शनिवार, 9 सितंबर 2023

रोहाना के पास भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत


 मुजफ्फरनगर। देर शाम सहारनपुर मार्ग पर रोहाना पुल के पास एक ट्रक द्वारा बाइक में टक्कर मार देने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज गति से आ रहे ट्रक ने एक बाइक को रौंदा दिया। इसमें बाइक सवार दोनों लोग दूर जाकर गिरे। एक व्यक्ति का शव तो यह चिथड़े चिथड़े होकर पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया जबकि दूसरे व्यक्ति का सिर सड़क में लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बुरी तरह लहूलुहान हो गए तथा उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर यातायात रुक गया तथा मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।


WORLD ROUNDUP: पीएम मोदी की नेम प्लेट पर भी आया भारत

⏩प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जी-20 की बैठक का शुभारंभ किया। इस दौरान भारत की अध्यक्षता में अफ्रीकन यूनियन जी-20 का स्थायी सदस्य बना। उनकी टेबल पर रखी वुडेन नेमप्लेट पर पूरे देश की नजरें गईं। इस बार खास यह था कि नेमप्लेट पर दुनिया में आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले नाम 'इंडिया' की जगह 'भारत' लिखा था। 

⏩G20 में देश के नाम की पट्‌टी पर BHARAT: पहली बार INDIA नाम नहीं; स्मृति ईरानी बोलीं- ये उम्मीद और विश्वास का नया नाम

⏩भारत की पहल पर अफ्रीकन यूनियन G20 मेंबर बना: मंजूरी मिलते ही यूनियन लीडर अजाली असोमानी PM से गले मिले

⏩भारत मंडपम में कोणार्क चक्र के सामने वर्ल्डलीडर्स का स्वागत: मोदी ने बाइडेन को इसके बारे में बताया; ब्रिटिश PM की पत्नी अक्षता ने फुटबॉल खेली

⏩G-20: ताज की खूबसूरती में खो गए इंडोनेशियाई राष्ट्रपति के बेटे-बहू, छूकर देखीं संगमरमर पर उकेरी गई कलाकृतियां

⏩: मोरक्को में 6.8 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, 600 से ज्यादा की मौत, सैकड़ों घायल

⏩स्किल डेवलपमेंट स्कैम, आंध्र के पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू अरेस्ट: बेटे नारा लोकेश को भी CID ने हिरासत में लिया; दो साल पहले FIR हुई थी

⏩'कोई ताकत मुझे नहीं रोक सकती': गिरफ्तारी के बाद बोले चंद्रबाबू नायडू; सड़कों पर उतरे तेदेपा समर्थक

⏩खड़गे को G20 में नहीं बुलाने पर पी चिदंबरम बोले: यह वहीं हो सकता है, जहां लोकतंत्र नहीं; अभी विपक्ष का अस्तित्व खत्म नहीं हुआ

⏩चूहे से फैलती है बीमारी: कोरोना से भी खतरनाक लेप्टोस्पायरोसिस, वाराणसी में 10 से अधिक बच्चे पीड़ित, अलर्ट जारी

⏩महंगा होगा घर बनाना: ईंट, मौरंग, बालू और गिट्टी पर 18 प्रतिशत लगेगी जीएसटी

⏩पंजाब के 10 अफसर दिल्ली तलब: CBI ने सम्मन जारी कर बुलाया; सिसोदिया से जुड़े दिल्ली शराब घोटाले को लेकर दर्ज होंगे बयान

⏩UP-MP समेत 18 राज्यों में भारी बारिश की संभावना: मानसून खत्म होने में 21 दिन बाकी, अब तक देश में 11% कम बारिश हुई

गौरव स्वरूप ने किया दुर्गा देवी मेले का शुभारंभ



मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी गौरव स्वरूप ने गांव मखियाली में दुर्गा देवी मंदिर के वार्षिक मेले के साथ ही वार्ड 18 में सभासद द्वारा लगाये गये वोट शिविर का शुभारंभ किया। यहां लोगों ने उनका स्वागत किया।

ग्राम चांदपुर-मखियाली मे महामयी योगमाया दुर्गा देवी का 86वां तीन दिवसीय वार्षिक मेला का शुभारंभ प्रमुख समाजसेवी एवं गौरव स्वरूप ने विधिवत हवन पूजन तथा मंदिर के प्रांगण में मां दुर्गा का ध्वजारोहण कर किया। इस अवसर पर भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने कहा कि ग्राम चांदपुर के शिव मंदिर एवं दुर्गा मंदिर के पदाधिकारियों के साथ देवी मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर स्वागत और अभिनंदन करने के लिए सभी का आभार जताया। गौरव स्वरूप ने भक्तों के साथ भगवान शिव व मां दुर्गा की पूजा अर्चना व आरती कर सभी के लिए सुख समृ(ि की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे मेलों से श्र(ालुओं में हिंदू धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व तहसीलदार राजेंद्र कुमार सिंघल, संरक्षक प्रदीप कुमार सिंघल एडवोकेट, ग्राम प्रधान सुनील बाल्मीकि, मंत्री सुशील सिंघल, अनुज सिंघल, अशोक सिंघल आदि का विशेष सहयोग रहा। 

दूसरी ओर भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने वार्ड 18 में ‘घर घर वोट अभियान’ कैम्प का उद्घाटन किया। वार्ड 18 सभासद ममता बालियान ने मुख्यातिथि का बुके देकर स्वागत किया। यह ‘घर घर वोट अभियान’ वार्ड 18 में तीन दिन तक चलेगा। जिसके तहत मीनाक्षीपुरम, अवध विहार क्षेत्र स्थित मंदिर में कल कैप लगाया जाएगा। वार्ड 18 सभासद ममता बालियान ने अपने वार्ड के सम्मानित मतदातों से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपनी लोकसभा की वोट बनवाने जरूर पहुंचे। भाजपा नेता शलभ गुप्ता एड, मोहल्लेवासी सत्यप्रकाश गोयल, अलोक कुमार एड, सतीश बलियान, संजय वर्मा, नरेंद्र सिंह, केपी सिंह, डाॅ. जगपाल आदि ने माला पहनाकर मुख्य अतिथि गौरव स्वरूप का स्वागत किया गया।

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सभासदों को बांटे मेरी माटी-मेरा देश कलश



मुजफ्फरनगर। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के समापन अवसर पर चलाये जा रहे मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम के अन्तर्गत सभासदों को भी जोड़ा गया है। भाजपा द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान में नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सभासदों को कलश वितरित किये और उनको हर घर से मिट्टी और एक मुट्ठी चावल एकत्र करने के लिए प्रेरित किया।

