सोमवार, 2 मार्च 2020

टिक-टॉक बनाते समय युवक की मौत 

मुजफ्फरनगर।  टिक-टॉक बनाते समय युवक की मौत का लाइव विडियो रिकॉर्ड हो गया, जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। घटना दो-तीन दिन पुरानी है। जिले के मीरापुर कस्बे के रहने वाला युवक अपने साथियों के साथ पास के नहर पर गया था। विडियो में युवक का दोस्त टिक-टॉक विडियो बनाने को बोल रहा है। वहीं दूसरा दोस्त उसे वापस आने के लिए कहता है, जिसके बाद युवक कुछ कदम पीछे जाकर सिर के बल झाला के पानी में कूद जाता है।  मुजफ्फरनगर में Tik Tok वीडियो बनाते समय युवक की लाइव मौत, सोशल मीडिया पर लाइव मौत की वीडियो वायरल, 18 वर्षीय राज ने झाल के पानी में छलांग लगाई और जान ली गई। पानी में कूदने के बाद युवक का सिर किसी पत्थर से लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की यह मौत कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। बताया गया कि मृत युवक के परिजन ने उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है।


आज का पंचाग


🌞 ~ *आज का पंचांग* ~ 🌞
⛅ *दिनांक 02 मार्च 2020*
⛅ *दिन - सोमवार* 
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत - 1941*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - वसंत*
⛅ *मास - फाल्गुन*
⛅ *पक्ष - शुक्ल* 
⛅ *तिथि - सप्तमी दोपहर 12:52 तक तत्पश्चात अष्टमी*
⛅ *नक्षत्र - कृत्तिका सुबह 08:55 तक तत्पश्चात रोहिणी*
⛅ *योग - वैधृति दोपहर 12:45 तक तत्पश्चात विष्कम्भ*
⛅ *राहुकाल - सुबह 08:18 से सुबह 09:45 तक* 
⛅ *सूर्योदय - 07:00*
⛅ *सूर्यास्त - 18:41* 
⛅ *दिशाशूल - पूर्व दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - होलाष्टक प्रारंभ*
 💥 *विशेष - सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है था शरीर का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
               🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *कालसर्प योग से मुक्ति पाने* 🌷
🐍 *कालसर्प दोष बहुत भयंकर माना जाता है | और ये करो... ये करो... इतना खर्चा करो.....इतना जप करो.... कई लोग इनको ठग लेते हैं | फिर भी कालसर्प योग से उनका पीछा नहीं छूटता | लेकिन ज्योतिष के अनुसार उनका कालसर्प योग नहीं रहता जिनके ऊपर केसुड़े (पलाश ) के रंग - होली के रंग  का फुवारा लग जाता है | फिर कालसर्प योग से मुक्ति हो गई | कालसर्प योग के भय से पैसा खर्चना नहीं है और अपने को ग्रह दोष है, कालसर्प है ऐसा मानकर डरना नहीं अपने को दुखी करना नहीं है |*
        🌞 *~   हिन्दू पंचांग ~* 🌞


🌷 *ब्रम्हवृक्ष पलाश* 🌷
🍂 *पलाश को हिंदी में ढ़ाक, टेसू, बंगाली में पलाश, मराठी में पळस, गुजराती में केसुडा कहते है | इसके पत्त्तों से बनी पत्तलों पर भोजन करने से चाँदी – पात्र में किये भोजन तुल्य लाभ मिलते हैं  |*
🙏🏻 *‘लिंग पुराण’ में आता है कि पलाश की समिधा से ‘ॐ नम: शिवाय’ मंत्र द्वारा १० हजार आहुतियाँ दें तो सभी रोगों का शमन होता है |*
🥀 *पलाश के फूल : प्रेमह (मुत्रसंबंधी विकारों) में: पलाश-पुष्प का काढ़ा (५० मि.ली.) मिश्री मिलाकर पिलायें |*
➡ *रतौंधी की प्रारम्भिक अवस्था में : फूलों का रस आँखों में डालने से लाभ होता है | आँखे आने पर (Conjunctivitis) फूलों के रस में शुद्ध शहद मिलाकर आँखों में आँजे |*  
  🙍🏻‍♂ *वीर्यवान बालक की प्राप्ति : एक पलाश-पुष्प पीसकर, उसे दूध में मिला के गर्भवती माता को रोज पिलाने से बल-वीर्यवान संतान की प्राप्ति होती है |*
🍂 *पलाश के बीज : ३ से ६ ग्राम बीज-चूर्ण सुबह दूध के साथ तीन दिन तक दें | चौथे दिन सुबह १० से १५ मि.ली. अरंडी का तेल गर्म दूध में मिलाकर पिलाने से कृमि निकल जायेंगे |*
🍂 *पत्ते : पलाश व बेल के सूखे पत्ते, गाय का घी व मिश्री समभाग मिला के धूप करने से बुद्धि की शुद्धि व वृद्धि होती है |*
➡  *बवासीर में : पलाश के पत्तों की सब्जी घी व तेल में बनाकर दही के साथ खायें |*
🥀 *छाल : नाक, मल-मूत्र मार्ग या योनि द्वारा रक्तस्त्राव होता हो तो छाल का काढ़ा (५० मि.ली.) बनाकर ठंडा होने पर मिश्री मिला के पिलायें |*
🍂 *पलाश का गोंद : पलाश का १ से ३ ग्राम गोंद मिश्रीयुक्त दूध या आँवला रस के साथ लेने से बल-वीर्य की वृद्धि होती है तथा अस्थियाँ मजबूत बनती हैं | यह गोंद गर्म पानी में घोलकर पीने से दस्त व संग्रहणी में आराम मिलता है |*
* 🌞
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻
पंचक
21 मार्च 06:20 से 26 मार्च 07:16 तक


आमलकी एकादशी 6 मार्च


पापमोचिनी एकादशी 19 मार्च


शनिवार, 07 मार्च - शनि प्रदोष व्रत (शुक्ल)


शनिवार, 21 मार्च - शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)


* 24 मार्च 2020 - मंगलवार - चैत्र अमावस्या (भौमवती अमावस्या)


3- फाल्गुन पूर्णिमा तिथि- 9 मार्च- दिन सोमवार 
मेष -पॉजिटिव - सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को बेहतर परिणाम मिल सकते है। आज के दिन आप नए वस्त्र एवं आभूषण की खरीदारी कर सकते है। यात्रा करना आपके लिए सार्थक साबित हो सकता है। आज आप ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में तरक्की कर सकते है।
नेगेटिव - जीवन में संघर्ष बढ़ जाएगा और हर कार्य को पूर्ण करने के लिए ज़्यादा मेहनत करनी होगी। पिता की सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र बदल सकता है या फिर ट्रांसफर भी हो सकता है। भाई-बहनों से विवाद हो सकता है।
लव - यदि आप प्रेमी के साथ शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं तो ये समय आपके लिए शुभ साबित होने वाला है। वहीं वैवाहिक जातकों की बात करें तो आपके शादीशुदा जीवन के लिए भी समय अच्छा रहने वाला है।
व्यवसाय - इस गोचर के दौरान कार्यक्षेत्र पर तरक्की हासिल होगी। सरकारी नौकरी करने वालों को गोचर के दौरान लाभ मिल सकता है। आत्म सम्मान में वृद्धि होगी और प्रशंसा के हकदार होंगे।
स्वास्थ्य - सलाह है कि उच्च रक्त चाप और मधुमेह के रोगी अपना विशेष ध्यान रखें।


भाग्यशाली रंग: कथ्थई, भाग्यशाली अंक: दो
वृषभ - पॉजिटिव - सामाजिक क्षेत्र में कुछ नया करेंगे और उससे आपका बहुत दबदबा बनेगा। मान - प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, कहीं से सम्मान या पुरस्कार मिलने की सम्भावना बन रही है। जमीन - जायदाद के मामलों में सफलता मिलेगी और इस सन्दर्भ में कुछ नए कार्य भी हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति भी प्राप्त हो सकती है।
नेगेटिव -. स्वभाव में घमंड के बढ़ने से नुकसान हो सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ घरेलू जीवन में भी लड़ाई-झगड़े होते रहेंगे। कार्यों में व्यस्त रहने के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। इस कारण घर में क्लेश भी रहेंगे। इन सबके अलावा शादीशुदा जीवन में भी टकराव रहेंगे।
लव - आपके और प्रियतम के प्रेम में वृद्धि होगी। वहीं बीच-बीच में हलकी-फुलकी बहस भी होने के योग बन रहे हैं। ऐसे में आपको खुद को शांत रखते हुए अपने प्रेम को और मजबूत बनाने के लिए हर प्रकार के झगड़े को खत्म करने की ओर प्रयास करने की आवश्यकता होगी।
व्यवसाय - बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय अत्यंत लाभकारी होगा । आपको व्यापारी क्षेत्र में नई तकनीक एवं आय प्राप्त कर सकते है। धन लाभ के अनेकों योग बनेंगे।
स्वास्थ्य - अपने शरीर और स्वास्थ्य को लेकर अधिक सतर्कता बरतें।


भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: नौ


मिथुन - पॉजिटिव - आपका पराक्रम बढ़ेगा। मन उत्साहित रहेगा। यात्रा लाभदायी होगी। परिवार के साथ भी यात्रा का योग बन रहा है। पिता और राज्य अधिकारीयों का सहयोग मिलेगा। आपके पुरे करियर की दिशा इस अवसर से परिवर्तित हो सकती है। ये परियोजना विदेश से संभन्धित हो सकती है।
नेगेटिव - नए कार्य में हाथ डालने के लिए बिलकुल ही अच्छा समय नहीं है। इस दौरान आपके कामों में रुकावटें आएंगी। लेकिन धैर्य से काम करना बेहतर होगा. स्वभाव में गुस्सा और घमंड की वृद्दि हो सकती है। शादीशुदा लोगों को आपसी टकराव होने से अलगाव की संभावना बन रही है।
लव - वैवाहिक जातकों के लिए समय थोड़ा प्रतिकूल साबित होने वाला है क्योंकि संभावना है कि आपकी सेहत के खराब होने से आपके स्वभाव में एक अजीब सी चिढ़-चिढ़ा हट दिखाई दें जिसके कारण आपका अपने जीवनसाथ से बात-बात पर विवाद होता रहेगा।
व्यवसाय - करियर में उतार-चढ़ाव संभव है। विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है. पैसे का खर्च अधिक होगा। नौकरी-पेशे वालों के लिए उन्नति के अवसर हैं।
स्वास्थ्य - सर दर्द की समस्या से बहुत परेशान हो सकते हैं।


भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: छ
कर्क - पॉजिटिव - संतान से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक मनोरंजक यात्रा हो सकती है। मित्र के साथ घूमने और मनोरंजन जैसी क्रियाओं के लिए योजना बना सकते हैं। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रह सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है।
नेगेटिव - इस बीच आपकी भाषा कठोर हो जाएगी जिसके चलते परिवार में विवाद हो सकते हैं। गलत विचारों के लोगों से सामना हो सकता है। आय वृद्धि हेतु बहुत सी परेशानियां आएंगी परंतु आप उनसे निपटकर अच्छी रकम़ जोड़ पाएंगे।
लव - प्रेम में पड़े जातकों के लिए समय थोड़ा प्रतिकूल नज़र आ रहा है क्योंकि संभावना है कि कार्यक्षेत्र से संबंधित किसी यात्रा पर जाने से या काम के अधिक तनाव के चलते आपका अपने प्रियतम से विवाद हो।
व्यवसाय - जॉब चेंज का प्लान भी बना सकते हैं। इस दौरान आपको आर्थिक लाभ होगा। उच्च अधिकारियों व प्रख्यात लोगों से मिलने का मौका प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य - पेट और कफ की समस्या से बहुत परेशान हो सकते हैं।


भाग्यशाली रंग: गोल्डन, भाग्यशाली अंक: पांच
सिंह - पॉजिटिव - नौकरी के क्षेत्र में अधिकारी वर्ग के लोगों के कार्यों की प्रशंसा कर सकते है। आप गूढ़ और रहस्यमय विद्याएं सीखने में विशेष रुचि ले सकते हैं। आध्यात्मिक सिद्धियां मिलने का योग है। लोगों के रुके हुए कार्यों में तेज़ी आ सकती है। जीवनशैली में भी सुधार हो सकता है।
नेगेटिव - नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय नहीं है। चोरी इत्यादि का भय सता सकता है। स्वभाव से घमंडी हो सकते हैं। साहस में कमी आ सकती है किंतु आप अपने संकल्प के प्रति अडिग रहेंगे। ये संकल्प आपको आपके विरोधियों से आगे लेकर जाएंगे।
लव - प्रेमीजन के बिच में विवाद का फायदा किसी अन्य तीसरे व्यक्ति को न लेने दें अन्यथा रिश्ते में और अधिक खटास आ सकती है, जिसे दूर करना फिर आगे चलकर आपके लिए कठिन साबित हो सकता है।
व्यवसाय - इस दौरान आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे और लाभ प्राप्त होगा। विरोधियों को हराकर आप अपने क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगे। करियर के लिहाज़ से आपको इस दौरान कर्ज़ों से मुक्ति मिलेगी साथ ही आप जॉब चेंज का प्लान भी बना सकते हैं।
स्वास्थ्य - शारिरिक और मानसिक रूप से थोड़ा आराम महसूस करेंगे।


भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: सात
कन्या - पॉजिटिव - पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और यदि कोई विवाद चल रहा हो तो उसके सुलझने के आसार बनेंगे। बुद्धि बल पर समस्याओं को नियंत्रित करने में बहुत हद तक सफल होंगे। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा।
नेगेटिव - धन की कमी महसूस होगी। धन का आगमन और व्यय बहुत तेजी से होगा। आर्थिक स्थिति अनियंत्रित रहेगी। कार्यों में बाधा आ सकती है लेकिन धैर्य व संयम के साथ आप अपने कर्तव्यों का पालन कर सकेंगे। बच्चों को भी इस गोचर के दौरान परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं।
लव - इस समय आपके जीवनसाथी को आपकी मदद से कोई लाभ हो सकता है जिससे उन्हें तो अच्छा लगेगा ही साथ ही आपकी भी छवि को फायदा मिल सकता है। इस समय आप उन्हें कोई सुंदर सा उपहार भी भेट कर सकते हैं।
व्यवसाय - विशेष रूप से धन संबंधी मामलों के लिए यह समय आपके लिए लाभ ही लाभ कराएगा। इसके अलावे लम्बे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। साथ ही करियर में प्रगति के नए अवसर प्राप्त होंगे जिससे आगे लाभ मिलेगा।
स्वास्थ्य - घटना - दुर्घटना का योग है, गणेश जी कहते है कि बच्चों को वाहन सावधानी से चलाने को कहें।


भाग्यशाली रंग: सिल्वर, भाग्यशाली अंक: दो
तुला - पॉजिटिव - कुछ निर्णय सही होंगे जिससे आपको आने वाले समय में बहुत लाभ होगा। वैसे यह समय आपके शत्रुओं के लिए अच्छा नहीं है। भाई-बहनों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत होगा और उनके द्वारा लाभ भी मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों की चाल निष्फल रह सकती है।
नेगेटिव -आज शायद आप खुद को अपनी इच्छाओं और जिम्मेदारियों के बीच झूलता हुआ पाएंगे। एक तरफ आप सामाजिक समारोह में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहेंगे और दूसरी तरफ आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आप अपना काम भी समय पर पूरा करे।
लव - प्रेम में पड़े जातकों के लिए चंद्र देव का गोचर शुभ साबित होने वाला है क्योंकि इस समय आप और आपका प्रियतम अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए अधिक प्रयासरत नज़र आएँगे।
व्यवसाय - आपका साहस और तेज सोच आपको और लोगों से बहुत आगे ले जाएगा। आपकी तीव्र बुद्धि और अच्छी सम्पेषण कला लक्ष्य प्राप्ति में आपकी मदद करेगी।
स्वास्थ्य - कफ और वात सम्बन्धी समस्याएँ बढ़ सकती हैं, अतः सावधानी बरतें।


भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: एक
वृश्चिक - पॉजिटिव - आज आपके मन में धार्मिक तीर्थ स्थानों का भ्रमण और दर्शनों की इच्छा जाग सकती है। संबंधियों के साथ की मुलाकात आनंदित कर सकती है। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात सफल और आनंददायक हो सकी है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मित्रों तथा स्नेहीजनों की तरफ से उपहार मिल सकता है।
नेगेटिव - वाद-विवाद झगड़ों से दूर रहने की आवश्यकता है। आज आपको अपने और दोस्तों के बीच के रिश्तों को देखने की जरूरत है। शायद आप लोगों के बीच जलन पनप रही है जो कि आगे चल कर हानिकारक हो सकती है। दोस्तों से बात करके इस बात की वजह जानने की कोशिश करे।
लव - इस दौरान आप दोनों कही घूमने जाने का भी प्लान बना सकते हैं। इस यात्रा पर आपको प्रियतम को समझने के कई अवसर मिलेंगे जिसका फायदा भी आप भली-भाँती उठाएंगे।
व्यवसाय - हाथ में लिए हुए कार्य समय पर पूरा न होने पर हताशा अनुभव करेंगे। कार्य सफलता में थोड़ा विलंब होगा। आफिस में या व्यवसाय में अत्यधिक कार्य के कारण कार्यभार से थकान अनुभव होगा।
स्वास्थ्य - यदि आप स्वयं रक्त चाप या दिल के मरीज हैं तो अनावश्यक तनाव ना लें।


भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: एक
धनु - पॉजिटिव - किसी विपरीत परिस्थिति में अपने पिता का सहयोग मिलेगा। अपने से उच्च अधिकारीयों का भरपूर साथ मिलेगा, जिससे किसी समस्या से निकलने में मदद मिलेगी। बाहरी संबंधों से लाभ होगा। आप अपनी खुशी को अपने परिवार वालों और दोस्तों से साथ साझा कर सकते है।
नेगेटिव - आज आप लेन-देन करने से बचे। जरूरी है कि आप अपने गुस्से को काबू में रखें। अगर कोई तीसरा व्यक्ति आपके और आपके दोस्तों के बीच दरार डालने की कोशिश कर रहा है तो उससे दूर ही रहे। आज आपनी जिंदगी की समस्याओं को सुलझाने के लिए किसी सलाहकार को ढूंढ़ेंगे।
लव - शादीशुदा जीवन के लिए भी ये समय अनुकूल रहने वाला है। इस समय आपके दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी और आप अपने जीवनसाथी के साथ हसीन पलों का आनंद लेते दिखाई देंगे। इस दौरान आप घरेलू कार्यों में भी उनका सहयोग कर सकते हैं।
व्यवसाय -शायद आपको पता नहीं कि आपका सकारात्मक व्यवहार आपके काम में दिखाई देगा, इससे आपके सहकर्मी भी आपसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकेंगे। आपको इस समय का पूरा फायदा उठाते हुए अपने सभी अधूरे कामों को पूरा कर लेना चाहिए।
स्वास्थ्य - मन अशांत और बेचैनी से भरा रहेगा।


भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: पांच
मकर - पॉजिटिव - आज आपके काम व कला को काफ़ी सराहना मिल सकती है और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की भी संभावना है। आज खुद को मानसिक रूप से काफी मजबूत महसूस कर सकते है । घर के किसी सदस्य से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
नेगेटिव -आज आपको अपना ध्यान इधर-उधर से हटा कर अपनी जिम्मेदारयों की ओर लगाना चाहिए। आप शायद इस समय पार्टी करना चाह रहे हैं लेकिन इस समय आपके अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहिए और उनकी परेशानियों पर ध्यान देना चाहिए।
लव - प्रेम में पड़े जातकों के लिए ये समय अच्छा रहेगा क्योंकि इस समय आप अपने प्रेमी के साथ विवाह में बंधने का फैसला ले सकते हैं या संभावना है कि आप अपने प्रेमी को अपने घरवालों से मिलवाए।
व्यवसाय - कार्य विस्तार की नई योजनाएं बन सकती हैं, अच्छी आमदनी का जरिया साबित होंगी। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। भविष्य को लेकर कोई योजना बना सकते हैं।
स्वास्थ्य - इस अवधि का उपयोग आप मन को एकाग्र करने समाधि और योग क्रियाओं को करने के लिए भी कर सकते हैं। इससे आपमे उत्साह का संचार होगा। समय-समय पर आप जलवायु परिवर्तन करने जाते रहेंगे।


भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: चार
कुंभ - पॉजिटिव - आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। आपके जीवन में कई बड़े बदलाव भी इस समय देखने को मिलेंगे जो काफी हद तक सकारात्मक होंगे। आज आपके घर से जुड़ा निवेश फ़ायदेमंद हो सकता है। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए आजका दिन अच्छा है।
नेगेटिव - जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद होने की काफ़ी संभावना है तथा झगड़े से बचे। उत्साहित होकर उसके निष्कर्ष पर पहुँच जाते हों और सपने देखने लगते हों। ये खुद के लिए या अपने साथी के लिए बड़े-बड़े सपने देख तो लेते हैं लेकिन कई बार इसे पूरा नहीं कर पाते हों।
लव - आपके रिश्ते में और अधिक विश्वास आएगा। अगर शादीशुदा जातकों की बात करें तो ये सप्ताह आपके लिए भी अनुकूल परिणाम लेकर आने वाला है। क्योंकि इस समय आपको अपने दाम्पत्य जीवन से जुड़े कई अच्छे फल प्राप्त होंगे। साथ ही
व्यवसाय - आज कुछ नई जिम्मेदारियां ना सिर्फ आपके लिए आएंगी बल्कि इनाम भी ले कर आएंगी। अपनी इस पहचान और सम्मान का पूरा मजा लें लेकिन ध्यान रहे कि आप किसी भी तरह अपनी छवि धूमिल ना होने दे।
स्वास्थ्य - मौसम जनित किसी बीमारी से आपको कष्ट होता भी है तो वह जल्द ही दूर भी हो जाएगा।


भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: पांच
मीन - पॉजिटिव - दोस्तों के साथ शाम बिताना या ख़रीदारी करना मज़ेदार और रोमांचक रह सकता है। आज आप जिस सामाजिक कार्यक्रम में जाएं, वहाँ आप सबके ध्यान का केन्द्र हों सकते है। कामकाज के मामले में आज आपके विचारो को पूरी तरह सुना जा सकती है।
नेगेटिव - सरकार से संबंधित काम करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। अगर आपका बहुत जरूरी सरकारी काम अटका पड़ा है तो बिना किसी हिचक के उच्चाधिकारी से बात करे। कोई भी क़दम उठाने से पहले बुजरगो की सलाह ज़रूर लें।
लव - प्रेम में पड़े जातकों के लिए समय कई उतार-चढ़ाव लेकर आने वाला है क्योंकि संभावना है कि आप न चाहते हुए भी अपनी किसी आदत से अपने प्रियतम को नाराज़ कर दें जिसके चलते आप दोनों के बीच कोई बड़ा विवाद भी हो सकता है।
व्यवसाय - आज ख़र्चों में इज़ाफ़ा हो सकता हैं, लेकिन साथ ही आमदनी में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। आफिस में अचानक से आपकी ऊर्जा का स्तर काफ़ी नीचे जा सकता है।
स्वास्थ्य - स्वास्थ्य में अनुकूलता बनी रहेगी।


भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: दो
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं।


दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29   
 
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92  
  
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
 
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव 
 
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें।


व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।


रविवार, 1 मार्च 2020

6 मार्च तक रेलगाड़ियों का संचालन प्रभावित रहेगा

मुजफ्फरनगर: मेरठ से सहारनपुर तक रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण की मांग बिगत कई वर्षों से की जा रही थी. स्थानीय सांसद और राज्य मंत्री के प्रयासों से दोहरीकरण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है. कुछ काम मुजफ्फरनगर और देवबंद के बीच बाकी है जो अगले छह दिनों (1 से 6 मार्च) में पूरा कर लिया जाएगा. इस दौरान कई ट्रेनों का रूट डायवर्जन किया जाएगा, वहीं कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी. रेलवे प्रशासन द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार नौचंदी एक्सप्रेस और देहरादून एक्सप्रेस चलेंगी. वहीं कुछ ट्रेन सिर्फ मेरठ तक चलेंगी कुछ चलेंगी सहारनपुर तक, दिल्ली-अंबाला पैसेजर सहारनपुर तक चलेगी। मेरठ से सहारनपुर तक होगा रेलवे ट्रैक दोहरीकरण.ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त। दिल्ली से सहरनपुर पैसेजर 1 से 6 मार्च तक निरस्त रहेगी । दल्ली अंबाला इंटरसिटी भी 1 से 6 मार्च तक निरस्त रहेगी.
 अंबाला से नई दिल्ली इंटरसिटी भी 1से 5 मार्च तक निरस्त
 अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस 29 फरवरी को निरस्त रहेगी. कोच्चिवली और मदुरई एक्सप्रेस 2 मार्च को निरस्त रहेगी
जिनट्रेनों का हुआ रूट डायवर्जन वो हैैं-
नई दिल्ली-जालंधर सुपर एक्सप्रेस 6 मार्च तक वाया शामली चलेगी, उज्जैनी एक्सप्रेस भी 5 मार्च तक वाया शामली ही चलेगी. मदुरई एक्सप्रेस 6 मार्च को शामली के रास्ते चलेगी  उत्कल एक्सप्रेस को खुर्जा के रास्ते 1 मार्च चलाया जाएगा
गौरतलब है रविवार यानी 1 मार्च से 6 तक मुजफ्फरनगर-देवबंद के बीच 11 बजे से 3 बजे तक रेलवे ट्रैक दोहरीकरण का काम होगा।


