गुरुवार, 7 मई 2020

खोकों में आग से काफी नुकसान।


टीआर ब्यूरो
मुजफ्फरनगर।  थाना क्षेत्र के जानसठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बराबर में रखे हुए कई खोके मे अचानक संदिग्ध अवस्था मे भयंकर आग से सभी सामान जलकर राख हो गया है।
जानसठ पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया। 
आग से लाखो का  नुकसान हुआ है।



गत रात्रि लगभग  12:30 बजे का मामला बताया जा रहा है।
दुकान मालिक राजू धीमान  का कहना है कि आग लगने का कारण मालूम नही हो पाया। लेकिन खोके में रखे हुए सामान राख बन गए हैं और एक तो दुकानदार वैसे ही लॉक डाउन के कारण दुकाने नहीं खुल रही है एक और दुकान में रखे सामान आग के हवाले हो गया मामला संदिग्ध लग रहा है। मौके पर पहुंची जानसठ पुलिस काफी मशक्कत के बाद सैकड़ों मोहल्ले वासियों ने नल से पानी डाला लेकिन आग पर काबू नहीं हो पाया मुजफ्फरनगर से आई ब्रिगेड फायर की गाड़ियो ने पर काबू पाया।  खोको में आग से काफी नुकसान बताया जा रहा है।


आज का पंचाग व राशिफल 7 मई 2020


🌞 🕉~ *आज का पंचांग* ~ 🕉🌞
                     *।। श्री हरि : ।।*
⛅ *दिनांक - 07 मई 2020*
⛅ *दिन - गुरुवार* 
⛅ *विक्रम संवत - 2077*
⛅ *शक संवत - 1942*
⛅ *अयन - उत्तरायण*
⛅ *ऋतु - ग्रीष्म*
⛅ *मास - वैशाख*
⛅ *पक्ष - शुक्ल* 
⛅ *तिथि - शाम 04:14 तक पूर्णिमा*
⛅ *नक्षत्र - दोपहर 11:08 तक स्वाती*
⛅ *योग - शाम 04:41 तक व्यतिपात*
⛅ *राहुकाल - दोपहर 02:01 से 03:39* 
⛅ *सूर्योदय - 06:06*
⛅ *सूर्यास्त - 19:04* 
⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में*
⛅ *व्रत पर्व विवरण - वैशाख-बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख स्नान समाप्त*
 💥 *विशेष - पूर्णिमा के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करे तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*


🌷 *दुर्गति से रक्षा हेतु* 🌷
🙏🏻 *मरणासन्न व्यक्ति के सिरहाने गीताजी रखें, दाह - संस्कार के समय ग्रन्थ को गंगाजी में बहा दें, जलायें नहीं।*
🔥 *मृतक के अग्नि - संस्कार की शुरुआत तुलसी की लकड़ियों से करें अथवा उसके शरीर पर थोड़ी – सी तुलसी की लकडियाँ बिछा दें, इससे दुर्गति से रक्षा होती है ।*


🌷 *सुख – सम्पदा और श्रेय की प्राप्ति - वैशाखी पूर्णिमा*
 🙏🏻  *वैशाखी पूर्णिमा को ‘धर्मराज व्रत’ कहा गया है, यह पूर्णिमा दान-धर्मादि के अनेक कार्य  करने के लिए बड़ी ही पवित्र तिथि है, इस दिन गरीबों में अन्न, वस्त्र, टोपियाँ, जूते-चप्पल, छाते, छाछ या शर्बत , सत्संग के सत्साहित्य आदि का वितरण करना चाहिए, अपने स्नेहियों, मित्रों को सत्साहित्य, सत्संग की वीसीडी, डीवीडी, मेमोरी कार्ड आदि भेंट में दे सकते हैं ।*
 🙏🏻  *इस दिन यदि तिलमिश्रित जल से स्नान कर घी, शर्करा और तिल से भरा हुआ पात्र भगवान विष्णु को निवेदन करें और उन्हीं से अग्नि में आहुति दें अथवा तिल और शहद का दान करें, तिल के तेल के दीपक जलाये, जल और तिल से तर्पण करें अथवा गंगादि में स्नान करें तो सब पापों से निवृत्त  हो जाते हैं, यदि उस दिन एक समय भोजन करके पूर्ण-व्रत करें तो सब प्रकार की सुख-सम्पदाएँ और श्रेय की प्राप्ति होती है ।*


