शुक्रवार, 2 अप्रैल 2021

लगेगा लॉकडाउन, शाम 8:30 बजे बड़ा ऐलान

 


मुम्बई

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसमें सबसे ज्यादा स्थिति खराब महाराष्ट्र की है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज समीक्षा बैठक के बाद प्रदेश के लोगों को संबोधित करेंगे। सीएम के संबोधन से पहले इस बात की कयासबाजी तेज हो गई है कि वह राज्य में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर सकते हैं। 

मुंबई के मेयर किशोरी पेडनेकर ने सीएम ठाकरे के इस संबोधन की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि संबोधन के दौरान वह सख्ती की घोषणा कर सकते हैं।

आपको बता दें कि देश में कोरोना की नई लहर से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र के पुणे में नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है। शनिवार 3 अप्रैल से यह फैसला लागू होगा और अगले शुक्रवार को इसकी समीक्षा की जाएगी। शाम को 6 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए यह नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। देश के कई शहरों में लगे नाइट कर्फ्यू के मुकाबले यह सबसे लंबा कर्फ्यू होगा।

पुणे के डिविजनल कमिश्र सौरभ राव ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अगले 7 दिनों तक बार, होटल, रेस्तरा भी बंद रहेंगे। इसके अलावा शादी एवं अंतिम संस्कार के अलावा किसी भी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रमों पर भी रोक रहेगी। शादियों में 50 से ज्यादा और अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोगों को जुटने की अनुमति नहीं होगी। इस दौरान सभी धार्मिक स्थल भी पूरी तरह से बंद रहेंगे।

रॉबर्ट वाड्रा को हुआ कोरोना, प्रियंका गांधी भी हुईं आइसोलेट

 



नई दिल्ली

रॉबर्ट वाड्रा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया कि वह कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। जिसके बाद प्रियंका गांधी ने भई खुद को आईसोलेट कर लिया है। उन्होंने कहा है कि उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन डॉक्टरों के कहने पर उन्होंने खुद को आईसोलेट कर लिया है। इसी वजह से उनकी सभी चुनाव रैलियां भी रद्द कर दी गई है।

सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूल 11 अप्रैल तक बंद

 


लखनऊ । कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश जारी करते हुए बताया है कि उत्तर प्रदेश में 11 अप्रैल तक बंद रहेंगे पहली से 8वीं क्लास तक के सभी स्कूल।

देश में कोरोना से त्राही-त्राही,मिले , 81,466नए केस, 469 मौतों से थर्राया देश



नई दिल्ली

देश में कोरोना का रूप विकराल होता नजर आ रहा हैए लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के बाद कोरोना छह महीने के टॉप पर चल रहा है। भारत में पहले जैसी स्थिति बनती दिखाई दे रही है। पिछले 24 घंटों में देशबर में 81 हजार 466 मामले सामने आए हैं। वहीं दूसरी ओर 469 लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद देशभर में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1 लाख 63 हजार 3 सौ 96 पहुंच गया है। पूरे देश में कोरोना त्राही.त्राही मचा रखी है।


एक तरफ जहां देश में टीकाकरण के तीसरा चरण शुरू हुआ है और इसकी गति बढ़ाई गई है। वहीं दूसरी तरफ कोरोना ने भी रफ्तार बढ़ा ली है। पिछले 24 घंटों में आए मामलों के बाद से देश में 6,14,696 एक्टिव केस हैं। वहीं कोरोना से ठीक होने वालों की बात करें तो बीते 24 घंटों में 50हजार 356 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं जिसके बाद देशभर में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 1,15,25,039 हो गई है।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 02 अप्रैल 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 

⛅ *दिनांक 02 अप्रैल 2021*

⛅ *दिन - शुक्रवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत* 

⛅ *मास - चैत्र (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - फाल्गुन)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - पंचमी सुबह 08:15 तक तत्पश्चात षष्ठी*

⛅ *नक्षत्र - ज्येष्ठा 03 अप्रैल प्रातः 03:44 तक तत्पश्चात मूल*

⛅ *योग - व्यतिपात रात्रि 11:40 तक तत्पश्चात वरीयान्*

⛅ *राहुकाल - सुबह 11:09 से दोपहर 12:42 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:32* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:52* 

⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - रंग पंचमी, संत एकनाथजी षष्ठी, षष्ठी क्षय तिथि*

 💥 *विशेष - पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *गर्मी में दस्त* 🌷

👉🏻 *1 कटोरी नारियल पानी में आधा चम्मच धनिया-जीरा, 1 चम्मच मिश्री व आधा चम्मच जायफल चूर्ण डालकर दिन में 3 बार पीने से गर्मी के दस्त बंद हो जाते है ।*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

बहुत से लोग ऐसे हैं जो अपने दांपत्य जीवन में खुश नहीं रहते. आए दिन घर में किसी ना किसी बात को लेकर कलेश होते रहते हैं. इस समस्या से निपटने के लिए कांच की कटोरी में नमक डालकर बेडरूम में रख दें. इससे रिश्तों में आने वाली नकारात्मकता दूर हो जाती है. कटोरी में नमक को हर महीने बदलते रहें.

