बुधवार, 7 जुलाई 2021

शहर के फर्जी अस्पताल पर नहीं हुई कोई कार्रवाई


मुजफ्फरनगर। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह  को एक प्रार्थना पत्र सुमित मलिक द्वारा दिया गया इसमें बताया गया कि जनपद मुजफ्फरनगर में 8.5. 2021 को सीएमओ मुजफ्फरनगर को अपोलो हॉस्पिटल फर्जी डिग्री बनवा कर अस्पताल चला रहा था। इसकी जानकारी उपलब्ध कराकर सुमित मलिक द्वारा शिकायत सीएमओ साहब को की गई थी। सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा अस्पताल पर छापा मारकर धरपकड़ की गई थी। फर्जी डिग्री एमबीबी एस की मिली। डॉक्टर फर्जी निकला। अस्पताल को सीज कर दिया गया 2 महीने बीत चुके हैं सीएमओ साहब ने अभी तक कोई कानूनी कार्रवाई करना उचित नहीं समझा। 

उन्होंने सुषमा से अनुरोध कि जल्द से जल्द अपोलो हॉस्पिटल पर कानूनी कार्रवाई करके सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम किया जाए। जनपद मुजफ्फरनगर में 331 डॉक्टर  पंजीकृत हैं। जनपद मुजफ्फरनगर में सीएमओ ऑफिस के द्वारा झोलाछाप डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई नहीं की जाती इसके चलते आम आदमी के जीवन के साथ झोलाछाप डॉक्टर खिलवाड़ रहे हैं।  जनपद मुजफ्फरनगर में 10000 से भी अधिक झोलाछाप डॉक्टर फर्जी हॉस्पिटल बनाए रखे हैं जो आम नागरिकों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं उन्हें लूटने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में सबसे ज्यादा झोलाछाप डॉक्टर है तथा शहरी क्षेत्र में फर्जी डॉक्टरों ने फर्जी तरीके से अस्पताल बना रखे हैं जिन पर एमबीबीएस एमडी लिखा हुआ है जिनका लखनऊ में कोई पंजीकरण नहीं है। जनपद मुजफ्फरनगर में आम आदमियों के साथ इस तरह का खिलवाड़ होना अपने आप में बहुत बड़ा अपराध है अपराधियों को सलाखों के पीछे होना चाहिए जिससे आम आदमी के जीवन के साथ खिलवाड़ ना हो सके। सुमित मलिक ने कहा कि जनपद मुजफ्फरनगर में फर्जी झोलाछाप डॉक्टरों का बोलबाला है उनके खिलाफ कोई धरपकड़ अभियान नहीं चला जाता। यदि चला जाता है तो वह औपचारिकता कर दी जाती है। जनपद में पूर्णा कोविड-19 के चलते फर्जी डॉक्टरों ने आम आदमी को लूटने का प्रयास किया फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ सख्त अभियान चलना चाहिए जिससे आम आदमी के जीवन को भी बचा जा सके और उनके जान मान हानि को भी नुकसान ना हो सके। 

हाईवे पर अपने ट्रैक्टर और दूसरे वाहन खड़े कर गुरुवार को हार्न बजाएंगे


गाज़ीपुर । किसान कल हार्न बजाओ दिवस मनाएंगे और अपने ट्रैक्टर हाईवे पर सडक किनारे खड़े कर प्रदर्शन करेंगे। 

अपने आंदोलन के दौरान किसान संगठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के थाली बजाने के विचार की तर्ज पर वाहनों का 8 मिनट तक हॉर्न बजाएंगे। देशव्यापी इस आंदोलन के लिए सभी किसानों को 8 जुलाई के दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों पर आने के साथ अपने वाहन सड़क किनारे लगाने हैं।

धर्मेन्द्र मलिक मीडिया प्रभारी भाकियू ने यह जानकारी दी।

अनुप्रिया के मंत्री बनने पर अपना दल एस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न


 मुज़फ्फरनगर । अपना दल(एस) जनपद मुज़फ्फरनगर की महत्वपूर्ण बैठक सदर कार्यालय पर हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनय मित्तल व संचालन संजय गुप्ता ने किया। 

आज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल जी को देश की मोदी सरकार में राज्य मंत्री बनाए जाने पर मिठाई बांटी गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा अनुप्रिया पटेल जी को मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने पर कार्यकर्ता फूली नहीं समा रहे है व जबरदस्त उत्साह व जोश में है! महामंत्री ईश्वर पटेल ने कहा कि यूपी में पार्टी के दो जिला पंचायत अध्यक्ष जीतकर  आए हैं  और पार्टी ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भी अपना परचम लहरायेगी, युवा जिला अध्यक्ष तरुण सिंह ने अपने साथियों के साथ जोरदार नारेबाजी की। 