भारतीय जनता पार्टी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के मुख्य कार्यालय गांधीनगर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप द्वारा कलश वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नगर पालिका के समस्त सभासद एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को कलश वितरित किया गया। कलश में हर घर से मिट्टी या एक मुट्ठी चावल एकत्रित करने के लिए उनको प्रेरित किया गया। पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने समस्त सभासदों एवं कार्यकर्ताओं को मेरी माटी मेरे देश के तहत कार्यक्रम में पंच प्रतिज्ञा विकसित भारत के निर्माण का विराट लक्ष्य हो, गुलामी की हर सोच से मुक्ति हो, भारत की विरासत पर गर्व की भावना हो, देश की एकता और एकजुटता को निरंतर सशक्त करना हो और अपने कर्तव्यों को सर्वोपरि रखना हो, की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि यह कलश वापस भाजपा कार्यालय पर जमा कराये जायेंगे, जहां से इनको प्रदेश कार्यालय और फिर राष्ट्रीय कार्यालय भेजा जायेगा। वहां से यह आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के समापन समारोह में एकत्र होंगे और फिर शहीदों के स्मारक पर समर्पित किये जायेंगे। 

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विनीत कात्यान, भाजपा नेत्री रेनू गर्ग और पूर्व सभासद विपुल भटनागर, बिजेंद्र पाल, रक्षित नामदेव सभासद मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, महिका गुप्ता, शोभित गुप्ता प्रशांत गौतम, आशुतोष गुप्ता, राजेश पाराशर आदि भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल कल मुजफ्फरनगर आएंगे


मुजफ्फरनगर । सहारनपुर कार्यक्रम से वापसी के दौरान सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के मुजफ्फरनगर आगमन पर समाजवादी पार्टी मुज़फ्फरनगर द्वारा सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी व महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया जाएगा।

सपा प्रदेश अध्यक्ष 10 सितम्बर को शाम 5 बजे गुप्ता रिसोर्ट्स पर पहुंचेगे वँहा पर सपा कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत व वरिष्ठ सपा नेताओं कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करेंगे। तथा कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रम को लेकर आवश्यक निर्देश देंगे। 

भारत विकास परिषद शक्ति ने की गौसेवा


मुज़फरनगर । भारत विकास परिषद शक्ति शाखा का आज संस्कार के अंतर्गत गौ सेवा का कार्यक्रम नई   मंडी गौशाला मैं किया गया।

 भूमि राष्ट्र तथा गौ की रक्षा आर्यत्व कि रक्षा है हिंदुत्व की रक्षा है। संस्कार के इस कार्यक्रम में शाखा के काफी सदस्यों ने परिवार सहित भाग लिया एवं गौ सेवा का धर्म लाभ उठाया। कार्यक्रम के चेयरमैन एवम आयोजक विशाल शर्मा एवम डॉ रुचि शर्मा रहे ने गौ माता के लिए चारे एवम चोकर, फल की  व्यवस्था की  इसके पश्चात सभी सदस्यों गौशाला स्थित मन्दिर मे भगवान के दर्शन किये। 

 कार्यक्रम उपरांत अध्यक्ष् श्री मोहित कुमार संगल व सचिव श्री निर्वेश हुड्डा  बंसल जी द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया। अतिथि    डॉ प्रदीप  सुंदर राजवंशी ने गौ माता की सेवा को मानवीय धर्म बताया कार्यक्रम को सफ़ल बनाने मे  सदस्य विशाल शर्मा, संजीव अगरवाल, अनिमेश जिंदल, राजीव मित्तल,  आदि सदस्यों का सहयोग रहा। 


मोरक्को में भूकंप से तबाही, 300 की मौत



नई दिल्ली। अफ्रीकी देश मोरक्को में सुबह-सुबह भूकंप ने भीषण तबाही मचा दी है. यहां धरती में हुए कंपन के बाद कई इमारतें ढह गईं, जिसमें 296 लोगों की मौत हो गई है. भूकंप की तीव्रता 6.8 बताई जा रही है. रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. मरने वालों का आकड़ा और बढ़ सकता है. भूकंप का केंद्र मोरक्को के मराकेश शहर से करीब 70 किलोमीटर दूर था. भूकंप इतना जोरदातर था कि उसका असर मराकेश से करीब 350 किलोमीटर दूर राजधानी रबात में भी महसूस किया गया. भारतीय समय अनुसार यहां सुबह के 3.41 बजे भूकंप आया. संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक यह 120 सालों में उत्तरी अफ्रीका में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप है. USGS ने बताया कि 1900 के बाद से इस इलाके के 500 किमी क्षेत्र में कोई भी एम6 लेवल या इससे बड़ा भूकंप नहीं आया है. यहां एम-5 लेवल के 9 भूकंप ही दर्ज किए गए हैं. 

ASTRO : शनिदेव इन राशियों के लिए लाए अच्छी खबर

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

 🌤️  *दिनांक - 09 सितम्बर 2023*

🌤️ *दिन - शनिवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 

🌤️ *मास - भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार श्रावण)*

🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 

🌤️ *तिथि - दशमी शाम 07:17  तक तत्पश्चात एकादशी*

🌤️ *नक्षत्र - आर्द्रा दोपहर 02:26 तक तत्पश्चात पुनर्वसु*

🌤️ *योग - व्यतीपात रात्रि 10:36 तक तत्पश्चात वरीयान*

🌤️ *राहुकाल - सुबह 09:30 से सुबह 11:03 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:25*

🌤️ *सूर्यास्त- 18:46*

👉 *दिशाशूल- पूर्व दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - 

💥 *विशेष- ब्रह्म पुराण' के 118 वें अध्याय में शनिदेव कहते हैं- 'मेरे दिन अर्थात् शनिवार को जो मनुष्य नियमित रूप से पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उनके सब कार्य सिद्ध होंगे तथा मुझसे उनको कोई पीड़ा नहीं होगी। जो शनिवार को प्रातःकाल उठकर पीपल के वृक्ष का स्पर्श करेंगे, उन्हें ग्रहजन्य पीड़ा नहीं होगी।' (ब्रह्म पुराण')*

💥 *शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष का दोनों हाथों से स्पर्श करते हुए 'ॐ नमः शिवाय।' का 108 बार जप करने से दुःख, कठिनाई एवं ग्रहदोषों का प्रभाव शांत हो जाता है। (ब्रह्म पुराण')*

💥 *हर शनिवार को पीपल की जड़ में जल चढ़ाने और दीपक जलाने से अनेक प्रकार के कष्टों का निवारण होता है ।(पद्म पुराण)*

             🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞



🌷 *पुष्य नक्षत्र योग* 🌷

➡ *10 सितम्बर 2023 रविवार को शाम 05:06 से 11 सितम्बर सूर्योदय तक रविपुष्यामृत योग है ।*

🙏🏻 *१०८ मोती की माला लेकर जो गुरुमंत्र का जप करता है, श्रद्धापूर्वक तो २७ नक्षत्र के देवता उस पर खुश होते हैं और नक्षत्रों में मुख्य है पुष्य नक्षत्र, और पुष्य नक्षत्र के स्वामी हैं देवगुरु ब्रहस्पति | पुष्य नक्षत्र समृद्धि देनेवाला है, सम्पति बढ़ानेवाला है | उस दिन ब्रहस्पति का पूजन करना चाहिये | ब्रहस्पति को तो हमने देखा नहीं तो सद्गुरु को ही देखकर उनका पूजन करें और मन ही मन ये मंत्र बोले –*

*ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |...... ॐ ऐं क्लीं ब्रहस्पतये नम : |*

🙏🏻

               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷

➡️ *09 सितम्बर 2023 शनिवार को शाम 07:18 से 10 सितम्बर, रविवार को रात्रि 09:28 तक एकादशी है।*

💥 *विशेष - 10 सितम्बर, रविवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखे।*

🙏🏻 *जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*

🙏🏻 *जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*

🙏🏻 *एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*

🙏🏻 *धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*

🙏🏻 *कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*

🙏🏻 *परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी  ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷

🙏🏻 *एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें    .......विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*

🙏🏻 

          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *एकादशी के दिन ये सावधानी रहे* 🌷

🙏🏻 *महीने में १५-१५ दिन में  एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के दिन जो  चावल खाता है... तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है...

           🌞 *~ वैदिक पंचाग ~* 🌞 पंचक प्रारंभ : बुधवार, 30 अगस्त 2023 पूर्वाह्न 10:19 बजे


पंचक समाप्त: रविवार, 03 सितंबर 2023 पूर्वाह्न 10:38 बजे


पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 26 सितंबर 2023 अपराह्न 08:28 बजे


पंचक समाप्त : शनिवार, 30 सितंबर 2023 को रात 09:08 बजे

🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं।


मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।


 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72


 

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।


 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

 

कैसा रहेगा यह वर्ष

अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको जीवनसाथी से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाने के लिए कुछ समय रुक जाए, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आपकी दिनचर्या में यदि आपने कोई बदलाव किया, तो इससे आपको समस्या होगी। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो उनसे आपको छुटकारा मिलेगा।



वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। दिखावे में रहने के कारण आपको थोड़ी समस्या होगी। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग दिल खोलकर निवेश करें। भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। परिवार में यदि कोई कलह लड़ाई झगड़े की स्थिति चल रही थी, वह भी दूर होगी। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। राजनीति में आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है।



मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। परिवार में  कुछ बातों को लेकर किसी लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आप अपने मन में चल रही बातों को लेकर जीवनसाथी से बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नई डील को फाइनल करेंगे। संतान  आपकी उम्मीदों पर करेगी। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह भी  दूर होगी।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपका किसी नए मकान, दुकान खरीदने का सपना पूरा होगा। संतान के लिए कोई उपहार ला सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उन्हें उसके शुभ परिणाम मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे। यदि आप किसी बड़े निवेश को करने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आपको सावधानी बरतनी होगी। आपकी तरक्की के मार्ग में कुछ बाधाएं आ रही थी, तो बहुत दूर होगी।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपको व्यवसाय में यदि कोई परिवर्तन उठाना पड़े, तो उसके लिए आपको मदद लेनी पड़ सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश में जो लोग इधर उधर भटक रहे हैं, उन्हें कुछ समय और परेशान होना होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के काम से उनको एक अलग पहचान मिलेगी। घूमने फिरने के दौरान आपको  कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी के लिए जाना पड़ सकता है।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अकस्मात में  गिरावट होने के कारण आप भाग दौड़ में लगे रहेंगे। व्यवसाय में आपके पार्टनर से कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान से आप किसी बात को लेकर बहस बाजी हो सकती है। किसी काम को लेकर आपको तनाव बना रहेगा।


तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए किसी नए कार्य को करने के लिए रहेगा। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को सावधानी बरतनी होगी। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आप कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परिवार में किसी पैतृक संपत्ति को लेकर वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपका मन परिवार के किसी सदस्य के करियर में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेगा। घर परिवार में किसी बात लेकर कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आप कोई विशेष काम के लिए किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, वह अपने काम से सावधान रहे। संतान से  आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। व्यवसाय में आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं और आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपकी किसी कार्य के पूरा न होने से आपको समस्या हो सकती है। आपका कोई पुराना मित्र आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है। जो लोग बिजनेस में किसी को साझेदारी बनाने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उन्हें वह पार्टनर मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी दूसरे व्यक्ति के कारण तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपकी मेहनत व लगन को देखकर आपके साथी हैरान रहेंगे। आप कुछ नया करने में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। यदि आपको स्वास्थ्य में किसी प्रकार की कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपनी किसी बड़ी डील को लंबे समय के लिए ना लटकाए।


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया परिवर्तन करेंगे, तो आपके जीवन में खुशियां आएंगी। वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। परिवार में कुछ ऐसी बातें होंगी, जिन्हें आप इग्नोर नहीं करेंगे।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के कारण थकान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा ऑफर हाथ लग सकता है, जिससे आपका प्रमोशन भी हो सकता है। आपकी संतान से किसी बात को लेकर वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आप किसी पर आंख बंद करके भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

G20 दिल्ली पहुंचे दुनिया के तमाम बड़े चेहरे


नई दिल्ली। 9 से 10 सितंबर को होने वाली G20 समिट की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। राष्ट्रीय राजधानी आगामी G-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। यह सम्मेलन दिल्ली में 9-10 सितंबर को आयोजित होने जा रहा है। इस सम्मेलन के लिए कई देशों के राष्ट्रअध्यक्ष भारत आ रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी भारत में हो रहे G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। उन्होंने पीएम आवास पर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत की। 
 इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जियो मेलोनी के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ नई दिल्ली पहुंचे।  दिल्ली पहुंचने के बाद  ब्रिटिश PM ने कहा- G20 भारत के लिए बहुत बड़ी कामयाबी है। सही वक्त पर सही देश इस मेगा इवेंट को होस्ट कर रहा है। उम्मीद है कि दो दिन की समिट के दौरान कई मुद्दों पर विचार होगा और बड़े फैसले लिए जाएंगे। इसके अलावा कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और तुर्किये के राष्ट्रपति रिसेप तैयप एर्दोगन भी भारत पहुंच चुके हैं। 