🌷 *ज्योतिष ग्रंथ मुर्हूत चिंतामणि के अनुसार*🌷

🙏🏻 *हिंदू धर्म में दैनिक जीवन से जुड़ी भी अनेक मान्यताएं और परंपराएं हैं। ऐसी ही एक मान्यता है नाखून, दाढ़ी व बाल कटवाने से जुड़ी। माना जाता है कि सप्ताह के कुछ दिन ऐसे होते हैं जब नाखून, दाढ़ी व बाल कटवाना हमारे धर्म ग्रंथों में शुभ नहीं माना गया है, जबकि इसके बिपरीत कुछ दिनों को इन कामों के लिए शुभ माना गया है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं शास्त्र ….*

👉🏻 *ज्योतिष मुर्हूत के अनुसार जानिए किस दिन नाखून, दाढ़ी व बाल कटवाने से होता है क्या असर*

➡ *1. सोमवार*

*सोम का संबंध चंद्रमा से है इसलिए सोमवार को बाल या नाखून काटना मानसिक स्वास्थ्य व संतान के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना गया है।*

➡ *2. मंगलवार*

*मंगलवार को बाल कटवाना व दाढ़ी बनाना उम्र कम करने वाला माना गया है।*

➡ *3. बुधवार*

*बुधवार के दिन नाखून और बाल कटवाने से घर में बरकत रहती है व लक्ष्मी का आगमन होता है।*

➡ *4. गुरुवार*

*गुरुवार को भगवान विष्णु का वार माना गया है। इस दिन बाल कटवाने से लक्ष्मी का नुकसान और मान-सम्मान की हानि होती है।*

➡ *5. शुक्रवार*

*शुक्र ग्रह को ग्लैमर का प्रतीक माना गया है। इस दिन बाल और नाखून कटवाना शुभ होता है। इससे लाभ, धन और यश मिलता है।*

➡ *6. शनिवार*

*शनिवार का दिन बाल कटवाने के लिए अशुभ होता है यह जल्दी मृत्यु का कारण माना जाता है।*

➡ *7. रविवार*

*रविवार को बाल कटवाना अच्छा नहीं माना जाता है। महाभारत के अनुशासन पर्व में बताया गया है कि ये सूर्य का वार है इससे धन, बुद्धि और धर्म का नाश होता है।*


पंचक

7 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 12 अप्रैल प्रात: 11.30 बजे तक

एकादशी

07 अप्रैल: पापमोचिनी एकादशी


23 अप्रैल: कामदा एकादशी


प्रदोष

09 अप्रैल- प्रदोष व्रत

24 अप्रैल- शनि प्रदोष व्रत


मेष 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज नौकरी व व्यापार में कामकाज का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन व्यस्तता के बीच आप अपनी लव लाइफ के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिससे जीवन साथी प्रसन्न नजर आएंगे। ऑफिस में जिन कर्मचारियों से लंबे समय से बातचीत नहीं हो रही थी, आज उनके साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाने का दिन रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को आज नए नए ऑर्डर मिलने की भरपूर संभावना है, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और अपने खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें

वृष 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देकर आएगा। आज सामाजिक कार्यों में जूटे नजर आएंगे। विद्यार्थियों को गुरुजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज व्यापार कर रहे लोगों को अपने व्यापार को नई गति देने के लिए किसी बुजुर्ग की सलाह की आवश्यकता होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कुछ खर्चे हो सकते हैं, जो ना चाहते हुए भी आज करने पड़ेंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत करेंगे

मिथुन

व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। व्यापार में कुछ नई नई डील फाइनल होगी। इससे मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। जीवनसाथी के लिए आज कोई उपहार खरीद सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ हो सकता है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और उन्हें भविष्य की चिंता कम होगी। भाई बहन के शादी का प्रस्ताव आज आ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में व्यतीत कर सकते हैं। 

कर्क 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यापार कर रहे जातकों का मन आज व्यथित रह सकता है क्योंकि उनके शत्रु आज उनके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं, लेकिन आपको उनके क्रियाकलापों पर पैनी नजर रखनी होगी, तभी आप इससे बचकर निकल सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को आज धन लाभ होने की संभावना है। मित्रों के साथ आज कुछ संबंधों में खटास आ सकती है, लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन मिलाजुला रहेगा।

सिंह 

आज आपको नौकरी व व्यवसाय में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। आप की बनाई हुई योजनाओं पर आज आप लोगों को काम करते देखेंगे, जिससे मन में खुशी का भाव रहेगा, लेकिन जल्दबाजी में किए गए कार्य की मुश्किलों को बढ़ा सकते हैं, इसलिए अपने परिवार में सौम्यता बनाये रखें और समय पर ही सभी कार्यों को पूरा करें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। आज के दिन रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवार में आज कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपनी संतान के भविष्य की चिंता सता सकती है, लेकिन सायंकाल तक यह चिंता बुजुर्गों से सलाह मशवरा करके समाप्त हो जाएगी और स्वास्थ्य में गड़बड़ी हो सकती है, जिसके लिए भागदौड़ करनी पड़ेगी और धन भी व्यय होगा। विधार्थियों को आज गुरुजनों की सेवा का अवसर प्राप्त होगा। मामा पक्ष से आज कुछ अनबन हो सकती है।

