रविवार, 21 जून 2020

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया योग


लखनऊ।  प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शुभकामनाएं दी। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर अपने सहयोगियों के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने इस बात पर गर्व किया कि आज प्रधानमंत्री जी का अनुसरण करते हुए विश्व के 170 से ज्यादा देशों ने योग को अपनाया है और योग कर रहें है। उन्होंने कहा कि हम सबको  प्रतिदिन अवश्य योगाभ्यास  करना चाहिए। जिससे स्वयं को निरोग  रखते हुए अपनी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर कोरोना जैसी बीमारियों से लड़ा जा सकता है ।


सूर्य ग्रहण देखने को उमडा उतसाह

मुजफ्फरनगर । आज साल का पहला सूर्यग्रहण देखने का उतसाह नजर आ रहा है। ये वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। ऐसा नजारा धरती पर कम ही देखने को मिलता है। सूर्य एक चमकती अंगूठी की तरह दिखेगा। ये न तो आंशिक ग्रहण होगा और न ही पूर्ण। यह ग्रहण उत्तर भारत में दिखाई देगा। राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, कुरूक्षेत्र, चमौली, सिरसा, सूरतगढ़ में भी इसे देखा जा सकेगा।


सूर्यग्रहण की शुरुआत हुए अब एक घंटा हो चुका है। देशभऱ से सूर्य ग्रहण से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो आने लगे हैं।  अब अगला सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगेगा। यह ग्रहण पश्चिम भारत में दिखाई देगा।


कुरुक्षेत्र में भी शुरू ग्रहण को लोक अपने घरों से देख रहें हैं। यहां के प्रसिद्ध ब्रह्म सरोवर इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है जिससे कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा न बढ़े।



जनता कर्फ्यू में शहर में पसरा सन्नाटा

मुजफ्फरनगर। जिले में के साथ शहर में आज रविवार को पूर्णता जनता कर्फ्यू के कारण शहर में सभी दुकाने पूर्ण से बंद नजर आईं। 


शिवचौक, मेरठ रोड, अहिल्या बाई चौक, झांसी रानी चौक, बाला जी चौक व मालवीय चौक पर सन्नाटा नजर आया। 


नॉवल्टी चौक पर नाला सफाई कार्यक्रम व रुड़की रोड पर नॉवल्टी चौराहे के निकट पाइपलाइन लाइन का काम किया गया। नयी मंडी और गान्धी कालोनी में भी बाजार बंद रहे


विश्व योग दिवस पर देशभर में हुआ योग

टीआर ब्यूरो l


नई दिल्ली l कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बिना लोगों के बड़े जमावड़े के डिजिटल मीडिया मंचों पर मनाया जा रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना काल में आप सब आज योग और प्राणायाम जरूर करें, ये आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाएगा. पीएम ने कहा कि इस बार का योग दिवस, भावनात्मक योग का भी दिन है.


योग दिवस की शुरुआत 21 जून 2015 को हुई थी. इस साल की योग दिवस की थीम ‘योगा एट होम, योगा बिथ फैमिली' रखी गई है. आयुष मंत्रालय ने लेह में बड़ा कार्यक्रम करने की योजना बनाई थी, लेकिन महामारी के कारण इसे रद्द कर दिया गया.


आज का पंचांग तथा राशिफल 21 जून 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 21 जून 2020*


⛅ *दिन - रविवार* 


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - दक्षिणायन*


⛅ *ऋतु - वर्षा*


⛅ *मास - आषाढ़ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार ज्येष्ठ)*


⛅ *पक्ष - कृष्ण* 


⛅ *तिथि - अमावस्या दोपहर 12:10 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*


⛅ *नक्षत्र - मृगशिरा दोपहर 01:02 तक तत्पश्चात आर्द्रा*


⛅ *योग - गण्ड दोपहर 01:46 तक तत्पश्चात वृद्धि*


⛅ *राहुकाल - शाम 05:31 से शाम 07:12 तक* 


⛅ *सूर्योदय - 05:58*


⛅ *सूर्यास्त - 19:21* 


⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - कंकणाकृति सूर्यग्रहण (सुरत में ग्रहण-समय सुबह 10:01 से दोपहर 01:33 तक) (भारत में दिखेगा, नियम पालनीय*


