मंगलवार, 30 मार्च 2021

कोरोना को रोकने के लिए नियम लागू ,बाजार जाने को घंटे के हिसाब से देने होंगे पैसे

 




नासिक

कोरोना महामारी की शुरुआत से ही सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र रहा है और अब जब देश में कोरोना की दूसरी लहर ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं तब भी महाराष्ट्र में ही रिकॉर्डतोड़ मामले सामने आ रहे हैं। लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में न जाने की हिदायत दी तो गई है लेकिन इसका असर पड़ता नहीं दिख रहा। ऐसे में नासिक में एक नया नियम शुरू किया गया है। यहां रहने वालों को अब हर बार बाजार जाने पर प्रति व्यक्ति पांच रुपये चुकाने पड़ेंगे।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, मार्केट जाने वाले हर शख्स को 5 रुपये का भुगतान करने के बाद एक टिकट दी जाएगी जो अगले एक घंटे के लिए मान्य रहेगी। अगर कोई भी शख्स इस एक घंटे से ज्यादा समय लगाता है उसे 500 रुपये का जुर्माना भरना होगा।

यह पांच रुपये नासिक नगर निगम इकट्ठा करेगी और इसका इस्तेमाल कोरोना से जुड़ी सुरक्षा जैसे सैनेटाइजेशन प्रक्रिया पर खर्च किया जाएगा। वहीं, पुलिस बाजार वाले इलाकों में नियम को सख्ती से लागू करवाने का काम करेगी।

नया नियम शहर के मेन मार्केट, नासिक मार्केट कमेटी, पवन नगर मार्केट, अशोक नगर मार्केट और कलानगर मार्केट में लागू होगा।मार्केट में एंट्री के लिए सिर्फ एक ही रास्ता होगा। लोगों को एंट्री के वक्त ही 5 रुपये की टिकट लेनी होगी। 

वहीं, सब्जी विक्रेता, दुकानदारों के लिए पास जारी किया जाएगा। जो लोग मार्केट इलाके में रहते हैं उन्हें पहचान पत्र जांचने के बाद ही अंदर घुसने दिया जाएगा।

बता दें कि मार्च महीने में ही महाराष्ट्र में कोरोना के करीब 6 लाख नए मामले दर्ज किए जा चुके हैं। यहां कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी मार्च में 2 हजार पार हो गया है। 

पंजाब के मशहूर गायक दिलजान की अमृतसर के पास सड़क हादसे में मौत

 


चंडीगढ। पंजाब केे मशहूर गायक दिलजान की अमृतसर के पास एक सड़क हादसे में मौत हो गई।

उनकी गाड़ी रात करीब दो बजे डिवाइडर से टकराई। इसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा जंडियाला गुरु में हुआ। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दिलजान की मौत हो चुकी थी।

दिल्ली भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष जी एस बावा का शव पार्क में ग्रिल से लटका मिला

 नई दिल्ली | दिल्ली भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष जी एस बावा का शव सुभाष नगर स्थित एक पार्क में लटका हुआ मिला। पार्क में घूमने गए लोगों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और छानबीन शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है।


58 साल के जीएस बावा पश्चिमी दिल्ली के फतेह नगर में रहते थे। सोमवार की शाम जब लोग पार्क में घूम रहे थे, तो उन्होंने पार्क की ग्रिल से किसी शख्स की लाश को लटकते हुए देखा। लाश को देख लोगों के पसीने छूट गए। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने फिर इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

वहीं इस मामले में अभी तक पुलिस या पार्टी के लोगों द्वारा कुछ खास जानकारी नहीं दी गई है। पु​लिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

पहली डोज के 28 दिन बाद कोरोना संक्रमित हुए फारुक अब्दुल्ला

 




श्रीनगर 

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारुक अब्दुल्ला कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कोरोना टीके की पहली डोज लेने के 28 दिनों के बाद वह कोविड-19 का शिकार हो गए हैं। उनके बेटे उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उमर अब्दुल्ला ने अपने पिता के संपर्क में आए लोगों से जांच कराने की अपील की है। पार्टी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, 'मेरे पिता कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उनमें बीमारी के कुछ लक्षण हैं।' उन्होंने कहा, 'हमारी जांच होने तक मैं और परिवार के अन्य सदस्य स्वयं को आइसोलेशन में रख रहे हैं। मैं पिछले कुछ दिनों में हमारे संपर्क में आए हर व्यक्ति से सभी आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील करता हूं।'

उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री कोरोना संक्रमित

 



जौनपुर

 भाजपा विaधायक व प्रदेश के शहरी एवं आवास नियोजन राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव कोरोना पॉजिटिव हो गये। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य के आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने लखनऊ में आरटी पीसीआर से कोरोना जांच कराई तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


फिलहाल गिरीश यादव लखनऊ स्थित अपने आवास पर क्वारंटाइन हो गए है। उन्होंने बताया कि राज्यमत्री के संपर्क में आने वाले 14 लोग भी कोरोना की जांच कराई गई है। उनकी रिपोर्ट की प्रतीक्षा हैं। राज्यमंत्री के साथ.साथ जौनपुर में 11 अन्य लोगों की की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं स्वस्थ हुए तीन मरीजों को छुट्टी दी गई। जिले पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 6802 हो गया है। राहत की बात है कि 6656 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सुरक्षा कवच टीकाकरण अभियान के बीच जिले में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा लगातार फिर से बढ़ने लगा है।

राकेश टिकैत के परिवार ने गाज़ीपुर बॉर्डर पर होली मनाई

 


गाजीपुर । भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत होली पर भी घर नहीं गए। उनके परिवार के सदस्य नई दिल्ली से सटे गाजीपुर बॉर्डर पर स्थित किसान आंदोलन स्थल पर पहुंचे। इनमें टिकैत की पत्नी सुनीता देवी व बच्चे शामिल थे।

वे सभी वहां किसान आंदोलन के समर्थन में पहुंचे थे। कुछ देर बैठे और फिर उन सभी ने होलिका दहन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान टिकैत और उनकी पत्नी समेत कई किसानों ने कृषि कानून की प्रतियां होलिका में जलाकर राख कर दीं। पत्रकारों ने जब टिकैत से इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि ये तो किसानों के काला चिट्ठे थे, जिन्हें जला दिया गया। यह पूछे जाने पर कि कृषि कानून जलाने की नौबत क्यों आई? टिकैत ने पत्रकारों से कहा- वो तो काले कानून हैं, जलाने पड़ेंगे। किसान की बुराई है। किसान का जो उसमें काला चिट्ठा है, वह उसी में है, इसलिए जला दिया।

आज का पंचांग एवँ राशिफल 30 मार्च 2021

 


🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 30 मार्च 2021*

⛅ *दिन - मंगलवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत*

⛅ *मास - चैत्र (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - फाल्गुन)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - द्वितीया शाम 05:27 तक तत्पश्चात तृतीया*

⛅ *नक्षत्र - चित्रा दोपहर 12:22 तक तत्पश्चात स्वाती*

⛅ *योग - व्याघात दोपहर 01:55 तक तत्पश्चात हर्षण*

⛅ *राहुकाल - शाम 03:48 से शाम 05:20 तक* 

⛅ *सूर्योदय - 06:33* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:51* 

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - संत तुकारामजी द्वितीया*

 💥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *चैत्र मास* 🌷

🙏🏻 *होली के तुरंत बाद चैत्र मास का प्रारंभ हो जाता है। चैत्र हिन्दू धर्म का प्रथम महीना है।* 

👉🏻 *चित्रा नक्षत्रयुक्त पूर्णिमा होने के कारण इसका नाम चैत्र पड़ा (चित्रानक्षत्रयुक्ता पौर्णमासी यत्र सः)।*  