तुला 

आज का दिन आपके घर रुके हुए कार्यों को पूरा होने के लिए होगा। यदि आज कोई निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा और भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सुगमता से किए गए सभी कार्य पूरे होंगे। बैंक में कार्यरत कर्मचारियों के वेतनमान में आज वृद्धि हो सकती है। किसी लंबी दूरी की यात्रा की संभावना बन रही है। कृषि कार्य से जुड़े लोगों को आज विशेष लाभ होता दिख रहा है। सायंकाल के समय आज परिवार के सदस्यों में कोई वाद विवाद उत्पन्न हो सकता है।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए कुछ मुश्किलों भरा रहेगा, इसलिए बिना सोच विचार करे कोई भी निर्णय ना लें, नहीं तो वह आपको परेशानी में डाल देगा। व्यापार में आ रही मुश्किलों के समाधान के लिए आज आपको पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। यदि कोई डील फाइनल करने जा रहे हैं, तो वह भी आज थोड़ी मुश्किल से ही पूरी होगी। आपको इंतजार करना पड़ेगा, लेकिन सायंकाल के समय तक कुछ मुश्किलों का हल निकल जाएगा, तब जाकर मन में संतोष होगा।

धनु 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। यदि आज आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा। सुबह से ही अतिथियों का आना जाना रहेगा, जिसमें धन लाभ होगा। जीवन साथी के साथ आज कुछ अनबन हो सकती है। यदि किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं,तो बिल्कुल न लें क्योकि उसे उतार पाना मुश्किल होगा, जो कार्य अधूरे पड़े हैं, उनको करने के लिए दिन उत्तम है, इसलिए आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ें। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है।

मकर 

व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा। आज कार्य क्षेत्र में कुछ अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, जिनके बारे में ज्यादा सोच विचार नहीं करना है, नहीं तो हाथ से निकल सकते हैं। तुरंत निर्णय लेकर आगे की कार्यवाही पर फोकस करें। राजनीतिक क्षेत्र में भी आज आपकी ख्याति होगी। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने कार्यक्षेत्र में सतर्क रहना होगा, नहीं तो विरोधि उनको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। रोजगार के क्षेत्र में कार्य कर रहे जातकों के लिए आज उत्तम अवसर प्राप्त होगे।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आप अपने कारोबार में आ रही मुश्किलों का समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। बीमा फाइनेंसर प्लानिंग के काम से जुड़े जातकों के लिए आज दिन उत्तम अनुकूल रहेगा। व्यापार के लिए कुछ यात्रा करनी पड़ सकती है। मामा पक्ष से धन लाभ होने की भरपूर संभावना है। विद्यार्थी आज आपने मित्रों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह से किए गए कार्य में सफलता प्राप्त होगी। यदि किसी कार्य में निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।

मीन 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपनी चतुराई से सभी समस्याओं का समाधान करना होगा, तभी आपके मन मे संतोष रहेगा। लोग आज आपकी कामयाबी देखकर आपके प्रति द्वेष की भावना रखेंगे, लेकिन आपको उनकी परवाह नहीं करनी है और आगे बढ़ना है। संयम बनाए रखें। माताजी के स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट आ सकती है। आसपास में आज कोई वाद विवाद उत्पन्न हो सकता है, लेकिन आपको बचना होगा, नहीं तो यह कानूनी हो सकता है


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं। 

 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29   

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92  



  

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव 


 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें

गुरुवार, 1 अप्रैल 2021

मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के प्रयास से मुजफ्फरनगर शुक्रतीर्थ मार्ग का करोड़ो रुपए की लागत से होगा चौड़ीकरण

 



लखनऊ । स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुजफ्फरनगर शुक्रताल मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए रु० 6250 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत प्रदान की,

उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा व कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश सरकार निरन्तर विकास कार्यों को लेकर काफी संवेदनशील है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर से शुक्रताल (पानीपत खटीमा राज्य मार्ग -12) के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए रु० 6250 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की है।

मंत्री कपिल देव ने बताया मुजफ्फरनगर-शुक्रताल मार्ग पर औद्योगिक इकाइयों के होने के कारण यह अति व्यस्ततम मार्ग की श्रेणी में आता है, जिसकी वर्तमान हालत खस्ताहाल है। काफी दिनों से क्षेत्रवासियों द्वारा मार्ग के चौड़ीकरण की मांग को उठाया जा रहा था, जिसके मद्देनजर उनके द्वारा एक प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसकी स्वीकृति आज सूबे के मुख्यमंत्री द्वारा दी गई। इस कार्य की स्वीकृति नई मंडी भोपा पुल से लेकर शुक्रताल तक हुई है। 

मंत्री कपिल देव ने कहा कि "मैं क्षेत्र की जनता की ओर से मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ व मा0 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य का बहुत बहुत आभार प्रकट करता हूं वही जैसे ही यह स्वीकृति हुई क्षेत्रवासियों को पता लगते ही खुशी की लहर दौड़ पड़ी

आपको बता दें जनपद मुजफ्फरनगर के हर दिल अजीज हुए युवा दिलों की धड़कन नगर विधायक व स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल लगातार मुजफ्फरनगर के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं और रोज कोई न कोई नई सौगात मुजफ्फरनगर वासियों को दे रहे हैं।।

कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर माल सील



लखनऊ

यूपी की राजधानी लखनऊ में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां के फन मॉल को सील कर दिया गया है। यहां बरती जा रही लापरवाही को लेकर प्रशासन ने पहले भी सचेत किया था। इसके बाद भी लापरवाही जारी करने पर गुरुवार को मॉल को सील करने की कार्रावई करने जिला प्रशासन की टीम पहुंच गई। 

प्रशासन के बार बार चेतावनी देने के बावजूद कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो रहा था। इसी के बाद गुरुवार को गोमतीनगर स्थित फन मॉल को सील कर दिया गया। सदर तहसील के उप जिलाधिकारी प्रफुल त्रिपाठी ने मॉल में जांच की और तमाम खमिया मिलने पर सील कर दिया। 

कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। बिना अनुमति के होली पार्टी व जुलूस जैसे आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मॉल को गत 20 मार्च को ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर नोटिस जारी की गई थी। इसके बावजूद मॉल में बिना मास्क लोगों को इंट्री दी जा रही थी। इससे पहले गोमतीनगर स्थित सैवी ग्रैंड होटल को भी पार्टी करने पर सील किया गया था।

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के निर्देश पर अभी मॉल और होटल की जांच की जा रही है। कोरोना के लगातार संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने किसी भी तरह की पार्टी व सार्वजनिक कार्यक्रमों को न करने और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ऐसे पार्टी आयोजन करना गैर कानूनी हो गया है। सभी को प्रशासन के नियमों का पालन करना चाहिए।

जिले में मिले 23 कोरोंना के मरीज़

  मुजफ्फरनगर । जिले में आज 23 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं।

आज जनपद में 23 कोरोना संक्रमित मिले है। जबकि 23 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिसके बाद एक्टिव केस की संख्या 167 हो गई है। उन्होंने बताया कि आज मिले कोरोना संक्रमितों में लक्ष्मण विहार से एक, कंबलवाला बाग से एक, कृष्णापुरी से एक, साउथ सिविल लाइन से एक, आर्यपुरी से एक, नई मंड़ी से दो, भरतिया कॉलोनी से दो, जाट कॉलोनी से एक, बच्चन सिंह कॉलोनी से एक, बच्चा जेल से दो, जज कंपाउंड से दो, संत नगर से दो, अंकित विहार से एक, अलमासपुर से एक, चरथावल से एक, बघरा से एक, खतौली से एक, शाहपुर से एक कोरोना पॉजिटिव मिले है।

कोविडशील्ड की दूसरी डोज अब 28 दिन बाद नहीं डेढ़ से दो माह के बीच में लगेगी

 मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस०के० अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना टीकाकरण के अंतर्गत जिन व्यक्तियों ने कोविडशील्ड वैक्सीन की प्रथम डोज लगवाई है उन्हें दूसरी डोज अब 28 दिन बाद नहीं लगाई जाएगी क्योंकि नवीन शासनादेश के अनुसार  कोविडशील्ड लगवाने वाले व्यक्तियों को अब डेढ़ से दो माह के मध्य दूसरे डोज लगाई जाएगी, जिसके लिए नवीन कैलेंडर जारी कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि जिन व्यक्तियों को कोवैक्सीन प्रथम डोज लगी है उन्हें दूसरी डोज पूर्व से निर्धारित 28 दिन बाद ही लगाई जाएगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस०के० अग्रवाल ने जनपद के समस्त 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वह कोरोना टीका करण अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर अवश्य कराएं यह टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित है।


गुरूतेगबहादुर और डाॅ हेडगेवार को याद किया


मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला तथा पार्टी के मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक एवं प्रथम सरसंघचालक डाॅ केशव बलिराम हेडगेवार जी की जयंती पर उन्हें स्मरण करने कंे साथ  श्री गुरु तेग बहादुर जी की जयंती पर शत शत नमन किया है।

उन्होंने कहा कि डाॅ हडगेवार तथा गुरू तेगबहादुर हिंदुस्तान के उन सपूतों में शामिल हैं, जिन्होंने देश की आन बान और शान के लिए अपने आपको समर्पित किया। हिंद की चादर कहे जाने वाले गुरू तेगबहादुर का योगदान भुलाया नहीं जा सकेगा। डाॅ हेडगेवार द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के रूप में जो पौधा रोपा था वह आज विश्व के बडे संगठन के रूप में उभर कर मानवता और देश की सेवा का काम कर रहा है।

