शुक्रवार, 19 जून 2020

चीन में बंधक बनाए गए दस जवान रिहा कराए

नई दिल्ली. चीनी ने दो मेजर समेत 10 भारतीय जवानों को छोड़ दिया है. बंधक बनाए गये इन जवानों को तीन दिन की बातचीत के बाद रिहा करा लिया गया है. हालांकि, सेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है.


लद्दाख सीमा पर गलवान घाटी में हुई खूनी झड़प में चीनी सेना ने भारतीय सेना के 10 जवानों को बंधक बना लिया था. एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, चीनी ने दो मेजर समेत 10 भारतीय जवानों को बंधक बनाया था, जिन्हें तीन दिन की बातचीत के बाद रिहा करा लिया गया है. हालांकि, सेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है.


सेना ने गुरुवार को अपने बयान में कहा था कि इस कार्रवाई में कोई भारतीय सैनिक लापता नहीं है. हालांकि, सेना की ओर से यह बयान नहीं जारी किया गया है कि कोई जवान बंधक बनाया गया था या नहीं, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, चीनी सेना ने दो मेजर समेत 10 जवानों को बंधक बनाया था, जिन्हें तीन दिन बाद रिहा करा लिया गया है.


कोरोंना मरीजों की रिकॉर्ड बढ़त के साथ देश में 3.80 लाख के पार

नई दिल्ली l देश में कोरोना के अब 3 लाख 80 हजार 532 केस हो गए हैं. 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 13,586 केस मिले हैं और 336 मरीजों की जान गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अभी कोरोना के एक लाख 63 हजार 248 एक्टिव केस हैं. इस वायरस से अब तक 12 हजार 573 मरीजों की मौत हो गई है और 2 लाख 4 हजार 710 रिकवर हो चुके हैं. दिल्ली में भी लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड 2877 संक्रमित मिले और यहां 50 हजार के करीब कोरोना मरीज हो गए. महाराष्ट्र में 24 घंटे में सबसे ज्यादा 3752 नए मामले सामने आए हैं.


युवक की पीट-पीटकर हत्या,प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका मौके पर भारी पुलिस फोर्स

टीआर ब्यूरो s


मुजफ्फरनगर l छपार थाना क्षेत्र के सिसौना गांव में दिन निकलते ही पड़ोस में रहने वाले युवक को घर बुलाकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या की घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। मृतक के भाई ने बताया कि सुबह 4:00 बजे पड़ोस में रहने वाले ईश्वर और उसका लड़का मेरे छोटे भाई राजन को घर से बुलाकर ले गए और घर ले जाकर परिवार के कुछ लोगों के साथ पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी, ईश्वर की लड़की के साथ राजन का प्रेम प्रसंग चल रहा था। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी सदर कुलदीप सिंह ने बताया कि 22- 23 साल का युवक राजन जो यही सिसौना का रहने वाला है, उसका शव पड़ोस में ही एक घर की छत पर मिला है, घरवालों का कहना है कि यह चोरी के उद्देश्य से यहां आया था लेकिन यह मामला अभी संदेहास्पद है, कुछ मामला प्रेम प्रसंग का भी प्रतीत होता है,चूंकि दोनों परिवारों का अच्छा तालमेल था, एक दूसरे के यहां आना जाना था तो चोरी का Bमामला नहीं लगता, जो मृतक है वह इनकी ट्रैक्टर ट्रॉली पर ही काम करता था, जल्द से जल्द मुकदमा दर्ज कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा l


मौके पर सीओ सदर कुलदीप सिंह, इंस्पेक्टर थाना छपार भारी पुलिस फोर्स लेकर पहुंचे l


आज का पंचांग तथा राशिफल 19 जून 2020


🌞 ~ *आज का  पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 19 जून 2020*


⛅ *दिन - शुक्रवार* 


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - उत्तरायण*


⛅ *ऋतु - ग्रीष्म*


⛅ *मास - आषाढ़ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार ज्येष्ठ)*


⛅ *पक्ष - कृष्ण* 


⛅ *तिथि - त्रयोदशी दोपहर 11:01 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*