➡ *इस वर्ष 29 मार्च 2020 (उत्तर भारत हिन्दू पञ्चाङ्ग के अनुसार) चैत्र का आरम्भ हो गया है। चैत्र मास को मधु मास के नाम से जाना जाता है।* 

👉🏻 *इस मास में बसंत ऋतु का यौवन पृथ्वी पर देखने को मिलता है।*

👉🏻 *चैत्र में रोहिणी और अश्विनी शून्य नक्षत्र हैं इनमें कार्य करने से धन का नाश होता है।*

🙏🏻 *महाभारत अनुशासन पर्व अध्याय 106 के अनुसार*

*“चैत्रं तु नियतो मासमेकभक्तेन यः क्षिपेत्। सुवर्णमणिमुक्ताढ्ये कुले महति जायते।।”*

➡ *जो नियम पूर्वक रहकर चैत्रमास को एक समय भोजन करते बिताता है, वह सुवर्ण, मणि और मोतियों से सम्पन्न महान कुल में जन्म लेता है ।*

👉🏻 *चैत्र में गुड़ खाना मना बताया गया है। चैत्र माह में नीम के पत्ते खाने से रक्त शुद्ध हो जाता है मलेरिया नहीं होता है।*

🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार चैत्र में गौ का दान करने से कायिक, वाचिक तथा मानसिक पापों का निवारण होता है .*

👉🏻 *देव प्रतिष्ठा के लिये चैत्र मास शुभ है।* 

➡ *चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नववर्ष का शुभारम्भ होता है। हिन्दू नववर्ष के चैत्र मास से ही शुरू होने के पीछे पौराणिक मान्यता है कि भगवान ब्रह्मदेव ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही सृष्टि की रचना शुरू की थी।*

*ताकि सृष्टि निरंतर प्रकाश की ओर बढ़े।* 

*चैत्रमासि जगद् ब्रह्मा स सर्वा प्रथमेऽवानि ।*

*शुक्ल पक्षे समग्रं तत - तदा सूर्योदय सति ।। (ब्रह्मपुराण)*

🙏🏻 *नारद पुराण में भी कहा गया है की चैत्रमास के शुक्लपक्ष में प्रथमदिं सूर्योदय काल में ब्रह्माजी ने सम्पूर्ण जगत की सृष्टि की थी।*

*चैत्रे मासि जगद्ब्रह्मा ससज प्रथमेऽहनि ।।*

*शुक्लपक्षे समग्रं वै तदा सूर्योदये सति ।।*

🙏🏻 *इसलिए खास है चैत्र*

*चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को रेवती नक्षत्र में विष्कुम्भ योग में दिन के समय भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था। “कृते च प्रभवे चैत्रे प्रतिपच्छुक्लपक्षगा ।* *रेवत्यां योग-विष्कुम्भे दिवा द्वादश-नाड़िका: ।।* *मत्स्यरूपकुमार्यांच अवतीर्णो हरि: स्वयम् ।।”*

🙏🏻 *चैत्र शुक्ल तृतीया तथा चैत्र पूर्णिमा मन्वादि तिथियाँ हैं। इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व है।*

➡ *भविष्यपुराण में चैत्र शुक्ल से विशेष सरस्वती व्रत का विधान वर्णित है ।*

➡ *चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से नवमी तक नवरात्र मनाये जाते हैं जिसमें व्रत रखने के साथ माँ जगतजननी की पूजा का विशेष विधान है।*

➡ *चैत्र पूर्णिमा को हनुमान जयंती मनाई जाती है।*

➡ *युगों में प्रथम सत्ययुग का प्रारम्भ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से माना जाता है।*

➡ *मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि को हुआ था।*

➡ *युगाब्द (युधिष्ठिर संवत) का आरम्भ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि को माना जाता है।*

➡ *उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य द्वारा विक्रमी संवत् का प्रारम्भ भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि को किया गया था।*

👉🏻 *चैत्र मास में ऋतु परिवर्तन होता है और हमारे आयुर्वेदाचार्यों ने इस मास को स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना है।*

🌷 *पारिभद्रस्य पत्राणि कोमलानि विशेषत:। सुपुष्पाणि समानीय चूर्णंकृत्वा विधानत: ।*

*मरीचिं लवणं हिंगु जीरणेण संयुतम्। अजमोदयुतं कुत्वा भक्षयेद्रोगशान्तये ।*

पंचक

7 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 12 अप्रैल प्रात: 11.30 बजे तक

एकादशी

07 अप्रैल: पापमोचिनी एकादशी


23 अप्रैल: कामदा एकादशी


प्रदोष

09 अप्रैल- प्रदोष व्रत

24 अप्रैल- शनि प्रदोष व्रत


मेष 

 आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज व्यवसाय मे किए गए कार्य से आपको भरपूर लाभ मिलेगा, जिसे देखकर आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। आज आप सामाजिक व धार्मिक कार्यों में सहयोग करेंगे। इसमें कुछ धन भी व्यय होगा। आज शाम के समय आपको कुछ थकान व सिर दर्द महसूस हो सकता है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें। संतान के विवाह से संबंधित कोई शुभ सूचना आज आपको मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आज माहौल आपके अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

वृष 

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। यदि आज आप किसी विशेष कार्य के लिए घर से जाते हैं, तो अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर निकले, उसमें उत्तम सफलता प्राप्त होगी। आय के नए नए मार्ग खुलेंगे। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक स्थान व जागरण कीर्तन भजन संध्या आदि में व्यतीत करेंगे, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। माता जी से आज कुछ झड़प हो सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। संतान के अच्छे आचरण और उनकी सफलता का यश आज आपको पसंद आयेगा

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए कुछ मुश्किल भरा रह सकता है। यदि आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसमें आपको कुछ तनाव हो सकता है। तनावपूर्ण होने के कारण आज आप के निर्णय लेने की क्षमता कमजोर रहेगी, जिससे आपके कार्यों में बांधा आ सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यो के साथ गाने बजाने व मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। यदि आप नौकरी के क्षेत्र में कार्यरत हैं, तो आपको आज उच्चाधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को आज अपने भविष्य की चिंता कर सकती है।

कर्क

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभ देने वाला होगा। यदि आपकी उन्नति काफी समय से रुकी हुई थी, तो वह आज आपको भरपूर लाभ देगी। आज रात्रि के समय बाहर का खाने से परहेज रखे, नहीं तो आपके स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है। आज आपके माता-पिता को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आज आप अपनी वाणी के कारण किसी अधिकारी को अपनी और आकर्षित करने में सफल रहेंगे। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है, जो उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करेंगी।

सिंह 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन कुछ खास होने वाला है। आज आपको व्यापार में कुछ नए परिवर्तन करने पड़ेंगे, जो आपको भविष्य में उत्तम लाभ देंगे। रोजगार से जुड़े जातकों के लिए आज रोजगार के उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों को आज किसी प्रतियोगिता की तैयारी में कमर कसकर लगना होगा। सायंकाल के समय आज आपको आपके किसी मित्र से धन लाभ होने की उम्मीद है। परिवार के किसी सदस्य से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगी।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। व्यापार के लिए कुछ भागदौड़ भी अधिक रहेगी, लेकिन यदि कोई यात्रा करनी पड़े, तो अवश्य करें क्योंकि यह आपकी कोई खास डील को फाइनल करा सकती है, जिसकी आपको बहुत समय से उम्मीद थी। आज सायंकाल का समय आप अपने परिवार के सदस्यों को छोटी दूरी की यात्रा पर ले जा सकते हैं, जिसमे परिवार के सदस्य एक दूसरे के साथ मजबूती से जुड़े हुए नजर आएंगे।

