बुधवार, 23 नवंबर 2022

अयोध्या प्रेस क्लब सिविल लाइन के विरुद्ध किये गए फर्जी मुकदमे के विरुद्ध पूरे प्रदेश  में होगा धरना प्रदर्शन

 


मुजफ्फरनगर । अयोध्या प्रेस क्लब सिविल लाइन के विरुद्ध किये गए फर्जी मुकदमे के विरुद्ध पूरे प्रदेश में उत्तरप्रदेश एसोसिएशन ऑफ जॉर्नलिस्ट उप निदेशक सूचना अयोध्या के विरुद्ध धरना प्रदर्शन करेगी ।। उत्तरप्रदेश एसोसिएशन ऑफ जॉर्नलिस्ट मुजफ्फरनगर इकाई के जिलाध्यक्ष राजीव गोयल ने बताया कि प्रदेश इकाई के निर्देशानुसार अयोध्या प्रेस क्लब के पदाधिकारियों के विरुद्ध दायर मुकदमो को वापिस नही लिया गया तो जिला मुख्यालय पर तानाशाह अधिकारियों के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश में पत्रकारों के विरुद्ध फर्जी मुकदमो की लगातार शिकायते आ रही है जिसे प्रदेश इकाई ने पूरे प्रदेश में जल्द ही जिलामुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

विक्की त्यागी का हत्यारा सागर मलिक बालिग घोषित


 मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में किशोर न्याय बोर्ड ने सुनवाई पूरी कर विक्की त्यागी के हत्यारोपी सागर मलिक उर्फ सागर बहावड़ी को बालिग करार दे दिया। सागर मलिक पर कोर्ट परिसर में कुख्यात विक्की त्यागी पर गोलियां बरसाकर हत्या करने का आरोप है। 2015 में किये गए विक्की त्यागी हत्याकांड के मामले में सागर पर सुनवाई इसलिए आगे नहीं बढ़ पा रही थी कि किशोर न्याय बोर्ड में उसके बालिग होने को लेकर मामला साफ नहीं हो पाया था।

कुख्यात विक्की त्यागी को 16 फरवरी 2015 को जेल से लाकर कड़ी सुरक्षा में एडीजे-10 कोर्ट में पेश किया गया था। अपरान्ह करीब ढाई बजे कोर्ट परिसर में ही अधिवक्ता बनकर आए एक सिख वेशधारी युवक ने विक्की त्यागी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थी। जिसके बाद उसने मौजूद पुलिस को पिस्टल सौंपकर आत्मसमर्पण कर दिया था। गोलियां लगने से विक्की त्यागी की मौके पर ही मौत हो गई थी। उक्त मामले में विक्की त्यागी की मां सुप्रभा ने सिख वेशधारी अधिवक्ता का रूप बनाकर आए सागर मलिक उर्फ सागर बहावड़ी सहित कई अन्य के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

विक्की त्यागी हत्याकांड के मामले में मौके से अरेस्ट हुए सागर बहावड़ी की आयु को लेकर पेंच फंस गया था। सागर के स्वजन की और से दावा किया गया था कि विक्की त्यागी हत्याकांड के समय वह नाबालिग था। सागर बहावड़ी को नैनी जेल भेज दिया गया था। जबकि स्वजन के प्रार्थना पत्र पर उसके बालिग न होने के मामले में सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में चल रही थी। किशोर न्याय बोर्ड के आदेश पर कुछ माह पहले तत्कालीन न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सागर की मेडिकल रिपोर्ट तलब की थी। मंगलवार को किशोर न्याय बोर्ड की ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट विभा धामा ने सुनवाई पूरी कर सागर मलिक उर्फ सागर बहावड़ी के मामले में फैसला सुनाते हुए विक्की त्यागी हत्याकांड के समय उसे बालिक करार दिया।   

