मंगलवार, 7 अप्रैल 2020

कोरोना के खिलाफ स्वयं मोर्चा संभालने पर पालिकाध्यक्ष पर हुई पुष्पवर्षा

मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस के खिलाफ स्वयं मोर्चा संभालने पर लोगों ने पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल और पुलिस प्रशासन पर पुष्पवर्षा की है। पिछले 14 दिनों से पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल शहरी क्षेत्र को स्वयं सेनिटाइज कर रही है। पालिकाध्यक्ष के इस कार्य की प्रशंसा करते हुए मोहल्ला कृष्णापुरी में लोगों ने छत पर खड़े होकर पालिकाध्यक्ष पर पुष्पवर्षा करते हुए भव्य स्वागत किया है।
पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल पालिका टीम के साथ स्वयं कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रही है। शहर की सफाई और स्प्रे के कार्य को पालिकाध्यक्ष खुद देख रही है। शहर के प्रत्येक वार्ड में पालिका अध्यक्ष अग्रवाल स्वयं पालिका टीम के साथ पहुंच रही है और कोरोना को हराने के लिए स्प्रे कर रही हैं। पालिका अध्यक्ष पिछले 14 दिनों से कोरोना वायरस के खिलाफ खुद मोर्चा ले रही। मंगलवार को पालिकाध्यक्ष और पुलिस प्रशासन का कृष्णापुरी निवासियों ने ऐतिहासिक स्वागत किया। मोहल्ला कृष्णापुरी के सभी महिलाओं एवं पुरुषों ने फूलों की वर्षा कर पालिका अध्यक्ष का हर्षवर्धन किया।
उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में पालिका अध्यक्ष द्वारा खुद मैदान में रहकर पालिका स्तर की सुविधाएं शहर वासियों को उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद दिया। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि आप द्वारा किए गए इस ऐतिहासिक स्वागत को मैं कभी नहीं भूलूंगी और जहां तक मेरे द्वारा किए गए कार्यों की आप प्रशंसा कर रहे हैं वह तो मेरा कर्तव्य है। इस दौरान आयुष पहलवान, प्रदीप वर्मा, जयवीर सिंह, गुड्डू जैन, विनोद जैन, पुनीत जैन, पारस वर्मा, डॉक्टर मोनिका, रेखा, चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह, सुखबीर सिंह, स्टेनो गोपाल त्यागी आदि लोग मौजूद रहे।


कोरोना छिपाने वालों पर लगेगी रासुका

मुजफ्फरनगर । मरकज निजामुद्दीन तथा अन्य कोरोना हॉटस्पॉट से आये व्यक्तियों को पुलिस ने चेतावनी दी है कि रोग छिपाने वालों पर पुलिस अब रासका की कार्रवाई करेगी।


कहा गया  है कि कोरोना वायरस के चलते सम्पूर्ण देश को लॉकडाउन किया गया है जिसके चलते लॉकडाउन का सत-प्रतिशत अनुपालन कराने हेतु मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा जनपदवासियों से लगातार अपील की जा रही है कि कोई भी जनपदवासी यदि बाहर से जनपद में आया है अथवा वह स्वंय वह व्यक्ति है जो जनपद में बाहर से आकर रह रहा है उसकी सूचना तत्काल पुलिस/प्रशासन को दे ताकि तत्काल बाहर से आये व्यक्ति का मेडिकल चैक-अप कराया जा सके तथा आवश्यक/शीघ्र चिकित्सा परीक्षण कराया जा सके। 


परन्तु प्रायः देखने में आया है कि जनपदवासियों में कुछ व्यकितयों द्वारा इस प्रकार की सूचना पुलिस/प्रशासन को नही दी जा रही है, यह स्थिति अत्यंत गंभीर/खेदजनक है क्योकि यह जनपद/सम्पूर्ण देशवासियों की सुरक्षा से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रकरण है। अतः सभी जनपदवासियों से पुनः/अंतिम अपील की जाती है कि यदि कोई व्यक्ति आपके आस-पास मरकज निजामुद्दीन तथा अन्य कोरोना हॉटस्पॉट से आया है तो उसकी सूचना तत्काल अपने सबसे पास मेडिकल सेंटर/पी0एच0सी0/सी0एच0सी0/थाना/पुलिस/प्रशासनिक अधिकारी को देना सुनिश्चित करें।


अतः इसमें अंतिम चेतावनी दी जाती है कि आज दिनांक 07.04.2020 को यदि कोई व्यक्ति मरकज निजामुद्दीन तथा कोरोना हॉटस्पॉट से जनपद में आया तथा उसने इसकी सूचना पुलिस/प्रशासन को 08 बजे तक नही दी है तो उसके विरुद्ध मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत किया जाएगा और यदि यह ज्ञात हुआ कि ऐसा व्यक्ति जानते हुए भी लगातार भ्रमणशील रहा है तथा लोगों से मिला है तो माना जाएगा कि उसके द्वारा संक्रमण को फैलाने के उद्देश्य से यह अपराध किया गया है तो उसके विरुद्ध मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा NSA/रासुका की कार्यवाही की जाएगी। 