🌷 *महामारी, रोग व दुःख शमन हेतु मंत्र* 🌷
🙏🏻 *अग्निपुराण में महर्षि पुष्करजी परशुरामजी से कहते हैं कि “यजुर्वेद के इस (निम्न मंत्र से दूर्वा के पोरों की १० हजार आहुतियाँ देकर होता (यज्ञ में आहुति देनेवाला व्यक्ति या यज्ञ करानेवाला पुरोहित) ग्राम या राष्ट्र  में फैली हुई महामारी को शांत करे, उससे रोग-पीड़ित मनुष्य रोग से और दुःखग्रस्त मानव दुःख से छुटकारा पाता है ।"*
🌷 *काण्डात्काण्डात्प्ररोह्न्ती परुष: परुषस्परि।*
*एवा नो दूर्वे प्रतनु सहस्त्रेण शतेन च।। (यजुर्वेद : अध्याय १३, मंत्र २०)*
🙏🏻 *-


🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻मेष - पॉजिटिव - आपके परिवार में खुशियां आ सकती हैं। इस दौरान घर के लोगों के साथ आप अच्छा वक्त बिता पाएंगे। धन को लेकर आपकी जो चिंताएं थीं वो भी सूर्य के गोचर के कारण दूर हो सकती हैं। यदि लोन के लिये आपने अप्लाई किया था तो वो भी मंजूर हो सकता है।


नेगेटिव - कई बार सपने न देखना या विश्वास को खो देना, कार्य के उत्साह को कम कर देता है। पिता का स्वास्थ्य पीड़ित होगा, जिसकी वजह से मानसिक तनाव भी बढ़ेगा और परिवार में कुछ बेचैनी बढ़ सकती हैं। शनि मंगल तनाव बढ़ाएंगे और पारिवारिक जीवन में कलह करा सकते हैं।


लव - रहस्यों और अनिश्चितताओं से न डरें, अपने प्रेममय जीवन में नए आत्मविश्वास के लिए इनका सामना करें। दोनों के बीच की गलतफहमियों को दूर करके आप जीवन में नए रंगों को भर सकते है।


व्यवसाय - शुक्र आपको इस योग्य बनाएगा कि आप इन खर्चों को आसानी से वहन कर सकें, लेकिन फिर भी आपको अपने खर्च पर अंकुश बनाए रखना होगा, क्योंकि ग्रहो की स्थिति आर्थिक स्थिति के लिए चुनौती का संकेत दे रही है।


स्वास्थ्य - कार्य क्षेत्र में अधिक देर तक रुककर घर से बाहर की चीजें खाना आपको शारीरिक परेशानी दे सकता है इसलिए इन चीजों से आपको बचना चाहिए।


भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 1


वृष - पॉजिटिव - आपकी बुद्धि का विकास होगा। यदि आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो यह समय आपके लिये अनुकूल रह सकता है। इस समय आप अपने व्यक्तित्व में अच्छे परिवर्तन लाने के लिये भी प्रयास कर सकते हैं। कुछ अनावश्यक स्रोतों के द्वारा आमदनी के योग बन सकता है।


नेगेटिव - आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है और इन खर्चों से आप परेशान भी हो सकते हैं। धन को संचित रखने के लिये आपको अच्छा बजट प्लान बनाना चाहिये। इस दौरान आपको सट्टेबाजी और मांस-मदिरा जैसे पदार्थों से दूरी बनानी चाहिये नहीं तो अपना ही नुकसान कर सकते हैं।


लव - अपने सोलमेट के आकर्षण से आप बच नहीं पाएंगे। लवलाइफ से आप पूरी तरह से संतुष्ट है और आपकी सफलता इसी बात का प्रतीक है।