⛅ *नक्षत्र - कृत्तिका सुबह 10:32 तक तत्पश्चात रोहिणी*


⛅ *योग - धृति दोपहर 02:53 तक तत्पश्चात शूल*


⛅ *राहुकाल - सुबह 10:48 से दोपहर 12:28 तक* 


⛅ *सूर्योदय - 05:58*


⛅ *सूर्यास्त - 19:21* 


⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - मासिक शिवरात्रि*


 💥 *विशेष - त्रयोदशी को बैंगन नही खाना होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞राहु ग्रह की शांति के लिए माँ दुर्गा तथा भैरव देव की आराधना करें। वहीं केतु के लिए भगवान गणेश जी की आराधना करें


और


राहु ग्रह के लिए जौ, सरसो, सिक्का, सात प्रकार के अनाज का दान करें। वहीं केतु के लिए केला, तिल के बीज, काला कंबल आदि दान किया जा सकता है


 


🌷 *दक्षिणायन आरंभ* 🌷


➡ *20 जून 2020 शनिवार को (पुण्यकाल सूर्योदय से सूर्यास्त तक)*


🙏🏻 *उत्तरायण या दक्षिणायान के आरंभ के दिन किया गया जप-ध्यान व पुण्यकर्म कोटि कोटि गुना अधिक एवं अक्षय होता है |– पद्म पुराण*


          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *वर्षा ऋतु* 🌷


➡ *20 जून 2020 शनिवार से वर्षा ऋतु प्रारंभ ।*


☔ *ग्रीष्म ऋतु में दुर्बल हुआ शरीर वर्षा ऋतु में धीरे-धीरे बल प्राप्त करने लगता है | आद्र वातावरण जठराग्नि को मंद करता है | वर्षा ऋतु में वात-पित्तजनित व अजीर्णजन्य रोगों का प्रादुर्भाव होता है | अत: जठराग्नि प्रदीप्त करनेवाला वात-पित्तशामक आहार लेना चाहिए |*


☔ *हितकर आहार : इस ऋतु में जठराग्नि प्रदीप्त करनेवाले अदरक, लहसुन, नींबू, पुदीना, हरा धनिया, सोंठ, अजवायन, मेथी, जीरा, हींग, काली मिर्च, पीपरामूल का प्रयोग करें | जों, खीरा, लौकी, गिल्की, पेठा, तोरई, आम, जामुन, पपीता, सूरन सेवनीय हैं | श्रावण मास में दूध व हरी सब्जियाँ न खायें | वर्षा ऋतु में दही पूर्णत: निषिद्ध है | ताजी छाछ में काली मिर्च, सेंधा, जीरा, धनिया, पुदीना डालकर ले सकते हैं | उपवास और लघु भोजन हितकारी है | रात को देर से भोजन न करें |*


☔ *अहितकर आहार : देर से पचनेवाले, भारी, तले, तीखे पदार्थ न लें | जलेबी , बिस्कुट, डबलरोटी आदि मैदे की चीजे , बेकरी की चीजे, उड़द, अंकुरित अनाज, ठंडे पेय पदार्थ व आइस्क्रीम के सेवन से बचे | वर्षा ऋतु में दही पूर्णतः निषिध्द है | श्रावण मास में दूध व हरी सब्जियाँ वर्जित हैं |*


☔ *हितकर विहार : आश्रमनिर्मित धूप, हवन से वातावरण को शुद्ध व गौ-सेवा फिनायल या गोमूत्र से घर को साफ करें | तुलसी के पौधे लगायें | उबटन से स्नान, तेल की मालिश , हल्का व्यायाम, स्वच्छ व हल्के वस्त्र पहनना हितकारी है | वातावरण में नमी और आर्द्रता के कारण उत्पन्न कीटाणुओं से सुरक्षा हेतु आश्रम की धूप व हवन से वातावरण को शुद्ध तथा गौ सेवा फिनायल या गोमुत्र से घर को स्वच्छ रखें | घर के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें | मच्छरों से सुरक्षा के लिए घर में गेंदे के पौधों के गमले अथवा गेंदे के फूल रखें और नीम के पत्ते , गोबर के कंड़े व गूगल आदि का धुआँ करें |*


☔ *अपथ्य विहार : बारिश में न भींगें | भींगें गीले कपड़े पहनकर न रखें | रात्रि-जागरण, दिन में शयन, खुले में शयन, अति परिश्रम एवं अति व्यायाम वर्जित है 


           🌞 *~ हिन्दू पंचाग ~* 🌞 


 