20 साल तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अपराधिक दुनिया का बड़ा नाम रहे विक्रांत उर्फ विक्की त्यागी की 2015 में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में शामली जनपद के बहावड़ी गांव निवासी सागर मलिक उर्फ सागर बहावड़ी को आरोपी बनाया गया था। लेकिन इससे पहले भी सागर को 11 जुलाई 2013 को कचहरी परिसर में की गई बहावड़ी के पूर्व प्रधान देवेन्द्र की हत्या में आरोपी बनाया गया था। उस समय सागर की आयु मात्र 16 वर्ष थी। मृतक पूर्व प्रधान सागर के पिता यशपाल की हत्या के मामले में तारीख पर आया हुआ था। सागर उन दिनों 10वीं का छात्र था और उसके साथ आया अजय 8वीं का। सागर के पिता यशपाल और अजय के पिता सुरेशपाल की हत्या उस समय प्रधान देवेन्द्र ने कर दी थी, जब सागर मात्र डेढ वर्ष का था। उसी मामले का बदला लेने के लिए सागर ने अपने पिता के हथियारों से ममेरे भाई अजय के साथ मिलकर पूर्व प्रधान देवेन्द्र को मार डाला था। 

16 फरवरी 2015 को पेशी पर आए वेस्ट यूपी के डान विक्रांत उर्फ विक्की त्यागी की हत्या कोर्ट परिसर में ही गोलियों से भूनकर कर दी गई थी। इस हत्याकांड की साजिश घटना से कई माह पहले ही रची गई थी। सीबीसीआइडी जांच में सामने आया था कि हत्याकांड के लिए सागर मलिक से 50 लाख रुपये की डील हुई थी। हत्याकांड से पहले मुख्य आरोपित सागर मलिक को कई माह तक बाकायदा पिस्टल से निशाना साधने का प्रशिक्षण भी दिलाया गया था। डील किसी और ने नहीं बल्कि 4 अप्रैल 2022 को थाना भवन क्षेत्र में AK-47के साथ दबोचे गए अनिल बालियान उर्फ पिंटू माजरा ने कराई थी। सीबीसीआइडी जांच के दौरान ही पिंटू माजरा विक्की त्यागी हत्याकांड के मामले में प्रकाश में आया था।

मुजफ्फरनगर में गौवंश अवशेष जंगल में मिलने से भाजपा नेताओ में रोष

 


मुजफ्फरनगर। मोरना के भोपा थानाक्षेत्र के भोकरहेड़ी में गौकशी की घटना से हड़कंप मच गया। बुधवार को सीकरी भोकरहेड़ी मार्ग पर गन्ने के खेत से गौवंश के अवशेष बरामद हुए। सुबह गन्ना छीलने गए मजदूरों ने अवशेष देखकर पुलिस को सूचना दी और सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। वही सूचना मिलते ही घटना के खुलासे को लेकर भाजपाइयों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया।

मां बाप दादी और बहन की हत्या कर दी


नई दिल्ली । पालम इलाके में एक युवक ने अपने ही परिवार के चार लोगों अपने मां-बाप, दादी और बहन की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोपी केशव (25) को गिरफ्तार कर लिया है।  जांच में पता चला है कि युवक ने नशे के लिए पैसे देने से मना करने पर  बेरहमी से उनकी हत्या कर दी। आरोपी को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था और हाल ही में उसे नशा मुक्ति केंद्र से घर लाया गया था।

सूचना पर पुलिस ने घर के अंदर जाकर देखा तो वहां खून ही खून नजर आ रहा था। युवक ने बहन की हत्या कमरे में की, उसका शव वहीं फर्श पर पड़ा था। दादी का शव कमरे में बिस्तर पर मिला। वहीं मां-बाप का शव बाथरूम में दिख रहा है। घर के अंदर बेडरूम से बाथरूम तक खून ही खून फैला हुआ था। आरोपी केशव (25) ने अपनी दादी दीवानो देवी (75), पिता दिनेश (50) मां दर्शना और बहन उर्वशी (18) की हत्या कर दी।