व्यवसाय - आर्थिक तौर पर कुछ चुनौतियाँ आपकी प्रतीक्षा कर रही हैं, जिनका आपको डटकर सामना करना होगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी।


स्वास्थ्य - हल्का बुखार की संभावना है।


भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 6


मिथुन - पॉजिटिव - आपकी वाणी में मिठास रहेगी जिससे आसपास के लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे। इस दौरान और दिनचर्या में इन कामों को शामिल कर सकते हैं। आपके प्रयास आपको सफलता के पथ पर ले जाएंगे। यदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो भाग्य का इस दौरान साथ मिल सकता है।


नेगेटिव - खर्चों में वृद्धि हो सकती है लेकिन यह खर्चे जरुरत की चीजों पर ही होंगे इसलिये आप ज्यादा चिंतित नहीं होंगे। अपने जीवन-साथी के साथ अपनी गोपनीय जानकारी बांटने से पहले सोच लें। अगर मुमकिन हो तो इससे बचें, क्योंकि इन बातों के बाहर फैलने का ख़तरा है।


लव - आपकी सफलता आपके प्रेममय जीवन को भी प्रभावित करेगी और इससे आपकी जिंदगी सुखद व उत्साहित होगी। अपने साथी के साथ साथ खुद से भी मुहब्बत करें और अपने लिए भी समय निकालें।


व्यवसाय - यदि आप व्यापार करते हैं तो आपको अपने बिज़नेस पार्टनर से सामंजस्य पूर्ण व्यवहार करना होगा, अन्यथा स्थिति थोड़ी सी विपरीत दिशा में जा सकती है।


स्वास्थ्य - आरोग्य समस्याएं आपको घेर सकती हैं।


भाग्यशाली रंग: कथ्थई, भाग्यशाली अंक: 4


कर्क -पॉजिटिव - चंद्रमा के गोचर से आपको कई शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आपके बड़े भाई-बहनों का भी इस दौरान आपको पूरा सहयोग मिलेगा। चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से द्वादश भाव में होने से भोग-विलास के प्रति आकर्षित हो सकते हैं।


नेगेटिव - खुद को व्यक्त करने में आप असहज महसूस कर सकते हैं जिससे रिश्तों में दूरी बन सकती है। इसलिये आपको सलाह दी जाती है कि बातों को स्पष्टता से अपने करीबियों के सामने रखें। अपने जीवनसाथी का विश्वास जीतने के लिये आपको कोई भी ऐसा काम नहीं करना चाहिये जिससे रिश्ता कमजोर हो।


लव - अचानक आई घरेलू मुसीबतें से आपको कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। अपनी विजय को अपने दिल के सबसे करीबी के साथ त्यौहार की तरह मनाएं और अपने स्वीटहार्ट को धन्यवाद भी दें।


व्यवसाय - यदि आप प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करते हैं तो आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आप जो मेहनत कर रहे हैं, उसका आपको समुचित प्रतिफल नहीं मिल रहा।


स्वास्थ्य - अव्यवस्थित खान पान के चलते पेट खराब होना संभव है।


भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 2


सिंह - पॉजिटिव - यह उन कुछ दिनों में से एक है, जब आपकी रचनात्मकता अपने चरम पर होगी। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। विवाह के बाद कई बातें ज़रूरत से आगे बढ़कर अनिवार्य हो जाती हैं। आज ऐसी ही कुछ बातें आपको व्यस्त रख सकती हैं।


नेगेटिव - किसी प्रकार की विरासत अथवा पैतृक संपत्ति मिलने की भी संभावना रहेगी, लेकिन उसमें लड़ाई झगड़ा भी हो सकता है। ऐसे में वह धन भी आपके लिए शांतिपूर्ण तरीके से प्राप्त होने वाला धन नहीं होगा। आपको अनचाही यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं जिससे आपको थकान महसूस होगी।


लव - आपकी कूल पर्सनालिटी और प्यार भरी बातें आपके दिलवर को दीवाना कर देंगी बस बहस में न पड़ें। रोमांचक और मधुरता से भरे इन एहसासों को हमेशा अपने दिल में संजों कर रखें।


