शामली। जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र में यमुना में नहाने गए दो युवकों के डूबने से कोहराम मच गया। दोनों युवकों की तलाश में गोताखोर लगाए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना झिंझाना क्षेत्र के गांव नौनांगली निवासी कुछ युवक आज दोपहर यमुना में नहाने गए थे। बताया जा रहा है कि इन युवकों में से दो युवक अचानक यमुना में समा गए। युवकों के डूबने के कारण उनके साथियों में भी कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीएम ने डूबे युवकों की तलाश में गोताखोरों को मौके पर बुलाया। समाचार लिखे जाने तक युवकों की तलाश जारी थी।