 🌷 *नकारात्मक ऊर्जा मिटाने के लिए* 🌷


🏡 *घर में हर अमावस्या अथवा हर १५ दिन में पानी में खड़ा नमक (१ लीटर पानी में ५० ग्राम खड़ा नमक) डालकर पोछा लगायें । इससे नेगेटिव एनेर्जी चली जाएगी । अथवा खड़ा नमक के स्थान पर गौझरण अर्क भी डाल सकते हैं ।*


         🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *अमावस्या* 🌷


🙏🏻 *अमावस्या के दिन जो वृक्ष, लता आदि को काटता है अथवा उनका एक पत्ता भी तोड़ता है, उसे ब्रह्महत्या का पाप लगता है (विष्णु पुराण)*


🙏🏻 *शनि और पितृदोष से छुटकारा पाने के लिए उड़द या उड़द की छिलकेवाली दाल, काला कपड़ा, तला हुआ पदार्थ एवं दूध गरीबों में दान करें ।*


          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए* 🌷


🔥 *हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।*


🍛 *सामग्री : १. काले तिल, २. जौं, ३. चावल, ४. गाय का घी, ५. चंदन पाउडर, ६. गूगल, ७. गुड़, ८. देशी कर्पूर, गौ चंदन या कण्डा।*


🔥 *विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बना लें, फिर उपरोक्त ८ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की १-१ आहुति दें।*


🔥 *आहुति मंत्र* 🔥


🌷 *१. ॐ कुल देवताभ्यो नमः*


🌷 *२. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः*


🌷 *३. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः*


🌷 *४. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः*


🌷 *५. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः*


          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *समृद्धि बढ़ाने के लिए* 🌷


🌙 *कर्जा हो गया है तो अमावस्या के दूसरे दिन से पूनम तक रोज रात को चन्द्रमा को अर्घ्य दे, समृद्धि बढेगी ।*


🙏🏻 *दीक्षा मे जो मन्त्र मिला है उसका खूब श्रध्दा से जप करना शुरू करें,जो भी समस्या है हल हो जायेगी ।*


🙏🏻 💐🙏🏻


🌞 *~* *पंचक*


*10 जून मध्यरात्रि बाद 3.40. से*


*15 जून मध्यरात्रि बाद 3.18 बजे तक!*


 


*एकादशी:*


*जून 2, मंगलवार, निर्जला एकादशी, ज्येष्ठा, शुक्ला एकादशी*


*शुरू – 14:57, जून 01.*


*खत्म – 12:04, जून 02.*


 


*प्रदोष व्रत जून 3, 2020, बुधवार,*


*ज्येष्ठ, शुक्ल त्रयोदशी*


*आरंभ- 09:05 AM, जून 03 और समाप्ति- 06:06 AM, जून 04.*


 


*प्रदोष व्रत जून 18, 2020, गुरुवार*


*आषाढ़, कृष्ण त्रयोदशी*


*आरंभ- 09:39 AM, जून 18 और समाप्ति- 11:01 AM, जून 19.*


 


 *अमावस्या:*


*21 जून 2020 रविवार, को आषाढ़ अमावस्या पड़ रही है। यह अमावस्या 20 जून सुबह 11 बजकर 52 मिनट से आरंभ होकर अगले दिन 21 जून सुबह 12 बजकर 10 मिनट पर समाप्त होगी।* 


 


 *पूर्णमासी:*


*5. जून 3:15 AM से*


*6. जून 12:42 AM तक*


*(व्रत पूर्णमासी, 5. जून 2020.)*


 


मेष


आज आपके लिए दिन की शुरुआत बेहतरीन हो रही है। आर्थिक प्रयोजन अथवा धन निवेश के लिए शुभ दिन है। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। आय बढ़ेगी, परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। समाज में शुभव्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। कोई खास डील भी आज फाइनल हो सकती है। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।


 


वृषभ


आज आपको प्रिय वस्तु प्राप्ति के साथ धन लाभ का योग है। मान-सम्मान बढ़ेगा, पारिवारिक वातावरण में सुधार होगा। व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सकून मिलेगा। कानूनी विवाद में सफलता प्राप्‍त होने से मन में हर्ष रहेगा। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा। धन लक्ष्मी की कृपा रहेगी, आज भाग्‍य 95 फीसदी तक साथ देगा।


 


मिथुन:


मन की एकाग्रता कम होने के कारण बेचैनी हो सकती है। शारीरिक रूप से शिथिलता का अनुभव होगा। धन का निवेश सोच-विचारकर करें। अत्यधिक खर्च से बचें। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। काम के प्रेशर की वजह से बॉस से किसी बात पर बहस हो सकती है। लेकिन आपको यह कठिन वक्‍त धैर्य के साथ निकालना चाहिए और सहर समय का इंतजार करना चाहिए। आज भाग्‍य 50 फीसदी साथ देगा।


कर्क:


उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में कार्यसफलता एवं मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। आज का दिन काफी सृजनात्मक है, जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उसका फल उसी समय मिल सकता है। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहेगाी। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।


 


सिंह:


मन में प्रसन्नता और शरीर में स्फूर्ति का अनुभव होगा। मान-प्रतिष्ठा और उच्च पद की प्राप्ति होगी। कार्य की व्यस्तता में दिन व्यतीत होगा, लेकिन धर्म आध्यात्म के मामले में पढ़ाई-लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। शाम के वक्‍त घर में कोई शुभ कार्य होने से मन प्रसन्‍न रहेगा और आपको सुख की अनुभूति होगी। प्‍यार के मामले में आज दिन लाभकारी है। आज भाग्‍य 86 फीसदी साथ देगा।


 


कन्या:


सभी कार्यों में आप अपने भाग्य का सहयोग प्राप्त करेंगे, धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में सक्रिय रहने से आनंद की प्राप्त होगी। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। रात्रि के समय स्थिति में और भी सुधार होगा। आज भाग्‍य 87 फीसदी साथ देगा।


 


तुला:


दिन का प्रारंभ मानसिक तनाव से हो सकता है, अतः मन को शांत रखें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें, नहीं तो आपको परिणाम काफी गंभीर प्राप्‍त होंगे। ज़मीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे। किसी भी चीज पर साइन करने से पहले उसे अच्‍छे से जांच परख लें। आज भाग्‍य 55 फीसदी साथ देगा।


 


वृश्चिक:


जीवनसाथी के साथ व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण रहेगा, मित्रों के साथ यात्रा मनोरंजनपूर्वक रहेगी। भाइयों एवं स्नेहीजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी। आज पुराने किसी सौदे को लेकर आज फिर बाद शुरू हो सकती है। आज भाग्‍य 76 फीसदी साथ देगा।


 


धनु:


मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। अचानक मिली कोई शुभ सूचना मन को प्रफुल्लित कर सकती है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आसपास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।


 


मकर:


मन सृजनात्मक प्रवृत्तियों की ओर आकर्षित होगा। स्वभाव में प्रेम भाव में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है। आज व्‍यापारियों और नौकरीपेशा को भी खासा लाभ होने की उम्‍मीद है। आज अगर आप किसी काम में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको भविष्‍य में अच्‍छा लाभ होगा। परिवार के लोगों के साथ वक्‍त अच्‍छा कट रहा है। आज भाग्‍य 86 फीसदी साथ देगा।


 


कुंभ:


किसी के साथ वाद-विवाद में न पड़े, माता अथवा घर की किसी बुजुर्ग महिला के स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। भागीदारी में साझे में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचाएगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका है। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है। धैर्य से काम लें। आज भाग्‍य 64 फीसदी साथ देगा।


 


मीन:


मन चिंतामुक्त रहेगा, पराक्रम में वृद्धि के योग है। उत्साह में भी वृद्धि होगी। बुजुर्गों और मित्रों की तरफ से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं। आज का दिन लाभकारक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर रहेगा। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो शुभ रहेगा। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


दिनांक 19  को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।


 


आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।  


 


 


शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28  


 


शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 


 


  


शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062  


 


ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  


 


शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम, 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी।


गुरुवार, 18 जून 2020

चीन सीमा पर थल और वायुसेना तैयार हाई अलर्ट

नई दिल्ली। लद्दाख की गलवान घाटी में चीन की सेना से हिंसक झड़प के बाद देश गुस्से में है। भारत-चीन सीमा पर सेना और वायुसेना को हाई अलर्ट पर कर दिया गया है। लद्दाख के अलावा, अरुणाचल, उत्तराखंड, हिमाचल और सिक्किम से जुड़ी सीमाओं पर उच्च स्तर की सतर्कता बरती जा रही है। सूत्रों का कहना है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ जनरल बिपिन रावत और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ बैठक के बाद अलर्ट का स्तर बढ़ाने का निर्णय लिया गया।