तुला 

आज का दिन आपके व्यापार के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, लेकिन आपको सोच विचार कर निर्णय लेनी होगे, नहीं तो आप परेशानियों आ सकते हैं और आपको कोई राजकीय दंड मिल सकता है, इसलिए कोई भी जोखिम भरा कार्य करने से बचें। आज आपको अपनी आसपास के लोगों को अपनी मधुर वाणी से अपना बनाना होगा, तभी आप अपने कार्य को सफलता तक पहुंचा पाएंगे। यदि आज किसी संपत्ति की खरीदारी की सोच रहे हैं, तो उसके चल व अचल सभी पहलुओं को परख लें।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको आज किसी बहुमूल्य वस्तु से उत्तम लागू होने की भरपूर संभावना है। आपके शत्रु भी साहस व पराक्रम से आपके सामने हार मान जाएगे और आप अपनी इरादो में कामयाब रहेगे। संतान के प्रति आज आपकी प्रेम भावना बढ़ेगी। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार दे सकते हैं। यदि आप नौकरी करते हैं, तो आप के पद व अधिकारों में वृद्धि होगी। यदि आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन देना पड़े, तो सोच कर दें क्योंकि उसके वापस आने से संबंधों में दरार पड़ सकती है।

धनु 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। विद्यार्थियों की आज अपने गुरु या फिर भगवान के प्रति पूरी निष्ठा रहेगी, जिसका उनको लाभ भी मिलेगा। आज आप अपनी बुद्धि विवेक से कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, जो आपके व्यवसाय को चार चांद लगाएगी। यदि आपका कोई धन रुका हुआ है, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकता है। संतान को आज कोई स्वास्थ्य संबंधित परेशानी हो सकती है, जिससे मन परेशान रहेगा। अपने पिताजी के लिए आज कोई उपहार ला सकते हैं। 

मकर

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। आज आपके हाथ बड़ी मात्रा में धन लग सकता है, जिससे आपको हर्ष होगा। साझेदारी में किए गए व्यापार में आपको आज भरपूर लाभ होंगे। जीवनसाथी से आपको हर प्रकार का सुख प्राप्त होगा। सायंकाल के समय वाहन चलाने में सावधानी रखें, नहीं तो छोटी मोटी चोट लग सकती है। आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आयेगे, जो आप को ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। यदि कोई पारिवारिक विवाद बहुत लंबे समय से चल रहा है, तो वह अब समाप्त होगा।

कुंभ 

आज का दिन आपको कुछ सोच विचार कर ही फैसले लेने का होगा क्योंकि धैर्य से लिए गए फैसले आपको लाभ दे सकते हैं अन्यथा जल्दबाजी से किए गए फैसलों से आपको हानि हो सकती है। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं के लिए कुछ धन व्यय कर सकते हैं। यदि आपको किसी नए व्यवसाय में भी निवेश करना पड़े, तो अवश्य करें क्योंकि इसका आपको आगे चलकर भरपूर लाभ मिलेगा। संतान की नौकरी के लिए किए गए प्रयास आपको उत्तम सफलता देंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम सफलता प्राप्त होगी।

मीन 

आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयां लेकर आएगा। स्वास्थ्य की तरफ से आज परेशान नजर आएंगे। आपकी पाचन क्रिया एवं पेट से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। आज आप अपने व्यापार के लिए कुछ नई नई योजनाएं बनाएंगे और उन्हें सफल बनाने का भरपूर प्रयास करेंगे। आज आप किसी बैंक में कोई लोन लेने की सोच रहे हैं, तो वह आज आसानी से मिल जाएगा। आज आप अपने पारिवारिक बिजनेस के लिए अपने पिताजी से सलाह लेंगे। जीवन साथी आपके हर मुश्किल में आपके साथ डटे नजर आएंगे।


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। 

 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9, 


 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,    

 


ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु 

 

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे

सोमवार, 29 मार्च 2021

इरफान पठान भी कोरोना से संक्रमित


नई दिल्ली। पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। इरफान ने अपने पोस्ट में संक्रमित होने की खबर के साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की बात भी की। 

इरफान पठान ने अपनी ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'मैं बिना किसी लक्षण के कोविड-19 पॉजिटिव निकला हूं और खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया है। मैं पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से कोरोना जांच करवाने की विनती करता हूं। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वह मास्क पहनें और सामाजिक दूरी का पालन करें।

प बंगाल को मिनी पाकिस्तान बना देंगी ममता बेगम: सुवेंदु अधिकारी


 नंदीग्राम। भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी को 'ईद मुबारक' कहने की आदत है। इसीलिए उन्होंने होली की बधाई की जगह आप सभी को 'होली मुबारक' कहा। बेगम को वोट मत दीजिए। अगर आप बेगम को वोट देंगे तो यह (बंगाल) मिनी पाकिस्तान बन जाएगा। बेगम सूफियान के अलावा किसी को नहीं जानतीं। अधिकारी ने कहा, 'बेगम अचानक बदल गईं और मंदिरों में जाने लगीं क्योंकि उन्हें हार जाने का डर है।'

नंदीग्राम में सुवेंदु और ममता आमने सामने हैं। सोमवार को यहां सियासी सरगर्मी तब ज्यादा बढ़ गई जब दोनों ने एक दूसरे पर व्यक्तिगत रूप से हमला करना शुरू कर दिया। सुवेंदु अधिकारी जहां हिंदु वोट बैंक पर नजर बनाए हुए हैं, वहीं ममता उन्हें एक धोखेबाज बता रही हैं, जो यूपी और बिहार के गुंडों से मदद ले रहा है। सुवेंदु ने लोगों से योगी आदित्यनाथ सरकार जैसी व्यवस्था को बंगाल में लाने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश बदल सकता है, तो हम भी बदल सकते हैं।

छपार थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष में युवक की मौत, कई घायल

 मुजफ्फरनगर l किसी बात को लेकर विवाद के बाद हुए आपसी झगड़े में एक युवक की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग गए l 


छपार थाना क्षेत्र के गांव तेजलहेड़ा मे किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया संघर्ष में रवि पुत्र मांगे की मौत हो गई l जबकि दोनों पक्षों में 2 दाने घायल हो गए l

नहर में छलांग लगाने वाले को पुलिस ने बचाया


मुजफ्फरनगर । थाना ककरौली पुलिस की तत्परता से एक युवक की जान बच गई। 

क्षेत्र के जटवाड़ा नहर में ग्रह कलेश के चलते आत्महत्या करने के प्रयास से 40 वर्षीय युवक रहीस ने नहर में छलांग लगाई थी। शाम लगभग 06.30 बजे थाना ककरौली थाना प्रभारी मय हमराहीगण के जटवाडा के पास गश्त में मामूर थे कि पुलिस टीम ने देखा कि एक व्यक्ति वआत्महत्या करने के ईरादे से नहर में कूद गया। जिसे देखकर गाडी में बैठे का0 661 सुनील कुमार ने गाडी को रुकवाकर तत्काल नहर में छलांग लगा दी और उस व्यक्ति को बचाया। वह व्यक्ति रहीश पुत्र स्व फर्राहिम निवासी ग्राम खुजेड़ा थाना ककरौली उम्र लगभग 40 वर्ष है। उसने आत्महत्या करने का कारण पारिवारिक समस्या होना बताया। थाना प्रभारी ककरौली ने रहीश के गांव में जाकर गांव के प्रधान व अन्य लोगों को बुलाकर रहीश के घर वालों को समझाया, जिससे घर वाले समझ गये और उन्होने रहीश को घर ले गये।

होली के उल्लास के बीच सड़क हादसो में तीन की मौत, कई अन्य घायल

 


मुजफ्फरनगर । तेज रफ्तार और नशे की हालत में जिले में आज होली के उल्लास के साथ कई दुर्घटनाएं हुई l जिसमें सड़क हादसे में एक महिला व दो युवकों की मौत हो गई वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। 