 💥 *विशेष - अमावस्या के दिन ब्रह्मचर्य पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *ग्रहण के समय निर्देश* 🌷


       ✔ *करने योग्य*


🌘 *1. ग्रहण के समय भगवान का चिंतन, जप, ध्यान करने पर उसका लाख गुना फल मिलता है , ग्रहण के समय हज़ार काम छोड़ कर मौन और जप करिए l*


🌘 *2. ग्रहण लगने के पहले खान - पान ऐसा करिए कि आपको बाथरूम में ना जाना पड़े l*


       ❌ *ना करने योग्य*


🌘 *1. ग्रहण के समय सोने से रोग बढ़ते हैं l*


🌘 *2. ग्रहण के समय सम्भोग करने से सुअर की योनि मिलती है l*


🌘 *3. ग्रहण के समय मूत्र त्याग नहीं करना चाहिए, दरिद्रता आती है l*


🌘 *4. ग्रहण के समय धोखाधड़ी और ठगाई करने से सर्पयोनि मिलती है l*


🌘 *5. ग्रहण के समय शौच नहीं जाना चाहिए, वर्ना पेट में कृमि होने लगते हैं l*


🌘 *6. ग्रहण के समय जीव-जंतु या किसी की हत्या हो जाय तो नारकीय योनि में जाना पड़ता है l*


🌘 *7. ग्रहण के समय भोजन व मालिश करने वाले को कुष्ट रोग हो जाता है l*


🌘 *8. ग्रहण के समय पत्ते, तिनके, लकड़ी, फूल आदि नहीं तोड़ने चाहिए l*


🌘 *9. स्कन्द पुराण के अनुसार ग्रहण के समय दूसरे का अन्न खाने से १२ साल का किया हुआ जप, तप, दान स्वाहा हो जाता है l*


🌘 *10. ग्रहण के समय अपने घर की चीज़ों में कुश, तुलसी के पत्ते अथवा तिल डाल देने चाहिए l*


🌘 *11. ग्रहण के समय रुद्राक्ष की माला धारण करने से पाप नाश हो जाते हैं l*


🌘 *12. ग्रहण के समय दीक्षा अथवा दीक्षा लिए हुए मंत्र का जप करने से सिद्धि हो जाती है l*


           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *भारत के कुछ प्रमुख स्थानों के ग्रहण-समय* 🌷


