गुरुवार, 23 मार्च 2023

हीमोग्लोबिन की कमी है तो ऐसे होगा समाधान


रक्त अल्पता यानि हीमोग्लोबिन की कमी महिलाओं की सामान्य समस्या है। अगर आप भी हीमोग्लोबिन के कम स्तर की वजह से सिरदर्द, थकान और कमजोरी जैसे लक्षण महसूस कर रहे हैं, तो आपको ये 5 ड्रिंक्स अपनी डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए।

शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने के लिए चुकंदर के बढ़िया विकल्प है। अगर आपके खून में हीमोग्लोबिन का लेवल कम है, तो आप चुकंदर का सेवन कर सकते हैं। चुकंदर आयरन का अच्छा सोर्स माना जाता है। साथ ही इसमें पोटैशियम, विटामिन सी और मैंगनीज की भारी मात्रा पाई जाती है। ऐसे में अगर आप कम होते हीमोग्लोबिन से परेशान हैं, तो चुकंदर का जूस आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

अगर आपके शरीर में भी हीमोग्लोबिन का स्तर कम हो रहा है, तो इसके लिए आप पालक की स्मूदी पी सकते हैं। पालक में पाए जाने वाले आयरन, विटामिन ए, विटामिन सी जैसे पोषक तत्व शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने में काफी सहायक होते हैं। इसे बनाने के लिए दो कप पालक में 5-6 काजू और नारियल मिलाकर अच्छे से पीस लें। अब इस तैयार स्मूदी को पी जाएं। हीमोग्लोबिन बढ़ाने के साथ ही यह ड्रिंक आपकी एनर्जी भी बढ़ाएगा।

शरीर में खून बढ़ाने के लिए अनार भी एक बढ़िया विकल्प है। अगर आप अपना हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाना चाहते हैं, तो इसके लिए अनार का जूस पी सकते हैं। अनार में आयरन और विटामिन सी की अच्छी-खासी मात्रा पाई जाती है। ऐसे में इसका जूस पीने से शरीर में खून की कमी दूर होगी। साथ ही ऑक्सीजन की सप्लाई भी बेहतर तरीके से होगी। अनार का जूस बनाने के लिए एक कप अनार के दानों को पीसकर छलनी से छान लें। रोजाना एक ग्लास जूस पीने से कई समस्याओं में राहत मिलेगी।

सेहत के लिए फायदेमंद आलूबुखारा भी हीमोग्लोबिन की कमी पूरी करने में सहायक साबित होगा। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें आयरन और पौटेशियम की भी भारी मात्रा पाई जाती है। ऐसे में हीमोग्लोबिन स्तर बढ़ाने के लिए आलूबुखारा का जूस पी सकते हैं। इसे तैयार करने के लिए 5-6 आलूबुखारे लें और धोकर इसके बीज निकाल दें। अब इसमें एक कप पानी, एक चम्मच नींबू और दो चम्मच शक्कर डालकर मिलाकर पीस लें।

हलीम के बीज भी आयरन से भरपूर होते हैं। साथ ही इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, फाइबर, कैल्शियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व भी होते हैं। ऐसे में अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल कम हो गया है, हलीम की ड्रिंक आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। इस ड्रिंक को बनाने के लिए आधे ग्लास पानी में एक चम्मच हलीम के बीज और 2 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इस ड्रिंक को दो घंटे के लिए रख दें और फिर बाद में इसे पी लें।

सम्राट मिहिर भोज दिवस पर हिन्दू मुस्लिम गुर्जरो को एक होने का आवाहन


मुज़फ्फरनगर । आज गुर्जर सम्राट मिहिर भोज ट्रस्ट के द्वारा अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस का आयोजन रोटरी क्लब सर्कुलर रोड मुजफ्फरनगर में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिजनौर सांसद मलूक नागर खतौली विधायक मदन भैया मीरापुर विधायक चंदन सिंह चौहान पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा यशपाल पवार पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रमा नागर पूर्व ब्लाक प्रमुख मोरना उमा सिंह संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कपिल मावी रामपाल सिंह सुरेश कुमार पुष्पेंद्र चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जाने-माने समाजशास्त्री और समाजसेवी डॉ कलम सिंह  के द्वारा की गई। कार्यक्रम में जनपद भर से गुर्जर समाज के सैंकड़ों की संख्या में ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लाक प्रमुख जिला पंचायत सदस्य और जाने-माने लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षा शास्त्री डॉ रणवीर सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई।


