शनिवार, 1 जनवरी 2022

अखिलेश ने भी फेंका फ्री बिजली का चारा


लखनऊ । सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव से पूर्व फ्री बिजली का चारा फेंका है। 

नववर्ष पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने सभी को नए साल की बधाई दी। इस दौरान अखिलेश यादव ने सरकार बनने पर घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट फ्री देने का ऐलान किया। इसके साथ ही  सिंचाई पूरी फ्री होगी। यह सब घोषणा पत्र में शामिल होगा।

अखिलेश ने बीजेपी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2021 को खराब साल बना दिया। बीजेपी जब पिछड़ने लगी तो अब छापे डलवा रही है। उन्होंने कहा कि जिस पर पहले छापा पड़ा था औऱ रकम निकलने लगी तो उसे सपा का बताया गया। इन्हें छापा तो सपा के लोगो पर मारना था लेकिन खुद अपने लोगो पर छापा मार दिया। वह उन्हीं का आदमी निकला। भाजपा खीज निकालने के लिये अब सपा व्यापारी के यहां छापा मारा।

योगी सरकार फ्लॉप : प्रमोद त्यागी


मुजफ्फरनगर। सपा के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने सपा मासिक मीटिंग की जानकारी देते हुए बताया कि सपा मासिक मीटिंग की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट व संचालन सपा जिला महासचिव जिया चौधरी द्वारा किया गया।

सम्बोधन में सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि भाजपा की योगी सरकार पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई है जनता से किये गए वादों पर भाजपा सरकार ने धोखा दिया। प्रमोद त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, मजदूर,युवाओ व महिलाओं का घोर उत्पीड़न हुआ है।बेरोजगारी व नॉकरी न मिलने से युवा परेशान है सरकारी मशीनरी निरंकुश होकर जनता का उत्पीड़न करती रही है सपा प्रत्येक विधानसभा में सम्मेलन के जरिये भाजपा की असफलता को उजागर कर जनता से सपा सरकार लाने का आह्वान करेगी।

पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक व पूर्व सांसद कादिर राणा ने  अपने संबोधन सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा सरकार में हुए जनता के उत्पीड़न मुख्य मुद्दों से जनता का ध्यान हटाकर भाजपा सरकार द्वारा जातिगत भेदभाव आपसी एकता भाईचारे को चोट पहुंचाने के लिए जागृति अभियान चलाने तथा विकास कराने का प्रतीक सपा सरकार के रूप में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के संदेश को जनता में पहुंचाने की अपील की।

मीटिंग को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अनिल कुमार,सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी,सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी,विनयपाल प्रमुख, सपा नेता साजिद हसन, शौकत अंसारी, रामनिवास पाल राहुल वर्मा ने ने कहा कि उत्तर प्रदेश में युवाओं छात्रों किसानों मजदूरों तथा महिलाओं का भाजपा सरकार में खुलकर उत्पीड़न हुआ है।बढ़ती महंगाई से जनता त्रस्त है इसलिए भाजपा सरकार को मुक्ति देने व सपा सरकार लाना ही विकल्प है।

मीटिंग में मुख्यरुप से पूर्व महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन सत्यवीर त्यागी शलभ गुप्ता एडवोकेट फिरोज अंसारी शाहीन बेगम संदीप धनगर डॉ नूर हसन सलमानी हरेंद्र पाल काजी अरशद नासिर राणा मास्टर अल्ताफ हसीब राणा प्रधान शाह रजा नकवी डॉ इसरार अल्वी  नदीम राणा मुखिया जनार्दन विश्वकर्मा धनवीर कश्यप सूर्य प्रताप राणा राजीव कुरैशी सलीम मलिक आफाक पठान शहजाद मेंबर कनीज फातिमा जैदी संजीव प्रधान एडवोकेट सावन कुमार एडवोकेट सुमित पँवार बारी वीरेंद्र तेजियांन पवन पाल सलमान त्यागी मोनू जैदी शमी खान इकराम अंसारी जावेद सोल्जर एस मोहम्मद मेवाती सत्य पाल कश्यप फराज अंसारी शशांक त्यागी रामनिवास कश्यप अमित शील जॉनी अरोरा बृजेश कुमार मुकुल त्यागी सागर कश्यप गयूर राठौर सहित अनेक सपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोहरे का कोहराम : हादसे में दो की मौत