➡ *अहमदाबाद सुबह 10:03 से दोपहर 01:33 तक* 


➡ *दिल्ली सुबह 10:20 से दोपहर 01:49 तक*


➡ *सुरत व नाशिक सुबह 10:01 से दोपहर 01:33 तक* 


➡ *गुवाहाटी सुबह 10:57 से दोपहर 02:25 तक* 


➡ *जोधपुर सुबह 10:08 से दोपहर 01:37 तक*


➡ *लखनऊ सुबह 10:26 से दोपहर 01:59 तक*


➡ *भोपाल सुबह 10:14 से दोपहर 01:48 तक*


➡ *रायपुर (छत्तीसगढ़) सुबह 10:25 से दोपहर 02:00 तक* 


➡ *जम्मू सुबह 10:14 से दोपहर 01:42 तक*


➡ *चंडीगढ़ सुबह 10:22 से दोपहर 01:48 तक*


➡ *राँची व पटना सुबह 10:36 से दोपहर 02:10 तक*


➡ *कोलकता सुबह 10:46 से दोपहर 02:18 तक*


➡ *भुवनेश्वर सुबह 10:37 से दोपहर 02:10 तक* 


➡ *चेन्नई सुबह 10:22 से दोपहर 01:42 तक*


➡ *बेंगलुरु सुबह 10:12 से दोपहर 01:33 तक*


➡ *हैदराबाद सुबह 10:14 से दोपहर 01:45 तक*


➡ *नागपुर सुबह 10:17 से दोपहर 01:51 तक* 


➡ *मुंबई सुबह 10:00 से दोपहर 01:28 तक*


🌷 *विदेश के कुछ प्रमुख स्थानों के ग्रहण-समय*


➡ *काठमांडू (नेपाल) सुबह 10:43 से दोपहर 02:25* 


➡ *एथेंस (ग्रीस) सुबह 07:48 से सुबह 09:12*


➡ *बाकू (अजरबैजान) सुबह 08:46 से दोपहर 11:05* 


➡ *हगटना (यू.एस.ए.) शाम 05:25 से शाम 06:51*


➡ *नैरोबी (केन्या) सुबह 06:46 से सुबह 09:04* 


➡ *दुबई (यू.एस.ए.) सुबह 08:14 से दोपहर 11:13*


➡ *हाँगकाँग दोपहर 02:36 से 05:25*


👉🏻 *विदेश के स्थानों के समय स्थानीय समयानुसार


           🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *गुप्त नवरात्रि* 🌷


🙏🏻 *हिंदू धर्म के अनुसार, एक साल में चार नवरात्रि होती है, लेकिन आम लोग केवल दो नवरात्रि (चैत्र व शारदीय नवरात्रि) के बारे में ही जानते हैं। इनके अलावा आषाढ़ तथा माघ मास में भी नवरात्रि का पर्व आता है, जिसे गुप्त नवरात्रि कहते हैं। इस बार आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि का प्रारंभ आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा (22 जून, सोमवार) से होगा, जो आषाढ़ शुक्ल नवमी (29 जून, सोमवार) को समाप्त होगी।*


👺 *शत्रु को मित्र बनाने के लिए* 👺


🙏🏻 *नवरात्रि में शुभ संकल्पों को पोषित करने, रक्षित करने, मनोवांछित सिद्धियाँ प्राप्त करने के लिए और शत्रुओं को मित्र बनाने वाले मंत्र की सिद्धि का योग होता है।*


🙏🏻 *नवरात्रि में स्नानादि से निवृत हो तिलक लगाके एवं दीपक जलाकर यदि कोई बीज मंत्र 'हूं' (Hum) अथवा 'अं रां अं' (Am Raam Am) मंत्र की इक्कीस माला जप करे एवं 'श्री गुरुगीता' का पाठ करें तो शत्रु भी उसके मित्र बन जायेंगे l*


👩🏻 *माताओं बहनों के लिए विशेष कष्ट निवारण हेतु प्रयोग 1*


👩🏻 *जिन माताओं बहनों को दुःख और कष्ट ज्यादा सताते हैं, वे नवरात्रि के प्रथम दिन (देवी-स्थापना के दिन) दिया जलायें और कुम-कुम से अशोक वृक्ष की पूजा करें ,पूजा करते समय निम्न मंत्र बोलें :*


🌷 *“ अशोक शोक शमनो भव सर्वत्र नः कुले "


🙏🏻 *भविष्योत्तर पुराण के अनुसार नवरात्रि के प्रथम दिन इस तरह पूजा करने से माताओ बहनों के कष्टों का जल्दी निवारण होता है l*


👩🏻 *माताओं बहनों के लिए विशेष कष्ट निवारण हेतु प्रयोग 2*


🙏🏻 *शुक्ल पक्ष तृतीया (24 जून, बुधवार) के दिन में सिर्फ बिना नमक मिर्च का भोजन करें l (जैसे दूध, रोटी या खीर खा सकते हैं, नमक मिर्च का भोजन अगले दिन ही करें l)*


🌷 • *" ॐ ह्रीं गौरये नमः "*


🙏🏻 *मंत्र का जप करते हुए उत्तर दिशा की ओर मुख करके स्वयं को कुम -कुम का तिलक करें l*


🐄 *गाय को चन्दन का तिलक करके गुड़ और रोटी खिलाएं l*


💰 *श्रेष्ठ अर्थ (धन) की प्राप्ति हेतु* 💰


➡ *प्रयोग : नवरात्रि में देवी के एक विशेष मंत्र का जप करने से श्रेष्ठ अर्थ कि प्राप्ति होती है मंत्र ध्यान से पढ़ें :*


🌷 *" ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमल-वासिन्ये स्वाह् "*


 


👦🏻 *विद्यार्थियों के लिए* 👦🏻


🙏🏻 *प्रथम नवरात्रि के दिन विद्यार्थी अपनी पुस्तकों को ईशान कोण में रख कर पूजन करें और नवरात्रि के तीसरे तीन दिन विद्यार्थी सारस्वत्य मंत्र का जप करें।*