कारपेंटर ने कर दी व्यापारी की पत्नी की हत्या

लखनऊ । गोमतीनगर के विश्वास खंड 1/39 में बुधवार दोपहर में व्यापारी डॉ. हर्ष अग्रवाल की पत्नी रुचि की हत्या कर दी गई। आरोप है कि घर में ढ़ाई माह से काम कर रहे कारपेंटर ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपित कारपेंटर गुलफाम रुचि से रुपये मांग रहा था। रुचि के इंकार करने पर उसने बेटी वामिका को बंधक बना लिया और उसके गले पर हथियार रख दिया। रुचि ने विरोध किया तो धारदार हथियार से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।डॉ. हर्ष अग्रवाल गणेशगंज और ट्रांसपोर्ट नगर में इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर (आइटीसी) लिमिटेड कंपनी की सामग्री का थोक व्यापार करते हैं। करीब चार माह पहले वह गणेशगंज स्थित आवास से विश्वास खंड रहने आए थे। घर में फर्नीचर का काम चल रहा था। हर्ष अग्रवाल ने ठेकेदार कमरुद्दीन की मदद से कारपेंटर को काम पर रखा था। रिश्तेदार नरेश अग्रवाल के मुताबिक बुधवार को घर पर रुचि, उनकी बेटी प्रियांशी, वामिका, नौकर नंदलाल और कारपेंटर गुलफाम और उसका एक हेल्पर घर में मौजूद थे। गुलफाम द्वितीय तल स्थित रुचि के बेडरूम में गया था और उसने उनसे रुपयों की मांग की। रुचि ने उसे बाद में आने के लिए कहा, जिसपर वह नाराज हो गया और घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस घर में लगे सीसी कैमरे खंगाल रही है। एडीसीपी पूर्वी कासिम आब्दी के मुताबिक आरोपित गुलफाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर हथियार बरामद करने की कोशिश कर रही है। एफआइआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।रुचि दोपहर में फोन पर पति से बात कर रही थीं। इसी बीच धारदार हथियार लेकर गुलफाम कमरे में दाखिल हो गया। यह देख रुचि की चीख निकल गई। पति के पूछने पर वह ज्यादा कुछ नहीं बता सकीं। इसके बाद हर्ष ने अपने परिवार के सदस्यों व मित्रों को फौरन घर पहुंचने के लिए कहा और खुद ट्रांसपोर्ट नगर से चल पड़े।गुलफाम के हाथ में हथियार देखकर रुचि डर गईं थी और उन्होंने उससे जो चाहिए ले जाने के लिए कहा। शोरगुल सुनकर वामिका और प्रियांशी कमरे में पहुंची तो भीतर का नजारा देखकर दंग रह गईं। रुचि ने शोर मचाकर बेटियों को भीतर कमरे में जाकर छिपने को कहा, लेकिन गुलफाम ने एक को दबोच लिया। आरोपित बार बार रुपयों की मांग कर रहा था और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपित ने रुचि की बेटी के गले पर धारदार हथियार रख दिया था। बेटी को बचाने के लिए रुचि ने संघर्ष किया तो गुलफाम ने उनपर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। रुचि के चेहरे, सीने और पेट में आरोपित ने गई वार कर दिए। हमले में रुचि लहूलुहान हो गईं। इसके बाद आरोपित खून से सना हथियार लेकर नीचे पहुंचा, जिसे देखकर नंदलाल और नीचे काम कर रहे हेल्पर के होश उड़ गए। दोनों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। इससे पहले कि परिवारजन और पुलिस वहां पहुंचते आरोपित मौके से भाग निकला था। परिवारजन गंभीर अवस्था में घायल रुचि को लोहिया अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।रुचि गुलफाम से संघर्ष कर रही थीं। उन्होंने दोनों बेटियों को बचा लिया था। प्रियांशी और वामिका ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। रुचि की चीख सुनकर घर में मौजूद उनका डॉगी कमरे में दौड़ते हुए पहुंचा। डॉगी ने गुलफाम पर झपट्टा मारा, लेकिन आरोपित ने धारदार हथियार से उसपर भी हमला बोल दिया। हमले में डॉगी को गंभीर चोट आई है, जिसका इलाज चल रहा है।मां की हत्या और आरोपित से संघर्ष को देखकर प्रियांशी और वामिका सदमे में हैं। बुधवार देर शाम तक रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों का मजमा लगा रहा। परिवारजन दोनों बच्चों की काउंसिलिंग कर रहे हैं। हालांकि बच्चे डर के कारण कुछ भी ठीक से नहीं बता रहे हैं। घटना की जानकारी पाकर बड़ी संख्या में व्यापारी वहां पहुंचे और आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

ब्याज दरों में कटौती का प्रस्ताव वापस


नई दिल्ली। घोषणा के चंद ही घंटे बाद छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर में कटौती का प्रस्ताव वापस ले लिया गया है। अब बैंकों में जमा धन पर पुरानी दर से ही ब्याज मिलेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ब्याज दर में कटौती के आदेश को वापस लेने की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि भारत सरकार पुरानी दर को लागू रखेगी।

हरिद्वार में कुंभ के लिए यातायात प्लान जारी

 


हरिद्वार। कुंभ के मुख्य शाही स्नानों के लिए आठ दिन का ट्रैफिक प्लान आठ  अप्रैल से 15 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। यातायात पुलिस ने करोड़ों श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की उम्मीद को देखते हुए यातायात व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ को नियंत्रित के लिए रूट प्लान जारी किया गया है। ट्रैफिक प्लान के मुताबिक शहर में किसी भी तरह के वाहनों को नहीं आने दिया जाएगा। बड़े और छोटे दोनों तरह के वाहनों के लिए प्लान जारी किया गया है। वहीं शटल बसें भी चलाने की प्लानिंग की गई है। हालांकि पिछले शाही स्नान में शटल बस सेवा नहीं चलाई गई थी। प्लान के मुताबिक दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले बड़े वाहन मंगलौर एवं रुड़की मैटाडोर तिराहा से लक्सर रोड, सुल्तानपुर फेरुपुरसे मातृसदन होकर दक्षद्वीप पार्किग में आएंगे। इन वाहनों को सिंहद्वार से बहादराबाद-रुड़की होकर वापस भेजा जाएगा। इस मार्ग पर यातायात का दवाब ज्यादा होने पर को मेरठ, मवाना, बिजनौर अथवा मुजफ्फरनगर, जानसठ, मीरापुर, बिजनौर, नजीबाबाद रोड से लाकर गौरीशंकर पार्किंग पर भी पार्क कराया जाएगा और इसी मार्ग से इनको वापस भेजा भी जाएगा। जबकि छोटे वाहनों को लक्सर रोड के लिए डायवर्ट किया जाएगा। 

