मंगलवार, 30 मार्च 2021

कोरोना को रोकने के लिए नियम लागू ,बाजार जाने को घंटे के हिसाब से देने होंगे पैसे

 




नासिक

कोरोना महामारी की शुरुआत से ही सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र रहा है और अब जब देश में कोरोना की दूसरी लहर ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं तब भी महाराष्ट्र में ही रिकॉर्डतोड़ मामले सामने आ रहे हैं। लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में न जाने की हिदायत दी तो गई है लेकिन इसका असर पड़ता नहीं दिख रहा। ऐसे में नासिक में एक नया नियम शुरू किया गया है। यहां रहने वालों को अब हर बार बाजार जाने पर प्रति व्यक्ति पांच रुपये चुकाने पड़ेंगे।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, मार्केट जाने वाले हर शख्स को 5 रुपये का भुगतान करने के बाद एक टिकट दी जाएगी जो अगले एक घंटे के लिए मान्य रहेगी। अगर कोई भी शख्स इस एक घंटे से ज्यादा समय लगाता है उसे 500 रुपये का जुर्माना भरना होगा।

यह पांच रुपये नासिक नगर निगम इकट्ठा करेगी और इसका इस्तेमाल कोरोना से जुड़ी सुरक्षा जैसे सैनेटाइजेशन प्रक्रिया पर खर्च किया जाएगा। वहीं, पुलिस बाजार वाले इलाकों में नियम को सख्ती से लागू करवाने का काम करेगी।

नया नियम शहर के मेन मार्केट, नासिक मार्केट कमेटी, पवन नगर मार्केट, अशोक नगर मार्केट और कलानगर मार्केट में लागू होगा।मार्केट में एंट्री के लिए सिर्फ एक ही रास्ता होगा। लोगों को एंट्री के वक्त ही 5 रुपये की टिकट लेनी होगी। 

वहीं, सब्जी विक्रेता, दुकानदारों के लिए पास जारी किया जाएगा। जो लोग मार्केट इलाके में रहते हैं उन्हें पहचान पत्र जांचने के बाद ही अंदर घुसने दिया जाएगा।

बता दें कि मार्च महीने में ही महाराष्ट्र में कोरोना के करीब 6 लाख नए मामले दर्ज किए जा चुके हैं। यहां कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी मार्च में 2 हजार पार हो गया है। 

पंजाब के मशहूर गायक दिलजान की अमृतसर के पास सड़क हादसे में मौत

 


चंडीगढ। पंजाब केे मशहूर गायक दिलजान की अमृतसर के पास एक सड़क हादसे में मौत हो गई।

उनकी गाड़ी रात करीब दो बजे डिवाइडर से टकराई। इसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा जंडियाला गुरु में हुआ। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दिलजान की मौत हो चुकी थी।

दिल्ली भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष जी एस बावा का शव पार्क में ग्रिल से लटका मिला

 नई दिल्ली | दिल्ली भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष जी एस बावा का शव सुभाष नगर स्थित एक पार्क में लटका हुआ मिला। पार्क में घूमने गए लोगों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और छानबीन शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है।


58 साल के जीएस बावा पश्चिमी दिल्ली के फतेह नगर में रहते थे। सोमवार की शाम जब लोग पार्क में घूम रहे थे, तो उन्होंने पार्क की ग्रिल से किसी शख्स की लाश को लटकते हुए देखा। लाश को देख लोगों के पसीने छूट गए। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने फिर इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

वहीं इस मामले में अभी तक पुलिस या पार्टी के लोगों द्वारा कुछ खास जानकारी नहीं दी गई है। पु​लिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

पहली डोज के 28 दिन बाद कोरोना संक्रमित हुए फारुक अब्दुल्ला

 




श्रीनगर 

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारुक अब्दुल्ला कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कोरोना टीके की पहली डोज लेने के 28 दिनों के बाद वह कोविड-19 का शिकार हो गए हैं। उनके बेटे उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उमर अब्दुल्ला ने अपने पिता के संपर्क में आए लोगों से जांच कराने की अपील की है। पार्टी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, 'मेरे पिता कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उनमें बीमारी के कुछ लक्षण हैं।' उन्होंने कहा, 'हमारी जांच होने तक मैं और परिवार के अन्य सदस्य स्वयं को आइसोलेशन में रख रहे हैं। मैं पिछले कुछ दिनों में हमारे संपर्क में आए हर व्यक्ति से सभी आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील करता हूं।'

उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री कोरोना संक्रमित

 



जौनपुर

 भाजपा विaधायक व प्रदेश के शहरी एवं आवास नियोजन राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव कोरोना पॉजिटिव हो गये। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य के आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने लखनऊ में आरटी पीसीआर से कोरोना जांच कराई तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