मुजफ्फरनगर । घने कोहरे के बीच दिल्ली-देहरादून हाईवे पर नरा बिजलीघर के पास मुजफ्फरनगर से मेरठ जा रही सोहराब गेट की बस आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। इसी दौरान बस को पीछे से आ रहे ट्रक ने भी टक्कर मार दी। हादसे में बस डिवाइडर के पास लगाए गए पोल से टकरा गई, जिससे बस चालक हापुड़ के इनामतनगर निवासी रणजीत (29) की मौत हो गई।

कई यात्रियों को मामूली चोटें लगी। हादसे के दौरान सडक़ पार कर रहे मजदूर जिला देवरिया निवासी बाबूराम शर्मा (75) की भी मौत हो गई। ट्रक चालक जालौन निवासी बलवान घायल हुआ है। हादसे से हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम केलिए भिजवाया। रोडवेज में सवार यात्री दूसरी बसों से रवाना हुए।

मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष को कार्यकर्ता ने भेंट की चूडिय़ां

 


मुजफ्फरनगर । समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष नाराज चल रहे हैं सपा नेता द्वारा चूड़ी भेंट की गई। 

महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर चल रही समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक के दौरान समाजवादी पार्टी के नेता सुजात राना ने नगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी पर गंभीर आरोप लगाए। जिसके बाद उन्हें विरोध के स्वरूप सुजात राणा द्वारा चूड़ियां भेंट की गई। जिसको लेकर सुजात राणा की पार्टी के कई कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की हुई। जिसके बाद प्रमोद त्यागी जिला अध्यक्ष द्वारा दोनों को समझाया गया तब जाकर कहीं मामला शांत हो पाया।

श्री श्याम परिवार सुखी परिवार ने किया बाबा खाटू श्याम की भजन संध्या का आयोजन

 



मुजफ्फरनगर । नव वर्ष की पूर्व संध्या पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें बाबा खाटू श्याम के भजनों से भक्तजनों को आनंद विभोर किया गया। 

नई मंडी स्थित रामलीला मैदान में श्री श्याम परिवार सुखी परिवार के तत्वाधान में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित भजन संध्या में भजन सम्राट विवेक शर्मा कोलकाता वालों द्वारा बाबा खाटू श्याम के भजनों का अमृत प्रवाह किया गया। भजन संध्या में भाजपा जिला प्रभारी सतेंदर सिसोदिया, जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व विधायक अशोक कसल, जिला मंत्री सचिन सिंघल एवं अचिन्त मित्तल द्वारा पूजन कर शुभारंभ कराया गया। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार के सभी सदस्यों द्वारा सभी अतिथियों एवं गणमान्य लोगों का सम्मान किया गया।

माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ मचने से 12 लोगों की मौत

 


जम्मू। नए साल के मौके पर माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ मचने से 12 लोगों की मौत होने की खबर है। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले की पुलिस ने बताया कि फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है और स्थिति नियंत्रण में है। सोशल मीडिया पर भगदड़ के कुछ वीडियो जारी हुए हैं। इनमें दावा किया जा रहा है कि नए साल के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान भगदड़ मच गई। इसके चलते बहुत से श्रद्धालु बिना दर्शन किए ही वापस लौट रहे हैं। मृतक लोगों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब से आए श्रद्धालु शामिल हैं।ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. गोपाल दत्त ने बताया, 'माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ से 12 लोगों की मौत हो गई है। अब तक सही आंकड़ा सामने नहीं आया है। मृतकों का पोस्टमार्टम किया जाना है। इसके अलावा घायलों को नारायणा अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया है।' अब तक 14 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि यह हादसा तड़के 2:45 बजे हुआ। उन्होंने कहा कि शुरुआती रिपोर्ट्स में हमें यह पता चला है कि कुछ लोगों के बीच बहस हुई थी और धक्का-मुक्की की स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद लोग भागने लगे, जिसके चलते यह हादसा हुआ।वैष्णो देवी मंदिर परिसर के ड्यूटी ऑफिसर जगदेव सिंह ने बताया कि मृतकों में एक शख्स जम्मू-कश्मीर के ही राजौरी का रहने वाला है। इसके अलावा अन्य 11 लोग देश के अलग-अलग राज्यों के हैं। अब तक मृतकों में से 7 लोगों की पहचान कर ली गई है। 5 अन्य लोगों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल अर्धकुंवारी, बाणगंगा से यात्रा को रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि नए साल की पूर्व संध्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे थे। मंदिर में करीब 70 से 80 हजार श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए पहुंचे थे। एक स्थानीय दुकानदार ने कहा कि श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं की संख्या तय नहीं की थी। उन्होंने कहा कि त्रिकुटा हिल्स में ज्यादा श्रद्धालु नहीं ठहर सकते हैं। ऐसे में उन्हें कटरा बेस कैंप में ही रोकना चाहिए था और उनकी लिमिट तय करनी चाहिए थी।