सहारनपुर की ओर से आने वाले बड़े और छोटे वाहनों को बड़कला, छुटमलपुर, गागलहेड़ी से भगवानपुर होते हुए ईमलीखेड़ा, धनौरी पुल पार कर करते हुए कांवड़ पटरी से काली माता तिराहे के सामने से बीएचईएल तिराहे से सलेमपुर पिकेट मोड़ से राजा बिस्कुट तिराहे से सिडकुल मार्ग किरबी चौराहे से चिन्मय डिग्री कॉलेज से शिवालिक नगर तिराहे, बीएचईएल मध्य मार्ग से लाकर सेक्टर-04 पीठ के पीछे एवं फाउंड्री गेट के सामने से दाहिने मोड़कर धीरवाली पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। इन वाहनों की वापसी शिवालिक नगर तिराहा से बैरियर नं. 6, ख्याति ढाबे से बोंगला बाईपास से रुड़की राजमार्ग- 58 से होकर करायी जाएगी। 

नजीबाबाद और कोटद्वार मार्ग से आने वाले बड़े वाहन और छोटे वाहनों को नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग से आने वाले सभी प्रकार के बड़े वाहन 4.2 किमी से गौरीशंकर से नीलधारा पार्किंग में लाए जाएंगे। इन वाहनों को कोटद्वार से एंट्री कराई जाएगी। 

देहरादून ऋषिकेश मार्ग से आने वाले वाहनों को दूधियाबंध कृषि भूमि पर बनी पार्किंग पर पार्क कराया जाएगा। इस पार्किंग के भर जाने पर देहरादून, ऋषिकेश की तरफ से आने वाली सभी बड़ी गाड़ियों को मोतीचूर रेलवे फाटक के पास मोतीचूर-रोह पर बने पार्किंग में पार्क किया जाएगा। जबकि छोटे वाहनों को हरिपुर कलां मार्ग से होकर सप्तऋषि आश्रम के सामने सप्तऋषि पार्किंग स्थल पर पार्क कराया जाएगा। इनकी वापसी पुरानी भूपतवाला चौकी से दाहिने मुड़कर मुख्य मार्ग से वापस भेजा जाएगा।

दिल्ली रूट से आने वाले रोडवेज की बसों को पुरकाजी के पास से लक्सर रोड के लिए डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन लक्सर मार्ग से हरिद्वार के पास तक पहुंच सकेंगे। सहारनुपर से आने वाली रोडवेज की बसों को छुटमलपुर, गागलहेड़ी से भगवानपुर होते हुए ईमलीखेड़ा, धनौरी पुल से धीरवाली पार्किंग में बने अस्थाई बस अड्डे पर पार्क कराया जाएगा। नजीबाबाद कोटद्वार मार्ग से आने वाली रोडवेज बसों को 4.2 किमी से गौरीशंकर के पार्किंग में भेजा जाएगा। ऋषिकेश देहरादून की ओर से आने वाली उत्तराखंड और हिमाचल राज्य परिवहन की बसों को दूधाधारी चौक से मोतीचूर रेलवे स्टेशन के पास बने निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क कराया जाएंगा। 

शहर के अंदर के लिए अलग से प्लान बनाया गया है। दोपहिया और तीन पहिया वाहनों को शहर के अंदर किसी भी सूरत में नहीं आने दिया जाएगा। ज्वालापुर की ओर से आने वाले वाहनों को भगत सिंह चौक और कनखल की ओर से आने वाले वाहनों को हरिराम आर्य इंटर कॉलेज पर रोका जाएगा। उत्तरी हरिद्वार के वाहनों को खड़खड़ी से पहले ही बंद करा दिया जाएगा और सिडकुल से आने वाले वाहनों को भेल में ही रोक दिए जाएंगे। यहां इनके लिए अस्थाई पार्किंग बनाई गई है।

महिला छात्रावास के सामने निकाली अर्द्ध नग्न परेड


नई दिल्ली। देश के बड़े बौद्धिक संस्थान जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में महिला छात्रावास के सामने छात्रों की तरफ से अर्धनग्न परेड निकालने का मामला गरमा गया है। 

होली के नाम पर यह सब किया गया। सोमवार होली के दिन निकाली गई इस परेड की शिकायत छात्राओं ने यौन उत्पीड़न के खिलाफ लैंगिक संवेदीकरण कमेटी (जीएसकैश) के समक्ष की है। हालांकि जीएसकैश की जगह विवि प्रशासन आईसीसी को मान्यता दी हुई है। छात्राओं की तरफ से दर्ज शिकायत के अनुसार होली के दिन दोपहर में महिला छात्रावास परिसर में छात्रों का एक समूह ने अर्धनग्न होकर परेड भी निकाली। 