फिलहाल गिरीश यादव लखनऊ स्थित अपने आवास पर क्वारंटाइन हो गए है। उन्होंने बताया कि राज्यमत्री के संपर्क में आने वाले 14 लोग भी कोरोना की जांच कराई गई है। उनकी रिपोर्ट की प्रतीक्षा हैं। राज्यमंत्री के साथ.साथ जौनपुर में 11 अन्य लोगों की की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं स्वस्थ हुए तीन मरीजों को छुट्टी दी गई। जिले पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 6802 हो गया है। राहत की बात है कि 6656 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सुरक्षा कवच टीकाकरण अभियान के बीच जिले में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा लगातार फिर से बढ़ने लगा है।

राकेश टिकैत के परिवार ने गाज़ीपुर बॉर्डर पर होली मनाई

 


गाजीपुर । भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत होली पर भी घर नहीं गए। उनके परिवार के सदस्य नई दिल्ली से सटे गाजीपुर बॉर्डर पर स्थित किसान आंदोलन स्थल पर पहुंचे। इनमें टिकैत की पत्नी सुनीता देवी व बच्चे शामिल थे।

वे सभी वहां किसान आंदोलन के समर्थन में पहुंचे थे। कुछ देर बैठे और फिर उन सभी ने होलिका दहन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान टिकैत और उनकी पत्नी समेत कई किसानों ने कृषि कानून की प्रतियां होलिका में जलाकर राख कर दीं। पत्रकारों ने जब टिकैत से इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि ये तो किसानों के काला चिट्ठे थे, जिन्हें जला दिया गया। यह पूछे जाने पर कि कृषि कानून जलाने की नौबत क्यों आई? टिकैत ने पत्रकारों से कहा- वो तो काले कानून हैं, जलाने पड़ेंगे। किसान की बुराई है। किसान का जो उसमें काला चिट्ठा है, वह उसी में है, इसलिए जला दिया।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 30 मार्च 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 30 मार्च 2021*

⛅ *दिन - मंगलवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत*

⛅ *मास - चैत्र (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - फाल्गुन)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - द्वितीया शाम 05:27 तक तत्पश्चात तृतीया*

⛅ *नक्षत्र - चित्रा दोपहर 12:22 तक तत्पश्चात स्वाती*

⛅ *योग - व्याघात दोपहर 01:55 तक तत्पश्चात हर्षण*

⛅ *राहुकाल - शाम 03:48 से शाम 05:20 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:33* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:51* 

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - संत तुकारामजी द्वितीया*

 💥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *चैत्र मास* 🌷

🙏🏻 *होली के तुरंत बाद चैत्र मास का प्रारंभ हो जाता है। चैत्र हिन्दू धर्म का प्रथम महीना है।* 

👉🏻 *चित्रा नक्षत्रयुक्त पूर्णिमा होने के कारण इसका नाम चैत्र पड़ा (चित्रानक्षत्रयुक्ता पौर्णमासी यत्र सः)।*  

➡ *इस वर्ष 29 मार्च 2020 (उत्तर भारत हिन्दू पञ्चाङ्ग के अनुसार) चैत्र का आरम्भ हो गया है। चैत्र मास को मधु मास के नाम से जाना जाता है।* 

👉🏻 *इस मास में बसंत ऋतु का यौवन पृथ्वी पर देखने को मिलता है।*

👉🏻 *चैत्र में रोहिणी और अश्विनी शून्य नक्षत्र हैं इनमें कार्य करने से धन का नाश होता है।*

🙏🏻 *महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 106 के अनुसार*

*“चैत्रं तु नियतो मासमेकभक्तेन यः क्षिपेत्। सुवर्णमणिमुक्ताढ्ये कुले महति जायते।।”*

➡ *जो नियम पूर्वक रहकर चैत्रमास को एक समय भोजन करते बिताता है, वह सुवर्ण, मणि और मोतियों से सम्पन्न महान कुल में जन्म लेता है ।*

👉🏻 *चैत्र में गुड़ खाना मना बताया गया है। चैत्र माह में नीम के पत्ते खाने से रक्त शुद्ध हो जाता है मलेरिया नहीं होता है।*

🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार चैत्र में गौ का दान करने से कायिक, वाचिक तथा मानसिक पापों का निवारण होता है .*

👉🏻 *देव प्रतिष्ठा के लिये चैत्र मास शुभ है।* 

➡ *चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नववर्ष का शुभारम्भ होता है। हिन्दू नववर्ष के चैत्र मास से ही शुरू होने के पीछे पौराणिक मान्यता है कि भगवान ब्रह्मदेव ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही सृष्टि की रचना शुरू की थी।*