आपको बता दे कि होली के उल्लास के साथ विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत हुए सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए l तितावी थाना क्षेत्र के लालू खेड़ी के समीप सड़क हादसे में बदायूं निवासी बाइक सवार 28 वर्षीय मीनू पुत्र ओमपाल की मौत हो गई वहीं दूसरी ओर सर्कुलर रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार अमित विहार कुकड़ा निवासी युवक सागर शुक्लानिया पुत्र वेद प्रकाश की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका साथी सत्यम निवासी दक्षिण कृष्णापुरी गंभीर रूप से घायल हो गया l जिसे जिला अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा देकर मेरठ के लिए रेफर कर दिया। 

 रतनपुरी क्षेत्र में  दयालपुरी स्थित सहज पब्लिक स्कूल के पास बाइक सवार पति-पत्नी को  स्विफ्ट कार ने पीछे से टक्कर मार दी।हादसे में  बाइक सवार 50 वर्षीय महिला सुनीता पत्नी अवधेश निवासी गांव सपनावत थाना धौलाना जिला हापुड़ की उपचार के दौरान खतौली अस्पताल में मौत हो गई ।

शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनायन के समीप बाइक पर जाते समय अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर दी ।जिससे बाइक सवार मुबारिकपुर निवासी नीटू पुत्र लक्ष्मीचंद व अशोक पुत्र रहतू घायल हो गए । जिन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया l डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया l

जिले के 18 न्यायिक अधिकारियों का तबादला


मुजफ्फरनगर। इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा लगातार दूसरे दिन में जिलों में तैनात न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए गए। इसी कड़ी में मुजफ्फरनगर 15 अपर सत्र न्यायाधीश सहित 18 न्यायिक अधिकारियों का गैर जनपद तबादला किया गया है। 

जिला अदालतों में तैनात न्यायिक अधिकारियों के तबादले के इलाहाबाद हाई कोर्ट रजिस्ट्रार द्वारा आदेश जारी किया गया उत्तर प्रदेश मैं न्यायिक अधिकारियों के गैर जनपद तबादलों का सिलसिला बना हुआ है। रविवार को भी न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए गए। मुजफ्फरनगर जनपद से अट्ठारह न्यायिक अधिकारी गैर जनपद तैनात किए गए हैं, इनमें अपर सत्र न्यायधीश और दूसरे एक अधिकारी शामिल हैं।

मुजफ्फरनगर से गैर जनपद तबादले में अपर सत्र न्यायधीश मैं अर्चना यादव और निशांत देव को रामपुर, मधु गुप्ता और अंकुर शर्मा को सुल्तानपुर, शबिस्ता आकिल, ओमवीर सिंह और त्रिप्ता चौधरी को ललितपुर भेजा गया है। इनके अलावा अपर सत्र न्यायाधीश शैलेन्द्र सिंह वाराणसी, राकेश कुमार गौतम महोबा, राज सिंह बांदा, पूनम राजपूत मैनपुरी, राजेश भारद्वाज अलीगढ़, वीरेंद्र कुमार पाण्डेय सोनभद्र, रामसुध सिंह गाजीपुर और हिमांशु भटनागर को बलिया में तैनात किया गया है। वहीं, जनपद में तैनात तीन सिविल जज सीनियर डिवीजन का भी तबादला किया गया है। इनमें शिवानी त्यागी को औरैया, ज्योति अग्रवाल को जौनपुर और रविकांत यादव को कुशीनगर में तैनात किया गया है।

बुलंदशहर में महिंद्रा पिकअप और कार की भिड़ंत में एक मासूम बच्चे और तीन महिलाओं की मौत


बुलंदशहर । कोतवाली देहात क्षेत्र में नेशनल हाईवे 91 पर सोमवार कोमहिंद्रा पिकअप और कार की भिड़ंत में एक मासूम बच्चे और तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। पीड़ित परिवार एक गमी में जा रहा था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। मिली जानकारी के अनुसार खानपुर थाना क्षेत्र के गांव जाडौल निवासी एक परिवार की रिश्तेदारी में मौत हो गई थी। गांव जाडौल से एक पिकअप वाहन से करीब 14 लोग सिकंदराबाद जाने के लिए सवार हुए। इसके अलावा गांव चंदेरू से भी कुछ लोगों को लिया। गांव चंदेरू से सिकंदराबाद जाने के लिए पिकअप वाहन यू टर्न ले रहा था। उसी दौरान एक कार से पिकअप टकरा गई।

हादसा इतना जबरदस्त था कि पिकअप वाहन सवार पूनम (35) पत्नी हीरा, कृष्णा (2) पुत्र हीरा निवासी गांव चंदेरू और शशि (36) पत्नी गंगाचरण एवं किरण( 55) पत्नी महेंद्र निवासी जाडोल की मौत हो गई, जबकि दोनों वाहनों में सवार करीब 12 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद बुलंदशहर-सिकंदराबाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक हादसे की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया।

युवती ने वीडियो कॉलिंग पर नग्न अवस्था में वीडियो क्लिप बना ली


हरिद्वार। फेसबुक अकाउंट पर एक युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने के बाद हनी टैªप में फंसाने के बाद युवती ने युवक का व्हाट्सएप मोबाईल नंबर लेकर उससे वीडियो कॉलिंग पर नग्न अवस्था में वीडियो क्लिप बना ली। उस वीडियो क्लिप को वापस भेजकर 11 हजार रुपए ठग लिए गए। जब दोबारा युवती ने हजारों रुपए मांग की तब युवक सिडकुल थाने पहुच गया। पुलिस ने अज्ञात युवती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

उधर, सिडकुल एसओ लखपत सिंह बुटोला ने कहा कि इस तरह सोशल मीडिया पर ब्लैकमेलिंग के कई मामले सामने आ चुके है। लोगों को अनजान लोगों की फेसबुक आईडी पर फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट न करने की अपील की जाती है। रावली महदूद निवासी एक युवक ने कहा कि लगातार वीडियो कॉल आने के बाद रिसीव कर ली। कॉल के दौरान दूसरी तरफ युवती नग्न अवस्था में थी। कई बार उसके कहने पर शिकायतकर्ता उसकी बातो में आ गया। कुछ देर बाद युवती ने शिकायतकर्ता को वीडियो भेजने के साथ ही धमकी भरे मैसेज भेजे गए। जिसके बाद युवक ने युवती को 11 हजार रुपए गुगल-पे कर दिए गए। इसके बावजूद,युवती ने पांच हजार रुपये की ओर मांग की गई। थाना प्रभारी एलएस बुटोला ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पंचायत चुनाव के चलते मई में हो सकती हैं हाईस्कूल व इंटर परीक्षा


 प्रयागराज। पंचायत चुनाव की वजह से माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड  बोर्ड परीक्षाएं मई में होने की संभावना है। यूपी बोर्ड ने पहले 24 अप्रैल से परीक्षाएं शुरू करने का कार्यक्रम जारी किया था। लेकिन चुनाव के चलते जल्द ही संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया जा सकता है।

इधर परीक्षाओं को लेकर भी तैयारियां तेज हो गई हैं। विभिन्न जिलों के परीक्षा केंद्रों के लिए कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी को फाइनल रूप दिया जा रहा है। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों में अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती होगी। पंचायत चुनाव को देखते हुए अब बोर्ड परीक्षाएं आगामी मई माह में होने की संभावना है। हालांकि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 24 अप्रैल से 12 मई तक परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया था। लेकिन इसी दौरान ही पंचायत चुनाव का कार्यक्रम तय हो चुका है।  प्रशासन की ओर से बोर्ड परीक्षा की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।  

भाजपा वालों को बर्तनों से पीटें महिलाएंः ममता बनर्जी


नंदीग्राम। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद को रॉयल बंगाल टाइगर बताते हुए कहा कि वह शेर की तरह जवाब दे सकती हैं। बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि उनपर यूपी बिहार से लाए गए गुंडों ने हमला किया। उन्होंने महिलाओं से बर्तनों को हथियार बनाकर भाजपा वालों को पीटने की अपील की।

नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि नंदीग्राम गुंडागर्दी देख रही है। हमने बुरुलिया में मीटिंग की, टीएमसी ऑफिस को तोड़ दिया गया। वह (शुभेंदु अधिकारी) जो चाहता है कर रहा है। मैं भी खेल खेल सकती हूं। मैं भी शेर की तरह जवाब दूंगी। मैं रॉयल बंगाल टाइगर हूं। ममता ने पैर में चोट को यूपी-बिहार से लाए गए गुंडों का हमला बताते हुए कहा कि उन्होंने मुझ पर हमला किया। नंदीग्राम के किसी व्यक्ति ने मुझ पर हमला नहीं किया, लेकिन आप (बीजेपी) यूपी, बिहार से गुंडे लेकर आए। हम निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं। यदि वे आएं तो महिलाओं को उन्हें बर्तनों से पीटना चाहिए। वह अपने पूर्व सहयोगी और अब भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं।  तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ रोडशो में व्हीलचेयर पर रहीं और हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करती रहीं। तृणमूल अध्यक्ष ने घोषणा की है कि वह गुरुवार को मतदान होने तक नंदीग्राम में ही रहेंगी। दूसरे चरण के लिए मतदान 30 अप्रैल शाम पांच बजे खत्म होगा। भाजपा के सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी नंदीग्राम में रोडशो में हिस्सा ले सकते हैं।

अपडेट : जिले में मिले 25 कोरोना के मरीज़

 


मुजफ्फरनगर । जिले में आज 6 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। सभी प्राइवेट लैब से सरकारी आंकड़े आज अवकाश होने के कारण एकत्रित नहीं हो पाए है l वही लखनऊ से जारी लिस्ट के के अनुसार आज जिले में 25 नए मरीज़ पाए गए हैं l 

शराब की तलब में तीन भाईयों ने सेनेटाइजर पीकर दे दी जान

 


भोपाल। कोरोना वायरस के चलते रविवार को पूरी तरह लॉकडाउन के दौरान तीन भाइयों को शराब की तलब लगी। शराब की दुकानें भी बंद होने के कारण तलब लगने पर ये लोग सैनिटाइजर ले आए। पांच लीटर सैनिटाइजर की बोतल ली और पी गए। इससे तीनों की मौत हो गई। 

मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तीन भाई पर्वत अहिरवार, रामप्रसाद अहिरवार और पूरा अहिरवार शराब के आदी थे। वे शादीशुदा थे और अपने बच्चों के साथ अलग-अलग रहते थे। एक भाई राम प्रसाद जहांगीराबाद में रहता था, वहीं दो भाई हम्माली का काम करते थे।

ऋषिकेश में कुम्भ को लगा ग्रहण, होटल ताज से मिले 76 लोग कोरोना संक्रमित


 ऋषिकेश l होटल ताज में 76 लोग मिले कोरोना संक्रमित, तीन दिनों के लिए किया गया बंद

अवैध तमंचा फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार

 


मुजफ्फरनगर । थाना खतौली पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री को जब्त करते हुए 01 अभियुक्त को जंगल ग्राम अतरपुरा से गिरफ्तार किया गया है। 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम  मोनू पुत्र मूलचन्द निवासी ग्राम गालिबपुर थाना खतौली  हाल पता रामफल का मकान ग्राम अतरपुरा थाना खतौली है। मौके पर 01 देशी बंदूक 315 बोर, 02 हाफ बंदूक, 04 तमंचे (12 व 315 बोर), 11 खोखा कारतूस (315, 12, .32 बोर), 01 अधबना तंमंचा, अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण व सामग्री (11 अधबने ट्रेगर, 20 रिपित ,01 तमंचे की नाल बनाने वाले फर्मे,07 फायरिंग पिन 07, 20 स्प्रिंग, एक पंखा भट्टी गर्म ,03 रेती, 01 प्लास, 02 आरी, 01 हथोडी, 03 आरी के ब्लेड, 02 छेनी, 02 पेचकस, 02 सुम्मी, 02 बरमे, लकडी में चमक लाने वाला साबुन, रेगमाल ब्लेड टाईप 44, सिकंजा, 01 ग्लाईण्ड, 02 ड्रिल मशिन, 01 बैल्डिंग मशिन, 03 वैल्डिंग आर्थ की पत्ती, 10 ड्रिल मशिन रोड, नाल बनाने वाले पाईप 0.32 बोर 13, 03 नाल .32 बोर, एक नाल 315 बोर, 02 बाडी तमंचे की लोहा, व अन्य उपकरण बरामद किए गए।

जिले का करोड़पति शिक्षा माफिया गिरफ्तार

 


मुजफ्फरनगर । करीब 25 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त होने के बाद भी फरार चल रहे शिक्षा माफिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त को ग्राम शेरपुर से बामनहेडी जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त थाना कोतवाली नगर का हिस्ट्रीशीटर व हत्या के प्रयास में वांछित अपराधी है।

अभियुक्त जनपद का शिक्षा माफिया है जिसके द्वारा उसके द्वारा फर्जी मार्कशीट बनाकर धन अर्जित किया गया था। वर्ष 2020 में अभियुक्त द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गयी चल-अचल संपत्ति (कीमत 25 करोड) को सीज किया गया था। पुलिस ने इमलाख पुत्र इलियास निवासी शेरपुर को गिरफ्तार किया है। 

उसके पास से तलवार नाजायज ((CN-195/21 US-147,148,149,188,307,353 IPC से सम्बन्धित बरामद किए गए हैं। अभियुक्त इमलाख पर जबरन वसूली, छल/बईमानी, गैंगस्टर जैसी संगीन धाराओं में आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है।

होली पर कश्मीर में पार्षद की हत्या, पुलिसकर्मी शहीद


श्रीनगर। बारामूला के सोपोर में होली के दिन आतंकी हमले में एक पार्षद की मौत हो गई, जबकि एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया है। आतंकियों ने सोपोर में स्थित म्यूनिसिपल ऑफिस में गोलीबारी करके इस आतंकी हमले को अंजाम दिया।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी हमले पर बयान दिया कि इस आतंकी घटना में पुलिस कर्मी शफाकत अहमद शहीद हो गए हैं। इसमें एक पार्षद रियाज अहमद की मौत हुई है, जबकि एक और पार्षद शम्स-उद-दीन पीर घायल हो गए हैं। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। वहीं, कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने भी दो लोगों के हताहत होने की जानकारी दी है।

देशभर में करोना बरपा रहा कहर, 24 घंटे में मिले 68 हजार, मौत के आंकड़े भी बढ़े

 नई दिल्ली l देश में कोरोना का कोहराम लगातार जारी है। सोमवार को देशभर में कोरोना वायरस के 68 हजार 20 नए मामले दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना की वजह से देशभर में 291 लोगों की जान गई है।


 

इसी के साथ देश में अब कोरोना के कुल मामले बढ़कर 1 करोड़ 20 लाख 39 हजार 644 पर पहुंच गए हैं। फिलहाल देश में कोरोना वायरस के 5 लाख 21 हजार 808 सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 32 हजार 231 मरीज ठीक हुए हैं।अभी तक कोरोना से 1 करोड़ 13 लाख 55 हजार 993 लोग ठीक हो चुके हैं, तो वहीं इससे कुल 1 लाख 61 हजार 843 लोगों की जान जा चुकी है। 

शामली में मस्जिद का खंभा गिर जाने से दो बच्चों की मौत

  शामली l जिले में एक मस्जिद का एक खंभा गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई और एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। 


उन्होंने बताया कि रविवार रात को शब ए बारात के अवसर पर 10 से 12 साल की उम्र के बच्चे मोमिन नगर स्थित मस्जिद में गए थे। पुलिस ने कहा कि खुर्शीद (12) और मतलूब (12) को अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया जबकि समीर (10) की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एक अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया। मस्जिद में जब लोग नमाज पढ़ रहे थे तब खंबा गिरने की घटना हुई। 