वहीं इस मामले में जेएनयू छात्रसंघ ने जेएनयू प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया है। छात्र संघ ने बयान जारी कर कहा है कि विवि प्रशासन ने इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले में भी तक प्रशासन का कोई पक्ष सामने नहीं आया है।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 01 अप्रैल 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 01 अप्रैल 2021*

⛅ *दिन - गुरुवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत* 

⛅ *मास - चैत्र (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - फाल्गुन)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - चतुर्थी सुबह 10:59 तक तत्पश्चात पंचमी*

⛅ *नक्षत्र - विशाखा सुबह 07:22 तक तत्पश्चात अनुराधा*

⛅ *योग - सिद्धि 02 अप्रैल प्रातः 02:47 तक तत्पश्चात व्यतिपात*

⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:15 से शाम 03:58 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:33* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:52* 

⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण -*

 💥 *विशेष - चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞अगर दैनिक कार्यो में बाधा आती है या कार्य बनते बनते बिगड़ जाता है या दुकानदार की दुकान से ग्राहक आ कर के बिना कुछ खरीदे वापिस हो जाता है तो ये उपाय जरूर आजमाए 🙏🏻आरती में लौंग : सुबह पूजा के बाद आरती करते समय दीपक में 2 लौंग डाल कर आरती करें या कपूर में दो फूल वाले लौंग डालकर आरती करें। आपके हर काम सुगमता से होंगे और किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आएगी


🌷 *इन तिथियों का लाभ अवश्य लें* 🌷

➡ *06 अप्रैल : ब्रह्मलीन भगवत्पाद सॉईं श्री लीलाशाहजी महाराज का प्राकट्य दिवस*

➡ *07 अप्रैल : पापमोचनी एकादशी ( व्रत से पापराशि का विनाश)*

➡ *12 अप्रैल : सोमवती अमावस्या (सूर्योदय से सुबह 08:01 तक) (तुलसी की 108 परिक्रमा करने से दरिद्रता – नाश ), चैत्री अमावस्या (ध्यान, जप बहुत लाभदायी)*

➡ *13 अप्रैल : गुडी पाडवा ( पूरा दिन शुभ मुहूर्त), चैत्री नवरात्र प्रारम्भ, चेटीचंड*

➡ *14 अप्रैल : संक्रांति (पुण्यकाल : सूर्योदय से दोपहर 12:40 तक)* 🙏🏻

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *व्यतिपात योग* 🌷

🙏🏻 *व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।*

🙏🏻 *वाराह पुराण में ये बात आती है व्यतिपात योग की।*

🙏🏻 *व्यतिपात योग माने क्या कि देवताओं के गुरु बृहस्पति की धर्मपत्नी तारा पर चन्द्र देव की गलत नजर थी जिसके कारण सूर्य देव अप्रसन्न हुऐ नाराज हुऐ, उन्होनें चन्द्रदेव को समझाया पर चन्द्रदेव ने उनकी बात को अनसुना कर दिया तो सूर्य देव को दुःख हुआ कि मैने इनको सही बात बताई फिर भी ध्यान नही दिया और सूर्यदेव को अपने गुरुदेव की याद आई कि कैसा गुरुदेव के लिये आदर प्रेम श्रद्धा होना चाहिये पर इसको इतना नही थोडा भूल रहा है ये, सूर्यदेव को गुरुदेव की याद आई और आँखों से आँसु बहे वो समय व्यतिपात योग कहलाता है। और उस समय किया हुआ जप, सुमिरन, पाठ, प्रायाणाम, गुरुदर्शन की खूब महिमा बताई है वाराह पुराण में।*

💥 *विशेष ~ 02 अप्रैल 2021 शुक्रवार को प्रातः 02:48 से रात्रि 11:40 तक (यानी 02 अप्रैल, शुक्रवार को पूरा दिन) व्यतिपात योग है।*

🙏🏻पंचक

7 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 12 अप्रैल प्रात: 11.30 बजे तक

एकादशी

07 अप्रैल: पापमोचिनी एकादशी


23 अप्रैल: कामदा एकादशी


प्रदोष

09 अप्रैल- प्रदोष व्रत

24 अप्रैल- शनि प्रदोष व्रत


मेष 

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी, जिसमें जीवन साथी भी प्रसन्न नजर आएंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है, जो आप को नुकसान पहुंचा सकती है। आज आपके सामाजिक कार्य में भी रुचि बढ़ी नजर आएगी। आज आपको अपने पुराने रुके हुए कार्य को करना ही होगा, तभी सफलता मिलती दिख रही है।

वृष 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज अपने सभी कार्य ईमानदारी से करने होंगे, नहीं तो उन्हें अपने अधिकारियों के अवरोध का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। परिवार में भाई बहनों से स्नेह मिलेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। व्यापार को आज अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी, तभी व्यापार गति पकड़ता दिखेगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मिथुन 