📖 *इससे उन्हें विद्या प्राप्ति में अपार सफलता मिलती है l*


*बुद्धि व ज्ञान का विकास करना हो तो सूर्यदेवता का भ्रूमध्य में ध्यान करें ।*


🙏🏻 *जिनको गुरुमंत्र मिला है वे गुरुमंत्र का, गुरुदेव का, सूर्यनारायण का ध्यान करें। अतः इस सरल मंत्र की एक-दो माला नवरात्रि में अवश्य करें और लाभ लें l*


🙏🏻 *🌸🙏🏻🌞 *~* *पंचक*


*10 जून मध्यरात्रि बाद 3.40. से*


*15 जून मध्यरात्रि बाद 3.18 बजे तक!*


 


*एकादशी:*


*जून 2, मंगलवार, निर्जला एकादशी, ज्येष्ठा, शुक्ला एकादशी*


*शुरू – 14:57, जून 01.*


*खत्म – 12:04, जून 02.*


 


*प्रदोष व्रत जून 3, 2020, बुधवार,*


*ज्येष्ठ, शुक्ल त्रयोदशी*


*आरंभ- 09:05 AM, जून 03 और समाप्ति- 06:06 AM, जून 04.*


 


*प्रदोष व्रत जून 18, 2020, गुरुवार*


*आषाढ़, कृष्ण त्रयोदशी*


*आरंभ- 09:39 AM, जून 18 और समाप्ति- 11:01 AM, जून 19.*


 


 *अमावस्या:*


*21 जून 2020 रविवार, को आषाढ़ अमावस्या पड़ रही है। यह अमावस्या 20 जून सुबह 11 बजकर 52 मिनट से आरंभ होकर अगले दिन 21 जून सुबह 12 बजकर 10 मिनट पर समाप्त होगी।* 


 


 *पूर्णमासी:*


*5. जून 3:15 AM से*


*6. जून 12:42 AM तक*


*(व्रत पूर्णमासी, 5. जून 2020.)*


 


मेष - 


आज कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है जिसका आप कुछ समय से इंतज़ार कर रहे थे। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और किसी की भी बात के कारण इतना प्रभावित न हों की आपके आत्मविश्वास में कमी हो। अपने आप को हर परिस्थिति में संयमित बनाएं रखें। आज किसी नए व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है जो आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। आज थोड़ा समय अपने लिए भी निकालें।


 


वृषभ - 


आज का दिन कुछ आपके लिए कुछ परेशानियों से भरा रह सकता है। किसी पुराने प्रेमीजन से आज आपकी मुलाकात हो सकती है। आज लाभ के मौके का पूरा फायदा उठाना चाहिए। अपने व्यवसायिक जीवन को महत्व दें लेकिन अपने आप के लिए कुछ समय निकालें। महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए आज चिंता न करके उन्हें समय पर छोड़ दें। आपके चिंता करने से उनका हल नहीं निकलेगा।


 


मिथुन -


आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रह सकता है। अपने लिए भी थोड़ा समय निकालें। जीवन में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। इन्हें अपनाने से झिझक न करें। अपनी योग्यता पर शंका न करें। आपमें वो सभी गुण हैं तो आपको सफल होने के लिए चाहिए। अपने आप पर भरोसा रखें। बड़ों की सलाह को नज़रंदाज़ न करें किन्तु अपने निर्णय लेने का प्रयास करें। अपने आस पास की नकारात्मक ऊर्जा से प्रभावित न हों।


 


कर्क - 


आज अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए आपको निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है। परिस्थिति में यदि कोई परेशानी बनी हुई है तो वह जल्द ही हल हो जाएगी। अपने मन में कोई नकारात्मक भाव न आने दें। काम में पूरा फोकस बनाएं रखें। व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत लाभकारी रहेगा। इसका पूरा फायदा उठाएं। परिस्थिति में अपने आपको स्थिर बनाएं रखें।


 


सिंह 


यदि किसी रोग से जूझ रहे हैं तो उससे संबंधित भाव जैसे गुस्सा, भय, निराशा आदि का इलाज करने से जल्द ही लाभ मिलेगा। सकारात्मक सोच बनाएं रखें।। काम में सफलता मिलेगी और लम्बे समय से चले आ रहे प्रोजेक्ट संपन्न होंगे। आपके यश में भी वृद्धि होगी। विदेश से कोई अच्छा समाचार मिलेगा। किन्तु अपने काम में इतने व्यस्त न हो जाएँ की जीवन के और दूसरे अहम् पहलुओं को अनदेखा कर दें।