मंत्री व अधिकारियों के साथ क्षेत्र में जमकर उड़ा गुलाल

 


नगर पालिका के सभासद   विपुल भटनागर ने भी मंत्री कपिल देव अग्रवाल को होली की बधाई दी




मुजफ्फरनगर । देश के साथ जनपद में होली का त्यौहार रंग बिरंगे रंगों के साथ बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। 

आपको बता दें कि गांधीनगर स्थित अपने आवास पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल द्वारा क्षेत्रवासियों एवं नेताओं के साथ जमकर होली खेली गई । जिलाधिकारी आवास पर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह, द्वारा क्षेत्रवासियों, पत्रकारों अधिकारियों व अन्य विभागों के विभाग कर्मचारियों के साथ जमकर होली खेली गई ।











होली की धूम गली मोहल्लों में भी जम कर रही बच्चन सिंह कॉलोनी स्थित अपने आवास पर पूर्व प्रधान एवं भाजपा से संभावित जिला पंचायत प्रत्याशी पंडित श्री भगवान शर्मा द्वारा भी जमकर होली खेली गई । पंडित श्री भगवान शर्मा द्वारा मंत्री कपिल देव अग्रवाल को रंगों के इस त्यौहार की रंग भरी शुभकामनाएं दी गई । स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल भाजपा के जिला पंचायत के संभावित प्रत्याशी पंडित श्री भगवान शर्मा द्वारा टी. आर. न्यूज़ इंडिया के एम. डी. अभिषेक वालिया के साथ भी जमकर होली खेली गई ।



नई मंडी के मंडल अध्यक्ष राजेश पाराशर द्वारा पंचायत चुनाव के जिला प्रभारी यशपाल पंवार व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला और मंत्री कपिल देव अग्रवाल के साथ जमकर होली खेली गई

आज का पंचांग एवँ राशिफल 29 मार्च 2021

 

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 29 मार्च 2021*

⛅ *दिन - सोमवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत*

⛅ *मास - चैत्र (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसा


र - फाल्गुन)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - प्रतिपदा रात्रि 08:54 तक तत्पश्चात द्वितीया*

⛅ *नक्षत्र - हस्त शाम 03:02 तक तत्पश्चात चित्रा*

⛅ *योग - ध्रुव शाम 05:54 तक तत्पश्चात व्याघात*

⛅ *राहुकाल - सुबह 08:07 से सुबह 09:39 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:31* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:51* 

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - धुलेंडी, धूलिवंदन, वसंतोत्सव प्रारंभ*

 💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *केमिकल रंग छूटाने के लिए* 🌷

🔵 *यदि किसीने आप पर रासायनिक रंग लगा दिया हो तो तुरंत ही बेसन, आटा, दूध, हल्दी व् तेल के मिश्रण से बना उबटन रंगे हुए अंगों पर लगाकर रंग को धो डालना चाहिए | यदि उबटन लगाने से पूर्व उस स्थान को नींबू से रगड़कर साफ़ कर लिया जाय तो रंग छूटने में और अधिक सुगमता होती है |*

🙏🏻 *-

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 * 🌷

🔥 *होली के बाद खजूर नहीं खाना चाहिए, ये पचने में भारी होते है, इन दिनों में सर्दियों का जमा हुआ कफ पिघलता है और जठराग्नि कम करता है. इसलिए इन दिनों में हल्का भोजन करें, धाणी और चना खाएं, जिससे जमा हुआ कफ निकल जाये ।*

🍂 *इन दिनों में पलाश/केसुडे/गेंदे के फूलों के रंग से होली खेलने से शरीर के ७ धातु संतुलन में रहते हैं, इनसे होली खेलने से चमड़ी पर एक layer बन जाती है जो धूप की तीखी किरणों से रक्षा करती है।*

🙏🏻 

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *होली के बाद खान-पान में सावधानी* 🌷

🔥 *होली के बाद नीम की २० से २५ कोमल पते २-३ काली मिर्च के साथ खूब चबा-चबाकर खानी चाहिये । यह प्रयोग २०-२५ दिन करने से वर्ष भर चर्म रोग , रक्त विकार और ज्वर आदि रोगों से रक्षा होती है तथा रोग प्रतिकारक शक्ति बनी रहती है । इसके अलावा कड़वे नीम के फूलों का रस सप्ताह या १५ दिन तक पीने से भी त्वचा रोग व मलेरिया से बचाव होता है । सप्ताह भर या १५ दिन तक बिना नमक का भोजन करने से आयु और प्रसन्नता में बढ़ोतरी होती है।*

📖 **

*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक

7 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 12 अप्रैल प्रात: 11.30 बजे तक


एकादशी

07 अप्रैल: पापमोचिनी एकादशी


23 अप्रैल: कामदा एकादशी


प्रदोष

09 अप्रैल- प्रदोष व्रत

24 अप्रैल- शनि प्रदोष व्रत


मेष 

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन आप अपने व्यवसाय के लिए कुछ नहीं योजनाएं बनाएंगे, जो आपको भविष्य में लाभ देगी। आज आपको सावधानीपूर्वक वही कार्य करना होगा, जिससे आपका आत्मसम्मान बढ़े और आपको भरपूर लाभ हो। आज आपके परिवार का कोई सदस्य आपको कोई शुभ सूचना दे सकता है, जिससे आपकी बाचे खिल उठेंगी। व्यापार मे लोगों के प्रति आज आपका नजरिया काफी बदल सकता है। आज आपको अपने व्यवसाय में प्रसन्नता का माहौल रखना होगा

वृष 

आज का दिन आपके लिए उत्तम उन्नति का रहेगा। आपकी मन व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन संपत्ति के लिए किए गए कार्य भी आज उत्तम लाभदायक रहेंगे। व्यापार करने वाले लोगों को आज उनका रुका हुआ। धन प्राप्त हो सकता है। व्यापार के क्षेत्र में आज आपके नए सहयोगी भी बन सकते हैं, जो आपको सफलता देंगे। आज आप का राजनीतिक क्षेत्र बढ़ा हुआ दिखेगा, जिसमें आप की वाहवाही होगी। जीवनसाथी की सलाह आपके व्यापार को आगे बढ़ाने में सहायक होगी।

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने व्यवसाय के लिए कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसका आपको भरपूर लाभ मिलेगा। आज आपको संतान के किसी काम से भी खुशी होगी। यदि आपका कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है, तो आज वह पूरा होता दिख रहा है। आज परिवार के सभी सदस्यों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। सायंकाल के समय पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं, जिससे आपके मन में खुशी का भाव रहेगा।

कर्क 

आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। व्यस्तता के कारण आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, इसलिए ध्यान रखें। खाने-पीने से परहेज रखें। आज आप अपने माता-पिता से परिवार के कुछ मुद्दों पर सलाह मशवरा करेंगे, जिससे आपका तनाव कम होगा। संतान के भविष्य की चिंता सता सकती है। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स की मदद की आवश्यकता होगी। आपके कुछ खर्चे अधिक रहेंगे, जो आप को ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे

सिंह 

आज का दिन आपके परिवार में सुख समृद्धि का होगा। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के छोटे सदस्यों के साथ खेलने कूदने में व्यतीत करेंगे। आज आपके घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। व्यापार में आज आपको अपने सहयोगियों की मदद की आवश्यकता होगी। सच्ची निष्ठा से किये कार्यों में आज सफलता प्राप्त होगी। अपनी नौकरी और व्यवसाय में आज अपने क्रोध पर काबू रखना होगा और अपनी वाणी में मधुरता लानी होगी, तभी आपके कार्यों में सफलता मिलती दिख रही है।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपका परोपकार के कार्य में मन लगेगा। समाज में आपके कार्यों की प्रतिष्ठा होगी। भाई बहनों से आपको सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। नौकरी से जुड़े जातकों के लिए आज प्रमोशन के योग बन रहे हैं। व्यापार में आज कोई नई डील फाइनल हो सकती है। यदि आज कोई संपत्ति खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को अच्छे से जांच लें, नहीं तो मुसीबत में पड़ सकते हैं।