राष्ट्र निर्माण का दिया सन्देश

मुजफ्फरनगर। आर्य समाज काजीखेड़ा के वार्षिकोत्सव में वैदिक सनातन संस्कृति के मूल्यों, आदर्शों और परंपराओं से युवाओं को जोड़ने का  आह्वान किया गया। भजनों और उपदेश के माध्यम से देशभक्ति और  राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया।
बघरा ब्लाक के गांव काजीखेड़ा में आर्य समाज के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ वेद मंत्रों के साथ देवयज्ञ से हुआ। वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि देश की भावी पीढ़ी को वैदिक सनातन संस्कृति से अवगत कराये। ऋषि-मुनियों, महापुरुषों, देशभक्तों के जीवन मूल्यों को जानकर ही राष्ट्र के बेटे-बेटियां देश प्रेमी बनेंगे, संस्कृति तथा धर्म की रक्षा करेंगे। संस्कारों और सद्गुणों से जीवन समाज और राष्ट्र का प्रेरक बनता है। गांव-गांव ऋषि दयानंद के अभियान को बढ़ाये। शाकाहार अपनाए, नशे में जीवन व्यर्थ  नहीं करे। सत्य, पवित्र मर्यादित आचरण ही संस्कार है, माता-पिता की सेवा एवं आज्ञा पालन ही संस्कार है। स्वामी योगानंद ने कहा कि परिवार में यज्ञ-हवन होंगे, तभी बच्चों को संस्कृति का ज्ञान होगा। आर्य मुनि ने कहा कि युवा स्वाध्याय, सत्संग, योग, यज्ञ से जुड़े, तभी जीवन सफल बनेगा। गजेंद्र सिंह राणा ने कहा कि संगठित होकर संस्कृति को जीवन में धारण कीजिये। विनोद दधीचि , सुषमा आर्य ने भजनों से महर्षि दयानंद की महिमा का वर्णन किया। राजबीर सिंह आर्य, तपेंद्र, मोहित आर्य, रवि, राजेंद्र कुमार, डॉ. नरेश कुमार, धन कुमार आर्य, रविंद्र आर्य आदि मौजूद रहे।


सेक्युलर फ्रंट ने मनाई फूलों की होली


मुजफ्फरनगर। सेक्युलर फ्रंट  द्वारा  फूलों की होली एवं होली मिलन बहुत धूमधाम से मनाया गई और देश की एकता व अखंडता को समर्पित करते हुए अपने वतन में अमन व शान्ति के लिये प्रार्थना की गई। सभी ने फूलों से होली खेलकर सौहार्द्र का परिचय दिया।
शहर गोशाला में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता गौडीय मठ के गोविंद भूषण महाराज ने की जबकि मुख्य अतिथि भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष अंजु अग्रवाल, एसपी देहात नैपाल सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, सीओ सिटी हरीश भदौरिया, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, जिला बार संघ अध्यक्ष नसीर हैदर काज़मी, महासचिव प्रदीप मलिक, व्यापारी नेता रेवतीनन्दन, सुनील सिंघल, संजय मित्तल, देवराज पवार, डा. प्रोफेसर आरके सिंह, कृष्ण गोपाल मित्तल, डा. नजमुल हसन, अमीर आज़म, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सेक्यूलर फ्रंट के संयोजक गौहर सिद्दीक़ी ने किया। कार्यक्रम मे ज़िया चौधरी, वसी अंसारी एड. भारतीय किसान यूनियन के शाहीद आलम, चरण सिंह शक्ति सिंह, सलीम मलिक, गुलबहार मलिक एडवोकेट, पण्डित सतीश शर्मा, महेश बंसल, शलभ गुप्ता, एडवोकेट राकेश त्यागी, मोहम्मद अली अल्वी, अरविंद गर्ग, राशिद खोजी, आसिफ खान, डा. विवेक, अमित पटपटिया, बोहरन लाल, सरदार सतनाम सिंह, डा. इरशाद सम्राट, नईम कस्सार, नंद किशोर, देश बन्धु, हाजी लियाकत, प्रवीण जैन, राहुल वर्मा, मोहन लाल वर्मा, राजीव वर्मा, सरदार बलविंदर, सल ज्ञानी गुर, बच्चन सिंह, हाजी शाहिद, मौलाना कलीमुल्ला, मौलाना कादिर, भूरा कुरैशी, अनीस अहमद, अमरजीत सिडाना, अशोक बाठला, कुँवर सेन, एस कश्यप, नवीन कश्यप महबूब आलम व आदि उपस्थित रहे।


कोरोना के कारण ईरान में फंसा मुजफ्फरनगर का परिवार

मुजफ्फरनगर। शहर के मोहल्ला योगेंद्रपुरी निवासी पूर्व एडीजीसी व जिला बार के पूर्व महासचिव इनाम इलाही त्यागी का परिवार ईरान में कोरोना के कारण वहां बने विषम हालात और विमानों की उडाने रद्द होने के कारण तेहरान में फंस गया है। बताया गया है कि उनका पुत्र सुहेल त्यागी अपनी पत्नी नसीमा व पांच वर्ष की पुत्री अल्वीना त्यागी तथा एक अन्य रिश्तेदार मौ.आरिफ राव के साथ 18 फरवरी को ईरान गए थे। इन लोगों को वहां धार्मिक स्थल पर जियारत करनी थी। इस दौरान वहां कोरोना का प्रकोप फैल गया। वहां स्वास्थ्य इमरर्जेंसी घोषित होने के बाद सुहेल त्यागी तथा अन्य लोगों ने 24 फरवरी को वापसी की तैयारी करने के साथ टिकट करा लिया। जिस विमान से उन्हें आना था उसकी उडान रद्द होने के कारण यह परिवार तेहरान के एक होटल में फंस गया। परिवान ने केंद्र सरकार से उनकी वापसी के लिए मदद करने की गुहार लगाई है।


अंजू अग्रवाल ने सिकमी दुकानदारों की समस्याएं सुनी


मुजफ्फरनगर। पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल और ईओ. विनय मणी त्रिपाठी ने सिकमी दुकानदारों की समस्याएं सुनी । लेकिन कुछ अधिकारियों के न आने से मीटिंग अधूरी रही।
चेयरमैन ने दुकानदारों को आश्वासन देते हुए कहा कि अगली मीटिंग में समस्याओं का निपटारा किया जाएगा। शनिवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय पर नगर पालिका के दुकानदारों और पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल की बैठक हुई। जिसमें नगर पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल द्वारा सिकमी किरायेदारों की समस्याएं सुनी। मीटिंग में नगरपालिका के सिगनी दुकानदारों और नगरपालिका के बीच चल रहे विवाद का निपटारा पर चर्चा की गई। चेयरमैन ने कहा कि जिस दुकानदारों पर बकाया है वह नगर पालिका में तुरंत जमा करें। जिससे कि नगरपालिका की दुकानों में जो भी मरम्मत का काम है वो कराया जा सके।  चेयरमैन ने व्यापारियों को आगे होने वाली मीटिंग में समस्या का निपटारा करने का अश्वासन दिया। इस होने वाली बैठक में सभी दुकानदारों को बुलाया जाएगा और इस विवाद का जल्द ही निपटारा किया जाएगा ।


राज्यपाल आनंदीबेन पटेल चार मार्च को आएंगी

मुजफ्फरनगर ।  राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का  चार  मार्च को प्रस्तावित जिले के भ्रमण का संभावित कार्यक्रम आ गया है। वे सुबह 9 बजे हैलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगी।
 अपने दौरे में राज्यपाल जिला अस्पताल व शहर कोतवाली में निरीक्षण के बाद  विकास भवन में केन्द्र सरकार की योजनाओं के संबंध में अधिकारियों से समीक्षा बैठक भी करेगी। जिला प्रशासन ने  प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुरूप तैयारी शुरु कर दी है। वे पुलिस लाइन से कार के द्वारा लगभग सवा दस बजे पुरकाजी पहुंचेगी। पुरकाजी में स्थित गौशाला का निरीक्षण करने के पश्चात फलौदा में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व आंगनवाडी केन्द्र का निरीक्षण करेगी। लगभग सवा 11 बजे वे बरला में स्थित प्राइमरी पाठशाला का निरीक्षण करने के पश्चात जिला अस्पताल पहुंचेगी। यहां से वे शहर कोतवाली और उसके बाद कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचेगी। दोपहर लगभग ढाई बजे वे विकास भवन में केन्द्र सरकार की प्रमुख योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा बैठक करेगी। विकास भवन में वे नमामि गंगे योजना, मुद्रा योजना, व जैविक खेती किसानों एव स्वय सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात करेगी। लगभग सवा 4 बजे वे पुलिस लाइन से हैलीकॉप्टर के जरिये वापस रवाना हो जाएंगी। 


