हर चीज में गलतियां निकालेंगे। आप घर और कार्यस्थल पर किसी के साथ बोलचाल भी बंद कर सकते हैं। अपने व्यवहार को संयमित करने की आवश्यकता है।


 


मिथुन - 


आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले थोड़ा कमतर हो सकता है। किसी से विवाद या बहस होने की आशंका है। आज आप अपने आसपास कुछ अजीब सी हलचल महसूस करेंगे। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले आपको उसके बारे में गहराई से विचार करना होगा। व्यक्तिगत मामलों में खुद को ठगा हुआ या कुछ निराशा से भरा हुआ महसूस कर सकते हैं।


 


कर्क - 


आज का दिन थोड़ा थकान और भारीपन के साथ गुजरेगा। आपमें उत्साह की कमी रह सकती है। काम को लेकर आपका रवैया टालमटोल वाला रह सकता है। आप में से कुछ में साहस की कमी हो सकती है, बहुत अधिक चिंता या भय हो सकता है। आप में से कुछ बहुत भटकाव और असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। आपके आस-पास के लोग कोई षडयंत्र या जोड़ तोड़ कर सकते हैं। सावधान रहें।


 


सिंह - 


आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता और दौड़ भाग से भरा हुआ रह सकता है। आपको आज कई चीजें एक साथ मैनेज करनी पड़ सकती हैं। आज कुछ घटनाक्रम बहुत तेजी से घट सकते हैं, आप इसके लिए तैयार नहीं रहेंगे। कुछ काम आपकी लापरवाही से अटक सकते हैं। दिन आपके लिए नई बातों की शुरुआत के लिहाज से काफी अच्छा रह सकता है। आपको इसका लाभ उठाना चाहिए।


 


कन्या - 


आज आपके लिए आशा की नई किरण मिलने जैसा दिन हो सकता है। व्यवसायिक जीवन में कुछ नया होने की उम्मीद आज जाग सकती है। कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फ़ायदेमंद होगी। कुछ पुराने मामलों में आपको राहत भी मिल सकती है। समय अच्छा गुजरेगा, दिन आपके अनुकूल है।


 


तुला - 


आज का दिन आपके लिए अपनी सहनशीलता को जांचने का है। आप खुद पर परिस्थितियों को हावी ना होने दें। आज कुछ चीजों में आप बेचैनी का अनुभव कर सकते हैं। अपने मन को शांत करें और जब तक यह टल ना जाए, इसी स्थिति में रहें। कभी-कभी, जितना अधिक आप किसी स्थिति का विरोध करते हैं, वह उतनी ही आपके लिए परेशानी का कारण बनती है।


 


वृश्चिक -


आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर करने का होगा। आपके मन में कई तरह के विचार पूरे दिन उठते रहेंगे। नए विचारों के साथ आगे बढ़ने का अच्छा समय है। भावनात्मक रूप से आप काफी दबे हुए हैं, अपनी भावनाओं खुल कर व्यक्त करने का समय है। आप आज कई मामलों में परिस्थितियों को रुका हुआ पाएंगे। एक ठहराव सा आपके सामने होगा।


 


धनु - 


आज आपके दिन का काफी समय फालतू गुजर सकता है। कुछ लोग आपको लक्ष्य से भटका सकते हैं। अपने आप को थोड़ा संतुलित रखें। किसी की बात या बहकावे ना आएं। आज कुछ फालतू कामों में आपकी ऊर्जा खर्च हो सकती है। जिम्मेदारियों पर फोकस कम रह सकता है या कुछ ऐसे काम आपके हिस्से आ सकते हैं, जिनका कोई खास परिणाम आपको ना मिले।


 


मकर - 


आज का दिन कुछ लोगों के जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ हो सकता है। कोई बड़ा बदलाव या घटना के आज आप साक्षी बनेंगे। कुछ लोगों के लिए दिन काफी रोमांचक और यादगार रह सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आपके लिए समय काफी अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। कुछ मामलों में छोटे विवाद भी हो सकते हैं। थोड़ा सोच-समझकर ही बोलें।


 