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा भी पत्नी के साथ दिल्ली पहुंचे हैं। G20 समिट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी 15 वर्ल्ड लीडर्स से बाइलेट्रल बातचीत करेंगे।  



शुक्रवार शाम मोदी ने मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनाथ से मुलाकात की। इसके बाद वो बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मिले। दोनों के बीच करीब 27 मिनट बातचीत हुई। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ मोदी। दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग के कई अहम मुद्दों पर बातचीत की। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो भी 8 सितंबर की रात भारत पहुंचे। जस्टिन के साथ उनके बड़े बेटे जेवियर भी भारत आए हैं। सऊदी अरब के फाइनेंस मिनिस्टर मोहम्मद अब्दुल्लाह अब्दुलअजीज अल जदान नई दिल्ली पहुंचे। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) इस समिट के लिए भारत नहीं आए हैं।

सऊदी अरब के फाइनेंस मिनिस्टर मोहम्मद अब्दुल्लाह अब्दुलअजीज अल जदान नई दिल्ली पहुंचे। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) इस समिट के लिए भारत नहीं आए हैं।  

यूरोपीय यूनियन की प्रेसिडेंट उर्सला वॉन डेर लिन भी भारत पहुंचीं। नई दिल्ली में उन्हें कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में मिनिस्टर ऑफ स्टेट अनुप्रिया पटेल ने रिसीव किया। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिस्टलिना जिर्योजिवा भी भारत पहुंच चुकी हैं। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा पत्नी के साथ नई दिल्ली पहुंचे। अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज 8 सितंबर को सुबह भारत पहुंचे। अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज 8 सितंबर को सुबह भारत पहुंचे। नई दिल्ली पहुंची इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने बच्चों का सांस्कृतिक नृत्य देखा। अफ्रीकन यूनियन के चेयरपर्सन अजाली असौमानी भी भारत पहुंच चुके हैं। ओमान के सुल्तान और प्रधानमंत्री हैथम बिन तारिक को केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने रिसीव किया। तस्वीर पुतिन की जगह G20 समिट में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंचे रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की है। 

चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग भी नई दिल्ली पहुंचें। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनिपिंग G20 समिट में शामिल होने के लिए भारत नहीं आ रहे हैं। पुतिन की जगह उनके विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव रूस का प्रतिनिधित्व करेंगे। 



बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज आज सुबह भारत पहुंचे। वहीं, मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनौथ ​​​​​और नाइजीरिया के राष्ट्रपति अहमद तिनुबु भी पहले आ चुके हैं। राष्ट्रपति अहमद तिनुबु का स्वागत मराठी धुनों के साथ किया गया।  भारत पहुंची बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, उन्हें कपड़ा राज्य मंत्री दर्शना जारदोश ने रिसीव किया।




शुक्रवार, 8 सितंबर 2023

पीड़ित परिवार की समस्याओं का शीघ्र समाधान ना हुआ, तो डीएम कार्यालय पर पीड़ित परिवार समेत दिया जाएगा धरना-मनीष चौधरी

 नरा जडौदा में टूटी छत के नीचे रह रहा गरीब परिवार, न बिजली, न टंकी, न शौचालय की सुविधा, कोई सुनवाई नहीं





मुजफ्फरनगर। देश-प्रदेश की सत्ता पर काबिज मोदी-योगी सरकार अनेक योजनाएं चलाकर जरुरतमंदों की सहायता करने में जुटी है, लेकिन सरकारी अफसर व जनप्रतिनिधि किसी भी योजना को लागू नहीं कर रहे हैं, जिस कारण जरूरतमंद लोगों को सही समय पर लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसा ही एक मामला जनपद के गांव नरा जडौदा में सामने आया है, जहां पर एक गरीब परिवार टूटी छत के नीचे रह रहा है। उसके घर में ना बिजली की सुविधा है और ना ही पानी की टंकी लगी हुई है, जिस कारण पीने का साफ पानी भी नसीब नहीं हो रहा है। हालात यहां तक खराब है कि गरीब परिवार के घर में शौचालय निर्माण भी नहीं हुआ है, जबकि सरकार की इस योजना का खूब प्रचार किया गया था। इस पीड़ित परिवार की पीडा की जानकारी मिलने पर आज प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयोजक फैजुर्रहमान के साथ गांव नरा जडौदा पहुंच कर पूरी समस्या सुनी और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। पीड़ित परिवार ने बताया कि उनके यहां पर ना तो बिजली कनेक्शन लगा है और ना ही पानी की टंकी लगी है। अनेक बार निवेदन करने के बावजूद शौचालय निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। विकास भवन में डूडा के अधिकारी व ग्राम प्रधान द्वारा लगातार आश्वासन दिया है, लेकिन कोई काम नहीं किया गया है। पीड़ित इसरार पुत्र नाजिम ने प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी से सभी समस्याओं के समाधान की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार की प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी व मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयोजक फैजुर्रहमान ने आर्थिक सहायता करने के साथ ही उन्हें एक गैस सिलेंडर भी दिया है। प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही सभी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

MUZAFFARNAGAR : जिले की फिजा मे जहर घोलने की नापाक हरकत को मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया नेस्तनाबूत

 


मुजफ्फरनगर । इंस्टाग्राम पर भगवान श्री राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर सुहेल नाम के युवक को मंत्री कपिल देव अग्रवाल के हस्तक्षेप के बाद मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।  उल्लेखनीय है कि सुहेल नामक एक युवक ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के विरुद्ध अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी इंस्टाग्राम आदि सोशल मीडिया पर की थी इसकी सूचना मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने एसएसपी को दी। पुलिस ने धार्मिक आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में सुहेल नामक युवक को तत्काल गिरफ्तार कर लिया एवं शहर का माहौल खराब होने से बचा लिया। राजनीतिक मुद्दा बनने से पहले ही शहर कोतवाली पुलिस ने इस आरोपी युवक सुहेल को गिरफ्तार कर लिया है। 


MUZAFFARNAGAR : मंत्री संजीव बालियान की कॉलोनी में अवैध निर्माण पर चला विकास प्राधिकरण का बुलडोजर