 


कन्या - 


आज का दिन आपके लिए बहुत क्रिएटिव रह सकता है। आपमें रचनात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। इसे उचित दिशा प्रदान करेंगे तो लाभ होगा। इसके साथ साथ आज यह भी आवश्यक है की आप प्रयास करने के साथ प्रयास को फलित होने का भी मौका दें। धैर्य और संयम से काम लें। धन लाभ के योग हैं। किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। केवल अपने व्यवहार में संयम बनाएं रखें।


 


तुला 


आज पूरे विश्वास के साथ योजनाओं पर कदम उठाएं। सफलता जल्द ही मिलेगी। पुराने रुके हुए काम बनेंगे। आज का दिन फलदायक रहेगा। किसी गुरु या समझदार व्यक्ति से मुलाक़ात होगी जो आपका आने वाले समय के लिए मार्गदर्शन करेंगे। यदि कुछ समय से किन्ही परेशानियों से गुज़र रहे हैं तो परिस्थिति को नए प्रकार से देखने और समझने का नजरिया मिलेगा जिससे आप बहुत कुछ सीख सकते हैं।


 


वृश्चिक -


आज अपने विचारों पर नियंत्रण रखें। भविष्य के लिए आज कोई योजना न बनाएं नहीं तो बाद में उसमे बहुत फेरबदल करने पड़ सकते हैं। आज पुरानी गलतियों के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है। किसी की बात अपने दिल पर न लें न ही उसके कारण अपने अहं को बढ़ने दें नहीं तो यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इससे न केवल आपके रिश्तों पर असर पड़ेगा बल्कि आपकी सेहत भी खराब हो सकती है। अपनी गलतियों को स्वीकार करें, उन्हें नकारने की बजाय उनसे सीख लें तो भविष्य में कई और गलतियों से बाख सकते हैं। आप अपने लक्ष्य के बहुत करीब हैं, धैर्य से काम लें।


 


धनु - 


दिन अच्छा रहेगा, कमी है तो केवल आपके आत्मविश्वास में। भविष्य की चिंता में अपने वर्तमान को खराब न करें। इतना ज्यादा भविष्य के लिए सोचना और चिंतित रहना यह दर्शाता है की आपको उस सर्वव्यापी इश्वर पर भरोसा नहीं की वह आपका सदा ख़याल रखेगा। व्यर्थ की चिंताओं के कारण मन में तनाव बढेगा और काम से फोकस हटेगा। इस कारण निजी जीवन में भी रिश्तों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।


 


मकर - 


दिन कुछ परेशानियों भरा हो सकता है। अपने मन के भावों को दबाएं नहीं, उन्हें बाहर निकालने का प्रयास करें। किसी बात की चिंता करने की बजाय उसका हल निकालने का प्रयास करें। सब कुछ जानते बूझते हुए चुप न रहें नहीं तो इससे आपका और आपके प्रियजनों का नुकसान हो सकता है। आज निजी जीवन से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी से सलाह अवश्य करें। आज अपने मूड स्विंग को नियंत्रण में रखें।


 


कुंभ -


किसी ग्रुप एक्टिविटी में भाग लेने से मन भी लगेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। घर परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और कोई जश्न मनाने का मौका मिलेगा। आज आपकी ऊर्जा बहुत सक्रिय बनी हुई है जिस कारण आपके काम जल्द ही बनेंगे। आज कार्यक्षेत्र में बदलाव करने का भी मौका मिलेगा, इससे घबराएं नहीं, इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं। इस ऊर्जा का उपयोग परेशानियों से बाहर निकलने में करें। रिस्क लेने से न कतराएं।


 


मीन -


आज आपका मन काम में नहीं लगेगा। अपने जीवन की दिशा को लेकर मन में कुछ असमंजस बना रह सकता है। आपमें भरपूर योग्यता होते हुए भी आप अपना कौशल पूरी तरह से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे जिससे मन में असंतोष की भावना होती है। यदि आपके कुछ सपने हैं तो उन्हें पूरा करने के लिए आज कोई कदम अवश्य उठाएं चाहे वह कितना ही छोटा हो। इससे आपकी ऊर्जा को उचित दिशा मिलेगी।