आाज दिखेगा गुलाबी चांद, बदलेगी किसकी किस्मत

मुजफ्फरनगर। आज यानि 7 अप्रैल 2020 मंगलवार की रात चांद का रंग बदला-बदला नजर आएगा और इसे सुपर पिंक मून कहा जाएगा। यह इसलिए होगा क्योंकि चांद पृथ्वी के बेहद करीब आ जाएगा। सामान्य तौर पर पृथ्वी से चांद करीब 3 लाख 84 हजार 400 किलोमीटर की दूरी पर रहता है, लेकिन इस दिन यह दूरी घटकर 3 लाख 56 हजार 907 किलोमीटर रह जाएगी। यानी चांद पृथ्वी से 27493 किलोमीटर करीब आ जाएगा। इससे चांद का आकार सामान्य से 7 गुना अधिक बड़ा और 15 प्रतिशत अधिक चमकीला दिखाई देगा। रात्रि में 8.05 बजे इस अद्भुत घटना को अच्छे से देखा जा सकेगा। चंद्रमा के पृथ्वी के करीब आने से अनेक प्रकार की पर्यावरणीय और प्राकृतिक घटनाएं घटित होती हैं। इसका व्यापक प्रभाव मनुष्य और प्रकृति पर होता है। 
7 अप्रैल को चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी। इस दिन सत्यनारायण व्रत रहेगा। इस दिन रवियोग भी है और बुध का मीन राशि में प्रवेश भी होगा। इस दिन गोचर में चंद्र कन्या राशि में रहेगा। चंद्रमा का पृथ्वी का करीब आना पर्यावरण और प्रकृति पर व्यापक असर दिखाएगा। इसके प्रभाव से पृथ्वी पर प्राकृतिक आपदाओं में कमी आएगी।
राशियों पर असर
मेषः मानसिक सुख, शांति, कष्टों से मुक्ति।
वृषभः धन में वृद्धि, सौंदर्य प्रेम में वृद्धि होगी।
मिथुनः आर्थिक सुख, मानसिक शांति, रोग मुक्ति।
ककर्ः समस्त कार्यों में लाभ, संयम, आत्मविश्वास में वृद्धि।
सिंहः धन लाभ, मानसिक सुख, संपत्ति, परिजनों में प्रेम।
कन्याः कार्य में लाभ, धन की प्राप्ति, मानसिक सुख-शांति।.
तुलाःरोग से मुक्ति, शारीरिक सुख, दांपत्य जीवन में सुख।
वृश्चिकः पारिवारिक सामंजस्य रहेगा, धन लाभ, संपत्ति सुख, कार्य में लाभ।
धनुः संयम, सदाचार में वृद्धि, सुख, धन की प्राप्ति।
मकरः पारिवारिक सुख, प्रेम की प्राप्ति, कार्य में लाभ।
कुंभः सम्मान, सुख, संपत्ति से लाभ, नया कार्य प्रारंभ।
मीनः रोगों से मुक्ति, खर्च में कमी, कार्य लाभ, संपत्ति सुख।


बुध का कुंभ से मीन राशि में प्रवेश देगा किसको कैसे फल

मुजफ्फरनगर। नौ ग्रहों में से एक बुध आल मंगलवार, 7 अप्रैल को कुंभ से मीन राशि में प्रवेश कर चुका। इस राशि में बुध नीच का रहता है। यहां बुध 24 अप्रैल तक रहेगा, इसके बाद मेष राशि में जाएगा।  ज्योतिषाचार्य अतुलेश मिश्रा के अनुसार मीन राशि में बुध कुछ राशियों के लिए अशुभ फल देने वाला रहेगा। यहां जानिए सभी 12 राशियों पर मीन राशि के बुध का कैसा असर होने वाला है...


मेष राशि


अनावश्यक खर्चों की वजह से परेशानियां बढ़ सकती हैं। बने-बनाए काम अंतिम समय में बिगड़ सकते हैं। क्रोध से बचें और धैर्य से काम लें। वाद-विवाद हो सकता है।


वृषभ राशि


बुध की वजह से नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है।


मिथुन राशि


पुराने समय से अटके हुए काम फिर से गति पकड़ सकते हैं। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा।


कर्क राशि


इस समय सोच-समझकर आगे बढ़ना होगा। धैर्य से काम करें। जोश में किए गए काम से नुकसान हो सकता है। घर के बड़े लोगों से परामर्श लेकर काम करें।


सिंह राशि


इस राशि लोगों के लिए बुध ग्रह सामान्य रहने वाला है। धन लाभ के योग भी बनेंगे, लेकिन विवाद भी हो सकते हैं। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।


कन्या राशि


कन्या राशि के लोगों के लिए समय आशा के अनुरूप रहने वाला है। विद्यार्थियों के लिए समय ठीक रहेगा। समय का सदुपयोग करेंगे तो लाभ मिल सकता है।


तुला राशि


इस समय उत्साह बनाए रखना होगा, क्योंकि बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य से काम करेंगे तो भविष्य के लिए अच्छा रहेगा। परिवार में मानसिक तनाव बढ़ सकता है।


वृश्चिक राशि


पुरानी योजनाएं बुध की वजह से अब सफल हो सकती हैं। अटके कामों में गति आएगी। जल्दबाजी से बचें। वरिष्ठ लोगों से परामर्श लेकर ही आगे बढ़ें।


धनु राशि


इन लोगों के लिए समय सामान्य रहने वाला है। लाभ के योग बनेंगे, लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी भी होगी। जितनी मेहनत करेंगे, उतना लाभ मिल सकता है। चिंताएं बढ़ सकती हैं।


मकर राशि


पिछले समय में की गई मेहनत अब फल दे सकती है। कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को अधिकारियों का साथ मिलेगा।


कुंभ राशि


नई योजनाओं पर काम करने का समय रहेगा। परिवार और मित्रों से जुड़ी बाधाएं खत्म हो सकती हैं। लाभ के साथ ही सुख-सुविधा में वृद्धि हो सकती है।


मीन राशि


आपके लिए बुध की स्थिति शुभ है। इसी राशि में बुध रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और दैनिक कामों में आशा के अनुरूप ज्यादा लाभ प्राप्त कर पाएंगे।