 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए बिजनौर सांसद मलूक नागर ने कहा की आज के कार्यक्रम का विषय राष्ट्र निर्माण में गुर्जर समाज की भूमिका है जिसमें मैं कहना चाहूंगा की यदि राष्ट्र निर्माण की बात होती है और उसमें गुजर जाति को सम्मिलित न किया जाए तो राष्ट्र निर्माण की बात करना बेमानी होगा। गुर्जर समाज सदैव ही राष्ट्रहित में काम करता रहा है और भविष्य में भी करता रहेगा। बसपा सांसद मलूक नागर ने कहा कि हिन्दू मुस्लिम गुर्जरो को अब एक होने कि जरूरत है।  विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए गठबंधन खतौली विधायक मदन भैया ने कहा कि हम तभी राष्ट्र के निर्माण में सहभागी हो सकते हैं जब हमारा समाज मजबूत हो। हम एक साथ चल कर आगे बढ़े और राजनीति के क्षेत्र में भी मजबूत हो तभी हम राष्ट्र निर्माण के लिए भी बेहतर रूप से काम कर पाएंगे। गठबंधन मीरापुर विधायक चंदन सिंह चौहान ने अपने वक्तव्य में कहा कि समाज ही सर्वोपरि है और जनप्रतिनिधियों को समाज की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए और समाज की भावनाओं के अनुरूप ही काम करना चाहिए। संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कपिल मावी ने अपने संबोधन में बोलते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए हमें अपने आने वाली पीढ़ी को मजबूत करना होगा शिक्षित करना होगा हमारे बच्चे पढ़ लिखकर अच्छे पदों पर बैठे हैं तभी हम राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। 


पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर ने अपने वक्तव्य में कहा कि गुर्जर समाज की बहनों को भी समाज के लिए समय निकाल कर आगे आना चाहिए और अपनी भूमिका समाज में अदा करनी चाहिए अपने अध्यक्षीय भाषण में बोलते हुए डॉ कलम सिंह ने कहा कि शिक्षा ही एकमात्र ऐसा साधन है जिसके द्वारा हम राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं अपने समाज के साथ-साथ हम राष्ट्र को भी मजबूत कर सकते हैं वही भाजपा  पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार ने कहा कि आज इस सभागार में गुर्जर सांसद और गुर्जर समाज के दो विधायको को देखकर गर्व की अनुभूति गुर्जर समाज को हो रही है और हम गुर्जर समाज चाहता है कि 2024 के लोकसभा के चुनाव में  भी गुर्जर समाज अपना वर्चस्व दिखाए तभी गुर्जर समाज आगे बढ़ पायेगा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण कर ओर सम्मान देकर गुर्जर समाज का सम्मान बढ़ाया है ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशु तोमर ने पधारे हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद व्यक्त किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनव नागर राष्ट्रीय महासचिव विकास कुमार मोतला मीडिया प्रभारी मंगल सिंह गुर्जर राष्ट्रीय महासचिव नितिन सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा कार्यक्रम में आये गुर्जर समाज के जनप्रतिनिधियों व गुर्जर समाज के लोगो को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। 

चली जाएगी राहुल गांधी की संसद सदस्यता


सूरत।'सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है...के बयान पर उन पर पिछले 4 साल से मानहानि का मामला चल रहा था। इस मामले में सभी दलीलें सुनने के बाद फैसला सुनाया। राहुल कोर्ट में मौजूद रहे।

राहुल को आईपीसी की धारा 500 के तहत दोषी करार दिया गया है। इसमें 2 साल की सजा का प्रावधान है। राहुल के वकील ने कोर्ट से कहा- इस पूरी घटना में कोई घायल नहीं हुआ। इससे किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। इसलिए हम किसी प्रकार की दया की याचना नहीं करते हैं।

कोर्ट ने अगर राहुल को 2 साल या उससे ज्यादा सजा दी तो उनकी सांसदी जा सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने 2013 में जनप्रतिनिधियों को सुरक्षा देने वाले जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 8(4) को खत्म कर दिया था। राहुल इस सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील कर सकते हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक के कोलार में एक रैली के दौरान राहुल ने अपने भाषण में कहा था कि चोरों का सरनेम मोदी है। सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है, चाहे वह ललित मोदी हो या नीरव मोदी हो चाहे नरेंद्र मोदी। इस केस की सुनवाई के दौरान राहुल गांधी तीन बार कोर्ट में पेश हुए थे। आखिरी बार अक्टूबर 2021 की पेश के दौरान उन्होंने खुद को निर्दोष बताया था।