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं।


 


आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अक्सर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। 


 


 


शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30


 


शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9


 


 


शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052


 


ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु 


 


शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है।


 


दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है


ट्रक से कुचल कर मजदूर की मौत l

टीआर ब्यूरो l


मुजफ्फरनगर l दिन निकलते दर्दनाक सड़क हादसा परिवार पर कहर बनकर टूटा l


सड़क हादसे में मजदूर की जान चली गई


सूत्रों के अनुसार बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के बायवाला चौकी के पास की घटना बताई जा रही है l  


ईट भट्टे से सड़क पार करते हुए तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया जिससे उसका सिर कुचला गया l 


घायल को बुढ़ाना सीएचसी में लाया गया जहाँ उसे डॉक्टरों ने जांच पड़ताल के बाद मृतक घोषित कर दिया l


सूचना मिलने पर पुलिस 


मौके पर पहुंची l


शनिवार, 20 जून 2020

नामी स्कूलों में पढेंगे गरीब प्रवासी मजदूरों के बच्चे

लखनऊ l उत्तर प्रदेश में प्रवासी मजदूर अब निजी स्कूलों में भी अपने बच्चों को पढ़ा सकेंगे। इसके लिए 10 जुलाई तक आवेदन किए जा सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जाएगी। वहीं सरकारी स्कूलों के नामांकन करते समय प्रवासी मजदूरों के बच्चों का चिह्नांकन कर सभी कक्षाओं में प्रवेश देने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। 


 


बेसिक शिक्षा निदेशक सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि इसका प्रचार प्रसार किया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा प्रवासी मजदूरों के बच्चों को प्रवेश दिया जा सके।  आरटीई एक्ट की धारा 12 (1) के तहत कक्षा एक में 5 वर्ष से ज्यादा उम्र के बच्चों को प्रवेश दिया जाता है। एक्ट के तहत कक्षा एक की 25 फीसदी सीटें गरीब व अलाभित समूह के लिए आरक्षित की जाती हैं। इसके लिए अभिभावक ऑनलाइन पोर्टल (http://rte25.upsdc.gov.in) पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 जुलाई है और इसके बाद लॉटरी से नाम निकाले जाएंगे। 


 


इसके लिए निजी स्कूल में आरटीई एक्ट के तहत आवेदन करने और प्रवेश मिलने पर सरकार फीस की प्रतिपूर्ति करने के साथ 5 हजार रुपए एकमुश्त स्कूल यूनिफार्म व किताबा आदि अन्य खर्चों के लिए देगी। ये बच्चे कक्षा 8 तक निशुल्क उसी स्कूल में पढ़ सकते हैं। कक्षा 8 तक का खर्चा बेसिक शिक्षा विभाग उठाता है। 


क्या आप कोरोना के बारे में जानते हैं ये

W H O की तरफ से गाइड लाइन आई है । हमें लगता है वर्तमान समय में जहां भी अच्छी जानकारी मिले उसे पढ़ना चाहिए और दूसरो तक भेजनी भी चाहिए।


फेसमास्क सम्बन्धी जानकारी।


 


 मास्क का उपयोग सीमित समय के लिए किया जाना चाहिए। यदि आप इसे लंबे समय तक पहनते हैं:


 


 1. रक्त में ऑक्सीजन कम हो जाती है।


 


 2. मस्तिष्क को ऑक्सीजन कम मिलता है।


 


 3. आप कमजोर महसूस करने लगते हैं।


 


 4. मृत्यु तक ले जा सकता है।


 


 *सलाह*


 


 *a*- जब आप अकेले हों तो इसे हटा दें। मैंने कार में बहुत से लोगों को अभी भी चेहरा MASK पहने हुए AC के साथ देखता हूं। अज्ञान या अशिक्षा?