घायल लोगों में से भी कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल 14 घायलों को माता वैष्णो देवी नारायणा सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। रियासी के पुलिस कंट्रोल रूम ने बताया कि बचाव एवं राहत कार्य जारी है। फिलहाल स्थिति पर नियंत्रण है। मौके पर वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के प्रतिनिधि और कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हैं।

नववर्ष विशेष पंचांग एवँ राशिफल 01 जनवरी 2022



🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक - 01 जनवरी 2022*

⛅ *दिन - शनिवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2078*

⛅ *शक संवत -1943*

⛅ *अयन - दक्षिणायन*

⛅ *ऋतु - शिशिर* 

⛅ *मास - पौस (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार मार्गशीर्ष मास)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - त्रयोदशी सुबह 07:17 तक तत्पश्चात चतुर्दशी*

⛅ *नक्षत्र - जेष्ठा शाम 07:18 तक तत्पश्चात मूल*

⛅ *योग - गण्ड दोपहर 01:56 तक तत्पश्चात वृद्धि*

⛅ *राहुकाल - सुबह 09:59 से सुबह 11:21 तक*

⛅ *सूर्योदय - 07:17*

⛅ *सूर्यास्त - 18:07*

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - मासिक शिवरात्रि*

💥 *विशेष - त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *नकारात्मक ऊर्जा मिटाने के लिए* 🌷

 ➡ *02 जनवरी 2022 रविवार को अमावस्या है ।*

🏡 *घर में हर अमावस अथवा हर १५ दिन में पानी में खड़ा नमक (१ लीटर पानी में ५० ग्राम खड़ा नमक) डालकर पोछा लगायें । इससे नेगेटिव एनेर्जी चली जाएगी । अथवा खड़ा नमक के स्थान पर गौझरण अर्क भी डाल सकते हैं ।*

      🙏🏻 *

🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *अमावस्या* 🌷


🙏🏻 *अमावस्या के दिन जो वृक्ष, लता आदि को काटता है अथवा उनका एक पत्ता भी तोड़ता है, उसे ब्रह्महत्या का पाप लगता है (विष्णु पुराण)*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞 


🌷 *धन-धान्य व सुख-संम्पदा के लिए* 🌷

🔥 *हर अमावस्या को घर में एक छोटा सा आहुति प्रयोग करें।*

🍛 *सामग्री : १. काले तिल, २. जौं, ३. चावल, ४. गाय का घी, ५. चंदन पाउडर, ६. गूगल, ७. गुड़, ८. देशी कर्पूर, गौ चंदन या कण्डा।*

🔥 *विधि: गौ चंदन या कण्डे को किसी बर्तन में डालकर हवनकुंड बना लें, फिर उपरोक्त ८ वस्तुओं के मिश्रण से तैयार सामग्री से, घर के सभी सदस्य एकत्रित होकर नीचे दिये गये देवताओं की १-१ आहुति दें।*