संकटों से बचाएंगे हनुमान, जन्मोत्सव पर करें ये उपाय


मुजफ्फरनगर। इस बार कोरोनावायरस लॉकडाउन के कारण मंदिरों में हनुमान जयंती नहीं मनाई जाएगी इसलिए घर पर बैठकर ही आप भगवान की विशेष पूजा अर्चना कर सकते है।
 इस बार हनुमान जयंती पर विशेष संयोग है। कहा जा रहा है कि यह संयोग चार सौ साल बाद बना है। ज्योतिषियों की मानें तो इस बार चैत्र पूर्णिमा पर हस्त नक्षत्र, बालव करण, व्यतिपात योग व आनंद योग, सिद्धयोग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग हैं। इन योगों के कारण इस बार हनुमान जयंती का महत्व और भी बढ़ गया है। इस दिन सबुह स्नान करके भगवान के सामने चैमुखी दिया जलाएं। कहा जाता है कि इससे हनुमान जी अति प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा सुंदरकांड का पाठ और हनुमान चालीसा का जाप विशेष फलदायी है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को भगवान श्री हनुमानजी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस बार यह अवसर 8 अप्रैल 2020, बुधवार को आ रहा है। यह दिन हनुमानजी को प्रसन्न करके उनसे मनचाहा वरदान पाने का सबसे सिद्ध दिन होता है। हनुमानजी सप्त चिरंजीवी में से एक हैं यानी वे इस पृथ्वी पर आज भी मौजूद हैं और कहा जाता है, जहां आज भी रामायण या सुंदरकांड का पाठ होता है, वहां वे किसी न किसी रूप में अवश्य पहुंचते हैं। हनुमानजी को अष्ट सिद्धि, नव निधि का दाता कहा जाता है। यानी उनकी पूजा-आराधना से समस्त सुखों की प्राप्ति की जा सकती है, शत्रुओं का नाश किया जा सकता है। हनुमानजी की आराधना से जीवन के बड़े से बड़े संकट को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं हनुमान जन्मोत्सव के दिन क्या विशेष उपाय किए जाना चाहिए।
धन की प्राप्ति के लिए
यदि आप आर्थिक रूप से बहुत परेशान चल रहे हैं। धन की कमी लगातार बनी हुई है। आय से अधिक खर्च हो रहा है तो हनुमान जन्मोत्सव के दिन आंकड़े के 27 पत्ते लेकर उन्हें शुद्ध जल से धो लें। इन पत्तों की एक माला तैयार कर लें और प्रत्येक पत्ते पर लाल चंदन से श्रीराम लिखें। अब इस माला को किसी भी हनुमान मंदिर में जाकर हनुमानजी को पहना दें। बेसन के लड्डू का भोग लगा दें और अपनी धन की समस्या दूर करने की प्रार्थना करें। इसके बाद यह प्रयोग आगे आने वाले 5 मंगलवार को भी करें। इससे शीघ्र ही आपकी धन की समस्या दूर हो जाएगी।
शत्रुओं के नाश के लिए
यदि आपके जीवन में शत्रु बहुत हैं। आपको हमेशा हानि पहुंचाने की कोशिश करते रहते हैं। आपके बिजनेस में प्रतिस्पर्धी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करते हैं या नौकरी में कोई सहकर्मी ही आपसे जलता है तो हनुमान जन्मोत्सव के दिन हनुमानजी की मूर्ति के दाहिने पैर के अंगूठे से सिंदूर लेकर अपने घर के बाहरी दीवार पर चारों ओर एक-एक त्रिशूल बना दें। इससे पूरे घर की रक्षा होगी। इसी सिंदूर से एक त्रिशूल अपने बिजनेस प्रतिष्ठान पर भी पूजा स्थान पर बना दें। इससे कोई आपको परास्त नहीं कर पाएगा।
सर्वत्र विजय के लिए
यदि आप जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता पाना चाहते हैं। चाहे वह परिवार हो, समाज हो, बिजनेस हो, नौकरी हो, प्रतियोगी परीक्षा हो या कोई परीक्षा, हनुमान जन्मोत्सव के दिन आप किसी हनुमान मंदिर के शिखर पर लाल त्रिकोण वाला झंडा लगवाएं। जिस तरह यह पताका मंदिर के शिखर पर लहराएगी, उसी तरह आपका भी परचम चारों ओर फहराएगा। इससे आकस्मिक रूप से आने वाले संकट भी दूर हो जाते हैं।
रोग दूर करने के लिए
हनुमान जन्मोत्सव के दिन किसी प्राण प्रतिष्ठित हनुमानजी की मूर्ति पर चमेली के तेल से सिंदूर का चोला चढ़ाएं। लाल वस्त्र की लंगोट अर्पित करें। सुगंधित फूलों की माला अर्पित करें। श्रीफल, गुड़, चना या बेसन के लड्डू का भोग हनुमान जी को लगाएंगे और वहीं बैठकर 7 बार हनुमान बाहुअष्टक का पाठ करेंगे तो स्वयं और जिसके नाम से पाठ करेंगे उसके रोग दूर होंगे।
ये प्रयोग भी करें
हनुमान जन्मोत्सव के दिन हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदरकांड, हनुमान बाहुअष्टक, राम रक्षास्तोत्र आदि का पाठ करने से सर्वत्र विजय प्राप्त होती है, संकटों का नाश होता है और आपके बल और बुद्धि में वृद्धि होती है।
देसी घी से बने हलवे का भोग लगाने से हनुमानजी अत्यंत प्रसन्न होते हैं और मनचाहा वरदान प्रदान करते हैं।
हनुमान जन्मोत्सव के दिन दान का बड़ा महत्व है। इस दिन गाय को हरा चारा खिलाएं, पंछियों के लिए दाना-पानी का इंतजाम करें।
हनुमान जन्मोत्सव के दिन यदि आप रक्तदान करते हैं तो दुर्घटनाओं से बचाव होता है।
हनुमान जी की आराधना शनि के दुष्प्रभावों को दूर करती है।