प्रदेश सचिव क़ाज़ी तज़कीर मुशीर व सदर विधानसभा अध्यक्ष तरुण शर्मा ने भी अपने महत्वपूर्ण विचार रखे| बैठक में आईटी सेल के जिलाध्यक्ष राजन सिंघल, मोहित गोयल, जसवीर बलवाखेड़ी, महेंद्र सैनी मीरापुर, मनोज कौशिक, राधे यादव, कुलदीप त्यागी, कपिल सिंह, अमित चौधरी, मनीष शाहपुर, विनीत चौधरी रोहित कुमार, नीटू तितावी, अंकुर गुप्ता, नौशाद छपार, नवीन दोस्तों की साबिर अली, राशिद चौधरी, मदन लाल गुप्ता आदि मौजूद रहे|

प्रदेशभर में 27 जिला पूर्ति अधिकारियों के तबादले


 लखनऊ । प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद खाद्य व रसद विभाग ने 27 जिला पूर्ति अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। 

नाम                           कहां थे/कहां गए

राघवेन्द्र कुमार सिंह        मथुरा/ मेरठ

संजीव कुमार                मुरादाबाद/वाराणसी

सुरेन्द्र यादव                 हाथरस/गोण्डा

सत्यवीर सिंह               कासगंज/बस्ती

रामेन्द्र प्रताप सिंह          बदायूं/ गोरखपुर

सीमा त्रिपाठी               बरेली/ इटावा

अजय प्रताप सिंह         जौनपुर/मुरादाबाद

राकेश कु तिवारी          सोनभद्र/ बाराबंकी

संतोष विक्रम शाही        बाराबंकी/जौनपुर

रमन मिश्र                   बस्ती/ बदायूं

दीपक वार्णेय               वाराणसी/श्रावस्ती

विमल कु शुक्ला         कुशीनगर/रायबरेली

मनीष कु सिंह             बिजनौर/सहारनपुर

उबैदुर्रहमान               मैनपुरी/ बांदा

कमल नयन सिंह        रायबरेली/ कासगंज

दिलीप कुमार             प्रयागराज/कुशीनगर

आनंद कु सिंह           गोरखपुर/प्रयागराज

सतीश कुमार मिश्र      सहारनपुर/मथुरा

अनंत प्रसाद सिंह     पीलीभीत/महाराजगंज

गौरी शंकर शुक्ला     महाराजगंज/ सोनभद्र

क्यामुद्दीन अंसारी    श्रावस्ती/मैनपुरी

राजीव तिवारी        बांदा/महोबा

ध्रुवराज यादव        चित्रकूट/ बिजनौर

विकास कुमार        इटावा/पीलीभीत

नीरज सिंह            मेरठ/ बरेली

वीरेन्द्र कुमार महान  गोण्डा/चित्रकूट

सत्य  प्रकाश शाक्य   महोबा/हाथरस

समाजवादी पार्टी के ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी घोषित


मुजफ्फरनगर । सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने ब्लाक बुढाना पर श्रीमती पाल्लो देवी व ब्लाक बघरा पर श्रीमती अनुराधा एवं ब्लॉक जानसठ पर निवर्तमान प्रमुख योगेश कुमार को सपा प्रत्याशी घोषित किया है।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि अन्य ब्लॉक पर प्रत्याशी के सम्बंध में भी जल्द ही पार्टी के निर्णय की घोषणा पार्टी के सभी नेताओं से विचार के बाद कि जाएगी।

जिले में आठ कोरोना पाजिटिव मिले


मुजफ्फरनगर। जिले में आज आठ कोरोना पाजिटिव मिले हैं । आज दस लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि आज जनपद में आज  13979 लोगों का कोरोना टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि आज टीकाकरण केंद्रों पर 10618 लोगों को टीकाकरण किया गया जिनमें से 8157 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 2461 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 

जनपद में आज ऑनलाइन स्लॉट लेकर 18 से 44 आयु वर्ग में 3361लोगों ने अपना टीकाकरण कराया।

सडक हादसे में पत्रकार की मौत


मुजफ्फरनगर। भौराकलां में बुढाना के पत्रकार की सड़क हादसे में मौत हो गई। कार चालक फरार हो गया। 

भौराकलां थाना इलाके के गढ़ी नोआबाद में अनियंत्रित कार ने बाइक सवार पत्रकार को टक्कर मार दी। जिसमें पूर्व पत्रकार की दर्दनाक तरीके से मौत हो गई। वहीं घटना को अंजाम देकर कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थ्ल पर पहुंची और पत्रकार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पत्रकार राकेश कातियान बुढ़ाना कस्बे के निवासी थे। पत्रकारों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