सूत्रों ने कहा कि सेना ने अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में अतिरिक्त सैनिकों और हथियारों को अग्रिम मोर्चे के ठिकानों के लिए रवाना कर दिया है। एक सैन्य अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि अब आगे से कार्रवाई के लिए नियम अलग होंगे। प्रधानमंत्री ने इस बारे में विस्तृत नीति सामने रखी है।


सूत्रों का कहना है कि सेनाएं चीनी पक्ष की ओर से किसी भी आक्रामक कार्रवाई पर सख्ती से जवाब देने का रुख अपनाएंगी। भारत-चीन सीमा पर बने सभी 180 से ज्यादा सीमा चौकी को अलर्ट कर दिया गया है। हाल ही में आईटीबीपी ने लद्दाख में बॉर्डर पोस्ट पर 1500 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की थी। सूत्रों के मुताबिक, आईटीबीपी के जवानों ने चीन की हरकत पर नजर रखने के लिए कई जगहों पर लांग रेंज पेट्रिलिंग और शार्ट रेंज पेट्रोलिंग की संख्या बढ़ा दी है। कुछ संवेदनशील जगहों पर खास निगरानी की जा रही है।


मुज़फ्फरनगर के डॉक्टर के पुत्र ने कृपाण से 'काट' डाला युवक, मचा हड़कंप, ईलाज के दौरान मौत

टीआर ब्यूरो l


मुज़फ्फरनगर। गुरुवार की देर शाम शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक जाने-माने डॉक्टर के पुत्र ने एक युवक पर कृपाण से हमला कर दिया। हमले के बाद घायल हुए व्यक्ति को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे हालात गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। मामले में जब शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से बात की गई तो उन्होंने बताया की आपसी विवाद में डॉक्टर ने युवक पर कृपाण से हमला कर दिया। दरअसल ये मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के सर्राफा बाजार का है जहां गणेश डेयरी के सामने मशहूर डॉक्टर कथूरिया का पुराना क्लिनिक है। आज शाम किसी बात को लेकर डॉक्टर का एक व्यक्ति के साथ विवाद हो गया। जिसके बाद डॉक्टर कथूरिया ने युवक के ऊपर कृपाण से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तुरंत ही जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे डॉक्टर ने उसे गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक घायल को मुज़फ्फरनगर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है l जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है l


आज का पंचांग तथा राशिफल 18 जून 2020


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞


⛅ *दिनांक 18 जून 2020*


⛅ *दिन - गुरुवार* 


⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*


⛅ *शक संवत - 1942*


⛅ *अयन - उत्तरायण*


⛅ *ऋतु - ग्रीष्म*


⛅ *मास - आषाढ़ (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार ज्येष्ठ)*


⛅ *पक्ष - कृष्ण* 


⛅ *तिथि - द्वादशी सुबह 09:39 तक तत्पश्चात त्रयोदशी*


⛅ *नक्षत्र - भरणी सुबह 08:31 तक तत्पश्चात कृत्तिका*


⛅ *योग - सुकर्मा दोपहर 02:50 तक तत्पश्चात धृति*


⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:09 से शाम 03:50 तक* 


⛅ *सूर्योदय - 05:58*


⛅ *सूर्यास्त - 19:21* 


⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*


⛅ *व्रत पर्व विवरण - प्रदोष व्रत*के


इस बार गुरुवार को प्रदोष तिथि पड़ रही है। इसीलिए इसे गुरु प्रदोष कहा जाएगा। गुरुवार के दिन प्रदोष का संयोग बनने से इस दिन की गई शिव पूजा से सौभाग्य बढ़ेगा। दांपत्य जीवन के लिए भी ये व्रत खास हो गया है। इसके साथ ही इस दिन शिव-पार्वती पूजा करने से हर तरह के दोष खत्म हो जाएंगे और भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होगी।


 💥 *विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन नही खाना होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *बारिश की सर्दी मिटाने के लिए* 🌷


😪 *बारिश की सर्दी लगने का अंदाजा हो तो एक लौंग मुंह में रख देना चाहिये और घर जाकर मत्था जल्दी पोंछ लेना चाहिये । बदन सूखा कर लेना चाहिये और बांये करवट थोड़ा लेट के दायाँ श्वास चालू रखना चाहिये । इससे बारिश में भीगने का असर नहीं होगा ।*


               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


 