मुजफ्फरनगर। विकास प्राधिकरण मुजफ्फरनगर के थाना नई मण्डी क्षेत्रान्तर्गत जोन में जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष के आदेशां े के अनुपालन में तथा आदित्य प्रजापति, सचिव, विकास प्राधिकरण के मार्ग निर्देशन मं े तथा उप-जिलाधिकारी, सदर एव ं पुलिस बल की उपस्थिति में मुजफ्फरनगर स्थित ए.टू.जेड. कालोनी में क ुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से पार्कों में अतिक्रमण कर पार्क/ग्रीन एरिये में अवैध को आज दिनांक 08.09.2023 को प्राधिकरण द्वारा रूप से अतिक्रमण/निर्माण को ध्वस्त करने अभियंता, हरिशंकर गौतम, अवर अभियन्ता, विनय गर्ग साथ-साथ स्थानीय सुपरर्वाइजर आदि भी उपस्थित रहे। उक्त कॉलोनी में केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान के आवास के साथ-साथ हिस्सेदारी भी है ।

LOKSABHA 2024 : सेमीफाइनल में जीत का सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न



मुज़फ्फरनगर।घोसी विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी सुधाकर सिंह की बड़ी जीत पर सपा कार्यालय पर सपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर कर खुशी का इजहार किया।

 सपा कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी के नेतृत्व में सपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने घोसी विधानसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह द्वारा भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को कड़ी शिकस्त देकर ऐतिहासिक जीत पर मिठाई बाँटकर जश्न मनाया गया।

 सपा की ऐतिहासिक जीत से गदगद सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी,सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी ने कहा कि संघर्ष से मुंह छिपाकर सत्ता के लालच में दल बदल करने वाले भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान व दलबदल कर राजनीति को शर्मसार करने वाले ओमप्रकाश राजभर जैसे नेताओं के बड़बोलेपन पर जनता ने कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत के लिए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता व सभी को साथ लेकर चलने की सपा की विचारधारा की बड़ी जीत बताया।

इस दौरान सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी,सपा नेता साजिद हसन,चौधरी यशपाल सिंह,सपा मजदूर सभा जिलाध्यक्ष नासिर राणा,नि०यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक,सुमित पंवार बारी,मीर हसन,हुसैन राणा,फ़िरोज़ अख्तर पप्पू,सलमान त्यागी, विक्की वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सुरेंद्र अग्रवाल राष्ट्रीय सलाहकार मनोनीत


मुजफ्फरनगर । अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सुरेंद्र अग्रवाल को राष्ट्रीय सलाहकार मनोनीत किया गया है। समाज के लोगों ने उनकी नियुक्ति का स्वागत किया। 

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग चेन्नई में संपन्न हुई। इसमें मुख्य अतिथि कमल कांत गुप्ता कैबिनेट मंत्री हरियाणा गोपाल शरण गर्ग, राष्ट्रीय अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल को राष्ट्रीय सलाहकार मनोनीत किया गया। कैबिनेट मंत्री कमलकांत गुप्ता ने पटका  पहनकर सम्मान किया। मीटिंग में विभिन्न प्रदेशों से प्रदेश अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

चकबंदी में गड़बड़ी के विरोध में धरना दिया


मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष नीरज पहलवान के नेतृत्व में किसानो ने  पुरबालियान की चकबंदी में किसानों की जमीनों पर चकबंदी विभाग के कर्मचारियों द्वारा कब्जे दिलाने और जिनकी जमीने छुट्टी है उन्हें 6 महीने बाद भी जमीने नहीं मिलने को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। नीरज पहलवान ने कहा कि दबंग किसान गरीब किसानों की जमीन से जबरदस्ती फसल काट रहे हैं जिसमें चकबंदी विभाग के कर्मचारियों की मिली भगत हैं।किसानो को कब्जे नही मिल रहे है।किसानो की समस्याओं का संज्ञान लेकर जिलाधिकारी ने किसानो से वार्ता कर  संज्ञान लेते हुए चकबंदी के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए  कहा कि जिन किसानों की भूमि छूट चुकी है उन्हें कब्जा दिलाया जाए और जो गांव में आपसी सहमति से चकबंदी प्रक्रिया के बारे में ग्राम वासियों की बात तय हुई है अगर कोई उससे भंग करने का प्रयास करें तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाय। कार्यक्रम में  अक्षय त्यागी सुभाष प्रधान बिजेंद्र बालियान कंवरपाल अशोक रमेश प्रधान अशोक आर्य राजन बालियां संजय राजीव बालियां संदीप बालियां सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे। 

पर्यूषणपर्व में आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर जैन एकता मंच ने दिया मांग-पत्र

 



भाद्रपद मास के दौरान तपस्या व अध्यात्म में तल्लीन रहता है समाज - गौरव जैन


जैन अतिशय क्षेत्र वहलना को जाने वाली मुख्य सड़क निर्माण का मुद्दा भी जिलाधिकारी महोदय के समक्ष रखा


       गौरतलब है कि भाद्रपद मास में जैन धर्मावलंबियों का पर्वराज पर्यूषण मनाया जाता है अतः "11/09/2023 से 29/09/2023 तक" पूरे देश में जैन तीर्थ स्थलों/जैन अतिशय क्षेत्र/मंदिरों/स्थानको/जैन आबादी क्षेत्रों में समुचित सफाई,सुरक्षा,सड़क,प्रकाश सहित अन्य दैनिक व्यवस्थाओ को समुचित कराने हेतु जैन समाज ने आज एक ज्ञापन जैन एकता मंच"राष्ट्रीय" के तत्वाधान व युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव जैन के नेतृत्व में जिलाधिकारी,मुज़फ्फरनगर को सौंपा साथ ही जिलाधिकारी महोदय से वार्ता के दौरान 2 अक्टूबर 2023 दिगम्बर अतिशय क्षेत्र वहलना जैन मंदिर के मेले के मद्देनजर मन्दिर को जाने वाली मुख्य सड़क के निर्माण का मुद्दा भी उठाया

    जैन समाज द्वारा आज का ज्ञापन माननीय नरेंद्र मोदी'प्रधानमंत्री भारत',अमित शाह'गृह मंत्री भारत सरकार',गिरिराज सिंह'केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री भारत सरकार',स्मृति जुबिन ईरानी'मंत्री भारत सरकार',इकबाल सिंह लालपुरा 