सपा नेता राशिद सिद्दीकी के चैक बाउंस

मुजफ्फरनगर।   सपा के पूर्व शहर अध्यक्ष राशिद सिद्दीकी  ने बकाया भुगतान के लिए जो यूपीसीसीएल को 15 लाख रुपये के 13 चैक दिए थे, वह बैंक ने नो कैश की सूचना के साथ वापस हो गए हैं। चैक बाउंस होने के बाद अब विभाग की ओर से सिद्दीकी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। बिजली निगम ने उन्हें सीधे आरटीजीएस के जरिए रकम जमा कराने को कहा है।
याद रहे कि सपा नेता राशिद सिद्दीकी के बावनदरा के समीप स्थित अमन चिलिंग प्लांट पर पिछले कई साल से लाखों रुपये का बकाया बिजली बिल बकाया है। यूपीसीसीएल के करीब 28 लाख रुपये बकाया को लेकर सपा की सरकार रहते को नेता जी की हनक चलती रही, लेकिन प्रदेश में सरकार बदलने के बाद यूपीसीसीएल के तेवर बदले और वसूली के लिए सख्ती शुरू हो गई। इसके चलते 13 लाख रुपये की वसूली के लिए आरसी जारी कर दी गई तो उन्होंने करीब 4 लाख रुपए जमा करा दिए। बाकी 15 लाख रुपये की भी आरसी जारी करने की तैयारी की सूचना पर  राशिद सिद्दकी ने पावर कारपोरेशन को इसके भुगतान के लिए 13 चैक दिए। खाते में पैसे ना होने के कारण उक्त सभी चैक बाउंस हो गए। विभागीय अधिकारियों ने अब सपा नेता को आरटीजीएस से धनराशि जमा कराने के लिए सूचित किया है। अधिकारियों ने बताया कि ऐसा ना होने पर बकाया वसूली के लिए कड़ी कार्रवाई की तैयारी है।


भोपा रोड पर हादसे में खंड विकास अधिकारी की मौत

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड पर बुलेरो की टक्कर से पुरकाजी ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी की मौत हो गयी।  
भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेलडा निवासी खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार हाल में अपने परिवार के साथ नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव अलमासपुर में रहते है। रविवार को छुट्टी होने की वजह से वे बाइक से गांव बेलडा में जा रहे थे। गांव में उन्हें एक शादी समारोह में शामिल होना था। भोपा रोड पर अचानक सड़क में गड्डे को बचाने के प्रयास में सामने तेज गति से आयी बुलेरो कार ने उनकी बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। घायल अवस्था में पुलिस ने उन्हें 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ब्लॉक के अधिकारियों ने बताया कि खंड विकास अधिकारी बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे। उनकी मौत से विभाग में शोक छा गया।


कूड़े के ढेर में विस्फोट, व्यापारी झुलसे


 मुजफ्फरनगर। रविवार की सुबह शहर के सबसे व्यस्त बाजार भगत सिंह रोड पर दाल मंडी चौराहे पर पड़े कूड़े के ढेर में विस्फोट होने से कई व्यापारियों के चेहरे झुलस गए। कूड़े के ढेर में तेजाब या अन्य कोई कैमिकल की बोतलें पड़ी हुई थी। ट्रक का पहिया चढ़ने से बने दबाव के कारण बोतलों में विस्फोट हो गया। घायल व्यापारियों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया है। 
व्यापारियों का कहना है कि वे काफी समय से कूड़ा हटवाने की मांग कर रहे हैं। रविवार की सुबह शहर के सबसे व्यस्त बाजार भगत सिंह रोड पर व्यापारी और दुकानदार कारोबार करने के लिए अपने प्रतिष्ठानों पर पहुंचे थे। अभी बाजार में चहल पहल बढ़ी ही थी कि करीब साढ़े दस बजे भगत सिंह रोड पर दाल मण्डी के पास सड़क पर पड़े कूड़े के ढेर में अचानक तेज विस्फोट हो गया।
विस्फोट की आवाज सुनकर व्यापारी व आसपास के लोग कुछ समझते तभी पास के ही व्यापारी पंकज गोयल, प्रवीण गोयल और शिव भूषण समेत कई अन्य लोग चींखने लगे। पता चला कि विस्फोट होने से इन व्यापारियों के चेहरे झुलसे हुए थे। व्यापारियों पर तीव्र क्षमता वाला केमिकल आकर गिरा था। भगत सिंह रोड पर हादसा होने की सूचना पर व्यापारी व पुलिस मौके पर पहुच गयी। शहर कोतवाली के एसएसआई मनोज कुमार ने बताया कि भगत सिंह रोड पर दाल मण्डी के चौराहे पर कूड़ा डाला जाता है। इस कूड़े के ढेर में तेजाब या कैमिकल की बोतलें किसी ने डाल दी थी। सवेरे कोई वाहन वहां से गुजरा तो कूड़े के ढेर में पड़ी तेजाब की बोतलों पर टायर चढ़ने से विस्फोट हो गया।


ब्लॉक के चलते कई ट्रेने रद रहीं



  • मुजफ्फरनगर। रेलवे लाइन पर निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने 4 घंटे  ब्लॉक के चलते इंटरसिटी एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस, दिल्ली अंबाला पैसेंजर, ऋषिकेश दिल्ली पैसेंजर सहित कई ट्रेने रद रहीं। देहरादून बांद्रा सहित कई ट्रेने घंटों लेट होने से यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। यात्रियों को स्टेशन पर घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।
    रविवार को स्टेशन प्रभारी विपिन कुमार त्यागी ने बताया कि रेलवे के दोहरीकरण का काम तेजी से चल रहा। जो 6 मार्च तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि रविवार को भी रेलवे ने सुबह 11:50 बजे से दोपहर 3:50 बजे तक रेलवे लाइन की मरम्मत के लिए लगभग 4 घंटे का ब्लॉक रहा। इस दौरान सुबह के समय सभी ट्रेनों का संचालन समय पर हुआ। लेकिन दोपहर बाद ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा है। इस दौरान दिल्ली- ऋषिकेश पेसेंजर ट्रेन, दिल्ली- अंबाला पैसेंजर ट्रेन, इंटरसिटी- अंबाला एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेने रद्द रही। तो कालका-दिल्ली ट्रेन जो 3:30 बजे स्टेशन पर पहुंचती है वह लगभाग 1 घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन पर शाम 4:35 बजे पहुंची। वही देहरादून बांद्रा एक्सप्रेस अपने र्निधरित समय से साढ़े चार बजे स्टेशन पहुंची। इस दौरान रेलवे स्टेशनों पर से कुछ ट्रेनों का संचालन बाधित रहा।


बचन सिंह कॉलोनी में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा शुरू


   मुजफ्फरनगर ।    नगर के मोहल्ला बचन सिंह कॉलोनी की गली नंबर 2 में आज से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है । कथा व्यास अमृत देव जी महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा भक्तों को सुनाई। इससे पूर्व हां सुबह बचन सिंह कॉलोनी की गली नंबर 8 में स्थित  शिव मंदिर से कलश यात्रा प्रारंभ हुई।  वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित श्री भगवान शर्मा व सरवट ग्राम प्रधान श्रीमती उषा शर्मा ने मंदिर प्रांगण से पूजा अर्चना के बाद सैकड़ों महिलाओं के साथ कलश यात्रा प्रारंभ कराई।  मुख्य अतिथि पंडित श्री भगवान शर्मा ने श्रीमद् भागवत जी को लेकर महिलाओं के साथ वहां से कथा स्थल के लिए प्रस्थान किया । इस दौरान रथ पर सवार कथा व्यास अमृत देव जी महाराज भी साथ चल रहे थे। बैंड बाजों के साथ धूमधाम के साथ कलश यात्रा निकाली गई, इसमें श्रद्धालु धूमधाम से नाचते हुए चलते रहे बचन सिंह कॉलोनी की गर्ल नंबर 8 से प्रारंभ होकर कलश यात्रा गर्ल नंबर 2 स्थित कथा स्थल पर पहुंची, जहां पर श्रीमद् भागवत जी को विराजमान कराया गया और कथा व्यास अमृत जी महाराज को भी व्यास पीठ पर बैठाया गया । इसके बाद श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ हुई जिसमें कथा व्यास अमृत देव जी महाराज ने कथा सुनाएं इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।  इस दौरान पंडित राघवेंद्र मिश्रा,  सोहनवीर सिंह, सुरेश शर्मा, ऋषभ शर्मा, श्याम लाल, सोमेंद्र शर्मा समेत बड़ी संख्या में मोहल्ला वासी भी मौजूद रहे।