🌷 *कर्ज-मुक्ति के लिए मासिक शिवरात्रि* 🌷


👉🏻 *19 जून 2020 शुक्रवार को मासिक शिवरात्रि है।*


🙏🏻 *हर मासिक शिवरात्रि को सूर्यास्‍त के समय घर में बैठकर अपने गुरुदेव का स्मरण करके शिवजी का स्मरण करते- करते ये 17 मंत्र बोलें, जिनके सिर पर कर्जा ज्यादा हो, वो शिवजी के मंदिर में जाकर दिया जलाकर ये 17 मंत्र बोले।इससे कर्जा से मुक्ति मिलेगी*


🌷 *1).ॐ शिवाय नम:*


🌷 *2).ॐ सर्वात्मने नम:* 


🌷 *3).ॐ त्रिनेत्राय नम:*


🌷 *4).ॐ हराय नम:*


🌷 *5).ॐ इन्द्र्मुखाय नम:*


🌷 *6).ॐ श्रीकंठाय नम:*


🌷 *7).ॐ सद्योजाताय नम:*


🌷 *8).ॐ वामदेवाय नम:* 


🌷 *9).ॐ अघोरह्र्द्याय नम:* 


🌷 *10).ॐ तत्पुरुषाय नम:*


🌷 *11).ॐ ईशानाय नम:*


🌷 *12).ॐ अनंतधर्माय नम:*


🌷 *13).ॐ ज्ञानभूताय नम:*


🌷 *14). ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम:*


🌷 *15).ॐ प्रधानाय नम:* 


🌷 *16).ॐ व्योमात्मने नम:* 


🌷 *17).ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम:*


 🙏🏻 *आर्थिक परेशानी से बचने हेतु* 🙏🏻


👉🏻 *हर महिने में शिवरात्रि (मासिक शिवरात्रि - कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी) को आती है | तो उस दिन जिसके घर में आर्थिक कष्ट रहते हैं वो शाम के समय या संध्या के समय जप-प्रार्थना करें एवं शिवमंदिर में दीप-दान करें ।*


👉🏻 *और रात को जब 12 बज जायें तो थोड़ी देर जाग कर जप और एक श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।तो आर्थिक परेशानी दूर हो जायेगी।*


🙏🏻 *प्रति वर्ष में एक महाशिवरात्रि आती है और हर महिने में एक मासिक शिवरात्रि आती है। उस दिन शाम को बराबर सूर्यास्त हो रहा हो उस समय एक दिया पर पाँच लंबी बत्तियाँ अलग-अलग उस एक में हो शिवलिंग के आगे जलाके रखना |बैठ कर भगवान शिवजी के नाम का जप करना प्रार्थना करना, | इससे व्यक्ति के सिर पे कर्जा हो तो जल्दी उतरता है, आर्थिक परेशानियाँ दूर होती है ।*


🙏🏻 *💐🙏


🌞 *~* *पंचक*


*10 जून मध्यरात्रि बाद 3.40. से*


*15 जून मध्यरात्रि बाद 3.18 बजे तक!*


 


*एकादशी:*


*जून 2, मंगलवार, निर्जला एकादशी, ज्येष्ठा, शुक्ला एकादशी*


*शुरू – 14:57, जून 01.*


*खत्म – 12:04, जून 02.*


 


*प्रदोष व्रत जून 3, 2020, बुधवार,*


*ज्येष्ठ, शुक्ल त्रयोदशी*


*आरंभ- 09:05 AM, जून 03 और समाप्ति- 06:06 AM, जून 04.*


 


*प्रदोष व्रत जून 18, 2020, गुरुवार*


*आषाढ़, कृष्ण त्रयोदशी*


*आरंभ- 09:39 AM, जून 18 और समाप्ति- 11:01 AM, जून 19.*


 


 *अमावस्या:*


*21 जून 2020 रविवार, को आषाढ़ अमावस्या पड़ रही है। यह अमावस्या 20 जून सुबह 11 बजकर 52 मिनट से आरंभ होकर अगले दिन 21 जून सुबह 12 बजकर 10 मिनट पर समाप्त होगी।* 


 


 *पूर्णमासी:*


*5. जून 3:15 AM से*


*6. जून 12:42 AM तक*


*(व्रत पूर्णमासी, 5. जून 2020.)*


 