कुंभ - 


आज आपका दिन कुछ अच्छे विचारों और घटनाओं वाला हो सकता है। कुछ लोगों को परिवार के साथ घूमने का मौका मिलेगा। दिन कुछ आराम में गुजरेगा। आपके पास जिम्मेदारियां पर्याप्त रह सकती हैं, लेकिन उनको पूरा करने का दबाव आज कम रहेगा। मित्रों के साथ कुछ तीखी बातें हो सकती हैं, जिन्हें आपको समय रहते संभालना होगा।


 


मीन - 


आज अगर आप अपनी पूंजी को कहीं लगाने या किसी जगह निवेश करने के लिए सोच रहे हैं तो ये आपके लिए बहुत अच्छा समय है। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त करने वाले लोगों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ मतभेद रह सकता है। थोड़ा कन्फ्यूजन और गलतफहमी की स्थिति बन सकती है। दिन फिर भी अंत में आपके लिए सफलतादायक रहेगा


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं।


 


6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।  


 


 


शुभ दिनांक : 6, 15, 24 


 


शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78


 


  


शुभ वर्ष : 2022, 2026


   


ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी


 


शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी   


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।


मंगलवार, 23 जून 2020

मंत्री कपिलदेव ने सुनी ज़न समस्या

टीआर ब्यूरो l


मुजफ्फरनगर l कपिल देव अग्रवाल राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) उत्तर प्रदेश सरकार ने मुज़फ्फरनगर के जनमंच के बैनर पर अलग अलग क्षेत्रो से सम्बंधित व्यापारी, वकील,चार्टर्ड अकाउंटेंट,स्कूल प्रबंधक,डॉक्टर ,आदि प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों से ऑनलाइन वीडियो कॉल वर्चुअल संवाद करके सबसे जनपद व प्रदेश की,समस्याओ की जानकारी ली


सभी प्रतिनिधियों ने सभी क्षेत्रों से सम्बंधित व आम नागरिकों से जुड़ी सुरक्षा,रोजगार,बिजली बिल, आदि की समस्या से मंत्री को अवगत कराया बाद में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी आश्वस्त किया की जनहित में आपके द्वारा बताई गई सभी समस्याओ को दूर करवाने प्रयास करेंगे l


पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर कोरोंना की मार, 7 खिलाड़ी पॉजिटिव

नई दिल्ली l पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर कोरोना वायरस की जबर्दस्त मार पड़ी है. पाकिस्तान के 7 और खिलाड़ी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं. सोमवार को तीन खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब मंगलवार को 7 और खिलाड़ियों को ये महामारी हो गई. बल्लेबाज फखर जमान, इमरान खान, काशिफ भट्टी, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान और वहाब रियाज को कोरोना हो गया है.


बता दें सोमवार को पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी हारिस रऊफ, शादाब खान और हैदर अली कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. मतलब उसके कुल 10 खिलाड़ी इस वायरस के चपेट में आ चुके हैं. पाकिस्तान को आगामी रविवार को इंग्लैंड दौरे पर रवाना है और उससे पहले ही उसके दस खिलाड़ियों को कोरोना हो गया है. अब सवाल ये है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम क्या इंग्लैंड का दौरा करेगी?


विकास पुरुष डॉ संजीव बालियान को लगा जन्मदिवस की बधाइयों का तांता

टीआर ब्यूरो l


मुजफ्फरनगर l विकास पुरुष युवा दिलों की धड़कन केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान को आज उनके जन्मदिवस पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा कई समाजसेवी संस्थाओं पार्टी के पदाधिकारियों सहित समाज के गणमान्य लोग आज उनके आवास पर उन्हें बधाई देने पहुंचे लेकिन जैसे ही पता लगा केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान के चलते दिल्ली में है लोगों में काफी निराशा रही केंद्रीय मंत्री को पार्टी के पदाधिकारियों ने फोन पर उनका जन्म दिवस की बधाई दी जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला विधायक उमेश मलिक नितिन मलिक जिला मीडिया सह प्रभारी अचिन्त मित्तल विकास अग्रवाल शरद शर्मा मनीष ऐरन सहित कई अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें फोन पर उनके जन्मदिवस की बधाई दीl टी आर न्यूज़ परिवार की तरफ से  विकास पुरुष डॉक्टर संजीव बालियान को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई


श्रीराम कोलेज में कार्य शाला सम्पन्न

मुजफ्फरनगर l श्रीराम कॉलेज में जारी दो सप्ताह अवधि की कार्यशाला (शैक्षिक संस्थानों में आतंरिक गुणवत्ता योजना का निष्पादन) के दूसरे दिवस पर आज एकेडिमिक एडमिनिस्ट्रेशन थीम पर चर्चा हुई। परिचर्चा की शुरूआत करते हुये श्रीराम कॉलेज के कम्प्यूटर विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डा0 नीतू सिंह ने कहा कि महाविद्यालय में छात्र-छात्रों के प्रवेश में एडमिशन प्रकोष्ठ का एक बडा योगदान है। 


उन्होंने ’’मैथर्ड आफ एक्सेक्यूटिंग इंटरनल क्वालिटी प्लान इन एजूकेशनल इंस्टीटूशनल’’ विषय पर बोलते हुये कहा कि इंटरनल क्वालिटी असुरेन्स में एडमिशन की अपनी एक अलग ही भूमिका है। शैक्षिक, भौतिक मूलढांचा, तिथि प्रबंधन, संसाधन प्रबंधन, अनुशासन और सुरक्षा इवेन्ट इन सभी के द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से रेवेन्यू विकसित होता है और ये सभी प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित होते है। यदि इन सब बातों का ध्यान नहीं रखा जायेगा तो वे प्रवेश प्रक्रिया को प्रभावित करेंगे। इसी के साथ प्रोफेसर नीतू ने महाविद्यालय की प्रवेश समिति के उददेश्य के बारे मे विस्तार पूर्वक बताते हुये कहा कि विद्यार्थियों को सर्वप्रथम एडमिशन काउंसलर उसके इंटर के विषय के अनुरूप महाविद्यालय में संचालित कोर्स चयनित करने में सहायता करते है। साथ ही कोर्स पूर्णकर मिलने वाले रोजगार के बारे में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते है। विद्यार्थियों को काउंसिलिंग महाविद्यालय में पहुचने पर ही मिलती है। मेरिट में आये विद्यार्थी को उसकी मेरिट के अनुसार फीस में छूट दिया जाता है। गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में स्थापित श्रीराम चैरिटेबिल ट्रस्ट की ओर से छात्रावृत्ति प्रदान की जाती है जिससे वे अपनी शिक्षा को आसानी से पूरा कर सके। इसके अलावा श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज में प्रत्येक वर्ष छात्राओं को प्रोत्साहित एवं उकी प्रतिभा को निखारने के लिये टेलेन्ट सर्च प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है जिसमें श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज में संचालित सभी कोर्सेज में कुछ फ्री सीट, 50 प्रतिशत डिस्काउंट तथा 25 प्रतिशत तक छात्राओं को फीस में छूट दी जाती है। 


इस अवसर पर आगे बोलते हुये प्रोफेसर नीतू ने कहा कि देश विदेश में फैली हुई महामारी कोविड-2019 की समस्या को ध्यान में रखते हुये इस वर्ष महाविद्यालय में यह टैलेन्ट सर्च छात्र एवं छात्राओं दोनो के मनोबल को बढावा देने के लिये आयोजित किया जायेगा ताकि कोई भी विद्यार्थी कोरोना काल के चलते शिक्षा से वंचित न रह जाए। 


   उन्होंने अपने वक्तव्य को पूरा करते हुये कहा कि महाविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया को पूर्ण करने में पारदर्शिता का सम्पूर्ण ध्यान रखा जाता है। इसी क्रम में उन्होंने बताया कि विद्यार्थी की सुगमता के लिये महाविद्यालय की वेबसाइट पर एडमिशन हेतु वेबपोर्टल पर प्रवेश प्रक्रिया उपलब्ध करायी गई है जिससे विद्यार्थी अपने घर से ही एडमिशन के लिये रजिस्ट्रेशन करा सकते है। साथ ही महाविद्यालय द्वारा छात्र-छात्राओं के प्रवेश के लिये विश्वविद्यालय आनलाईन वेबपोटल पर पूर्णतया निःशुल्क आनलाईन रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। 


  इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रवेश प्रकोष्ठ से शरद कौशिक ने अपने वक्तव्य में कॉपेरेट रिसर्च सेंटर के विषय पर व्याख्यान दिया। 


   इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज निदेशक डा0 आदित्य गौतम, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल, श्रीराम कॉलेज आफ इंजीनियरिंग के निदेशक डा0 आलोक गुप्ता, श्रीराम गर्ल्स कॉलेज के निदेशक डा0 मनोज धीमान,, श्रीराम कॉलेज आफ मैनेजमेंट के डीन पंकज शर्मा, श्रीराम कॉलेज के एकेडिमिक डीन डा0 विनित शर्मा, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष रवि गौतम, कम्प्यूटर एप्लीकेशन विभाग के डीन निशांत राठी, प्रोफेसर नीतू सिंह, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के विभागाध्यक्ष विवेक त्यागी, वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डा0 सौरभ मित्तल, बेसिक साइंस विभाग की विभागाध्यक्षा डा0 पूजा तोमर, बायोसाइंस विभाग के विभागाध्यक्ष डा0 सौरभ जैन आदि 100 लोग तकरीबन वेबिनार में उपस्थित रहे। 


 


दिल्ली पाक उच्च योग से कर्मचारी आधे होंगे

नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास में जासूसी मामला सामने आने और इस्लामाबाद में भारतीय राजनयिकों के दुर्व्यवहार के बाद अब भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। पाकिस्तान के साथ अपने कूटनीतिक संबंधों को भारत अब कम करने जा रहा है। भारत ने पाकिस्तान से मंगलवार (23 जून) को कहा कि वो नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में अपने कर्मचारियों की संख्या में 50 फीसदी की कटौती करे।


भारत की तरफ से यह फैसले नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास से 2 कर्मचारियों को रंगे हाथ जासूसी के आरोप में पकड़े जाने के कुछ हफ्ते बाद उठाया गया है। इसके जवाब में पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों ने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के 2 कर्मचारियों को पकड़ कर उनका टॉर्चर किया। उन दोनों को सड़क दुर्घटना और फर्जी करेंसी के केस में फंसाया गया।


जिले में 8 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप

टीआर ब्यूरो l


मुजफ्फरनगर  l आठ नए कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद ज़िला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग विभाग में हड़कंप मच गया जिनमें से दो आबू पूरा और 6 कृष्णापुरी के है रात गर्मी रहेगी 3 मरीज सही होकर अपने घर की तरफ रवाना हुए हैं. में कोरोना के 8 नए मामले सामने आए हैं 


जनपद में कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या 85 हो गई.  कृष्णापुरी निवासी और दो अबुपूरा निवासी है मुजफ्फरनगर में आज 48 जांच रिपोर्ट आई है, जिसमें 8 पॉजिटिव पाए गए हैं। 3 संक्रमित मुजफ्फरनगर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज से ठीक होकर डिस्चार्ज भी किए जा रहे हैं. 


हर थाने तहसील और ब्लॉक में बनेगी कोविड हेल्प डेस्क

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के हर थाना, चिकित्सालय, राजस्व न्यायालय/तहसील, विकास खण्ड और जेल में कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि कोविड हेल्प डेस्क पर कोविड-19 के संक्रमण से बचाव सम्बन्धी सावधानियों के पोस्टर लगाए जाएं. कोविड हेल्प डेस्क पर पल्स ऑक्सीमीटर, इंफ्रारेड थर्मामीटर और सैनेटाइजर उपलब्ध हो. कोविड हेल्प डेस्क पर  तैनात कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाए. इन कर्मियों को मास्क और ग्लब्स उपलब्ध कराए जाएं.


मुख्यमंत्री मंगलवार को लोक भवन में उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे. उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोविड हेल्प डेस्क पर हमेशा एक से दो कर्मी अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहें. कोविड हेल्प डेस्क का रोज सुबह से शाम तक संचालन किया जाए. प्राइवेट अस्पतालों को भी कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना के लिए प्रेरित किया जाए. उन्होंने स्थापित की गईं कोविड हेल्प डेस्क की सूची उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं.


Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...