*ताकि सृष्टि निरंतर प्रकाश की ओर बढ़े।* 

*चैत्रमासि जगद् ब्रह्मा स सर्वा प्रथमेऽवानि ।*

*शुक्ल पक्षे समग्रं तत - तदा सूर्योदय सति ।। (ब्रह्मपुराण)*

🙏🏻 *नारद पुराण में भी कहा गया है की चैत्रमास के शुक्लपक्ष में प्रथमदिं सूर्योदय काल में ब्रह्माजी ने सम्पूर्ण जगत की सृष्टि की थी।*

*चैत्रे मासि जगद्ब्रह्मा ससज प्रथमेऽहनि ।।*

*शुक्लपक्षे समग्रं वै तदा सूर्योदये सति ।।*

🙏🏻 *इसलिए खास है चैत्र*

*चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को रेवती नक्षत्र में विष्कुम्भ योग में दिन के समय भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था। “कृते च प्रभवे चैत्रे प्रतिपच्छुक्लपक्षगा ।* *रेवत्यां योग-विष्कुम्भे दिवा द्वादश-नाड़िका: ।।* *मत्स्यरूपकुमार्यांच अवतीर्णो हरि: स्वयम् ।।”*

🙏🏻 *चैत्र शुक्ल तृतीया तथा चैत्र पूर्णिमा मन्वादि तिथियाँ हैं। इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व है।*

➡ *भविष्यपुराण में चैत्र शुक्ल से विशेष सरस्वती व्रत का विधान वर्णित है ।*

➡ *चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नवमी तक नवरात्र मनाये जाते हैं जिसमें व्रत रखने के साथ माँ जगतजननी की पूजा का विशेष विधान है।*

➡ *चैत्र पूर्णिमा को हनुमान जयंती मनाई जाती है।*

➡ *युगों में प्रथम सत्ययुग का प्रारम्भ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से माना जाता है।*

➡ *मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि को हुआ था।*

➡ *युगाब्द (युधिष्ठिर संवत) का आरम्भ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि को माना जाता है।*

➡ *उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य द्वारा विक्रमी संवत् का प्रारम्भ भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि को किया गया था।*

👉🏻 *चैत्र मास में ऋतु परिवर्तन होता है और हमारे आयुर्वेदाचार्यों ने इस मास को स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना है।*

🌷 *पारिभद्रस्य पत्राणि कोमलानि विशेषत:। सुपुष्पाणि समानीय चूर्णंकृत्वा विधानत: ।*

*मरीचिं लवणं हिंगु जीरणेण संयुतम्। अजमोदयुतं कुत्वा भक्षयेद्रोगशान्तये ।*

पंचक

7 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 12 अप्रैल प्रात: 11.30 बजे तक

एकादशी

07 अप्रैल: पापमोचिनी एकादशी


23 अप्रैल: कामदा एकादशी


प्रदोष

09 अप्रैल- प्रदोष व्रत

24 अप्रैल- शनि प्रदोष व्रत


मेष 

 आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज व्यवसाय मे किए गए कार्य से आपको भरपूर लाभ मिलेगा, जिसे देखकर आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। आज आप सामाजिक व धार्मिक कार्यों में सहयोग करेंगे। इसमें कुछ धन भी व्यय होगा। आज शाम के समय आपको कुछ थकान व सिर दर्द महसूस हो सकता है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें। संतान के विवाह से संबंधित कोई शुभ सूचना आज आपको मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आज माहौल आपके अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

वृष 

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। यदि आज आप किसी विशेष कार्य के लिए घर से जाते हैं, तो अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर निकले, उसमें उत्तम सफलता प्राप्त होगी। आय के नए नए मार्ग खुलेंगे। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक स्थान व जागरण कीर्तन भजन संध्या आदि में व्यतीत करेंगे, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। माता जी से आज कुछ झड़प हो सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। संतान के अच्छे आचरण और उनकी सफलता का यश आज आपको पसंद आयेगा

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए कुछ मुश्किल भरा रह सकता है। यदि आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसमें आपको कुछ तनाव हो सकता है। तनावपूर्ण होने के कारण आज आप के निर्णय लेने की क्षमता कमजोर रहेगी, जिससे आपके कार्यों में बांधा आ सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यो के साथ गाने बजाने व मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। यदि आप नौकरी के क्षेत्र में कार्यरत हैं, तो आपको आज उच्चाधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को आज अपने भविष्य की चिंता कर सकती है।