मेष 


आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। दोपहर तक स्थिति काफी अनुकूल रहेगी और उसके बाद भी आपको धन लाभ होगा। परिवार का माहौल आपको सुख शांति देगा और परिवार के लोगों का स्नेह आपके लिए धन प्रदान करने का काम करेगा। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत आपके साथ खड़ी होगी लेकिन फिर भी कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। खासतौर पर किसी से बहस या झड़प हो सकती है। गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान बहुत बढ़िया रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे।


वृष 


आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दोपहर तक स्थिति आपके खर्चों में बढ़ोतरी रखेगी लेकिन उसके बाद स्थिति बदलेगी और खर्चों में कमी आएगी। आपकी इनकम बढ़ेगी।


 


मिथुन 


आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आपकी बातों से सामने वाले को निरुत्तर कर देंगे और उससे उन्हें आपकी बात माननी पड़ेगी। इससे व्यापार में अच्छा लाभ होगा। काम के सिलसिले में भी नौकरी में आप को पदोन्नति मिल सकती है। गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में भी सुख भरे पल आएंगे। परिवार का माहौल आपको संतुष्टि प्रदान करेगा। आप की कथनी और करनी में अंतर हो सकता है, उस पर ध्यान दें।


 


कर्क 


आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। दोपहर तक काम में पूरा ध्यान रखेंगे और उसके बाद आपकी इनकम जबरदस्त तरीके से बढ़ सकती है। कुछ अप्रत्याशित रूप से भी धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया हो जाएगी। परिवार में किसी बुजुर्ग का सहयोग आपको प्राप्त होगा और वे आपको सलाह देंगे तो वह आपके बहुत काम आएगी। गृहस्थ जीवन में तनाव को कम करने का प्रयास करें। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। व्यापार में किसी प्रकार का रिस्क लेने से बचें।


सिंह 


आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आपकी सेहत कमजोर रहेगी और आप बीमार पड़ सकते हैं। खासतौर पर बुखार होने की संभावना होगी। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन में भी खुशी भरे पल आएंगे। यदि आप शादीशुदा हैं तो संतान का सुख आपको आज भरपूर मिलेगा और वे आपकी खुशी का कारण बनेंगे। पारिवारिक माहौल बढ़िया रहने से आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। काम के सिलसिले में आपको बेहद अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।


कन्या 


आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अपने गृहस्थ जीवन में बढ़ रहे तनाव को दूर करने का प्रयास करें। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी झगड़े से बचने का प्रयास करना चाहिए। आपका प्रिय बीमार हो सकता है, इसलिए उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में खुशियां रहेंगी। बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। काम के सिलसिले में आप कोई नई तरकीब लगा सकते हैं, जो आपको बहुत फलेगी और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे।


 


 


तुला 


आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा लेकिन दोपहर बाद स्थितियां बदलेंगी और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। अचानक से आपको काम के सिलसिले में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, इसलिए थोड़ा सावधान रहें। गृहस्थ जीवन में प्रेम और रोमांस बना रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अपने दिल की बात सामने रखने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। परिवार में अशांति बनी रह सकती है। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको सावधानी से चलना चाहिए लेकिन व्यापार अच्छे नतीजे देगा।


 


वृश्चिक 


आपके लिए आज का दिन अच्छा कहा जा सकता है। दोपहर तक जिन चुनौतियों को आप झेल रहे होंगे, दोपहर बाद उनसे मुक्ति मिलेगी। आपकी इनकम बढ़िया हो जाएगी। खर्चों में कमी आएगी। इसके बावजूद आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना चाहिए। किसी से व्यर्थ में झगड़ा करने से बचें। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में जीने वालों को कुछ दिक्कत आएगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और व्यापार में अच्छे नतीजे मिलेंगे।


 


धनु 


आपको अपने ज्ञान पर पूरा भरोसा रखना होगा तभी आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। गृहस्थ जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन के लिए भी आज का दिन बढ़िया है लेकिन दोपहर बाद आपके तनाव में बढ़ोतरी हो सकती है और बेवजह के खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य रहेगा। परिवार पर भी ध्यान जरूर दें।


 


 


मकर 


आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मानसिक रूप से जो तनाव चला रहा है, उससे कुछ हद तक राहत मिलेगी। संतान से सुखद समाचार मिलेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। गृहस्थ जीवन में भी तनाव में कमी आएगी। खर्चे बने रह सकते हैं लेकिन इनकम अच्छे होने से आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत रंग लाएगी और व्यापार भी गति पकड़ेगा।


 