आज का पंचाग एवँ राशिफल


 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

 🌤️ *दिनांक - 23 नवंबर 2022*

🌤️ *दिन - बुधवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2079*

🌤️ *शक संवत -1944*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - हेमंत ॠतु* 

🌤️ *मास - मार्गशीर्ष् (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार कार्तिक)*

🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 

🌤️ *तिथि - चतुर्दशी सुबह 06;53 तक तत्पश्चात अमावस्या*

🌤️ *नक्षत्र - विशाखा रात्रि 09:37 तक तत्पश्चात अनुराधा*

🌤️ *योग - शोभन शाम 03:40 तक तत्पश्चात अतिगण्ड*

🌤️ *राहुकाल - दोपहर 12:25 से दोपहर 01:48 तक*

🌞 *सूर्योदय - 06:54*

🌦️ *सूर्यास्त - 17:54*

👉 *दिशाशूल - उत्तर दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण- दर्श अमावस्या*

🔥 *विशेष - अमावस्याऔर व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

               🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞

🌷 *स्कन्दपुराण‬ के प्रभास खंड के अनुसार* 🌷

*"अमावास्यां नरो यस्तु परान्नमुपभुञ्जते ।। तस्य मासकृतं पुण्क्मन्नदातुः प्रजायते"*

🍲 *जो व्यक्ति ‪अमावस्या‬ को दूसरे का अन्न खाता है उसका महिने भर का पुण्य उस अन्न के स्वामी/दाता को मिल जाता है।*

         🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *समृद्धि बढ़ाने के लिए* 🌷

🌙 *कर्जा हो गया है तो अमावस्या के दूसरे दिन से पूनम तक रोज रात को चन्द्रमा को अर्घ्य दे, समृद्धि बढेगी ।*

🙏🏻 *दीक्षा मे जो मन्त्र मिला है उसका खूब श्रध्दा से जप करना शुरू करें , जो भी समस्या है हल हो जायेगी ।*

🙏🏻 

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *खेती के काम में ये सावधानी रहे* 🌷

🚜 *ज़मीन है अपनी... खेती काम करते हैं तो अमावस्या के दिन खेती का काम न करें .... न मजदूर से करवाएं | जप करें भगवत गीता का ७ वां अध्याय अमावस्या को पढ़ें ...और उस पाठ का पुण्य अपने पितृ को अर्पण करें ... सूर्य को अर्घ्य दें... और प्रार्थना करें " आज जो मैंने पाठ किया ...अमावस्या के दिन उसका पुण्य मेरे घर में जो गुजर गए हैं ...उनको उसका पुण्य मिल जाये | " तो उनका आर्शीवाद हमें मिलेगा और घर में सुख-सम्पति बढ़ेगी |*

🙏🏻 अमावस्‍या के दिन मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। अमावस्‍या के दिन काली चींटियों को शक्‍कर मिला हुआ आटा जरूर खिलाएं। शाम के वक्‍त किसी अच्‍छे पुरोहित को बुलाकर घर में हवन करवाएं। अमावस्‍या की तिथि प्रमुख रूप से पितरों को समर्पित होती है।


📖 *

           🌞 *~ वैदिक पंचाग ~* 🌞 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई 

23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।

 