'अध्यक्ष राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग,भारत',योगी आदित्यनाथ 'मुख्यमंत्री,उत्तर प्रदेश',केशव प्रसाद मौर्य 'उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश',ए.के.शर्मा 'मंत्री नगरीय विकास विभाग उत्तर प्रदेश',धर्मपाल सिंह मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण उत्तर प्रदेश सरकार',जितिन प्रसाद'मंत्री लोक निर्माण विभाग उ.प्र.',डी. जी. पी.उत्तर प्रदेश को संबोधित करते हुए दिया गया व ज्ञापन की मुख्य मांगे भाद्रपद मास में "11/09/2023 से 29/09/2023 तक" जैन तीर्थ स्थलों/जैन अतिशय क्षेत्र/मंदिरों/स्थानको/जैन आबादी क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था प्रातः 4:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक सुनिश्चित हो,जैन आबादी क्षेत्रों में कूड़े के ढेर इक्कठे न हों ताकि धर्मावलम्बीयों की शुद्धता बनी रहे,क्षेत्र में कली लगातार डलवायी जाये,पथ प्रकाश व्यवस्था की समुचित हो,पुलिस द्वारा समुचित सुरक्षा व्यवस्था तय की जाये,पुलिस पेट्रोलिंग लगातार हो,मुख्य स्थानों पर स्थायी पुलिस व्यवस्था भी हो,बिजली कटौती से मुक्त रखा जाये,जैन आबादी क्षेत्रों में विराजमान सन्तो द्वारा चल रहे प्रवचनों के दौरान पुलिस/बिजली/सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाये,जैन आबादी क्षेत्रों की टूटी हुई सड़को का यथासम्भव नवनिर्माण/मरम्मत का कार्य सुनिश्चित किया जाये,जल निकासी की व्यवस्था सुचारू हो यह प्रमुख मांगे रही व जैन एकता मंच"राष्ट्रीय" ने मांग की कि उक्त के सम्बंध में जल्द से जल्द सम्बंधित विभागों को आवश्यक आदेश जारी कर व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये

      जैन एकता मंच"युवा शाखा" के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव जैन ने कहा कि भाद्रपद मास 1/9/2023 से 29/09/2023 तक चल रहा है व इस अवधि में जैनधर्मावलम्बियों के द्वारा महापर्व "पर्यूषण पर्व" मनाया जाता है 'पर्यूषण पर्व' जैन समाज का एक महत्वपूर्ण पर्व है श्वेताम्बर संप्रदाय के पर्यूषण 8 दिन चलते हैं 8 वें दिन जैन धर्म के लोगों का महत्वपूर्ण त्यौहार संवत्सरी महापर्व मनाया जाता है तत्पश्चात पर्यूषण पर्व की समाप्ति पर क्षमायाचना पर्व मनाया जाता है उसके ठीक बाद दिगंबर संप्रदाय द्वारा 10 दिन तक पर्यूषण मनाया जाता हैं जिसे 'दशलक्षण धर्म' के नाम से संबोधित करते हैं इस दौरान यथाशक्ति उपवास भी रखा जाता है पर्यूषण पर्व जैन समुदाय का महत्वपूर्ण त्योहार है जो संयम, आध्यात्मिकता, और स्वच्छता के महत्व को प्रतिष्ठित करता है,यह पर्व जैन धर्म का महत्वपूर्ण प्रतिमान है और समुदाय के लिए धार्मिकता के एक आदर्श रूप को प्रस्तुत करता है,पर्यूषण पर्व के दौरान जैन समुदाय के लोग विभिन्न रीति-रिवाजों का पालन करते हैं, जो हमारी आध्यात्मिकता और संयम को भी दर्शाते हैं पर्यूषण में जैन समुदाय के सदस्य अपनी आहारिक आवश्यकताओं को संयमित करते हैं और विशेष आहार पदार्थों का सेवन नहीं करते हैं यह उनके शरीर, मन, और आत्मा की शुद्धि को प्राप्त करने का एक माध्यम है,कुछ लोग एक बार भोजन करते हैं जबकि कुछ लोगों का उपवास एकांतिक होता है, जहां वे केवल पानी का सेवन करते हैं। इस प्रकार, वे शरीरिक और मानसिक संयम प्राप्त करते हैं और अपने आध्यात्मिक साधना में प्रगति करते हैं ऐसे शुभ अवसर पर किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना तपस्या व धर्म में तल्लीन समाज को करना पड़े तो यह दुर्भाग्य की बात है अतः हम मांग करते हैं कि शीघ्र ही उक्त लिखित जनसमस्याओं का निस्तारण हो व सभी माँगो को तुरंत पूरा किया जाये

    वक्ताओं ने यह भी कहा कि पर्यूषण पर्व के दौरान, जैन समुदाय के सदस्य आध्यात्मिक स्वाध्याय करते हैं। वे पवित्र जैन ग्रंथों के पाठ करते हैं और धार्मिक ग्रंथों के व्याख्यान सुनते हैं। यह उनकी आध्यात्मिकता और ज्ञान को विकसित करता है और उन्हें धार्मिक मार्गदर्शन प्रदान करता है। इसके अलावा, पर्यूषण पर्व के दौरान जैन समुदाय के सदस्य दान और सेवा को महत्व देते हैं। वे दरिद्र लोगों की सहायता, अन्नदान, वृक्षारोपण, वन में स्वच्छता अभियान, और प्राकृतिक संसाधनों की संरक्षण में योगदान करते हैं। यह दान और सेवा के माध्यम से समुदाय की सेवा और उदारता को प्रकट करता है। पर्यूषण पर्व के रीति-रिवाज जैन समुदाय के सदस्यों को आध्यात्मिकता, संयम, स्वच्छता, और सेवा की महत्वपूर्ण शिक्षाएं भी प्रदान करते हैं।इस सभी तपस्या के दौरान जैन महिलाएं, बच्चे भी सम्पूर्ण मनोयोग से हिस्सा लेते हैं अतः समाज मांग करता है कि सभी माँगो को स्वीकार करते हुए त्वरित कार्यवाही करने की कृपा करें ताकि इस पर्वराज के दौरान जैनधर्मावलम्बियों को कोई कष्ट न हो व आम जरूरतों के अनुसार सभी साधन उपलब्ध हो सकें और सभी स्वयं को सुरक्षित भी महसूस करते हुए सभी अपनी तपस्या व धार्मिक क्रियाओं को सफलतापूर्वक संपन्न कर सकें 

जैन एकता मंच"राष्ट्रीय" ने यह भी मांग रखी की समस्त सम्बंधित विभागों,नगरीय विकास विभागों,पंचायत राज,ग्रामीण विकास,पुलिस प्रशासन(प्रदेश,जिला,महानगर,नगर पंचायत क्षेत्र,ग्राम पंचायत) आदि समस्त विभागों को आदेशित कर उक्त व्यवस्थाएं शीघ्र तय की जाएं