कुंभ 


आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपनी वाकपटुता और हाजिर जवाबी के चलते अपने कई कामों को बनाने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य का पूरा ध्यान दें। कहीं आप की बीमारी हद से ज्यादा खर्चों को दावत ना दे दे। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। गृहस्थ जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। जीवनसाथी आपके लिए लाभ का मार्ग खोलेगा। प्रेम जीवन में अपनी बातों से अपने प्रिय को रिझाने में कामयाब रहेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है लेकिन इस यात्रा से बचने का ही प्रयास करें तो बढ़िया रहेगा।


 


मीन 


आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। गृहस्थ जीवन में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी और प्रेम जीवन में कुछ तनाव देखने को मिल सकता है। इस सब उतार-चढ़ाव के बावजूद आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम के सिलसिले में आपका अनुभव आपकी मदद करेगा, जिससे आप कठिन चुनौतियों को अच्छे से निपटा लेंगे। परिवार में सुख समृद्धि के बढ़ोतरी होगी। किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


 


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।  


 


आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। 


 


 


शुभ दिनांक : 9, 18, 27   


 


शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72     


 


 


शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045


 


ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।   


 


शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला 


 


कैसा रहेगा यह वर्ष


आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी


मुजफ्फरनगर की कोरोना पॉजिटिव महिला की मेरठ में मौत

मेरठ । बुधवार को लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के पूरे प्रयासों के बावजूद भी चार कोविड-19 पॉजिटिव रोगियों की मृत्यु हो गई। इनमें से एक महिला उम्र 57 वर्ष बुलंदशहर की दूसरे उम्र 44 वर्ष मुरादनगर जिला गाजियाबाद के तीसरी महिला 57 वर्ष मुजफ्फरनगर की रहने वाली तथा चौथे उम्र 86 वर्ष मेरठ के रहने वाले थे।


स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखकर भागा कोरोना पॉजिटिव, दबोचा, गली सील

टीआर ब्यूरो l


मुजफ्फरनगर l शहर की बच्चन बच्चन सिंह कॉलोनी में मिले कोरोना पॉजिटिव को जैसे ही स्वास्थ्य विभाग की टीम कोविड-19 हॉस्पिटल ले जाने के लिए पहुंची तो युवक डॉक्टरों की टीम को देखकर घर से भाग निकला भागने के बाद वह कॉलोनी की गली नंबर 4 में पहुंचा जहां से उसे लोगों ने पकड़ कर  स्वास्थ्य विभाग की टीम के हवाले कर दिया l जिसके बाद गली नंबर 5 के निवासियों ने एहतियात के तौर पर गली को चार नंबर से आने वाले रास्ते पर बल्लियों से बंद कर दिया तथा पांच नंबर से चार नंबर जाने वाले सभी कॉलोनी वासियों को मेन रोड से ही वापस भेज दिया l


 


शहर के चारों ओर फ़ूटा कोरोना बम, शहर में मिले 18 पॉजिटिव

टीआर ब्यूरो l


मुजफ्फरनगर l शहर में बढ़ी कोरोना पॉजिटिव की  संख्या मेडिकल रिपोर्ट में बताया गया कि 18 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं इनमें 8 केशव पुरी 4 टाउन हॉल बालाजीचौक स्थित हॉस्पिटल एक मदीना कॉलोनी एक बच्चन सिंह कॉलोनी 1 शांति नगर 1 जिला हॉस्पिटल एक मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज का सफाई कर्मचारी व मिमलाना रोड जिसकी पुष्टि सूचना विभाग द्वारा की गई। आज मिले नए मामलों लग रहा है कि शहर के तमाम हिस्सों मे कोरोना की घुसपैठ हो रही है। जिला चिकित्सालय के एआरटी सैंटर में संविदा पर कार्यरत फार्मेसिस्ट भी आज संक्रमित पाया गया है जबकि एक मेडिकल कॉलेज में सेनिटाइजेशन में लगा कर्मचारी भी शामिल हैं। शहर के बाला जी चौक टाउन हाल रोड स्थित एक निजी चिकित्सक के नर्सिंग होम के चार कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। केशवपुरी में पहले से संक्रमित मिले व्यक्ति की कांटेक्ट चेन में शामिल आठ नए केस सामने आए हैं, जबकि नगर के मौहल्ला मदीना कालोनी, बचन सिंह कालोनी, शांतिनगर, मिमलाना रोड पर भी एक-एक कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया है।


Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...