सीबीएसई ने दिया कक्षा 9वीं और 10वीं में 9 विषय पढ़ने का विकल्प

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 9वीं और 10वीं में नौ विषयों को पढ़ने का विकल्प छात्रों को दिया है। इसमें पांच अनिवार्य विषय के अलावा छठा विषय स्कील सब्जेक्ट, सातवां विषय तीसरी भाषा के तौर पर एक भाषा ले सकेंगे। इसके अलावा आठवें और नौवें विषय के तौर पर आर्ट एजुकेशन, हेल्थ और फिजिकल एजुकेशन और वर्क एक्सपीरियंस को विषय के तौर पर रख सकेंगे। आठवें और नौंवे विषय का आंतरिक मूल्यांकन स्कूल स्तर पर किया जायेगा। सभी विषयों को ग्रुप वाइज कर दिया है। अब छात्र ग्रुप के अनुसार ही अपने विषयों का चयन कर पाएंगे। यह सुविधा मिलने से छात्रों को मुख्य विषय, वैकल्पिक विषय और भाषा विषय को चुनने में मदद मिलेगी। ज्ञात हो कि कई बार छात्र विषयों को चुनने में उधेड़बुन में रहते हैं। ऐसे में शिक्षकों की मदद लेनी होती है। लेकिन अब ग्रुप में विषय होने से छात्रों को चयन करने में सुविधा मिलेगी।
भले छात्रों को नौ विषय पढ़ने का मौका दिया जा रहा है। लेकिन बोर्ड के रिजल्ट का पांच विषयों पर ही जारी होगा। ये पांच अनिवार्य विषय के अलावा दो भाषा शामिल हैं। बोर्ड की मानें तो 10वीं स्तर से ही स्कील बेस्ड एजुकेशन देने के लिए बाकी विषय को जोड़ा गया है।
सीबीएसई 10वीं 12वीं कक्षा के प्रश्न पत्र के पैटर्न में किए गए ये बदलाव
ऐसे बांटा गया विषयों को 
ग्रुप एःः भाषा-1 में हिन्दी कोर्स ए, हिन्दी कोर्स बी, इंग्लिश लैंग्वेज और लिटरेचर। 
ग्रुप ए वनः गणित (बेसिक और स्टैंडर्ड), विज्ञान, सामाजिक विज्ञान 
ग्रुप पांचः स्कील सब्जेक्ट 
ग्रुप एल/ग्रुप-ए-2ः तीसरी भाषा
पांच अनिवार्य और दो वैकल्पिक विषय ले सकेंगे 
बोर्ड की मानें तो अनिवार्य विषय के तौर पर पांच विषय रखे जाते हैं। पांचों विषयों को ग्रुप में डाल दिया गया है। खासकर भाषा को चुनने में अब सुविधा मिलेगी। क्योंकि भाषा विषय का ग्रुप-एल में बोर्ड ने डाला है। सब्जेक्ट एक से पांच तक अनिवार्य विषय रहेगा। इसके अलावा वैकल्पिक विषय के तौर पर छह और सात विषय रहेंगे। इसमें स्कील विषय और तीसरी भाषा विषय का चयन कर पाएंगे।सूत्रों ने बताया कि बोर्ड ने सारे विषयों को स्पष्ट रूप से बता दिया है। इसकी जानकारी बोर्ड वेबसाइट पर दे दी गयी है। स्कूल और छात्र विषय चुनने में उसकी मदद ले सकते हैं। 


आज का पंचाग 7 अप्रैल 2020

🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 07 अप्रैल 2020*
⛅ *दिन - मंगलवार* 
⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - वसंत*
⛅ *मास - चैत्र*
⛅ *पक्ष - शुक्ल* 
⛅ *तिथि - चतुर्दशी दोपहर 12:01 तक तत्पश्चात पूर्णिमा*
⛅ *नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी सुबह 09:15 तक तत्पश्चात हस्त*
⛅ *योग - ध्रुव रात्रि 06:36 तक तत्पश्चातम व्याघात*
⛅ *राहुकाल - शाम 03:35 से शाम 05:08 तक* 
⛅ *सूर्योदय - 06:27*
⛅ *सूर्यास्त - 18:53* 
⛅ *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - व्रत पूर्णिमा*
 💥 *विशेष - चतुर्दशी और पूर्णिमा के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *हनुमान जयंती* 🌷
🙏🏻  *चैत्र मास की पूर्णिमा को हनुमान जयंती पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 08 अप्रैल बुधवार को है।  हनुमानजी के शुभ योग में यदि कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो आपकी हर परेशानी दूर हो सकती है। ये उपाय इस प्रकार हैं-*
 🌷 *ऐसे चढाएं हनुमानजी को चोला* 🌷
*हनुमान जयंती (08 अप्रैल, बुधवार) को हनुमानजी को चोला चढ़ाएं। हनुमानजी को चोला चढ़ाने से पहले स्वयं स्नान कर शुद्ध हो जाएं और साफ वस्त्र धारण करें। सिर्फ लाल रंग की धोती पहने तो और भी अच्छा रहेगा। चोला चढ़ाने के लिए चमेली के तेल का उपयोग करें। साथ ही, चोला चढ़ाते समय एक दीपक हनुमानजी के सामने जला कर रख दें। दीपक में भी चमेली के तेल का ही उपयोग करें।*
🙏🏻 *चोला चढ़ाने के बाद हनुमानजी को गुलाब के फूल की माला पहनाएं और केवड़े का इत्र हनुमानजी की मूर्ति के दोनों कंधों पर थोड़ा-थोड़ा छिटक दें। अब एक साबुत पान का पत्ता लें और इसके ऊपर थोड़ा गुड़ व चना रख कर हनुमानजी को भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद उसी स्थान पर थोड़ी देर बैठकर तुलसी की माला से नीचे लिखे मंत्र का जप करें। कम से कम 5 माला जप अवश्य करें।*
🌷 *मंत्र- राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे।*
*सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने।।*
🌹 *अब हनुमानजी को चढाए गए गुलाब के फूल की माला से एक फूल तोड़ कर, उसे एक लाल कपड़े में लपेटकर अपने धन स्थान यानी तिजोरी में रखें। इससे धन संबंधी समस्या हल होने के योग बनने लगेंगे।*
🌳 *करें बड़ के पेड़ का उपाय बुधवार की सुबह स्नान करने के बाद बड़ (बरगद) के पेड़ का एक पत्ता तोड़ें और इसे साफ स्वच्छ पानी से धो लें। अब इस पत्ते को कुछ देर हनुमानजी की प्रतिमा के सामने रखें और इसके बाद इस पर केसर से श्रीराम लिखें। अब इस पत्ते को अपने पर्स में रख लें। साल भर आपका पर्स पैसों से भरा रहेगा। अगली होली पर इस पत्ते को किसी नदी में प्रवाहित कर दें और इसी प्रकार से एक और पत्ता अभिमंत्रित कर अपने पर्स में रख लें।*
🏡 *घर में स्थापित करें पारद हनुमान की प्रतिमा अपने घर में पारद से निर्मित हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित करें। पारद को रसराज कहा जाता है। पारद से बनी हनुमान प्रतिमा की पूजा करने से बिगड़े काम भी बन जाते हैं। पारद से निर्मित हनुमान प्रतिमा को घर में रखने से सभी प्रकार के वास्तु दोष स्वत: ही दूर हो जाते हैं, साथ ही घर का वातावरण भी शुद्ध होता है। प्रतिदिन इसकी पूजा करने से किसी भी प्रकार के तंत्र का असर घर में नहीं होता और न ही साधक पर किसी तंत्र क्रिया का प्रभाव पड़ता है। यदि किसी को पितृदोष हो, तो उसे प्रतिदिन पारद हनुमान प्रतिमा की पूजा करनी चाहिए। इससे पितृदोष समाप्त हो जाता है।*
🔥 *शाम को जलाएं दीपक हनुमान जयंती की शाम को समीप स्थित किसी हनुमान मंदिर में जाएं और हनुमानजी की प्रतिमा के सामने एक सरसों के तेल का व एक शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इसके बाद वहीं बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमानजी की कृपा पाने का ये एक अचूक उपाय है। करें राम रक्षा स्त्रोत का पाठ सुबह स्नान आदि करने के बाद किसी हनुमान मंदिर में जाएं और राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। इसके बाद हनुमानजी को गुड़ और चने का भोग लगाएं। जीवन में यदि कोई समस्या है, तो उसका निवारण करने के लिए प्रार्थना करें।*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *प्राणों की रक्षा हेतु मंत्र/रक्षा कवच बनाने के लिए*
🙏🏻 *हनुमानजी जब लंका से आये तो राम जी ने उनको पूछा कि , रामजी के वियोग में सीताजी अपने प्राणो की रक्षा कैसे करती हैं ?*
🙏🏻 *तो हनुमान जी ने जो जवाब दिया उसे याद कर लो । अगर आप के घर में कोई अति अस्वस्थ है, जो बहुत बिमार है, अब नहीं बचेंगे ऐसा लगता हो, सभी डॉक्टर दवाईयाँ भी जवाब दे गईं हों, तो ऐसे व्यक्ति की प्राणों की रक्षा इस मंत्र से करो..उस व्यक्ति के पास बैठकर ये हनुमानजी का मंत्र जपो..तो ये सीता जी ने अपने प्राणों की रक्षा कैसे की ये हनुमानजी के वचन हैं..(सब बोलना)*
🌷 *नाम पाहरू दिवस निसि ध्यान तुम्हार कपाट ।*
*लोचन निज पद जंत्रित जाहिं प्रान केहिं बाट ॥*
🙏🏻 *इसक अर्थ भी समझ लीजिये ।*
*' नाम पाहरू दिवस निसि ' ..... सीता जी के चारों तरफ आप के नाम का पहरा है । क्योंकि वे रात दिन आप के नाम का ही जप करती हैं । सदैव राम जी का ही ध्यान धरती हैं और जब भी आँखें खोलती हैं तो अपने चरणों में नज़र टिकाकर आप के चरण कमलों को ही याद करती रहती हैं ।*
🙏🏻 *तो ' जाहिं प्रान केहिं बाट '..... सोचिये की आप के घर के चारों तरफ कड़ा पहरा है । छत और ज़मीन की तरफ से भी किसी के घुसने का मार्ग बंद कर दिया है, क्या कोई चोर अंदर घुस सकता है..? ऐसे ही सीता जी ने सभी ओर से श्री रामजी का रक्षा कवच धारण कर लिया है ..इस प्रकार वे अपने प्राणों की रक्षा करती हैं । तो ये मंत्र श्रद्धा के साथ जपेंगे तो आप भी किसी के प्राणों की रक्षा कर सकते हैं ।*
🌷 *रक्षा कवच बनाने के लिए* 🌷
🙏🏻 *दिन में 3-4 बार शांति से बैठें , 2-3 मिनिट होठो में जप करे और फिर चुप हो गए। ऐसी धारणा करे की मेरे चारो तरफ भगवान का नाम मेरे चारो ओर घूम रहा हें। भगवान के नाम का घेरा मेरी रक्षा कर रहा है।*
🙏🏻 *- 
          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻
मेष - पॉजिटिव - आप अपने दांपत्य जीवन में अच्छा समय महसूस करेंगे और आपके जीवन साथी को उनके कार्य क्षेत्र में कोई उपलब्धि प्राप्त होने की संभावना बढ़ जाएगी। इस दौरान आप अपने मित्रों से निकटता का अनुभव करेंगे और उनके साथ अच्छा समय बिताएंगे।