गन्ना भुगतान ना किया तो भुगतेंगी चीनी मिलें

मुजफ्फरनगर । जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कलेक्टरेट स्थित लोकवाणी सभाकक्ष में  जनपद की गन्ना मूल्य भुगतान में फ़िसड्डी  चीनी मिलों भैसाना, तितावी, खाइखेड़ी और रोहाना के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर गन्ना भुगतान की समीक्षा की और उन्हें कड़े निर्देश दिये कि वे या तो गन्ना मूल्य करें अथवा कार्यवाही के लिए तैयार रहें। जिलाधिकारी ने कहा कि आई पी एल समूह की चीनी मिल तितावी और रोहाना तथा उत्तम समूह की खाइखेड़ी चीनी मिल का भुगतान न करना समझ से परे है। जिलाधिकारी ने चीनी मिल प्रतिनिधियों से कहा कि वे जिला गन्ना अधिकारी के कार्यालय में बैठकर अपनी अपनी लिखित कमिटमेंट और भुगतान का पोस्ट डेटेड चेक उपलब्ध कराएं।
         जिलाधिकारी के कड़े रुख के चलते चीनी मिल प्रतिनिधियों द्वारा अपने अपने प्रबंधन से लगातार वार्ता की जाने लगी और मिल प्रबंधन को भी लगा कि अब भुगतान करना ही होगा। देर शाम को आई पी एल समूह की तितावी और रोहाना ने 05 फरवरी तक खरीदे गए गन्ने का अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान की 100 करोड़ रुपए की धनराशि के पोस्ट डेटेड चेक और अपना लिखित कमिटमेंट जिला गन्ना अधिकारी को उपलब्ध कराया गया। इसी प्रकार उत्तम ग्रुप की खाइखेड़ी चीनी मिल ने 26 करोड़ रुपए के चेक उपलब्ध कराए।
        जिला गन्ना अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि होली त्योहार से पूर्व जनपद की चीनी मिलों द्वारा लगभग 197 करोड़ रुपए का गन्ना मूल्य भुगतान किया जाएगा। चीनी मिलवार होने वाले गन्ना भुगतान की स्थिति निम्न प्रकार है:-
चीनी मिल  भुगतान  भुगतान तिथि
                करोड़
तितावी        85      05 फरवरी
रोहाना         15      05 फरवरी
खाइखेड़ी     26      15 जनवरी
खतौली      25        05 फरवरी
मंसूरपुर       16       07 फरवरी
टिकोला       17       29 फरवरी
मोरना          05       07 जनवरी
भैसाना        08       12 नवंबर
    उक्त बैठक में ए डी एम (प्रसाशन) अमित सिंह, डीसीओ आर डी द्विवेदी, तितावी चीनी मिल के प्रतिनिधि धीरज सिंह, खाइखेड़ी के साईम अंसार, रोहाना के नरेश मालिक और भैसाना के जंग बहादुर तोमर अपने अपने वित्त प्रबंधक के साथ उपस्थित रहे।


आज का पंचाग 1 मार्च 2020

🌞 🕉~ *आज का न्पंचांग* ~ 🕉🌞
                    *।। श्री हरि : ।।*
⛅ *दिनांक - 01 मार्च 2020*
⛅ *दिन - रविवार* 
⛅ *विक्रम संवत - 2076*
⛅ *शक संवत - 1941*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - वसंत*
⛅ *मास - फाल्गुन*
⛅ *पक्ष - शुक्ल* 
⛅ *तिथि - दोपहर 11:16 तक षष्ठी*
⛅ *नक्षत्र - कृत्तिका पूर्ण रात्रि तक*
⛅ *योग - दोपहर 12:37 तक इंद्रा*
⛅ *राहुकाल - शाम 05:00 से 06:27* 
⛅ *सूर्योदय - 07:00*
⛅ *सूर्यास्त - 18:41* 
⛅ *दिशाशूल - पश्चिम दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - रविवारी सप्तमी  (दोपहर 11:17 से 02 मार्च सूर्योदय तक)*
 💥 *विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*


🌷 *ब्लोकेज हो तो* 🌷
➡ *अदरक का कद्दुकस और गुड़ का कद्दुकस सुबह-सुबह थोड़ा खाएं ....श्वास बाहर रख के भगवान का नाम जपें ..ब्लोकेज खुल जायेगा, नींबू और २५ तुलसी के पत्तों का रस कभी-कभी लें ...इससे भी आराम होता है, काहे को by pass surgery कराना !!*


🌷 *होलाष्टक विशेष* 🌷
🙏🏻 *फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से लेकर फाल्गुन मास की पूर्णिमा यानी होली के दिन तक का काल "होलाष्टक" कहलाता है, इन दिनों में शादी, ब्याह, सगाई आदि के काम नहीं किये जाते, लेकिन अगर जप-तप करते हैं तो बहुत फायदा होता है चमत्कारिक फायदा होता है।*
💥 *विशेष ~ 02 मार्च 2020 सोमवार से होलाष्टक प्रारंभ।*


🌷 *राजमा से सावधान* 🌷
🍲 *ये सीजन गर्मी की है इन गर्मी की सीजनों में राजमा खाने वालें सावधान, इस सीजन में राजमा जल्दी पचता नही फिर गोंड़ों का और जोंड़ों का दर्द अदि करता है।*


🌷 *कर्जे के भार से बचें* 🌷
➡ *उबटन वाला स्नान यानी सात चीजों का उबटन लगा के नहाओ सात चीजें हैं :*
👉🏻 *१ गेहूँ*
👉🏻 *२ चावल ( जो ज्वार खाते हों वो ज्वार और जो चावल खाते हों वो चावल ले सकते हैं )*
👉🏻 *३ मूँग*
👉🏻 *४ चना*
👉🏻 *५ उड़द*
👉🏻 *६ जौं*
👉🏻 *७ तिल कर्जे के भार से छुड़ाने में बड़ा काम करेगा।*
➡ *इस का समान भाग मिश्रण बना लें उसको चक्की में पिसवाकर उस पाउडर का घोल बनाकर उससे नहाऐं पहले ललाट पर (भस्म की तरह बीच की तीन उँगलियों से लगायें) लगायें आधा-एक मिनट “ॐ नमः शिवाय ” बोलें इससे पाप नाशिनी ऊर्जा पैदा होगी और स्वास्थ्य में कितने लाभ होगें बता नहीं सकते, साबुन लगाने से डिप्रेशन होता है, शरीर के रोम-कूप पर बुरा असर पड़ता है*
➡ *सप्त धान उबटन का स्नान रोज करो बहुत मदद मिलेगी .... गृह पीड़ा दूर होगी बहुत फायदा होगा।*



🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐
पंचक
पंचक
21 मार्च 06:20 से 26 मार्च 07:16 तक



एकादशी
आमलकी एकादशी 6 मार्च


पापमोचिनी एकादशी 19 मार्च


प्रदोष
शनिवार, 07 मार्च - शनि प्रदोष व्रत (शुक्ल)


शनिवार, 21 मार्च - शनि प्रदोष व्रत (कृष्ण)


अमावस्या
* 24 मार्च 2020 - मंगलवार - चैत्र अमावस्या (भौमवती अमावस्या)