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।


 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50


 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।


 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा,तभी वह लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे। आप लोगों से बातचीत करते समय पूरी सावधानी बरतें,नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। माताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। आप किसी काम की पहल करने से बचें। किसी सरकारी योजना में धन लगाना आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था,तो उसके परिणाम आ सकते हैं।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और किसी काम को करने में पूरे रुचि दिखाएंगे। आप सोच विचारकर कोई निर्णय लें,तो आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यापार में आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप अपने डेली रूटीन में बदलाव करके अपने कुछ कामों को कल पर टाल सकते हैं,जो बाद में आपके लिए समस्या लेकर आ सकते हैं। आपको अपने निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी नये घर,मकान,दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत व लगन से कार्य करने के लिए रहेगा। आप अपने परिवार में वरिष्ठ सदस्यों के अनुभवों से कुछ सीख लेंगे। यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था,तो वह आपसे वापस मांगने आ सकता है। आपको किसी काम में लापरवाही दिखाने से बचना होगा। आप एक बजट बनाकर चलेंगे,तो आपके लिए बेहतर रहेगा,नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपको संतान के मन में चल रही उलझनों के लिए आप उनसे बातचीत करेंगे,जिसके बाद आपको उसका समाधान भी आसानी से खोजेंगे, लेकिन आप अपने किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आप आधुनिक विषयों में भी पूरी रुचि रखेंगे। कार्यक्षेत्र में आप पूरी लगन व मेहनत से काम करके कोई अच्छा पद पा सकते हैं,लेकिन आपके कुछ शत्रु आपके मित्र के रूप में हो सकते हैं,जिनसे आपको सावधान रहना होगा। आप अपने मित्रों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं व मनोरंजन के कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। 


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आपको जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। किसी मकान और वाहन की खरीदारी करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको कुछ भौतिक वस्तुओं के प्राप्ति भी होती दिख रही है। आपको कुछ मामलों में बड़ों की बात सुननी होगी। कभी कभी बड़ों की बात सुननी व समझनी अच्छी होती है। कुछ निजी मामलों को आप घर के अंदर ही रखें,तो बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के करियर को लेकर आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आलस्य से भरा रहने वाला है। आप किसी काम में संकोच करेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अपने अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। यदि आपसे पहले कोई गलती हुई थी,तो उसके लिए भी आपको माफी मिल सकती है। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं,तो उसमें वाहन सावधानी से चलाएं,नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। आपको बिजनेस में कमी आने के कारण किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता पड़ेगी। सामाजिक गतिविधियों में भी आप पूरी रुचि रखेंगे।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपनी वाणी से घर व बाहर सभी का दिल आसानी से जीत पाएंगे। आपके घर अतिथि का आगमन होने से परिवार के सभी सदस्य उनमें व्यस्त रहेंगे। आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति होती दिखाई दिख रही है। यदि जो लोग राजनीति में कार्यरत हैं,उन्हें किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं,जिससे माहौल भी आनंदमय रहेगा और माता-पिता को पैरों से संबंधित समस्या हो सकती है।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने पारिवारिक विषयों में पूरी रुचि दिखाएंगे। संतान के करियर को लेकर आप चिंतित रहेंगे,जिसके लिए आप अपने कुछ परिजनों से भी बातचीत कर सकते हैं। आपकी कोई पुरानी समस्या का समाधान आप अपने माता-पिता से बातचीत करके निकाल सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,लेकिन वह उन्हें पहचानकर उन पर अमल करेंगे,तभी वह अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ मिलेगा। आप सबको साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आप उसमें नाकामयाब रहेंगे। आप एक बजट बनाकर चले,तो आपको धन संचय करने में कामयाब रहेंगे।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में किसी भी कार्य को करने से बचना होगा। आप दान धर्म के कार्य में पूरी श्रद्धा रखेंगे और किसी से घर परिवार में आप किसी भी बहसबाजी में ना पड़ें। रिश्तों में आप संवेदनशीलता बनाए रखें, नहीं तो कड़वाहट आ सकती है। आपको अपने आवश्यक कार्य को पूरा करने की पूरी कोशिश करनी होगी,नहीं तो वह लंबे समय के समय के लिए लटक सकते हैं। जल्दबाजी में यदि आपने आज किसी कार्य को किया,तो वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। किसी करीबी का साथ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। 