नेगेटिव - आर्थिक लाभ प्राप्ति को लेकर स्थितियां तनावपूर्ण हो सकती हैं। कामकाज के क्षेत्र से अच्छा लाभ हो सकता है फिर भी आर्थिक रुप से परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। अनावश्यक यात्रा की वजह से धन व्यय होने की संभावना बन रहे हैं।


लव - यदि आप किसी तरह के महत्वपूर्ण बातों को साझा करना चाहते हैं तो भी आपको इंतजार करना चाहिए। यदि किसी तरह का कोई काम-काज से संबंधित वार्तालाप करना चाहते हैं तो भी आपको इंतजार करना चाहिए।


व्यवसाय - आर्थिक स्थितियों को लेकर तनाव उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। यदि आपने किसी को कोई धन दिया हुआ है तो वह प्राप्त करने में आपको मशक्कत करना पड़ सकता है।


स्वास्थ्य - अपने पार्टनर का स्वास्थ्य आपके लिए प्राथमिकता है।


भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 3


वृष- पॉजिटिव - धन संचय करने का प्रयास सफल हो सकता है। करियर के दृष्टि से स्थितियां अनुकूल हो सकती हैं और समय के अनुसार पद पोजीशन प्राप्ति का योग अच्छा बन सकता है। कार्य व्यवसाय की दृष्टि से स्थितियां अनुकूल रहने की संभावना बन रही है।


नेगेटिव - मानसिक अशांति तथा तनाव पूर्ण स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में आर्थिक रुप से केयरफुल रहना आपके लिए बहुत अच्छा और उपयोगी हो सकता है।


लव - में समभाव रखने का प्रयास आपके प्रेम-संबंध को बेहतर दिशा दे सकती है। इस समय में आपके दांपत्य जीवन को लेकर स्थितियां अनुकूल हो सकती हैं।


व्यवसाय - यदि आप किसी को धन देने का मन बना रहे हो तो विचार त्याग दें। क्योंकि धन का आदान-प्रदान करना आपके लिए नुकसान दायक होगा। आर्थिक रूप से आप तनावग्रस्त हो सकते हैं।


स्वास्थ्य - किसी भी तरह के स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का निस्तारण करना आपके लिए बेहतर हो सकता है।


भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: 7


मिथुन - पॉजिटिव - भवन वाहन इत्यादि की सुख सुविधा प्राप्त होने की संभावना अच्छी बन रही है। स्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। आपके भाई बहनों के लिए समय अनुकूल रहेगा और यात्रा के दौरान भी आपको अनेक अच्छे अनुभव प्राप्त होंगे और आपके लिए सफलता का मार्ग खुलेगा।


नेगेटिव - भाग्य अच्छा साथ दे सकता है परंतु कामकाज को लेकर विवाद भी उत्पन्न हो सकता है। ऐसे में सावधानी अनिवार्य है। दांपत्य जीवन को लेकर स्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। अनावश्यक किसी न किसी कारणवश विवाद उत्पन्न हो सकता है।


लव - जीवनसाथी का सहयोग तथा जीवनसाथी से संबंध बेहतर हो सकते हैं। घरेलू संबंधों के साथ साथ काम काज के क्षेत्रों में भी संबंध बेहतर हो सकते हैं तथा सहयोग भी प्राप्त हो सकते हैं।


व्यवसाय - आपका मन विचलित रहता है। किसी भी कार्य को लेकर गंभीर नहीं हो पाते। जिसको लेकर कार्य व्यवसाय में समस्याएं उत्पन्न होती हैं और आपका प्रयास सफल होने में वक्त लगता है।


स्वास्थ्य - शारीरिक या मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को महसूस कर सकते है।


भाग्यशाली रंग: किरमजी, भाग्यशाली अंक: 3
कर्क - पॉजिटिव - संतान पक्ष तथा प्रेम संबंध को लेकर स्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। यदि आप शिक्षार्थी है तो शिक्षा की दृष्टि से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। किसी तरह की कोई तैयारी कर रहे हैं तो उसने कामयाबी मिल सकती है।


नेगेटिव - जीवनसाथी से संबंध खराब हो सकते हैं। शत्रु पक्ष हावी हो सकता है। अतः शत्रु से उलझने का प्रयास न करें। यदि किसी तरह का कोई विवाद चल रहा हो तो उसे आपसी रजामंदी से समाप्त करने की कोशिश करें। अन्यथा आगे चलकर परेशानियां उत्पन्न कर सकता है।


लव - इस समय आप अपने बारे में सोचेंगे और आत्मनिरीक्षण करेंगे। नए रिश्तों में आगे बढ़ने के लिए भी यह वक्त आपके पक्ष में है फिर चाहे वो दोस्ती हो या रोमांस।


व्यवसाय - आपका आत्मविश्वास समय पर कार्य नहीं करता जिससे आपको परेशानियां उत्पन्न होती हैं। यदि आप किसी भी कार्य को आत्मविश्वास के साथ करें और पूर्ण जिम्मेदारी भी दिखाएं तो आपको अच्छी कामयाबी प्राप्त हो सकती है।


स्वास्थ्य - स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है।


भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 8


सिंह - पॉजिटिव - धार्मिक क्रियाकलापों पर खर्च के रूप में सामने आएगा और कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता प्राप्ति का समय होगा। मातृ पक्ष के लोगों से मिलने का मौका मिलेगा और उनके साथ अच्छा समय बिताएंगे।


नेगेटिव - पिता के साथ संबंध खराब हो सकते हैं तथा माता-पिता से सहयोग कम प्राप्त होने की संभावना बनती हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंताजनक स्थिति हो सकती है। राजनीतिक क्षेत्र में पकड़ कमजोर हो सकती है।


लव - जहां तक ​​आपके भावनात्मक पहलू की बात है, तो प्रेम की शारीरिक विशेषताएं प्यार की आपकी परिभाषा को नियंत्रित करती हैं। जूनून, सेक्स और अंतरंगता आपके लिए बहुत मायने रखते हैं।


व्यवसाय - आपके अंदर यह क्षमता है जो आप अपने कार्यों को सुचारु ढंग से कर सकते हैं। परंतु आत्मविश्वास की कमी के कारण कुछ समस्याएं उत्पन्न होती हैं। जिसको लेकर आप परेशान हो सकते हैं।


स्वास्थ्य - आपका कोई परिजन सेहत संबंधी चुनौती से गुज़र सकता है जिसके कारण आपको पुनर्वसन केंद्र या अस्पताल में जाना पड़ेगा।


भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 9


कन्या -पॉजिटिव - अपने मन में छुपे कुछ कलात्मक विचारों को आप दूसरों के सामने प्रकट करेंगे अर्थात आपका कलात्मक रूप सामने आएगा। इसका प्रयोग करके आप अच्छा धन अर्जित भी कर पाएंगे। उच्च शिक्षा में आपके लिए परिणाम आशा अनुरूप रहेंगे।


नेगेटिव - राजनीतिक लाभ के लिए पुरजोर कोशिश करने पड़ सकते हैं तभी आपको कामयाबी मिल सकती है। अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। जरूरत से ज्यादा जनसंपर्क साधने की जरूरत पड़ेगी तभी आपको कामयाबी अच्छी मिल सकता है।


लव - आवश्यकता पड़ने पर अपने पार्टनर तक पहुंचें और उससे मदद लेने में संकोच न करें। आप दोनों अपनी सेक्स लाइफ या निजी समस्याओं के बारे में बात करें और उन्हें कैसे दूर करने के बारे में चर्चा करें।


व्यवसाय - यदि आप नौकरी करते हैं तो नौकरी में पद पोजीशन प्राप्ति के दृष्टि से अच्छा रहेगा तथा आपके इष्ट मित्रों से संबंध और सहयोग प्राप्त हो सकते हैं।


स्वास्थ्य - स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए श्रेष्ठ है।


भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 1


तुला - पॉजिटिव - धन अचल संपत्ति प्राप्ति के दृष्टि से स्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। कारण प्रॉपर्टी खरीदने के प्रबल योग बनेंगे और यदि आप इस मामले में पहले से ही कोशिश कर रहे हैं तो आपकी कोई डील फाइनल हो सकती है। परिवार के लोग दिल खोलकर ख़ुशियों का स्वागत करेंगे।