     ज्ञापन कार्यक्रम में मुख्य रूप से गौरव जैन(राष्ट्रीय अध्यक्ष"युवा शाखा",जैन एकता मंच"राष्ट्रीय),विप्लव जैन(राष्ट्रीय उपाध्यक्ष"युवा शाखा",जैन एकता मंच"राष्ट्रीय),रोहित जैन(प्रदेश उपाध्यक्ष"युवा शाखा",जैन एकता मंच"राष्ट्रीय),मुदित जैन(जिलाध्यक्ष अध्यक्ष,मुज़फ्फरनगर,जैन एकता मंच"राष्ट्रीय),अजय जैन (महानगर अध्यक्ष, मुज़फ्फरनगर,जैन एकता मंच"राष्ट्रीय),सुनील जैन(प्रदेश मंत्री,जैन एकता मंच"राष्ट्रीय),नितिन जैन'मोंटू'(महानगर अध्यक्ष, मुज़फ्फरनगर,"युवा शाखा",जैन एकता मंच"राष्ट्रीय) आदि रहे







ट्रेन से कटकर युवक की मौत


मुज़फ्फरनगर। ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त नहीं हुई है। 

शहर में भोपा पुल के नीचे देर रात 35 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत। मृतक की पहचान अभी  नहीं हो पाई है। पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने शव को जिला मोर्चरी भेजा। जीआरपी पुलिस ने मृतक के फोटो कराकर आसपास के थानों को भेजे हैं।

तीस सब इंस्पेक्टरों के तबादले, यूपी में पहली बार हेड कांस्टेबल चौकी इंचार्ज बनाए गए


मुजफ्फरनगर । एसएसपी संजीव सुमन ने कई पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। यूपी में पहली बार हेड कांस्टेबल चौकी इंचार्ज बनाए गए हैं। 

एसएसपी ने बड़ी संख्या में तीस पुलिस सब इंस्पेक्टर के ट्रांसफर किए हैं । काम के आधार पर एसएसपी ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए हेड कांस्टेबल रोहतास गुर्जर को एसएसपी संजीव सुमन ने शहर कोतवाली क्षेत्र के मीरापुर चौकी इंचार्ज का जिम्मा सौंपा है।


ASTRO : इस शुक्रवार इन राशियों पर बरसेगा प्यार

 🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞



 🌤️  *दिनांक - 08 सितम्बर 2023*

🌤️ *दिन - शुक्रवार*

🌤️ *विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)*

🌤️ *शक संवत -1945*

🌤️ *अयन - दक्षिणायन*

🌤️ *ऋतु - शरद ॠतु* 

🌤️ *मास - भाद्रपद (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार श्रावण)*

🌤️ *पक्ष - कृष्ण* 

🌤️ *तिथि - नवमी शाम 05:30 तक तत्पश्चात दशमी*

🌤️ *नक्षत्र - मृगशिरा दोपहर 12:09 तक तत्पश्चात आर्द्रा*

🌤️ *योग - सिद्धि रात्रि 10:07 तक तत्पश्चात व्यतिपात*

🌤️ *राहुकाल - सुबह 11:03 से दोपहर 12:36 तक*

🌞 *सूर्योदय-06:25*

🌤️ *सूर्यास्त- 18:47*

👉 *दिशाशूल- पश्चिम दिशा में*

🚩 *व्रत पर्व विवरण - नंद महोत्सव,गोगा नवमी*

💥 *विशेष- नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

             🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞


🌷 *व्यतिपात योग* 🌷

➡️ *08 सितम्बर 2023 शुक्रवार को रात्रि 10:08 से 09 सितम्बर 2023 शनिवार को रात्रि 10:36 तक व्यतिपात योग है।* 

🙏🏻 *व्यतिपात योग की ऐसी महिमा है कि उस समय जप पाठ प्राणायम, माला से जप या मानसिक जप करने से भगवान की और विशेष कर भगवान सूर्यनारायण की प्रसन्नता प्राप्त होती है जप करने वालों को, व्यतिपात योग में जो कुछ भी किया जाता है उसका १ लाख गुना फल मिलता है।*

             🌞~*वैदिक पंचांग* ~🌞


🌷 *बरकत लाने की सरल कुंजियाँ* 🌷

💰 *बाजार भाव अचानक बढ़ने-घटने से, मंदी की वजह से या अन्य कारणों से कईयों का धंधा बढ़ नहीं पाता | ऐसे में आपके काम-धंधे में भी बरकत का खयाल रखते हुए कुछ सरल उपाय प्रस्तुत कर रही है |*

➡ *१] ईशान कोण में तुलसी का पौधा लगाने व पूजा- स्थान पर गंगाजल रखने से बरकत होती है |*

➡ *२] दुकान में बिक्री कम होती हो तो कनेर का फूल घिस के उसका ललाट पर तिलक करके दुकान पर जायें तो ग्राहकी बढ़ेगी |*

➡ *३] रोज भोजन से पूर्व गोग्रास निकालकर गाय को खिलाने से सुख-समृद्धि व मान-सम्मान की वृद्धि होती है |*

➡ *४] ईमानदारी से व्यवहार करें | ईमानदारी से उपार्जित किया हुआ धन स्थायी रहता है |*

🙏🏻 

               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *टूटे कांच व बंद हुई घड़ी ना रखे* 🌷

👉🏻 *घर के दरवाजे में या खिड़कियों में टूटे कांच हैं तो बीमारी के द्योतक हैं, उनको तुरंत बदल दें.....घर में टूटे हुए कांच का सामान हो तो उसे निकाल दें......बंद पड़ी हुई घड़ियाँ होगीं तो उन को सुधार के ठीक कर लें या बिगड़ गयी हैं तो फ़ेंक दें.....पुराने कपड़े जो आप नहीं पहनते उन को बाँट दो, अथवा यथा योग्य विसर्जन कर दो .....पुरानी चाबियाँ, पुराने ताले जो काम में नहीं आते, घर में नहीं रखें.......ऐसे चीजे नकारात्मक ऊर्जा पीड़ा करती हैं........घर में जो चीजें अनावश्यक हैं उन की सफाई कर दो ।*

🙏🏻 

               🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞


🌷 *बारिश की सर्दी मिटाने के लिए* 🌷

➡️ *बारिश की सर्दी लगने का अंदेशा हो तो एक लौंग मुंह में रख देना चाहिये और घर जाकर मत्था जल्दी पोंछ लेना चाहिये । बदन सूखा कर लेना चाहिये और बांये करवट थोड़ा लेट के दायाँ श्वास चालू रखना चाहिये । इससे बारिश में भीगने का असर नहीं होगा ।*

🙏🏻 


          🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞पंचक प्रारंभ : बुधवार, 30 अगस्त 2023 पूर्वाह्न 10:19 बजे


पंचक समाप्त: रविवार, 03 सितंबर 2023 पूर्वाह्न 10:38 बजे


पंचक प्रारंभ : मंगलवार, 26 सितंबर 2023 अपराह्न 08:28 बजे


पंचक समाप्त : शनिवार, 30 सितंबर 2023 को रात 09:08 बजे


🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष


दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है।

 