🔥 *आहुति मंत्र* 🔥

🌷 *१. ॐ कुल देवताभ्यो नमः*

🌷 *२. ॐ ग्राम देवताभ्यो नमः*

🌷 *३. ॐ ग्रह देवताभ्यो नमः*

🌷 *४. ॐ लक्ष्मीपति देवताभ्यो नमः*

🌷 *५. ॐ विघ्नविनाशक देवताभ्यो नमः*


 📖 *

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏जनवरी  में पंचक का आरंभ

5  जनवरी 2022, बुधवार को 07:55 PM बजे


पंचक का समापन

10  जनवरी 2022, सोमवार को 08:50 AM बजे- राज पंचक


एकादशी

13 जनवरी 2022, गुरुवार पौष पुत्रदा एकादशी

वैकुंठ एकादशी शुरू - 16:49, जनवरी 12

समाप्त - 19:32, जनवरी 13

28 जनवरी 2022, शुक्रवार माघ, कृष्ण एकादशी

षटतिला एकादशी शुरू - 02:16, 28 जनवरी

समाप्त - 23:35, 29 जनवरी


प्रदोष

शनिवार पौष, शुक्ल त्रयोदशी

शनि प्रदोष व्रत प्रारंभ - 10:19 अपराह्न, जनवरी 14

समाप्त - 00:57 पूर्वाह्न, जनवरी 16

30 जनवरी 2022, रविवार माघ, कृष्ण त्रयोदशी

रवि प्रदोष व्रत प्रारंभ - 08:37 अपराह्न, 29 जनवरी

समाप्त - 05:28 अपराह्न, 30 जनवरी


अमावस्या

02 जनवरी, 2022

( रविवार ) पौष अमावस्या


पूर्णिमा

पौष पूर्णिमा व्रत

17 जनवरी , 2022 (सोमवार) प्रारम्भ - 03:18 सुबह, जनवरी 17

समाप्त - 05:17 सुबह, जनवरी 18

*

💥 *मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। यदि आपने अपने व्यापार में कुछ योजनाओं को लॉन्च करने की तैयारी की है, तो वह भी आज पूरी होती दिख रही है। परिवार का आज आपको भरपूर सुख मिलेगा। आज आप अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए अपने भाई से मदद ले सकते हैं। यदि आज आप किसी से बदला लेने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाएं।  आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज आपकी किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 

आज आपको कोई दुखद समाचार मिल सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज आपको किसी भी वाद-विवाद को बढ़ावा नहीं देना है, नहीं तो वह पारिवारिक विवाद में भी तब्दील हो सकता है। आज आपको किसी को भी अपने मन की बात नहीं बतानी है, नहीं तो वह उसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम अवसर आएंगे, जिसके कारण परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे। आज आपका कोई परिचित व्यक्ति आपको ठेस पहुंचा सकता है।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन सामाजिक कार्य में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं, जिसके कारण आप व आपके परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे व आपके बीच पारिवारिक एकता भी बढ़ेगी, लेकिन आज आपको घर और बाहर कहीं पर भी अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो कोई वाद विवाद करवा सकती है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा की तैयारी की है, तो आज वह उसे देने जा सकते हैं। आज आपको अपनी आय में वृद्धि के स्रोत प्राप्त होंगे।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपकी संपत्ति में वृद्धि का दिन रहेगा। यदि आज आप किसी संपत्ति की खरीददारी करने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह आज आपके लिए फलदायक रहेगी, लेकिन अपने पिताजी से सलाह मश्वरा अवश्य करें। आज आप अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई सूचना मिल सकती है। आज आपको अपनी उन्नति के मार्ग में आने वाले शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपके मित्र के रुप में भी हो सकते हैं, इसलिए आज आपको उन्हें पहचानना होगा।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि आज आपको अपने स्वास्थ्य के कारण परेशानी हो सकती है। यदि आपने अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरती, तो भविष्य में यह किसी बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है, इसलिए आज थोड़ा बहुत कष्ट होने पर भी डॉक्टरी सलाह अवश्य लें। आज आप व्यवसाय मे धन लाभ मिलने के कारण सफल रहेंगे, जिसके कारण आप अपने सभी कार्य आसानी से कर पाएंगे। आज आपको अपनी माता जी का भी खास ख्याल रखना होगा। यदि आज आप संतान के लिए किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे, तो उसे कुछ समय के लिए रोक लें, वाहन खराब होने के कारण व्यर्थ का धन खर्च होगा।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। यदि आपको किसी यात्रा पर जाने पड़े, तो बहुत ही सावधानी से जाएं। परिवार में यदि कोई पारिवारिक कलह चल रही थी, तो वह आज फिर से सिर उठा सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। नौकरी में भी आज आपको अत्यधिक कार्यभार रहेगा और लोग भी आपसे आज अत्यधिक काम की अपेक्षा करेंगे। लेकिन मानसिक तनाव के कारण आप आज कार्य क्षेत्र में भी मन से कार्य नहीं करेंगे, जिसके कारण आपको अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