तुला 

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी से अपने दिल की बात कहेंगे। संतान से संबंधित कोई फैसला आज आप अपने पिताजी की सलाह से लेंगे, जो आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। आपके कार्यक्षेत्र में आज आपको प्रशंसा सुनने को मिलेगी। नौकरी व व्यवसाय के क्षेत्र में आय के नए साधन बनेंगे। आज आपके भाई से कुछ धन उधार लेना पड़ सकता है। आज आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार ला सकते हैं। शाम का समय आप अपने मित्रों के साथ सैर सपाटे में व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए प्रेरणा लेकर आएगा। आज आपकी नौकरी व व्यवसाय में शत्रु प्रबल रहेंगे और आपके परिवार में सुख व समृद्धि आएगी और सुख के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा लोगों को आज अपने प्रोजेक्ट में सफलता प्राप्त होगी। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके बिजनेस को आगे बढ़ाने में सहायक होगी। आज आप अपने भाई के स्वास्थ्य के लिए परेशान रहेंगे। यदि कोई परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

धनु 

आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। आज अकस्मात आपको बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपको आपके भविष्य की चिंता कम होगी। आज आप संतान के भविष्य से संबंधित कोई कठिन फैसला ले सकते हैं। आज आपको अपनी नौकरी में वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न होने से बचाना होगा, नहीं तो यह झगड़ा कानूनी हो सकता है। मामा पक्ष से भी आज आपको धन लाभ होने की भरपूर उम्मीद है।

मकर 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। दिन में व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपने जीवन साथी के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिससे उनके चेहरे पर खुशी का भाव दिखेगा। आज दोपहर तक आपको अपने रुके हुए सभी कार्यों को निपटाना होगा, नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से आज आपको सम्मान मिलता दिख रहा है। आपके कार्यक्षेत्र में आज सभी लोग आपसे खुश नजर आएंगे।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहेगा। यदि आप किसी संम्पति में निवेश करना चाहते हो, तो उसके लिए दिन उत्तम है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आज आपको संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा एवं अपने मित्र जनों से कोई उपहार की प्राप्ति हो सकती है। आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है, इसलिए उनका विशेष ध्यान रखें। व्यापार व व्यवसाय के लिए यात्रा लाभदायक रहेंगी। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए आसपास की यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं।

मीन 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से लाभदायक रहेगा। आज आपके सभी मनोरथ सिद्ध होंगे। आज आपके घर में जो भी विवाह योग्य सदस्य हैं, उनके लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आज शाम का समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने मे बिताएंगे। सामाजिक वह धार्मिक कार्यों में आज आपके रुचि बढ़ी दिखेगी। परिवार में आज कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। बिजनेस के लिए आपके भाई के सलाह की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों को आज पढ़ाई मे अपने गुरुजनों का साथ मिलेगा


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।


चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। 



 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29   

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92  


  

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। किसी नवीन काहोली की राम राम🙏🏻


हिन्दू पंचांग ग्रुप से जुड़ने के लिए 9897607275 पर अपने शहर का नाम लिख के व्हाट्सएप्प करे।

🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞

⛅ *दिनांक 29 मार्च 2021*

⛅ *दिन - सोमवार*

⛅ *विक्रम संवत - 2077*

⛅ *शक संवत - 1942*

⛅ *अयन - उत्तरायण*

⛅ *ऋतु - वसंत*

⛅ *मास - चैत्र (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार - फाल्गुन)*

⛅ *पक्ष - कृष्ण* 

⛅ *तिथि - प्रतिपदा रात्रि 08:54 तक तत्पश्चात द्वितीया*

⛅ *नक्षत्र - हस्त शाम 03:02 तक तत्पश्चात चित्रा*

⛅ *योग - ध्रुव शाम 05:54 तक तत्पश्चात व्याघात*

⛅ *राहुकाल - सुबह 08:07 से सुबह 09:39 तक*

⛅ *सूर्योदय - 06:31* 

⛅ *सूर्यास्त - 18:51* 

⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*

⛅ *व्रत पर्व विवरण - धुलेंडी, धूलिवंदन, वसंतोत्सव प्रारंभ*

 💥 *विशेष - प्रतिपदा को कूष्माण्ड(कुम्हड़ा, पेठा) न खाये, क्योंकि यह धन का नाश करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *केमिकल रंग छूटाने के लिए* 🌷

🔵 *यदि किसीने आप पर रासायनिक रंग लगा दिया हो तो तुरंत ही बेसन, आटा, दूध, हल्दी व् तेल के मिश्रण से बना उबटन रंगे हुए अंगों पर लगाकर रंग को धो डालना चाहिए | यदि उबटन लगाने से पूर्व उस स्थान को नींबू से रगड़कर साफ़ कर लिया जाय तो रंग छूटने में और अधिक सुगमता होती है |*

🙏🏻 *-

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 * 🌷

🔥 *होली के बाद खजूर नहीं खाना चाहिए, ये पचने में भारी होते है, इन दिनों में सर्दियों का जमा हुआ कफ पिघलता है और जठराग्नि कम करता है. इसलिए इन दिनों में हल्का भोजन करें, धाणी और चना खाएं, जिससे जमा हुआ कफ निकल जाये ।*

🍂 *इन दिनों में पलाश/केसुडे/गेंदे के फूलों के रंग से होली खेलने से शरीर के ७ धातु संतुलन में रहते हैं, इनसे होली खेलने से चमड़ी पर एक layer बन जाती है जो धूप की तीखी किरणों से रक्षा करती है।*

🙏🏻 

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *होली के बाद खान-पान में सावधानी* 🌷

🔥 *होली के बाद नीम की २० से २५ कोमल पते २-३ काली मिर्च के साथ खूब चबा-चबाकर खानी चाहिये । यह प्रयोग २०-२५ दिन करने से वर्ष भर चर्म रोग , रक्त विकार और ज्वर आदि रोगों से रक्षा होती है तथा रोग प्रतिकारक शक्ति बनी रहती है । इसके अलावा कड़वे नीम के फूलों का रस सप्ताह या १५ दिन तक पीने से भी त्वचा रोग व मलेरिया से बचाव होता है । सप्ताह भर या १५ दिन तक बिना नमक का भोजन करने से आयु और प्रसन्नता में बढ़ोतरी होती है।*

📖 **

*

          🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻पंचक

7 अप्रैल दोपहर 3 बजे से 12 अप्रैल प्रात: 11.30 बजे तक


एकादशी

07 अप्रैल: पापमोचिनी एकादशी


23 अप्रैल: कामदा एकादशी


प्रदोष

09 अप्रैल- प्रदोष व्रत

24 अप्रैल- शनि प्रदोष व्रत


मेष 

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा, लेकिन आप अपने व्यवसाय के लिए कुछ नहीं योजनाएं बनाएंगे, जो आपको भविष्य में लाभ देगी। आज आपको सावधानीपूर्वक वही कार्य करना होगा, जिससे आपका आत्मसम्मान बढ़े और आपको भरपूर लाभ हो। आज आपके परिवार का कोई सदस्य आपको कोई शुभ सूचना दे सकता है, जिससे आपकी बाचे खिल उठेंगी। व्यापार मे लोगों के प्रति आज आपका नजरिया काफी बदल सकता है। आज आपको अपने व्यवसाय में प्रसन्नता का माहौल रखना होगा