पूर्णमासी
3- फाल्गुन पूर्णिमा तिथि- 9 मार्च- दिन सोमवार


मेष - पॉजिटिव - घर में परिवारजनों के साथ हर्षोल्लास में समय बितेगा। संतान की प्रगति के समाचार मिलेंगे। आज दूसरों का भला करने की कोशिश करें। बंधुओं के साथ अच्छे संबंध रहेंगे तथा उनके साथ बैठकर घर के प्रश्नों की चर्चा होगी। किसी छोटे धार्मिक स्थल पर जाने का सफल आयोजन होगा।
नेगेटिव - परिवार में झगड़े न हों इसका विशेष ध्यान रखें। परिवार के सदस्यों के बीच की गलतफहमी को दूर रखें। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी तथा खर्च भी हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में छोटी-मोटी नोंक-झोंक हो सकती है। संभलकर अपनी बात अपने जीवनसाथी के सामने रखें।
लव - समय रहते आपको ज़रूरत होगी आप प्रेमीजन के बिच विवाद को सुलझाने की अन्यथा ये विवाद आपके रिश्ते को भी तोड़ सकता है। वहीं वैवाहिक जातकों की बात करें तो उनके जीवन में भी ये समय अनुकूल फल लेकर आने वाला है।
व्यवसाय - आज आप 
वृषभ - पॉजिटिव - आप विपरीत परिस्थितियों से उबर के पारिवारिक सामंजस्य बनाने में कामयाब रहेंगें। आपका दिन अच्छी तरह से बीतेगा। घर में शांति तथा आनंद का वातावरण रहेगा एवं सुखमय प्रसंग बनेंगे। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें यश प्राप्त होगा। आरोग्य अच्छा रहेगा।
नेगेटिव - आप कम मेहनत के ही अच्छी सफलता प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। लेकिन आपको इस सप्ताह किसी को न तो कोई उधार देना है और न ही किसी से उधार लेना है, अन्यथा आपका पैसा फँस सकता है, जो आपके लिए आगे चलकर हानिकारक सिद्ध होगा।
लव - प्रेम में पड़े जातकों के लिए ये समय कई प्रकार से अच्छा रहेगा। इस समय आप अपने प्रियतम के साथ कही बाहर घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। इस दौरान आप दोनों एक दूसरे के साथ खुलकर बाते करते दिखाई देंगे।
व्यवसाय - आज के दिन आपको सावधानीपूर्वक रहने की जरूरत है। आज व्यावसायिक कार्यों में सहकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा। खर्च सामान्य से अधिक रहेगा।
स्वास्थ्य - आपको अपनी दिनचर्या में संयम बरतने की सलाह मैं आपको देना चाहूंगा। किसी छोटी परेसानी को लेकर बड़ी चिंता करने से भी आपको बचना होगा अन्यथा यह चिंता आपको थका सकती है।


भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: एक
मिथुन - पॉजिटिव - आपको परिवार का सुख मिलेगा और इस दौरान आप अपने परिजनों संग किसी धार्मिक स्थल पर जाने का विचार भी करेंगे। इस यात्रा पर यूँ तो आपका धन खर्च होगा लेकिन आमदनी सही होने से आपको ये खर्च ज्यादा नहीं खलेगा। लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।
नेगेटिव - स्थितियों में उठा-पटक महसूस हो सकती है, जिससे मानसिक तनाव के साथ-साथ धन हानि के भी योग बनेंगे। पैसों से जुड़ी कुछ परेशानी होगी लेकिन बाद में धीरे-धीरे आप उसे अपनी काबिलियत से काफी हद तक कम कर ही देंगे। व्यर्थ के खर्च पर रोक लगानी होगी।
लव - यदि आप अपने प्रेमीजन के साथ मिलकर किसी कार्य को करने का प्रयास करते हैं तो वह भी सफल होने की संभावना पाई जाती है। यदि आप अपने प्रेमीजन को बहुत प्यार करते हैं और वह भी आपसे प्यार करते हैं। आपको समय के अनुसार प्रपोज करना चाहिए।
व्यवसाय - आज कार्य सफलता और उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि के कारण आपके लिए दिन प्रसन्नता भरा रहेगा। व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि तथा सफलता मिलेगी।
स्वास्थ्य - लगभग पूरा दिन आपके लिए शुभ रहेगा।


भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: आठ


कर्क - पॉजिटिव - इस दौरान आपके सामने आने वाली हर चुनौती आपको छोटी नज़र आएगी और आपके इसी रवैये को देखकर आपके अधिकार आपसे खुश भी रहेंगे। धन लाभ के योग हैं। विदेश से अच्छे समाचार आएंगे। जरूरतमंद को खाना खिलायें, रिश्तों में मिठास आयेगी।
नेगेटिव - आपका शत्रु पक्ष भी आपसे ईर्ष्या का भाव महसूस करेगा और इस कारण आपको नीचे दिखने के लिए हर संभव प्रयास भी करता नज़र आएगा। इसलिए आपको अपने शत्रुओं की किसी भी चाल को नज़रअंदाज़ न करने की सलाह दी जाती है।
लव - आपको प्रेमी को समझने का भरपूर मौका मिलेगा जिसका लाभ उठाना आपके लिए ज़रूरी होगा। वहीं अगर शादीशुदा जातकों की बात करें तो आपके दाम्पत्य जीवन में कुछ परेशानी आएगी क्योंकि जीवनसाथी का स्वास्थ्य इस समय खराब हो सकता है।
व्यवसाय - छोटे स्तर पर व्यापार करने वालों को अच्छा लाभ हो सकता है। जो लोग प्रॉपर्टी का काम करते है, उन्हें किसी जमीन से फायदा हो सकता है। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी।
स्वास्थ्य - कुछ मौसम जनित बीमारियों अथवा छोटी बीमारि हो सकती है।


भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: तीन
सिंह - पॉजिटिव - आपको काफी हद तक हर प्रकार के मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। इस दौरान सकारात्मक बदलावों के चलते आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप इसके चलते पहले से अधिक अपना मन कार्य में बेहतर प्रदर्शन की ओर लगा पाएंगे। आज आप अपने सोचे हुये कामों को जल्दी पूरा कर लेंगे।
नेगेटिव - आज आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है | आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। किसी बिगड़े हुए काम में बड़ों की सलाह लेना उचित रहेगा। रिश्तेदारों की वजह से कुछ तनाव पैदा हो सकता है। क्रोध पर काबू रखें।
लव - प्रेम में पड़े जातकों को इस समय कार्य से जुड़ी किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा, जिसके चलते आप अपने प्रेमी को ज़रूरी समय दे पाने में पूरी तरह असमर्थ होंगे। हालांकि आपका प्रेमी इस बात को समझेगा भी और आपको पूरी तरह सहयोग भी देंगे।
व्यवसाय - जो लोग बिजनेसमैन हैं, आज उन्हें आर्थिक उतर-चढ़ाव देखने को मिल सकता है| जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है |
स्वास्थ्य - खान-पान पर संयम रखें अन्यथा उदर विकार होने की सम्भावना है।


भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: एक
कन्या - पॉजिटिव - पिता से आपके संबंधों में मधुरता आएगी और आप इस दौरान ज़रूरत पड़ने पर उन्हें हर संभव सहयोग भी करते दिखाई देंगे, जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि देखी जाएगी। युवाओं के लिए सफलता के नए दरवाजे खुल सकते हैं। आपको बच्चों के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिल सकता है।
नेगेटिव - आज पैसों से जुड़े लेन-देन करने से आपको बचना होगा। किसी को बिना सोचे-समझे पैसा उधार देने से बचें। अनाथालय में बच्चों को कुछ भेंट करें, सारे काम अच्छे से होंगे। अस्थिर स्वभाव के चलते अपने प्रिय के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं।
लव - प्रेम में पड़े जातकों को इस समय अच्छे फल मिलेंगे। आप अपने प्रियतम को अपने दोस्तों से मिलवा सकते हैं। इस दौरान संभावना है कि प्रेमी को आपकी पसंद-नापसंद जानने का मौका मिलेगा। आप उन्हें कोई उपहार भी देंगे जिसे पाकर उन्हें आप पर और अधिक प्यार आएगा।
व्यवसाय - जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं, ऑफिस में आज उन्हें सहयोगियों की पूरी मदद मिलेगी। अगर आप किसी जमीन का सौदा करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको कोई अच्छा ग्राहक मिल सकता है।
स्वास्थ्य - किसी आर्थिक मुद्दे को लेकर या किसी विरोधी के कारण दिमागी तनाव भी रह सकता है। ऐसे में स्वास्थ्य का कमजोर होना स्वाभाविक है, अत: पूर्व से इस बात को जानकर अपने स्वास्थ्य को मद्देनजर रखते हुए कार्य-व्यवहार करें।


भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: छ


तुला - पॉजिटिव - आपको कई क्षेत्रों में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी सुदूर यात्रा पर जाना पड़ सकता है, इस यात्रा से आपको अच्छा लाभ भी होगा। परन्तु आपको ध्यान रखना होगा कि यात्रा पर निकलने से पहले सारे कागज़ात सही से रख लें अन्यथा आपका समय बर्बाद हो सकता है।
नेगेटिव - परिवार और करियर के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। क्रोध की अधिकता से परिवार में कलह होने की संभावना रहेगी। आफिस के कामों में कीई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए धैर्य से काम करने की आवश्यकता है।
लव - आपका अपने प्रेमीजन के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। जिसके परिणामस्वरूप आपका मन किसी भी कार्य में नहीं लगेगा और इससे आपके मानसिक तनाव में भी वृद्धि होगी।
व्यवसाय - कार्यक्षेत्र में आपको जूनियर्स का भी पूरा सहयोग मिलेगा। आपको किसी दूसरे के काम से भी फायदा हो सकता है। बिजनेस में कुछ करीबी लोग घर पर आयोजन में शामिल हो सकते हैं।
स्वास्थ्य - कोई बड़ी चिंता मन में न पालेम अन्यथा स्वयं को थका हारा अनुभव करने लगेंगे। स्वस्थ्य चिंतन से स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा।


भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: पांच
वृश्चिक - पॉजिटिव - जो लोग अभी तक बेरोज़गारी थे उन्हें शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।आप खुद को अपने लक्ष्य से जुड़ा हुआ पाएंगे। इस दौरान आपका मन कार्य स्थल पर अधिक लगेगा जिससे आप अपना 100 प्रतिशत योगदान कार्य में दे पाएंगे। शुक्र देव आपके निजी जीवन में भी खुशहाली लेकर आने वाले हैं।
नेगेटिव - कारोबार अच्छा रहेगा, लेकिन कार्यभार की अधिकता रहने से मन अशांत हो सकता है। व्यापार-धंधे में अच्छा मुनाफा और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी, जिससे तनाव बढ़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखकर बेवजह के विवादों को टाल सकेंगे।
लव - प्रेम में पड़े जातकों के लिए ये समय तनाव पूर्ण रहने वाला है। निजी जीवन में चल रही तना-तनी आपके प्रेम जीवन में बाधा डालने का काम करेगी। इस दौरान प्रियतम बात-बात पर आपसे नाराज़ होता रहेगा, जिसकी वजह कभी आप होंगे तो कभी आपका स्वभाव।
व्यवसाय - आपको जीवन में नया मुकाम प्राप्त होगा | इस राशि के जो लोग फैशन डिजाइनर हैं, आज उन्हें किसी बड़े समारोह में जाने का मौका मिल सकता है। आपको अपने किसी काम के लिए सम्मानित भी किया जा सकता है|
स्वास्थ्य - खान-पान पर संयम रखें अन्यथा उदर विकार होने की सम्भावना है।


भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: दो
धनु - पॉजिटिव - सहकर्मी आपके काम की जमकर तारीफ़ करेंगे जिससे आपको अपने मनोबल में वृद्धि महसूस होगी। इस समय आपके शत्रु सक्रिय होने का प्रयास करेंगे लेकिन आप उनपर भी अपना दबदबा स्थापित कर पाने में सफल रहेंगे। आपको किसी भी प्रकार के निवेश से फायदा मिलेगा।
नेगेटिव - छात्रों को अधिक मेहनत करनी होगी क्योंकि इस समय उन्हें मिले-जुले परिणाम हासिल हो सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें, अन्यता बेवजह विवाद में फंस सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से अनबन हो सकती है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।
लव - प्रेम में पड़े जातक इस समय प्रेम का आनंद लेते दिखाई देंगे। यदि आप प्रियतम के साथ विवाह करना चाह रहे थे तो इस समय आप विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। सिंगल जातकों को अपने जीवनसाथी से मिलने का मौका मिलेगा या कोई खुद आपको विवाह का प्रस्ताव दे सकता है।
व्यवसाय - जो लोग संगीत और गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ी प्रसिद्धि मिल सकती है। आप किसी बड़ी कम्पनी से करार कर सकते हैं। आपको सफलता मिलेगी।
स्वास्थ्य - आपको चिंतित होने की आवश्यकता नहीं, लेकिन मौसम जनित बीमारियों से कभी कभार स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है।


भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: एक


मकर - पॉजिटिव - आप उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए विचार कर सकते हैं। धर्म की ओर भी आपका रुझान देखते ही बनेगा जिसके चलते आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का भी प्लान बना सकते हैं। आपके अधिकारी आपकी ओर आकर्षित होंगे जिसका लाभ भविष्य में आपको मिल सकता है।
नेगेटिव - संतान पक्ष अपनी किसी ज़िद के चलते आपको तकलीफ़ दे सकती है। इस समय आपकी वाणी में कड़वाहट आएगी और अहंकार में वृद्धि होगी जिसके चलते आप अपने किसी ख़ास को आहत कर सकते हैं। इसलिए जितना मुमकिन हो बोलने से पहले सही से सोच-विचार कर लें।
लव - इस समय आपको अपने प्रेमी की हर बात अच्छी लगेगी और आप उन्हें इम्प्रेस करने की हर मुमकिन कोशिश भी करते रहेंगे। वहीं वैवाहिक जातकों की बात करें तो आपके शादीशुदा जीवन में इस समय धन के अभाव के कारण कुछ परेशानियाँ आ सकती है।
व्यवसाय - आज आपके कुछ जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग थियेटर से जुड़े हैं, उन्हें किसी प्ले में अच्छा रोल करने को मिल सकता है। आपको नई उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं |
स्वास्थ्य - बाधा, रूकावट, शारीरिक कमजोरी, स्वास्थ्य कारण तथा विरोधियों पर नियंत्रण या राहत मिलेगी।


भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: नौ
कुंभ - पॉजिटिव -आपको अपनी बहन से काम में सहयोग मिलेगा | इस राशि के जो छात्र पार्ट टाइम काम करने की सोच रहे हैं, उनको आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आप उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं।
नेगेटिव - आपको थोड़ा नुक्सान उठाना पड़ सकता है। ये समय आपके लिए प्रतिकूल फल लेकर आएगा इसलिए आपको सचेत रहने की सलाह दी जाती है। इस समय आपको किसी भी तरह के लेन-देन को करने से बचना होगा अन्यथा धन से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।
लव - प्रेमीजन के साथ मधुर संबंध होने की संभावना पाई जाती है। यदि आप किसी से प्यार करते हैं तो इस समय आपको उनसे मिलने का या घुमने फिरने का मौका मिल सकता है। आप उन्हें खुश रखने के लिए कोई अच्छा उपहार दे सकते हैं।
व्यवसाय - लोहे आदि का बिज़नेस करते हैं, उनके काम का विस्तार हो सकता है | इस राशि के जो लोग प्राइवेट जॉब करते हैं, उनको बॉस से तारीफ मिल सकती है। साथ ही नौकरी में प्रमोशन के भी चांस हैं।
स्वास्थ्य - किसी न किसी कारण मानसिक तनाव हो सकता है, महत्वपूर्ण कार्यों को टालने का प्रयास करें।


भाग्यशाली रंग: सिल्वर, भाग्यशाली अंक: तीन
मीन - पॉजिटिव - आप मित्रों के साथ कही घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। इस दौरान आप उनपर दिल खोलकर खर्च भी करेंगे। पारिवारिक जीवन सही रहेगा लेकिन आपको समझने की ज़रूरत होगी कि परिवार को समय देना भी कई मायनों में बेहद ज़रूरी होता है।
नेगेटिव - अपने नज़रिए को दूसरों पर न थोपें- विवाद से बचने के लिए दूसरों की बातें भी ग़ौर से सुनें। काम की अधिकता से थकान महसूस करेंगे। आफिस के कार्यों में प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। उच्च अधिकारियों से बात करते समय संयम में रहें।
लव - प्रेमीजन के साथ अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। पहले से बनाई हुई योजनाएं सफल हो सकती हैं। आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ मधुर संबंध बनाए रखने के साथ-साथ उनके साथ प्रेम व्यवहार भी अच्छा रखने का प्रयास करें।
व्यवसाय - आज के दिन बड़े व्यापारिक लेन-देन करते वक़्त अपनी भावनाओं पर क़ाबू रखें। बैंक बैलेंस बढ़ेगा, लेकिन सामाजिक कार्यक्रम महंगा हो सकता है। उचित वित्तीय रिकॉर्ड बनाए रखें।
स्वास्थ्य - स्वास्थ्य में कमी तथा विरोधियों के कारण परेशान करने के प्रयास हो सकते हैं। मौसम का भी स्वास्थ्य पर असर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: किरमजी, भाग्यशाली अंक: छ


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।


आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28  
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 
  
शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062  
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  
 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है।


विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी


Featured Post

बीए की छात्रा से ट्यूबवेल पर गैंगरेप

मुजफ्फरनगर। तमंचे की नोक पर बीए की छात्रा से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।  बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कॉफी पिलाने ...