 


 *B* - इसे घर पर इस्तेमाल न करें।


 


 *C* - केवल इसका उपयोग भीड़ वाली जगह पर करें और जब एक या अधिक व्यक्तियों के साथ निकट संपर्क में हो।


 


 *D* -अपने आप को सबसे अधिक बार अलग करते हुए इसका उपयोग कम करें।


E- AC का इस्तेमाल कम से कम करे।


 


  *सुरक्षित रहें!!!*


 


 दवाएं जो आइसोलेशन अस्पतालों में ली जाती हैं


 


  1. विटामिन सी -1000


  2. विटामिन ई (ई)


  3. (10 से 11) घंटे तक, 15-20 मिनट धूप में बैठे।


  4. हम आराम करते हैं / कम से कम 7-8 घंटे सोते हैं


  5. हम रोजाना 2.5 लीटर पानी पीते हैं


  6. सभी भोजन गर्म (ठंडा नहीं) होना चाहिए।


  और यह सब हम अस्पताल में प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए करते हैं


 


  ध्यान दें कि कोरोनावायरस का पीएच 5.5 से 8.5 तक भिन्न होता है


 


  इसलिए, वायरस को खत्म करने के लिए हमें बस इतना करना है कि वायरस की अम्लता के स्तर से अधिक क्षारीय खाद्य पदार्थों का सेवन करें।


  जैसे कि :


  हरा नींबू - 9.9 पीएच


  पीला नींबू - 8.2 पीएच


  एवोकैडो - 15.6 पीएच


  * लहसुन - 13.2 पीएच


  * आम - 8.7 पीएच


  * कीनू - 8.5 पीएच


  * अनानास - 12.7 पीएच


  * वॉटरक्रेस - 22.7 पीएच


  * संतरे - 9.2 पीएच


 


  कैसे पता चलेगा कि आप कोरोना वायरस से संक्रमित हैं?


 


  1. गला


  2. सूखा गला


  3. सूखी खांसी


  4. उच्च तापमान


  5. सांस की तकलीफ


  6. गंध की कमी…।


  #गर्म पानी के साथ नींबू फेफड़ों तक पहुंचने से पहले वायरस को खत्म कर देता है ...


  इस जानकारी को खुद तक न रखें। इसे अपने सभी परिवार और दोस्तों को प्रदान करें।


 


  हम आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते है!


जनहित में जानकारी


   स्वस्थ रहें सुरक्षित रहें


सुशांत आत्महत्या मामले में बॉलीवुड के कई दिग्गज लपेटे में


मुंबई. अभिनेता सुशांत सिह राजपूत की कथित खुदकुशी के मामले में बॉलीवुड के कई बड़े नाम लपेटे में आ सकते हैं. जांच कर रही मुंबई पुलिस ने यशराज फिल्म्स को पत्र लिखकर राजपूत के साथ किए गए कॉन्ट्रेक्ट का ब्योरा मांगा है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सुशांत की दोस्त अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने बृहस्पतिवार को पुलिस के सामने दिए अपने बयान में बताया था कि सुशांत ने यशराज फिल्म्स के साथ अपना कॉन्ट्रेक्ट खत्म कर दिया था और उन्हें भी इस बैनर के साथ काम बंद करने को कहा था.


‘काई पो चे’, ‘एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ और ‘छिछोरे’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके 34 वर्षीय सुशांत रविवार को अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में फांसी से लटके मिले थे. अधिकारी ने बताया, ‘‘पुलिस इस मामले में पेशेवर दुश्मनी समेत अनेक कोणों से जांच कर रही है.’’


उन्होंने बताया कि बांद्रा पुलिस ने इस मामले में अब तक सुशांत के परिजनों, रिया चक्रवर्ती और उनके करीबी दोस्तों तथा कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा समेत 13 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए हैं.


कांवड़ यात्रा 2020 हुई स्थगित


टीआर ब्यूरो l


लखनऊ l तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने सामूहिक फैसला लिया l


मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने फैसला लिया l कांवङ यात्रा के संबंध में तीनों मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिग से जुड़े थे l कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह फैसला लिया गया l मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री से भी इस संबंध में बात हुई है। उनके द्वारा भी कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए गम्भीरता से विचार करते हुए निर्णय लेने को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश व हरियाणा के मुख्यमंत्रियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। 


मुख्यमंत्रियों की इस चर्चा में तय हुआ कि कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए यह बहुत जरूरी है कि लोगों की भीड़ इकट्ठी न होने पाए। हालांकि, स्थानीय स्तर पर निर्धारित गाइडलाइंस का पालन करते हुए लोग जलाभिषेक कर सकते हैं। जल्द ही इस सबंध में राजस्थान, दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों के साथ भी चर्चा होने की संभावना है। 


Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...