बारह जुलाई से घर घर दस्तक देंगी आशा और आंगनबाड़ी


मुजफ्फरनगर। जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का आगाज हो चुका है। ग्राम प्रधानों के सहयोग से गांवों में साफ-सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कोरोना काल में लोगों ने हाथ धोने की आदत तो अपना ही ली है साथ ही अपने आस-पास भी साफ-सफाई रखें, इसके लिए विभाग की तरफ से प्रेरित किया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत 12 से 25 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा, जिसमें आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता (फ्रंट लाइन वर्कर्स) मुख्य जिम्मेदारी निभाएंगी। प्रशिक्षित फ्रंट लाइन वर्कर्स घर-घर भ्रमण कर विभिन्न रोगों के नियंत्रण एवं उपचार की जानकारी प्रदान करने के लिए प्रचार प्रसार एवं व्यवहार परिर्वतन गतिविधियां संचालित करेंगे। इसके साथ ही आशा- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इस अभियान के अंतर्गत कुपोषित बच्चों तथा विभिन्न रोगों के लक्षण युक्त व्यक्तियों का चिन्हीकरण कर सूचीबद्ध करेंगी। उन्हें मुख्य रूप से पांच बिन्दुओं-बुखार, इंफ्लुएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई) टीबी, कुपोषण और दिव्यांगता पर फोकस करना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) व यूनिसेफ के कार्यकर्ता आशा- /आंगनबाड़ी द्वारा दस्तक अभियान के तहत किए गए कार्यों को परखेंगे।

जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिह ने बताया संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत 12 से 25 जुलाई तक दस्तक अभियान चलेगा, जिले में नौ ब्लॉक शाहपुर, मोरना, जानसठ, मखयाली, बघरा, चरथावल, खतौली, पुरकाजी व सदर में करीब दो हजार आशा व दो हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है, जो घर-घर जाकर लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक करेंगी तथा मरीजों की लिस्ट तैयार कर विभाग को सौंपेंगी। इस दौरान कोविड से ठीक हुए मरीजों, एक हफ्ते से ज्यादा बुखार या खांसी रहने वाले लोगों तथा कुपोषित बच्चों पर फोकस रहेगा। अभियान के तहत मिलने वाले मरीजों को संबंधित चिकित्सक से उचित उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कुपोषित मिलने वाले बच्चों की सूची बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को सौंपी जाएगी, जिनके माध्यम से बच्चों को पोषण पुनर्वास केन्द्र (एनआऱसी) में रेफर किया जाएगा, इसी तरह टीबी के मरीजों को क्षय रोग विभाग को मरीजों की सूची भेजी जाएगी।

गृह भ्रमण के दौरान आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूछेंगी यह सवाल

1-क्या परिवार में किसी सदस्य को बुखार है।

2-परिवार में किसी सदस्य को दो सप्ताह से कम की खांसी-सांस लेने में भी परेशानी हो रही है।

3-परिवार में कोई ऐसा सदस्य तो नहीं है जिसको दो सप्ताह से अधिक समय से खांसी आ रही हो या वजन कम हो रहा हो या बलगम में खून आ रहा हो (संभावित क्षय रोगी)।

4-क्या परिवार में किसी बच्चे के स्वास्थ्य का स्तर सामान्य से कम है।

बारह जुलाई को पद ग्रहण करेगी जिले की सरकार


मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में बीजेपी के जिला पंचायत अध्यक्ष कि बहुमत व बड़ी जीत के बाद अब 12 जुलाई को प्रदेश भर में जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों को नवनिर्वाचित पदों के लिये शपथ दिलवाई जाएगी। 

 मुजफ्फरनगर में जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी जितेंद्र सिंह बीजेपी के नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल व सभी जिला पंचायत सदस्यों को कोविड का पालन कराते हुए शपथ दिलवाएंगे।

अजित सिंह बबलू सपा से निष्कासित, भाजपा में शामिल


मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी से नजदीकी की खबर के बाद बुढाना इलाके के नेता अजित सिंह बबलू को सपा से निष्कासित कर दिया गया। बाद में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। 

सपा के जिला मीडिया  प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने सपा के जिला उपाध्यक्ष अजित सिंह उर्फ बबलू को जिला पंचायत चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर सपा से 6 वर्षो के लिए निष्कासित कर दिया है।

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने अजित सिंह बबलू को पार्टी की सदस्य्ता से निष्कासित करते हुए इसकी अनुशंसा सपा प्रदेश अध्यक्ष को भेजी है।स पा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त किसी भी सपा पदाधिकारी कार्यकर्ता को बर्दाश्त नही किया जाएगा।

बाद में सपा से निष्कासित अजीत बबलू ने भारतीय जनता पार्टी की ज्वाइन कर ली। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...