पूर्णेश ने कहा था- आखिरी सांस तक लड़ेंगे

यह केस सूरत पश्चिम के विधायक पूर्णेश मोदी ने दर्ज किया था। पूर्णेश का कहना था कि राहुल गांधी ने हमारे समाज को चोर कहा था। चुनावी सभा में हमारे खिलाफ आरोप लगाए गए, जिससे हमारी और समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची। इसी के चलते हम इस मामले को कोर्ट में लेकर आए। हम आखिरी सांस तक लड़ेंगे। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।

हालांकि, राहुल गांधी के वकील ने दलील दी थी कि पूर्णेश मोदी को इस मामले में पीड़ित पक्ष के रूप में शिकायतकर्ता नहीं होना चाहिए था, क्योंकि राहुल गांधी के अधिकांश भाषणों में प्रधान मंत्री को निशाना बनाया गया था, न कि पूर्णेश मोदी को।

बिलखती रह गई मासूम फांसी पर लटक गये मम्मी पापा


आगरा । चार वर्ष पहले विवाह बंधन में बंधे पति-पत्नी ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस समय मम्मी पापा फांसी लगा रहे थे उनकी ढाई वर्ष की मासूम बच्ची वहीं पास में ही बैठी चीख रही थी। माता-पिता ईश्वरी और बबली को मरता देख मासूम लगातार रोए जा रही थी। बच्ची के रोने पर  पड़ोसियों ने घर जाकर दरवाजे से झांका तो उनके होश उड़ गए। ईश्वरी और बबली दोनों फंदे से लटक रहे थे।

घटना मलपुरा थाना क्षेत्र के धनौली गांव की है। मूलरूप से कागारौल थाना क्षेत्र के इकराम नगर निवासी ईश्वरी (32) अपनी पत्नी बबली (30) और ढाई वर्ष की बेटी लावण्या के साथ यहां रहता था। यहां वह पास के ही एक ईंट-भट्ठा में मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी अपने मायके आगरा के ही बोदला गांव गई थी।

वृंदावन गार्डन पर चला हथौड़ा, बीजेपी नेता फेल

 


मुजफ्फरनगर । शहर का प्रमुख बैंकट हाल एमडीए की मुठमर्दी का शिकार हो गया। इसे भाजपा नेताओं के मुंह पर भी तमाचा माना जा रहा है। 

भाजपा और संघ परिवार के पंकज जैन के भोपा रोड स्थित वृंदावन गार्डन को बिस्मार कर दिया गया है। बैंकट हॉल के मालिक और भारतीय जनता पार्टी से जुड़े पंकज जैन का कहना है कि इस बैंकट हॉल का नक्शा पास कराने में डेढ़ करोड़ से ज्यादा राजस्व देना पड़ता, जो संभव नहीं है, इसी के चलते उन्होंने बैंकट हॉल बंद कर दिया है और तोड़ना शुरू कर दिया है। जनसंघ के जमाने से यह परिवार भाजपा का कट्टर समर्थक है। पंकज जैन के पिता आदीश जैन भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष भी रह चुके है। नगर में भाजपा के तमाम आयोजन इस बैंकट हॉल में निशुल्क होते रहे हैं। अपनी ही सरकार में जिला प्रशासन द्वारा बैंकट हॉल को सील किया गया तो पंकज जैन को कोई मदद नहीं मिली, जिससे पंकज जैन हताश हो गए और उन्होंने अपना बैंकट हॉल तोड़ दिया। पंकज जैन भाजपा नेताओं और जिला प्रशासन दोनों के रवैये से परेशान हैं। पंकज जैन के अनुसार केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने उनकी सिफारिश क्या की, यह तो उनको जानकारी में नहीं है, लेकिन राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विकास प्राधिकरण के सचिव आदित्य प्रजापति को उनके सामने ही फोन किया था और कुछ दिन की राहत देने की मांग की थी। विकास प्राधिकरण के सचिव ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद पंकज जैन तत्कालीन जिलाधिकारी से मिलने गए थे तो जिलाधिकारी ने उनके साथ बहुत ज्यादा दुर्व्यवहार किया था।