व्यवसाय - जो लोग सरकारी क्षेत्र से संबंधित कार्य करते हैं, उन्हें विशेष रूप से अच्छे परिणाम इस महीने के दौरान मिलने वाले हैं। विदेशी स्रोतों के द्वारा आपको अच्छी आमदनी का संकेत दे रहा है।


स्वास्थ्य - अपने खान-पान की आदतों पर ध्यान दें।


भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 5


कन्या - पॉजिटिव - आज आप अपने से ज्यादा दूसरों के बारे में सोचेंगे। दान-धर्म और गैर लाभ के कार्य आपको संतुष्टि के साथ-साथ आनंद प्रदान करेंगे। दीर्घकालिक निवेश आपके भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। आज आप दोस्तों या करीबी रिश्तेदारों से मिलने के बेहद इच्छुक हैं।


नेगेटिव - राहु आपको अनेक प्रकार के शॉर्टकट अपनाने पर मजबूर कर सकता है। आपको स्वयं पर विश्वास रखना चाहिए और अपनी मेहनत जारी रखनी चाहिए, ताकि धीरे-धीरे परिस्थितियां सामान्य होने पर आपको आर्थिक तौर पर अच्छे परिणामों की प्राप्ति हो सके।


लव - किसी खास को आकर्षित करने के लिए मेकओवर एक अच्छा उपाय हैं। आपके पार्टनर आज कुछ अलग व्यवहार कर सकता है और आपका रिश्ता कुछ अलग मोड़ ले सकता है।


व्यवसाय - पेशेवर तौर पर अपने अच्छे काम की पहचान आपको मिल सकती है। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है।


स्वास्थ्य - सेहत अच्छी रहेगी।


भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 5


तुला - पॉजिटिव - सितारे आपके पक्ष में हैं इसलिए सफलता मिलेगी। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पेदा होगी। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। आपका कुटुंब आपका साथ देगा और आपके व्यापार में भी आप कौन से मदद मिल सकती है।


नेगेटिव - इस दौरान जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने की भी संभावना है, घर के किसी सदस्य की मदद से दांपत्य जीवन में आप सुधार कर सकते हैं। आप इस समय अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ेंगे। करियर में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी।


लव - आपका प्रिय आज कुछ खीझा हुआ महसूस कर सकता है, जो आपके दिमाग़ पर दबाव और बढ़ा देगा। जब मामला लव लाइफ से जुड़ा हो तो काफी संगीन हो जाता है और ऐसे में इस पर विचार करना बहुत आवश्यक है।


व्यवसाय - बृहस्पति कार्यक्षेत्र में परेशानियों को जन्म दे सकता है, लेकिन इसके लिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि बहुत शीघ्र ही आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा।


स्वास्थ्य - आपकी जांघों में दर्द अथवा कोई समस्या रह सकती है।


भाग्यशाली रंग: काला, भाग्यशाली अंक: 8


वृश्चिक - पॉजिटिव - विदेशी संपर्कों से इस राशि के लोगों को लाभ होगा। आपकी माता के लिये सूर्य का गोचर अनुकूल रहेगा और उन्हें लाभ की प्राप्ति होगी। इस दौरान आप धार्मिक काम कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों की आमदनी में बढ़ौतरी हो सकती है।


नेगेटिव - अपने दफ़्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वे काम करें जिन्हें आप वाक़ई पसंद करते हैं। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न लें- ख़ासतौर पर अहम आर्थिक सौदों में मोलभाव करते वक़्त। यदि हर स्थिति में खुद को ही सही साबित करने की कोशिश करेंगे तो रिश्ता खराब हो सकता है।


लव - खुद को व्यक्त करने में आप असहज महसूस कर सकते हैं जिससे रिश्तों में दूरी बन सकती है। प्रेम जीवन में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिये इस दौरान आप प्रयास करेंगे।