कर्क

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभ देने वाला होगा। यदि आपकी उन्नति काफी समय से रुकी हुई थी, तो वह आज आपको भरपूर लाभ देगी। आज रात्रि के समय बाहर का खाने से परहेज रखे, नहीं तो आपके स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। आज आपके माता-पिता को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आज आप अपनी वाणी के कारण किसी अधिकारी को अपनी और आकर्षित करने में सफल रहेंगे। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है, जो उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करेंगी।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन कुछ खास होने वाला है। आज आपको व्यापार में कुछ नए परिवर्तन करने पड़ेंगे, जो आपको भविष्य में उत्तम लाभ देंगे। रोजगार से जुड़े जातकों के लिए आज रोजगार के उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों को आज किसी प्रतियोगिता की तैयारी में कमर कसकर लगना होगा। सायंकाल के समय आज आपको आपके किसी मित्र से धन लाभ होने की उम्मीद है। परिवार के किसी सदस्य से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगी।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। व्यापार के लिए कुछ भागदौड़ भी अधिक रहेगी, लेकिन यदि कोई यात्रा करनी पड़े, तो अवश्य करें क्योंकि यह आपकी कोई खास डील को फाइनल करा सकती है, जिसकी आपको बहुत समय से उम्मीद थी। आज सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों को छोटी दूरी की यात्रा पर ले जा सकते हैं, जिसमे परिवार के सदस्य एक दूसरे के साथ मजबूती से जुड़े हुए नजर आएंगे।

तुला 

आज का दिन आपके व्यापार के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, लेकिन आपको सोच विचार कर निर्णय लेनी होगे, नहीं तो आप परेशानियों आ सकते हैं और आपको कोई राजकीय दंड मिल सकता है, इसलिए कोई भी जोखिम भरा कार्य करने से बचें। आज आपको अपनी आसपास के लोगों को अपनी मधुर वाणी से अपना बनाना होगा, तभी आप अपने कार्य को सफलता तक पहुंचा पाएंगे। यदि आज किसी संपत्ति की खरीदारी की सोच रहे हैं, तो उसके चल व अचल सभी पहलुओं को परख लें।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको आज किसी बहुमूल्य वस्तु से उत्तम लागू होने की भरपूर संभावना है। आपके शत्रु भी साहस व पराक्रम से आपके सामने हार मान जाएगे और आप अपनी इरादो में कामयाब रहेगे। संतान के प्रति आज आपकी प्रेम भावना बढ़ेगी। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार दे सकते हैं। यदि आप नौकरी करते हैं, तो आप के पद व अधिकारों में वृद्धि होगी। यदि आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन देना पड़े, तो सोच कर दें क्योंकि उसके वापस आने से संबंधों में दरार पड़ सकती है।

धनु 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। विद्यार्थियों की आज अपने गुरु या फिर भगवान के प्रति पूरी निष्ठा रहेगी, जिसका उनको लाभ भी मिलेगा। आज आप अपनी बुद्धि विवेक से कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, जो आपके व्यवसाय को चार चांद लगाएगी। यदि आपका कोई धन रुका हुआ है, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकता है। संतान को आज कोई स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो सकती है, जिससे मन परेशान रहेगा। अपने पिताजी के लिए आज कोई उपहार ला सकते हैं। 

मकर

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। आज आपके हाथ बड़ी मात्रा में धन लग सकता है, जिससे आपको हर्ष होगा। साझेदारी में किए गए व्यापार में आपको आज भरपूर लाभ होंगे। जीवनसाथी से आपको हर प्रकार का सुख प्राप्त होगा। सायंकाल के समय वाहन चलाने में सावधानी रखें, नहीं तो छोटी मोटी चोट लग सकती है। आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आयेगे, जो आप को ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। यदि कोई पारिवारिक विवाद बहुत लंबे समय से चल रहा है, तो वह अब समाप्त होगा।

कुंभ 

आज का दिन आपको कुछ सोच विचार कर ही फैसले लेने का होगा क्योंकि धैर्य से लिए गए फैसले आपको लाभ दे सकते हैं अन्यथा जल्दबाजी से किए गए फैसलों से आपको हानि हो सकती है। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं के लिए कुछ धन व्यय कर सकते हैं। यदि आपको किसी नए व्यवसाय में भी निवेश करना पड़े, तो अवश्य करें क्योंकि इसका आपको आगे चलकर भरपूर लाभ मिलेगा। संतान की नौकरी के लिए किए गए प्रयास आपको उत्तम सफलता देंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम सफलता प्राप्त होगी।

मीन 

आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयां लेकर आएगा। स्वास्थ्य की तरफ से आज परेशान नजर आएंगे। आपकी पाचन क्रिया एवं पेट से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। आज आप अपने व्यापार के लिए कुछ नई नई योजनाएं बनाएंगे और उन्हें सफल बनाने का भरपूर प्रयास करेंगे। आज आप किसी बैंक में कोई लोन लेने की सोच रहे हैं, तो वह आज आसानी से मिल जाएगा। आज आप अपने पारिवारिक बिजनेस के लिए अपने पिताजी से सलाह लेंगे। जीवन साथी आपके हर मुश्किल में आपके साथ डटे नजर आएंगे।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। 

 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9, 


 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,    

 


ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु 

 

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...