पंकज जैन के मुताबिक उस समय भी सभी बैंकट हॉल से 200000 से लेकर 500000 तक रुपये विकास प्राधिकरण ने वसूले थे जिसके बाद फरवरी तक का समय दिया गया था। अपनी ही सरकार में अफसरों के इस रवैये से आहत पंकज जैन ने अब अपना बैंकट हॉल तोड़ दिया है।

वृंदावन गार्डन  मुजफ्फरनगर के सबसे प्रमुख बैंकट हॉल के तोड़ने के बाद अब अन्य बैंकट हॉल पर खतरा मंडरा रहा है। इससे यह भी साफ हो गया है कि भाजपा के राज में भाजपा नेताओं की कितनी चलती है।

कोर्ट ने राहुल गांधी को सुनाई दो साल कैद की सजा


सूरत। मोदी सरनेम पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी दोषी करार दिए गए हैं। कोर्ट ने दो साल की जेल की सजा सुनाई है। 

भाजपा विधायक व गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि राहुल ने मोदी उपनाम के खिलाफ गलत टिप्पणी से समूचे मोदी समुदाय का मान घटाया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से 2019 में मोदी सरनेम को लेकर की गई टिप्पणी के मामले में आज सूरत की अदालत ने फैसला सुना दिया। कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी करार दिया था। उन्हें दो साल सजा के अलावा पंद्रह हजार जुर्माना लगाया गया है। हालांकि कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। 

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एचएच वर्मा की अदालत ने पिछले शुक्रवार को दोनों पक्षों की अंतिम दलीलें सुनने के बाद फैसला सुनाने के लिए 23 मार्च की तारीख तय की। राहुल इस मामले की सुनवाई के दौरान तीन बार अदालत में पेश हुए। अक्तूबर 2021 में बयान दर्ज कराने के लिए अदालत पहुंचे राहुल ने खुद को निर्दोष बताया था। उन्हें दो साल की सजा के साथ पंद्रह हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। 

आज का पंचाग एवं राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻


🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


 🌤️  *दिनांक - 23 मार्च 2023*

🌤️ *दिन - गुरुवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - उत्तरायण*

🌤️ *ऋतु - वसंत ॠतु* 

🌤️ *मास - चैत्र*

🌤️ *पक्ष - शुक्ल* 

🌤️ *तिथि - द्वितीया शाम 06:20 तक तत्पश्चात तृतीया*

🌤️ *नक्षत्र - रेवती दोपहर 02:08 तक तत्पश्चात अश्र्विनी*

*🌤️योग - इन्द्र 24 मार्च रात्रि 03:43 तक तत्पश्चात वैधृति*

🌤️  *राहुकाल - दोपहर 02:17 से शाम 03:48 तक*

*🌞 सूर्योदय- 06:41*

🌦️ *सूर्यास्त - 18:49*

👉  *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - चेटीचंड*

🔥 *विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा  बैगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

                     🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞


🌷 *चैत्र नवरात्रि* 🌷

🙏🏻 *चैत्र मास के नवरात्रि  का आरंभ 22 मार्च, बुधवार से हो गया है। मान्यता है कि नवरात्रि  में रोज देवी को अलग-अलग भोग लगाने से तथा बाद में इन चीजों का दान करने से हर मनोकामना पूरी हो जाती है। जानिए नवरात्रि में किस तिथि को देवी को क्या भोग लगाएं-*

👉🏻 गताअं से आगे...........

🙏🏻  **नवरात्री के नौ दिन माँ के अलग-अलग भोग

१👉 प्रथम नवरात्रि पर मां को गाय का शुद्ध घी या फिर सफेद मिठाई अर्पित की जाती है।


२👉 दूसरे नवरात्रि के दिन मां को शक्कर का भोग लगाएं और भोग लगाने के बाद इसे घर में सभी सदस्यों को दें। इससे उम्र में वृद्धि होती है।


३👉 तृतीय नवरात्रि के दिन दूध या दूध से बनी मिठाई, खीर का भोग मां को लगाएं एवं इसे ब्राह्मण को दान करें। इससे दुखों से मुक्ति होकर परम आनंद की प्राप्ति होती है। 


४👉 चतुर्थ नवरात्र पर मां भगवती को मालपुए का भोग लगाएं और ब्राह्मण को दान दें। इससे बुद्धि का विकास होने के साथ निर्णय लेने की शक्ति बढ़ती है। 


५ 👉नवरात्रि के पांचवें दिन मां को केले का नैवेद्य अर्पित करने से शरीर स्वस्थ रहता है। 


६ 👉नवरात्रि के छठे दिन मां को शहद का भोग लगाएं, इससे आकर्षण शक्ति में वृद्धि होती है। 


७ 👉सप्तमी पर मां को गुड़ का नैवेद्य अर्पित करने और इसे ब्राह्मण को दान करने से शोक से मुक्ति मिलती है एवं अचानक आने वाले संकटों से रक्षा भी होती है।


८ 👉अष्टमी व नवमी पर मां को नारियल का भोग लगाएं और नारियल का दान करें। इससे संतान संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

👉🏻 शेष कल............