वृष 

आज का दिन आपके लिए उत्तम उन्नति का रहेगा। आपकी मन व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन संपत्ति के लिए किए गए कार्य भी आज उत्तम लाभदायक रहेंगे। व्यापार करने वाले लोगों को आज उनका रुका हुआ। धन प्राप्त हो सकता है। व्यापार के क्षेत्र में आज आपके नए सहयोगी भी बन सकते हैं, जो आपको सफलता देंगे। आज आप का राजनीतिक क्षेत्र बढ़ा हुआ दिखेगा, जिसमें आप की वाहवाही होगी। जीवनसाथी की सलाह आपके व्यापार को आगे बढ़ाने में सहायक होगी।

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने व्यवसाय के लिए कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसका आपको भरपूर लाभ मिलेगा। आज आपको संतान के किसी काम से भी खुशी होगी। यदि आपका कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है, तो आज वह पूरा होता दिख रहा है। आज परिवार के सभी सदस्यों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। सायंकाल के समय पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं, जिससे आपके मन में खुशी का भाव रहेगा।

कर्क 

आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। व्यस्तता के कारण आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, इसलिए ध्यान रखें। खाने-पीने से परहेज रखें। आज आप अपने माता-पिता से परिवार के कुछ मुद्दों पर सलाह मशवरा करेंगे, जिससे आपका तनाव कम होगा। संतान के भविष्य की चिंता सता सकती है। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स की मदद की आवश्यकता होगी। आपके कुछ खर्चे अधिक रहेंगे, जो आप को ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे

सिंह 

आज का दिन आपके परिवार में सुख समृद्धि का होगा। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के छोटे सदस्यों के साथ खेलने कूदने में व्यतीत करेंगे। आज आपके घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। व्यापार में आज आपको अपने सहयोगियों की मदद की आवश्यकता होगी। सच्ची निष्ठा से किये कार्यों में आज सफलता प्राप्त होगी। अपनी नौकरी और व्यवसाय में आज अपने क्रोध पर काबू रखना होगा और अपनी वाणी में मधुरता लानी होगी, तभी आपके कार्यों में सफलता मिलती दिख रही है।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपका परोपकार के कार्य में मन लगेगा। समाज में आपके कार्यों की प्रतिष्ठा होगी। भाई बहनों से आपको सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। नौकरी से जुड़े जातकों के लिए आज प्रमोशन के योग बन रहे हैं। व्यापार में आज कोई नई डील फाइनल हो सकती है। यदि आज कोई संपत्ति खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को अच्छे से जांच लें, नहीं तो मुसीबत में पड़ सकते हैं।

तुला 

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी से अपने दिल की बात कहेंगे। संतान से संबंधित कोई फैसला आज आप अपने पिताजी की सलाह से लेंगे, जो आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। आपके कार्यक्षेत्र में आज आपको प्रशंसा सुनने को मिलेगी। नौकरी व व्यवसाय के क्षेत्र में आय के नए साधन बनेंगे। आज आपके भाई से कुछ धन उधार लेना पड़ सकता है। आज आप अपने जीवन साथी के लिए कोई उपहार ला सकते हैं। शाम का समय आप अपने मित्रों के साथ सैर सपाटे में व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए प्रेरणा लेकर आएगा। आज आपकी नौकरी व व्यवसाय में शत्रु प्रबल रहेंगे और आपके परिवार में सुख व समृद्धि आएगी और सुख के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा लोगों को आज अपने प्रोजेक्ट में सफलता प्राप्त होगी। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके बिजनेस को आगे बढ़ाने में सहायक होगी। आज आप अपने भाई के स्वास्थ्य के लिए परेशान रहेंगे। यदि कोई परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

धनु 

आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। आज अकस्मात आपको बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपको आपके भविष्य की चिंता कम होगी। आज आप संतान के भविष्य से संबंधित कोई कठिन फैसला ले सकते हैं। आज आपको अपनी नौकरी में वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न होने से बचाना होगा, नहीं तो यह झगड़ा कानूनी हो सकता है। मामा पक्ष से भी आज आपको धन लाभ होने की भरपूर उम्मीद है।

मकर 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। दिन में व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपने जीवन साथी के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिससे उनके चेहरे पर खुशी का भाव दिखेगा। आज दोपहर तक आपको अपने रुके हुए सभी कार्यों को निपटाना होगा, नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से आज आपको सम्मान मिलता दिख रहा है। आपके कार्यक्षेत्र में आज सभी लोग आपसे खुश नजर आएंगे।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहेगा। यदि आप किसी संम्पति में निवेश करना चाहते हो, तो उसके लिए दिन उत्तम है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आज आपको संतान की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा एवं अपने मित्र जनों से कोई उपहार की प्राप्ति हो सकती है। आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है, इसलिए उनका विशेष ध्यान रखें। व्यापार व व्यवसाय के लिए यात्रा लाभदायक रहेंगी। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए आसपास की यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं।

मीन 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से लाभदायक रहेगा। आज आपके सभी मनोरथ सिद्ध होंगे। आज आपके घर में जो भी विवाह योग्य सदस्य हैं, उनके लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आज शाम का समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने मे बिताएंगे। सामाजिक वह धार्मिक कार्यों में आज आपके रुचि बढ़ी दिखेगी। परिवार में आज कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। बिजनेस के लिए आपके भाई के सलाह की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों को आज पढ़ाई मे अपने गुरुजनों का साथ मिलेगा


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 29 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। 2 और 9 आपस में मिलकर 11 होते हैं। 11 की संख्या आपस में मिलकर 2 होती है इस तरह आपका मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।


चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। 



 

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29   

 

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92  


  

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

 

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

 

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।र्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी।

रविवार, 28 मार्च 2021

रोहाना टोल प्लाजा पर अधिकारियों के साथ पहुंचे एडीएम प्रशासन अमित कुमार

 



 मुजफ्फरनगर  । स्टेट हाईवे रोहाना टोल प्लाजा पर पहुंचे एडीएम प्रशासन अमित कुमार एसडीएम सदर दीपक कुमार किसान कार्यकर्ताओं से बातचीत शुरू दोनों अधिकारियों ने किसानों को समझाया कि यहां से धरना खत्म करें गाजीपुर की लाईट पानी जुड़ चुका है


रुड़की के पास हादसे में बुढ़ाना के जेई और साथी की मौत

 


रुड़की । हरिद्वार कुंभ स्नान के लिए जा रहे उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन (यूपीपीसीएल) के दो जूनियर इंजीनियर दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने बताया कि दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर रुड़की में उनकी कार डिवाइडर से टकराने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कई पलटी खाने के बाद कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने बमुश्किल शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार, मनीष (31) निवासी बुढ़ाना और अशोक (27) निवासी सतनाम, बटवारा, जिला हिसार यूपीपीसीएल गाजियाबाद में जूनियर इंजीनियर के पद पर तैनात थे। शनिवार रात दोनों आई-20 कार से गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे। देर रात करीब 12.30 बजे दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर नारसन क्षेत्र के मंडावली गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा लगी।

होलिका दहन के साथ ही समाप्त हुआ होलिका पूजन

 




मुजफ्फरनगर l  थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित टाउन हॉल स्थित बालाजी चौक पर आज स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने पूजा अर्चना कर होलिका दहन का शुभारंभ किया वही मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के साथ आसपास के क्षेत्रों के संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे वही मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि होली को सब लोग प्यार मोहब्बत से खेले व होली का त्योहार मनाए होली का त्यौहार प्यार मोहब्बत का त्यौहार है रंग और गुलाल का त्योहार है सब लोग एक दूसरे को गले मिलकर रंग गुलाल लगाकर होली का त्यौहार मनाए l



 वही पटेल नगर में होलिका दहन में बतौर मुख्य अतिथि सचिन अग्रवाल जिला कोषाध्यक्ष समाजवादी पार्टी रहे l

Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...