आज का दिन नौकरी से जुड़े जातकों के लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा, जो लोग नौकरी में कार्यरत है, उनको आज प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं, इसलिए अपने अधिकारियों से वाणी में मधुरता बनाए रखें। परिवार में आज कुछ वाद विवाद उत्पन्न हो सकता है, लेकिन परेशान ना हो। शाम के समय पिता जी की सलाह से वाद विवाद समाप्त होगा। ससुराल पक्ष से सम्मान मिलता दिख रहा है। जीवन साथी के लिए आज कोई उपहार खरीद सकते हैं।

कर्क 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज परिवार में खुशनुमा वातावरण रहेगा। व्यापार में आज नई नई रणनीति पर काम करेंगे, जिसमें भागदौड़ अधिक होगी। नौकरी से जुड़े जातकों के कार्यक्षेत्र में भी आज अच्छा वातावरण रहेगा। व्यस्तता के बीच आप अपनी लाइफ के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। यदि आप कोई निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। संतान को आज कोई उपहार भेंट कर सकते हैं।

सिंह 

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए कुछ तनाव भरा रह सकता है। परीक्षा की तैयारियों में कुछ अड़चन आ सकती है। आज भाई बहनों की कुछ समस्या का समाधान कराना होगा। परिवारिक खर्चे बढ़ सकते हैं, लेकिन अपनी आर्थिक स्थिति पर नजर बनाए रखें, तभी खर्चों को करने की सोचें। यदि आज किसी प्रकार का कोई कर्ज लेना पड़े, तो उससे बचें क्योंकि उसे उतारना आपके लिए मुश्किल होगा। प्रेम जीवन में आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें।

कन्या 

आज के दिन आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ा हुआ दिखेगा, जिससे लोग आपसे मित्रता रखने की भी चेष्टा रखेंगे। परिवार में आज कोई मुद्दा सिर उठा सकता है। यदि किसी संपत्ति के निवेश के लिए सोच रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को सावधानी से जांच लें। आज आपके व्यापार में अचानक से आपको धन लाभ होने की भरपूर उम्मीद दिख रही है। आज उन्हीं कार्यों को करने की कोशिश करें, जिनमें सफलता मिलने की उम्मीद हो। संतान को आज आप कुछ कार्य को करने के लिए सौंपेंगे।

तुला 

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। यदि संतान के विवाह से संबंधित कोई तनाव है, तो वह आज समाप्त होगा। आज अपने माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें क्योंकि उनका कोई पुराना रोग आज परेशान कर सकता है। छात्रों को प्रतियोगिता में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। जीवन साथी से आज छोटे-मोटे नोकझोंक हो सकती है। यदि वह नाराज हो, तो उन्हें मनाने की कोशिश अवश्य करें। आज आर्थिक लाभ होता दिख रहा है, लेकिन यदि किसी को कर्ज देना हो, तो उससे बचे, नहीं तो उस धन के वापस मिलने मे दिक्कत होगी।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। ससुराल पक्ष से भी आपको सहयोग मिलता दिख रहा है, जो लोग रोजगार के क्षेत्र में हैं, उनको भी सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों की वजह से आपकी पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में आज कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में समय व्यतीत होगा। अधिकारी वर्ग से आप की सांठगांठ अच्छी होगी। सरकारी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको कुछ लोगों से मुलाकात करनी पड़ सकती है। सायंकाल का समय आज आप किसी शादी विवाह नामकरण आदि मंगलोत्सव मे व्यतीत करेंगे।

धनु 

आज का दिन आपको अपने व्यवसाय में आंख और कान दोनों खुले रखकर कार्य करने का होगा क्योंकि आपके कुछ विरोधी आज आपके कार्य बिगाड़ने की कोशिश करेंगे, इसलिए आलस्य को त्याग कर तत्परता से डटे रहें। यदि साझेदारी में व्यापार करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम है। आज आप अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकालेंगे और जीवन साथी को कहीं घुमाने फिराने ले जा सकते हैं। विद्यार्थियों को आज गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। संतान को धर्म-कर्म के कार्यों में कार्यरत देख मन को सुकून मिलेगा।

मकर

आज का दिन आपको विपरीत परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता में सहायक रहेगा, जो आपके भविष्य की योजनाओं को भी मजबूत करेंगी। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में सभी कार्यों को समय पर पूरा करना होगा, नहीं तो आपकी अधिकारी वर्ग से कुछ अनबन हो सकती है। विदेश में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले जातकों के लिए आज विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। आज शाम के समय आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातको को आज ट्रांसफर की सूचना मिल सकती है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और आप अपने जीवन साथी को कहीं घुमाने फिराने भी ले जा सकते हैं। विद्यार्थियों को आज कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। यदि कहीं पार्ट टाइम कार्य करने की सोच रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। आज आप घर गृहस्थी के लिए कुछ जरूरी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।

मीन 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थियों के आज किसी कंपटीशन में जीत मिल सकती हैं, जिससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और उनके भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में दोस्तों के रूप में मिल रहे शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र में आज आप का बोलबाला होगा, लेकिन शत्रु प्रबल रहेंगे। किसी महिला मित्र से मुलाकात आज अच्छी रहेगी, जिससे आप के अधूरे कार्य को पूरा होने में मदद मिलेगी।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। 

 

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28  

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 



  

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062  

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...