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *चैत्र नवरात्रि* 🌷

🙏🏻 *चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से नवमी तिथि तक वासंतिक नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार वासंतिक नवरात्रि का प्रारंभ 22 मार्च, बुधवार से हो गया है, धर्म ग्रंथों के अनुसार, नवरात्रि में हर तिथि पर माता के एक विशेष रूप का पूजन करने से भक्त की हर मनोकामना पूरी होती है। जानिए नवरात्रि में किस दिन देवी के कौन से स्वरूप की पूजा करें-*

👉🏻 गताअं से आगे...........

🌷 *तप की शक्ति का प्रतीक है मां ब्रह्मचारिणी*

🙏🏻 *नवरात्रि की द्वितीया तिथि पर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। देवी ब्रह्मचारिणी ब्रह्म शक्ति यानी तप की शक्ति का प्रतीक हैं। इनकी आराधना से भक्त की तप करने की शक्ति बढ़ती है। साथ ही, सभी मनोवांछित कार्य पूर्ण होते हैं।*

🙏🏻 *मां ब्रह्मचारिणी हमें यह संदेश देती है कि जीवन में बिना तपस्या अर्थात कठोर परिश्रम के सफलता प्राप्त करना असंभव है। बिना श्रम के सफलता प्राप्त करना ईश्वर के प्रबंधन के विपरीत है। अत: ब्रह्मशक्ति अर्थात समझने व तप करने की शक्ति हेतु इस दिन शक्ति का स्मरण करें। योगशास्त्र में यह शक्ति स्वाधिष्ठान चक्र में स्थित होती है। अत: समस्त ध्यान स्वाधिष्ठान चक्र में करने से यह शक्ति बलवान होती है एवं सर्वत्र सिद्धि व विजय प्राप्त होती है।*

👉🏻 शेष कल...........

घर में यदि क्लेश बना रहता है तो एक पीले कपड़े में लौंग का एक जोड़ा बांधकर उसे घर के किसी कोने में टांग दें। 

नवरात्रि में शिवलिंग पर लौंग अर्पित करने से राहु-केतु का अशुभ प्रभाव आप पर नहीं पड़ेगा।

पीले कपड़े में लौंग को बांधकर तिजोरी में रखने से आप आर्थिक तौर पर मजबूत होंगे

यदि अथक मेहनत के बाद भी आपको सफलता नहीं मिल रही है तो नवरात्रि में हनुमानजी की मूर्ति के सामने चमेली के तेल का दीपक प्रज्वलित करके दीपक में दो लौंग डाल दें। इस उपाय से सारे रुके काम पूरे होते हैं

घर में आर्थिक तंगी बनी रहती है, तो मां दुर्गा को गुलाब के फूलों के साथ दो लौंग भी पूजा में अर्पित करें। 

लाल रंग के कपड़े में 5 लौंग और 5 कौड़ियों बांधकर तिजोरी में रखने से मां की कृपा होती है और घर में धन का आगमन होता है।


          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞-पंचक आरम्भ :

रविवार ( 19 मार्च 2023 ) at 11:17 AM

पंचक समाप्त :

गुरूवार ( 23 मार्च 2023 ) at 02:08 PM

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

23 का अंक देखने पर ॐ का आभास देता है। जो कि भारतीय परंपरा में शुभ प्रतीक है। आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 23 को हुआ है। 23 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। जबकि 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं।

 

आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 23 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।


 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23

 

शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50


 

शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052

 

ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।


 

शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। रचनात्मक कार्य में आप पूरी रुचि दिखाएंगे और कार्यक्षेत्र में बुद्धि व विवेक से काम करके आप अधिकारियों को भी हैरान कर सकते हैं। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार रहेगा। घर परिवार में लोग आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आपको किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय उसके जरूरी कागजातों का ध्यान अवश्य दें, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। आप वरिष्ठ सदस्यों की उम्मीदों पर आज खरे उतरेंगे।


वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में संतुलन बनाए रखने के लिए रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को काम की तारीफ मिलने से  वह आपसे प्रसन्न रहेंगे। लेनदेन के मामले में आप सावधानी बरतें। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आपके बढ़ते हुए खर्चे आपका सिर दर्द बन सकते हैं, जिससे आपको बचना होगा।आप आज दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती  करने मे व्यतीत करेगे।  माताजी को यदि कोई रोग लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो  उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है।


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी।  आप लापरवाही करने से बचे।   आपको किसी बचत की योजना पर भी थोड़ा ध्यान देना होगा, तभी आप भविष्य के लिए धन कर  सकेंगे। किसी नयी योजना में धन निवेश करने से नुकसान हो सकता है। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। आपका कोई पुराना लेन-देन आज आपको समय रहते चुकता करना होगा। आप जीवन साथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।


कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए अत्याधिक धन लाभ लेकर आएगा। आप उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आपके प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। कारोबार में उन्नति मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपके कुछ प्रयास आपको सफलता दिलाएंगे। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। किसी परिजन से बहसबाजी न करें। आप बिजनेस के कुछ कामों को लेकर तनाव में रह सकते हैं।  माताजी को किसी पुराने रोग के कारण समस्या हो सकती है।



सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। दीर्घकालीन योजनाओं को आज गति मिलेगी। आपको बिजनेस से संबंधित कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। व्यापार कर रहे लोग यदि अपने व्यापार की गति को लेकर परेशान थे, तो आज उन्हें भी कुछ अच्छा ऑफर मिल सकता है।  विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपके धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। आपको किसी काम में हाथ आजमाने से बचना होगा। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर कहासुनी हो, तो अपनी बात उनके सामने अवश्य रखें। अपने जरूरी जरूरी कामों की आज एक सूची बनाएं, तभी वह पूरा हो सकता है। घर परिवार में यदि आपने कुछ जिम्मेदारी ली है, तो आप उनसे घबराए नहीं।  यदि आप परिवार में किसी सदस्य को कोई सुझाव देंगे, तो वह उसे पूरा अवश्य करेंगे।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको कार्य क्षेत्र में कुछ योजनाओं को फिर से शुरू करके अच्छा लाभ मिल सकता है। जो लोग सट्टेबाजी अथवा लॉटरी में धन का निवेश करते हैं, उन्हें भी आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। आप अपने करीबियों के साथ-साथ आगे बढ़ेंगे। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए बेहतर रहेगा। करियर संबंधी अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरी से संबंधित कोई काम यदि लटका हुआ था, तो वह पूरा हो  सकता है। आपको कुछ महत्वपुर्ण चर्चाओं में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में किसी की बातों में आकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिससे आपको समस्या होगी। किसी सरकारी काम में उसके नीति व नियमों पर ध्यान दें, तभी वह पूरा हो सकेगा। यदि लेनदेन से संबंधित मामला आपको लंबे समय से घेरे हुए हैं, तो उसमें आपको सावधानी बरतनी होगी। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत से अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। विपक्षियों पर आप अंकुश बनाए रखें।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपके महत्वपूर्ण कार्य में तेजी रहेगी। आपको घूमने फिरने के दौरान आज कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। मित्रों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। विद्यार्थियों ने यदि नौकरी से संबंधित कोई परीक्षा दी है तो उसका परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को बहुत ही सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो उनसे कोई गलती हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि कोई वाहन खरीदना छह रहे हैं तो आपकी इच्छा आज पूरी हो सकती है। आपको व्यवसाय में आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कुछ संवेदनशील मामलों में आप जल्दबाजी ना दिखाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। महत्वपूर्ण विषयों पर आप पूरा ध्यान दें।


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप सभी लोगों के साथ आदर व सम्मान बनाए रखें। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आज आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। आपको परिवार में किसी सदस्य की नौकरी से संबंधित कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। भाई बंधुत्व की भावना को आज बढ़ावा मिलेगा। आप अपने घर परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने में कामयाब रहेंगे।  आप छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखमय रहने वाला है।  आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप कुछ नये लोगो से  मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आप अपने दोस्तों के साथ बिताए कुछ यादगार पलो को ताजा  करेंगे। घर परिवार में दिन आनंदमय रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर यदि किसी बात की चिंता थी, तो वह भी आज दूर होगी। आपके जरूरी काम आज पूरे होंगे। आपको कोई मूल्यवान वस्तु भेंट स्वरूप प्राप्त हो सकती है।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...