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आपके खर्चों में बढ़ोतरी लेकर आएगा,लेकिन आपका मन कुछ परेशान रहेगा,क्योंकि आपके खर्चे बढ़ने से अब उन्हें नियंत्रण में रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको कुछ सहकर्मी और मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। आपको अपनी किसी जरूरत के लिए उधार लेने से बचना होगा,नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। आपको कार्यक्षेत्र में विभिन्न उपलब्धियां मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप कार्य विस्तार पर पूरा जोर देंगे। आपको आज अनुशासन में रहकर कार्य करना सीखना होगा।


कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आय के विभिन्न स्त्रोत लेकर आएगा। आपको अन्य स्रोतों से लाभ प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी,लेकिन आपका कोई मन मुताबिक कार्य पूरा होने से आज आप उत्साहित रहेंगे। आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद में जीत मिल सकती है। कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश में लगे रहेंगे। बिजनेस कर रहे लोग आज अपने कुछ पुरानी योजनाओं को फिर से शुरू कर सकते हैं,जिससे उन्हें अच्छा लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष के लोगों से आप मेल मिलाप करने जा सकते हैं,जहां आप बहुत ही सोच समझकर बोले,तो बेहतर रहेगा,नहीं तो किसी से कोई वाद विवाद हो सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपको कार्यक्षेत्र में पूरी सूझबूझ दिखाते हुए काम लेना होगा,तभी आपके सभी काम पूरे हो पाएंगे। आप धार्मिक आयोजनों में पूरी रुचि दिखाएंगे। परिवार के सदस्यों को देखकर प्रसन्नता होगी। विद्यार्थी परीक्षा के लिए पूरी मेहनत करेंगे,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा उछाल देखने को मिलेगा,जिससे वह अच्छा धन लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आप अपने मित्रों के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आप किसी कार्य करेंगे और उसे पूरा करके ही दम लेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को व्यापार में तेजी देखने को मिलेगी

मंगलवार, 22 नवंबर 2022

एडीएम प्रशासन ने किया उपचुनाव चुनाव के मद्देनजर बूथों का निरीक्षण



मुजफ्फरनगर । विधानसभा खतौली उपचुनाव के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा विधानसभा खतौली में विभिन्न बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। 

  अपर जिलाधिकारी प्रशासन  नरेंद्र बहादुर सिंह के द्वारा खतौली विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत विधानसभा-15 खतौली की ग्राम पंचायत मुबारिकपुर एवं ग्राम तिगाई में मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण के उपरांत अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा दोनों मतदान स्थलों पर मूलभूत सुविधाएं पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार खतौली  आरती उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर की महिला ने लंदन में रह रहे पति से बेटी वापस दिलाने के लिए प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

 


मुजफ्फरनगर । एक महिला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर लंदन में रह रहे उसके पति से अपनी बेटी को वापस पाने की गुहार लगाई है। लंदन निवासी महिला के पति पर 2017 में मुजफ्फरनगर में दहेज मांगने और घरेलू हिंसा के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।

महिला के परिवार के सदस्य शहजाद सिद्दीकी ने कहा फरहाना ने 2014 में परवेज गुलमार्क से शादी की थी। एक साल बाद गुलमार्क उसे लंदन ले गया। कुछ दिनों के बाद उसने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। दंपति को एक बच्ची हुई, लेकिन फरहाना का उत्पीड़न जारी रहा। आखिरकार वह तंग आ गई और शिकायत दर्ज कराई। बाद में उनका समझौता हो गया। बाद में फरहाना के परिवार से मिलने के बहाने गुलमार्क उसे भारत ले आया और एक दिन वह चुपचाप उसकी बेटी और उसका पासपोर्ट लेकर यूके चला गया।

फरहाना ने कहा, मुझे मेरी बेटी वापस चाहिए। मैं चाहती हूं कि प्रधानमंत्री इस मामले में मदद करें। फरहाना ने सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय का दरवाजा खटखटाया और कथित तौर पर तीन तलाक कहने के लिए अपने पति के खिलाफ एक नई शिकायत दर्ज कराई।

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...