नेगेटिव - साहस और पराक्रम के साथ-साथ पोजीशन प्राप्त होने की संभावना में विलंब हो सकता है। क्योंकि बुध और शुक्र कुंभ राशि में संचार कर रहे हैं जो पद पोजीशन प्राप्ति में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। किसी भी तरह के महत्वपूर्ण कार्यों का शुभारंभ करना या महत्वपूर्ण बैठक जारी करना वर्जित रहेगा।


लव - इस समय किसी रिश्ते का अंत आवश्यक है। जहाँ ज़रूरत हो, वहां कूटनीति से चीज़ों को हल करने का प्रयास करें। इसे अपने अवसरों को विकसित करने के अवसर के रूप में देखें।


व्यवसाय - राजनीतिक लाभ प्राप्त होने की संभावना सामान्यत: ठीक है। राजनीतिक लाभ प्राप्ति के लिए आपको हरसंभव पुरजोर प्रयास करना पड़ सकता है।


स्वास्थ्य - इस समय आप अपने जीवन के सच्चे बॉस हैं, जो हर पल का मज़ा ले रहा है और खुल कर जी रहा है।


भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 5
वृश्चिक - पॉजिटिव - आपको अपने घर पर समय बिताना काफी सुकून देगा और साथ में मानसिक रूप से तरोताजा बनायेगा। इसका सीधा प्रभाव आपके काम पर पड़ेगा और आप अधिक एकजुटता के साथ अपने कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।


नेगेटिव - इस दौरान आपको अपने करीबियों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है तथा विरोधियों से भी तनाव उत्पन्न हो सकता है। ऐसे में अपने आपको सुरक्षित रखने का प्रयास करें। यदि किसी तरह का कोई वाद विवाद है तो उसे निपटाने का प्रयास सफल हो सकता है।


लव - आपका दांपत्य जीवन थोड़ा तनावपूर्ण स्थितियों में हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त न होने से पारिवारिक स्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनाए रखने का प्रयास में आपके लिए बेहतर फलदायक हो सकता है।


व्यवसाय - अभी आप रचनात्मकता और दृष्टिकोण से भरपूर हैं। दूसरे लोग आपकी योग्यता की तारीफ़ करेंगे और इस मूल्यांकन का परिणाम पदोन्नति और वेतन में वृद्धि हो सकता है।


स्वास्थ्य - आप ऊर्जा से भरपूर हैं व प्यार और हंसी आपकी प्राथमिकता है।


भाग्यशाली रंग: सिल्वर, भाग्यशाली अंक: 9


धनु - पॉजिटिव - भाग्य आपका अच्छा साथ दे सकता है। गोचर कह रहा है जो राजनीतिक लाभ के लिए प्रयास करने पर सफलता प्राप्त हो सकती है। शत्रु पक्ष के साथ स्थितियाँ और बेहतर हो सकती हैं। जिस किसी कार्य को करेंगे उस कार्य में कामयाबी प्राप्त होने की संभावना बन रही है।


नेगेटिव - संतान पक्ष तथा प्रेम संबंध को लेकर भाग दौड़ तथा तनावपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। संतान की पढ़ाई-लिखाई में धन व्यय होने की संभावना तथा संतान प्राप्ति संतान के किसी भी कार्यों से धन व्यय होने की संभावना बन सकती है।


लव - यदि आप किसी कामकाज को लेकर या अन्य तरह के किसी भी महत्वपूर्ण बातों को साझा करना चाहते हैं तो इस समय में कर सकते हैं। परंतु अनावश्यक बातों को साझा करना आवश्यक नहीं है।


व्यवसाय - कार्य व्यवसाय से संबंधित अच्छे धन उपार्जन का योग बन रहा है। कार्य व्यवसाय से संबंधित या नौकरी इत्यादि से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है।


स्वास्थ्य - मानसिक अशांति तथा तनावपूर्ण स्थितियों में घर परिवार में समय व्यतीत करना पड़ सकता है।


भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: 3


मकर - पॉजिटिव - आप अभी विशेष ऊर्जा का अनुभव कर रहे हैं जिसे व्यक्त नहीं किया जा सकता है लेकिन इसका सम्बन्ध आपके अतीत में किये गया कामों से है। अपनी आय को बढ़ाने के विचार आपको नयी राह दिखा सकते हैं।


नेगेटिव - भवन वाहन इत्यादि की सुख सुविधा प्राप्ति में विलंब हो सकता है। यदि आप गाड़ि या घर लेना चाह रहे हैं तो कोई न कोई व्यवधान उत्पन्न होने के कारण विलंब हो सकता है। क्योंकि मंगल वृष राशि में दांपत्य जीवन को लेकर स्थितियां तनावपूर्ण हो सकती हैं।


लव - प्रयत्न एसा करे कि जिससे आप दोनों का आपसी सामंजस्य बेहतर हो और एक-दूसरे के कामकाज के क्षेत्रों में भी सहयोग प्राप्त हो सके।


व्यवसाय - आर्थिक स्थितियां आपकी बेहतर रहने वाली हैं। आर्थिक लाभ के लिए आपका प्रयास सफल हो सकता है। यदि आप किसी तरह के नए कार्य व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं।


स्वास्थ्य - स्वास्थ्य की दृष्टि से स्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हो सकती हैं।


भाग्यशाली रंग: कथ्थई, भाग्यशाली अंक: 6


कुंभ - पॉजिटिव - अपने साहस पर भरोसा रखें क्योंकि कोई निर्णय लेते समय आप जोखिम महसूस करेंगे। अपने मार्गदर्शन के लिए आध्यात्मिक अंतर्दृष्टि का सहारा लें। किसी बुजुर्ग, खास कर दादा जी का ख्याल रखें जिन्हे अभी आपकी आवश्यकता हो सकती है।


नेगेटिव - घरेलू मामलों को अभी आपके समय और ध्यान की ज़रूरत है। आपका अच्छा भाग्य सही दृष्टिकोण और प्रभावशाली क्षण में सही निर्णय लेने पर निर्भर करता है। करियर में परिवर्तन की पहले से ही संभावना है।


लव - प्रेम संबंध को लेकर भागदौड़ तथा तनावपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्हें खुश रखने का हर संभव प्रयास कर सकते हैं परंतु फिर भी अनावश्यक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।


व्यवसाय - यदि आप नौकरी करते हैं और साथ साथ कोई अन्य व्यवसाय करना चाहते हैं तो इस माह में कर सकते हैं। आपको उसके लिए अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है।