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

 

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44


 

शुभ वर्ष : 2024, 2042

 

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता


 

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा



मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को  प्रमोशन मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में यदि आपने कुछ बदलाव करने की योजना बनाई है, तो वह आपको अच्छा लाभ अवश्य देकर जाएगी। आप दूसरों के कार्य में ज्यादा हाथ ना डालें, नहीं तो समस्या हो सकती है।  सेहत को लेकर आपको सावधानी बरतनी होगी। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है। आपको परिवार में चल रही कलह को बातचीत के जरिए समाप्त करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।



वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बाकी दोनों के तुलना में अच्छा रहने वाला है । संतान से समय रहते उसका कार्य पूरा कराएं।  जल्दबाजी में किए गए काम से आपको से कोई गलती हो सकती है। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें  प्रमोशन मिल सकता है। आपको शेयर मार्केट में निवेश करने से अच्छा लाभ मिलेगा। संतान की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है।



मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है।  कार्यक्षेत्र में आपकी उच्च अधिकारियों की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। आपको संतान की फिजूल खर्ची पर रोक लगानी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन समय रहते चुकता  होगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से मन भटक सकता है। आपको  किसी काम को लेकर अपने भाइयों से बातचीत करनी पड़ सकती है।



कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा वृद्धि लेकर आने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई रुकावट आ रही थी, तो वह दूर होगी। आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपको दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपके विवाह की बात पक्की हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।


सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आपके बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। परिवार में आप अपने सभी दायित्वों को समय रहते पूरा करेंगे। आपके मन में प्रेम व स्नेह बना रहेगा। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। संतान के प्रति आप अपनी जिम्मेदारियां को समय रहकर पूरा करें, नहीं तो वह आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है। अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो कोई पेट संबंधित समस्या आपको परेशान कर सकती है।


कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। परिवार में सभी सदस्य एकजुट रहेगे और किसी महत्वपूर्ण काम की चर्चा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपने मित्रों के साथ किसी योजना में धन लगाने की प्लानिंग कर सकते हैं। व्यापार कर रहे लोग  अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। साझेदारी में चल रहे व्यवसाय से आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होंगी। आपका कोई काम आपके लिए आज सिर दर्द बन सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। घर में किसी काम को लेकर आप भाग दौड़ में लगे रहेंगे। आपको कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं। किसी समस्या के कारण आपको कुछ शारीरिक कष्ट हो सकता है। नौकरी में कार्यरत लोग दूसरों की बातों में आकर किसी दूसरी नौकरी को ज्वाइन ना करें। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा में कड़ी मेहनत करनी होगी, तभी वह जीत हासिल कर सकेंगे। संतान से  आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा।


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपको  किसी सरकारी काम को पूरा करना होगा।  सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़कर  आपकी यश में कीर्ति में वृद्धि होगी। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। निवेश करने वाले लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। आपका भगवान की भक्ति में मन लगेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्यों को भी खुशी होगी।


धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको अपनी दैनिक जरूरत पर पूरा ध्यान देना होगा। लेनदेन के मामले में आप सावधानी बरतें, नहीं तो कोई नुकसान हो सकता है। आपको अपने घर की कुछ उपयोगी वस्तुओं के खरीदारी की भी योजना बनाएंगे। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें  सावधान रहने की आवश्यकता है। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

मकर राशि आज का दिन आपके लिए बाकी दोनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, जिसमें आपके कुछ पुरानी यादें भी ताजा होंगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को  कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। आर्थिक मामलों का ध्यान रखें , नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यापार कर रहे लोगों को  सावधान रहने की आवश्यकता है। संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा।


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका कोई परिजन  आपके घर दावत पर आ सकता है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आपको भाग्य का साथ मिलने से आपकी काफी सारी मुश्किलें आसानी से हल होंगी। आप किसी समस्या से समय रहते निपटने की कोशिश करें।  छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आपको धैर्य बनाए रखना होगा।


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपको बिजनेस में अच्छा लाभ न मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे।  संतान के भविष्य को लेकर यदि आपको कोई चिंता थी, तो उसके लिए आप योजना बना सकते हैं। माता-पिता को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आप कुछ जरूरी मुद्दों को लेकर बातचीत करेंगे।  लेनदेन के मामले में आप बिल्कुल ढील ना दे, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें,  तभी वह परीक्षा में जीत हासिल कर सकेंगे

जन्मे कृष्ण कन्हाई घर घर बजी बधाई










 मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी की अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों में की गई भव्य सजाया गया। मध्य रात्रि शंख और घंटा ध्वनि के साथ जन्मोत्सव संपन्न हुआ। कान्हा का पंचामृत स्नान कराकर भोग लगाया गया व प्रसाद बांटा गया। 

आज जनपद में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ कहीं-कहीं राधा नाम गुणगान तो कहीं अमरनाथ जी की गुफा का सुंदर दृश्य देख श्रद्धालु झूम उठे जैसे बालाजी धाम मंदिर गणपति धाम मंदिर खाटू श्याम मंदिर सालासर बालाजी धाम मंदिर में अमरनाथ जी की बर्फानी बाबा की गुफा से होते हुए श्रद्धालुओं ने बाबा अमरनाथ जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया वही गोलोक धाम मंदिर में राधा नाम का गुणगान पर श्रद्धालुओं ने नृत्य कर आनंद लिया सभी मंदिरों को लाइटों से ऐसे सजाया गया जैसे दुल्हन तैयार की जाती है। आज तमाम मंदिरों में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम को देखते हुए रंग बिरंगी झालरों  से मंदिरों को सजाया गया बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं ह्र्दयस्थली शिव चोक स्थित शिव मूर्ति मंदिर पर भगवान कृष्ण का 12 बजकर 20 मिनट पर होगा जन्मोत्सव के बाद जलाभिषेक छोटे छोटे नन्हे मुन्ने भगवान कृष्ण की वेशभूषा में अत्यंत सुंदरलग रहे है। गांधी कॉलोनी के शिव तिराहे पर स्थित है अनंतेश्वर शिव मंदिर में बाबा अमरनाथ की प्रतिमा बनाई गई वहीं दूसरी ओर पचेड़ा रोड स्थित श्री सालासर बालाजी धाम मंदिर में बाबा अमरनाथ की गुफा का आयोजन किया गया। वहीं दूसरी ओर श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर में बाबा श्री खाटू श्याम जी का भव्य श्रींगार ,गणपति महाराज जी का भव्य श्रींगार  एवं हरिहर महादेव भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार किया गया बालाजी धाम में भी जन्माष्टमी की धूम रही।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...