यदि आपका कोई कानूनी कार्य लंबे समय से चल रहा है, तो उसमें आ रहीं अड़चनें आज दूर होंगी, जिसके कारण फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। कारोबार कर रहे लोगों को आज अपने कारोबार के पार्टनर से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह उनके साथ आज चालबाजी कर सकते हैं। संतान को यदि आप विदेश से शिक्षा दिलाना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को भी पूरा करने में सफल रहेंगे। आज आप को जल्दबाजी में किसी भी कार्य को करने से बचना होगा, नहीं तो आपको उस कार्य के लिए बाद में पछताना पड़ सकता है।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज आपके व्यवसाय से जुड़ी योजनाएं फलीभूत होंगी। यदि आज आप अपनी व्यवसाय से संबंधित नई योजनाओं को लॉन्च करेंगे, तो वह आपको भविष्य में भरपूर लाभ देगी। आज आपको व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है, उसने अपने साथियों के साथ की भी आवश्यकता होगी। यदि आज आप कहीं पर अपने धन का निवेश करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा, क्योंकि आज आपको लंबे समय से रुके हुए हुए धन की प्राप्ति हो सकती है, जिसकी आप उम्मीद भी नहीं कर रहे थे, आज आपको अपने परिवार के सदस्य के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर भी प्राप्त होगा। व्यवसाय के लिए यदि आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो वह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आज आपको अपने परिवार के सदस्यों का सहयोग हर मात्रा में मिलता दिख रहा है, लेकिन फिर भी आज आपका अपने आस पड़ोस में कोई वाद-विवाद हो, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी होगी अन्यथा वह कानूनी हो सकता है। घर परिवार में आज सुख शांति बनी रहेगी। 


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 

आज आपको संतान की संगति की ओर ध्यान देना होगा। उन्हें किसी भी गलत संगत से बचाना होगा। आज आपके व्यय में वृद्धि होने की संभावना है। इन खर्चों पर आपको लगाम लगाने की आवश्यकता है। फिजूलखर्ची के कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आज आपको व्यवसाय में किसी भी व्यक्ति के कहने पर धन का निवेश नहीं करना है, नहीं तो वह आपके लिए जोखिम भरा फैसला रहेगा। व्यवसाय में आज आपको लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन आपको उन्हें पहचानने की आवश्यकता है, तभी आप उनसे लाभ उठा 

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको घर अथवा व्यवसाय कहीं पर भी किसी विवाद में पड़ने से बचना ही बेहतर होगा, नहीं तो आपको बेवजह का मानसिक तनाव मिल सकता है। यदि आज आप किसी यात्रा पर जाएंगे, तो वह आपके लिए भी लाभदायक रहेगी। आज आपको घर अथवा नौकरी कहीं पर भी कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। कारोबार में यदि आप किसी निर्णय को लेते हैं, तो सोच विचार कर ही निर्णय लें। किसी के बहकावे में आकर लिया गया निर्णय आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। साझेदारी में यदि किसी व्यवसाय को चलाया है, तो आज उसमें आपको पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा, जिसके कारण आपका व्यवसाय और गति पकड़ेगा और आप प्रसन्न रहेंगे।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज आपको कोई उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है, जिसके कारण आप व आपके परिवार के सदस्य प्रसन्न होंगे। आज आपका कोई बड़ा काम करने का मन होगा, लेकिन उसमें आपको अपने किसी परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा, नहीं तो उसमें आपका धन डूब सकता है। आज आपको अपने कुछ फालतू खर्चों पर लगाम लगानी होगी, तभी आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय कर पाएंगे अन्यथा भविष्य में आर्थिक संकट से जूझना पड़ सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, जो लोग शेयर मार्केट व अन्य किन्हीं स्त्रोतों से लाभ कमाते हैं, उनके लिए आज दिन ही बेहतर रहेगा, इसलिए वह दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं।


दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।

 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82



 

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...