स्वास्थ्य -आज का दिन आपके लिए तनावपूर्ण हो सकता हैं।


भाग्यशाली रंग: गेरुआ, भाग्यशाली अंक: 4


मीन - पॉजिटिव - आप अपने साथियों और सहकर्मियों के साथ बातचीत, सम्पर्क, गतिविधि आदि को बढ़ाएंगे। इससे आपको नए कौशल को हासिल करने या मौजूदा कौशल में सुधार करने के प्रयास करने में मदद मिलेगी। यह अवधि आपके पक्ष में है लेकिन सबकुछ आपके दृष्टिकोण और ज्ञान पर निर्भर करता है।


नेगेटिव - काम की जिम्मेदारियां से ब्रेक ले कर आराम और मनोरंजन के लिए समय निकालें। ऑफ़िस की राजनीति तनावपूर्ण हो सकती है, जिससे गड़बड़ी और अनावश्यक प्रतिस्पर्धा पैदा होगी। खुद को तनाव से दूर रखें और अपने रचनात्मक विचारों को निखारने के लिए कोई स्थान ढूंढे।


लव - आपको अपने प्रेमी/प्रेमिका से मधुर संबंध बनाए रखने के लिए तथा उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आपको भागदौड़ और मेहनत करना पड़ सकता है।


व्यवसाय - कार्य व्यवसाय के दृष्टि से स्थितियां काफी अच्छी रहने वाली है। क्योंकि गुरु और शनि एक साथ गोचर कर रहे हैं जो आर्थिक दृष्टि से और करियर के दृष्टि से काफी अच्छे रहेंगे।


स्वास्थ्य - किसी भी तरह के जल से संबंधित बीमारियां उत्पन्न हो सकती हैं।


भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 8


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं
दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।


शुभ दिनांक : 7, 16, 25 
 
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34 
  
शुभ वर्ष : 2023


 
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु  
 
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून    


 
कैसा रहेगा यह वर्ष
आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं


सोमवार, 6 अप्रैल 2020

पीएम पर अभ्रद पोस्ट  का आरोपी जेल गया


मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री के आहवान पर गत दिवस दिये और मोमबत्ती जलाने के आयोजन को लेकर फेसबुक पर आई आपत्तिजनक पोस्ट को शेयर करने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। 
बताया गया है कि कैलावडा निवासी एक युवक ने आपत्तिजनक पोस्ट को फेस बुक शेयर कर दिया। जिससे गांव में रोष फैल गया। कुछ लोगों की शिकायत पर पुलिस ने  आरोपी आकिब पुत्र आरिफ  पर पुलिस ने आईटी एक्ट के अलावा कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर चालान कर दिया। पुलिस ने फेसबुक पर पोस्ट करने वाले आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


शामली में तीन और कोरोना पॉजीटिव मिले

शामली।  जिले में तीन और जमातियों की सेंपल रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। 
डीएम शामली जसजीत कौर के अनुसार जिन तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आयी हैं वे सभी तब्लीगी जमात से हैं और त्रिपुरा के निवासी हैं। उनको कोविद 1 अस्पताल झिंझाना में शिफ्ट किया गया है। सोमवार को मेरठ मेडिकल कालेज से मिली रिपोर्ट में शामली जनपद में रह रहे तीन और तबलीगी जमात के लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। ये त्रिपुरा के निवासी जो 17 मार्च को निजामुद्दीन मरकज़ से शामली जिले में आये थे। गत दिवस इनके ही 5 साथियों की भी रिपोर्ट पोसेटिव आयी थी। जनपद का एक जमाती मथुरा तथा पांच अन्य लोग पहले से ही आगरा और औरैया में कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। दूसरी ओर अलीगढ़ में कोरोना जांच रिपोर्ट में महिला समेत दो लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें शामली का एक युवक भी शामिल है जो दिल्ली में निजामुद्दीन से तब्लीगी जमात के लिए निकला था। जिले के दो लोग आगरा तथा 3 औरैया जनपद में उपचार करा रहे हैं । जिले में 8 लोगों को कोरोना की पहले ही पुष्टि हो चुकी है।


कोरोना संकट के चलते कैराना की 5 मस्जिदो में दुसरे प्रदेशों से आकर ठहरे 45 जमातियो को 31 मार्च को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मस्जिदो के अन्दर ही क्वारंटीन में रहने को कहा था। इसमें से बडा दरबार कला मस्जिद में ठहरे हरियाणा के 6, राजस्थान के तीन तथा लखनउ के एक जमाती की कोरोना रिपोर्ट रविवार को निगेटिव आ गई थी। इसके अलावा तीन दिन पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खुरगान मस्जिद में 16 मार्च को आकर ठहरे कनार्टक के 8 तथा 17 दिसम्बर को आये हाथरस के 5 जमातियो को क्वारंटीन कर दिया था। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी 13 जमातियो के सैम्पल लेकर जाच हेतू भेज दिए।


डोल के विवाद में किसान को फावड़े से काटा। उपचार के दौरान मौत

मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी क्षेत्र की घटना है जहाँ मामूली विवाद में किसान की हत्या कर दी गयी।


गांव बडसू निवासी चंद्रपाल पुत्र समे सिंह सोमवार की शाम को राजवाहे के समीप भूपखेडी के जंगल में अपने खेत पर डोल से घास साफ कर रहा था। इसी दौरान सिकंदरपुर निवासी नरेश और उसके दो बेटे भी पहुंच गये। बाप-बेटो ने चंद्रपाल से डोल साफ करने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षी में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई । बाप-बेटो ने चंद्रपाल को जमीन पर गिरा कर उसकी फावड़े से गर्दन काट कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों हत्यारे गांव में पहुंच गए। उधर खेत में काम कर रहे लोगों ने लहूलूहान पड़े किसान को देखकर शोर मचा दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चंद्रपाल को सरकारी अस्पताल के लिए भेज दिया। किसान की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने हत्यारे बाप और एक बेटे को हिरासत में लिया। जबकि हत्यारे का दूसरा बेटा अभी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ बुढ़ाना ,एसपी देहात नेपाल सिंह और एसडीएम भी पहुंच गए।


 


Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...