व्यवसाय - सरकारी क्षेत्र से उत्तम धन लाभ के योग बनेंगे। बस आपको इस बात का ध्यान रखना है कि किसी प्रकार का वित्तीय असंतुलन ना बनने पाए।


स्वास्थ्य - कमर का दर्द आपको परेशान कर सकता है।


भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 8


धनु -पॉजिटिव - गोचरीय स्थिति आपके लिये अनुकूल रहेगी आप कुछ नया करने के लिये प्रेरित रहेंगे और अपनी सीमाओं को तोड़कर कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। अपने काम करने के तरीके से आप आसपास के लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।


नेगेटिव - राहु की उपस्थिति आपके मन पर प्रभाव डालेगी और आपको उक्सायेगी कि आप गलत दिशा में कुछ कार्य करें, लेकिन आपको इन से बच कर पूर्ण संयम के साथ आगे बढ़ना होगा, तभी यह समय अनुकूल स्थिति में आ पायेगा


लव - आप लवमेट को खुश रखने के लिये कई तरह की कोशिशें करते नजर आएंगे, आपका लवमेट भी आपकी भावनाओं को समझेगा और आपके साथ अनुकूल व्यवहार करेगा।


व्यवसाय - आप इस दौरान किसी विशेषज्ञ की मदद से निवेश करने के बारे में विचार कर सकते हैं।


स्वास्थ्य - अधिक काम के बीच थोड़ा समय आराम के लिए भी निकालें ताकि थकान की वजह से आपको बेवजह की परेशानियां ना हो।


भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 9


मकर - पॉजिटिव - आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों को झट-से दबोच लें। आपकी संप्रेषण अर्थात कम्यूनिकेशन की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी। शाम के समय कुछ हँसी-ख़ुशी भरा वक़्त अपने बच्चों के साथ गुज़ार सकते है।


नेगेटिव - इस समय आपको किसी भी तरह के कानून को तोड़ने से बचना चाहिये नहीं तो छोटी सी गलती की भी बड़ी सजा मिल सकती है। इस राशि के कुछ जातक इस दौरान नौकरी छोड़ सकते हैं, हालांकि ऐसा करने से पहले एक बार आपको अनुभवी लोगों से सलाह मशवरा अवश्य करना चाहिये।


लव - प्रेमीजन के लिये यह समय अच्छा रहेगा। विवाहित जातकों के लिये भी यह समय अच्छा रहेगा लेकिन बेवजह गुस्सा करने से आपको बचना होगा। साथी से खुलकर बातचीत करेंगे तो हर मुश्किल दूर हो जाएगी।


व्यवसाय - व्यापार में इस राशि के लोगों को लाभ की प्राप्ति होगी। लंबी दूरी की यात्राएं लाभदायक होंगी। हालांकि अगर ऐसे माहौल में आपका जाना आवश्यक ना हो तो अभी के लिए टाल दे।


स्वास्थ्य - स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें।


भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 2


कुंभ - पॉजिटिव - करीबी रिश्तेदारों और घर के लोगों का आपको हर क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। इस अवधि में आपको अपने प्रयासों का शुभ फल भी प्राप्त हो सकता है। यदि लेखन के क्षेत्र से जुड़े हैं तो इस दौरान आपकी रचना को पहचान मिल सकती है।


नेगेटिव - धन से जुड़ी परेशानियां आपको आ सकती हैं। हालांकि आपको उधार लेने से बचना चाहिये और अपनी जरुरतों को कम करके धन की बचत करनी चाहिये। अपने लक्ष्यों के प्रति इस राशि के जातक इस दौरान एकाग्र रहेंगे और सफलता पाने के लिये सारी हदें पार कर जाएंगे।


लव - ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे। घटती घरेलू ज़िम्मेदारी और रुपये-पैसे को लेकर वाद-विवाद के चलते आपके वैवाहिक जीवन में खटास पैदा हो सकती है।


व्यवसाय - जुए, सट्टेबाजी और शेयर बाजार में निवेश के लिए यह समय अधिक अनुकूल नहीं है, इसलिए बड़े निवेश से बच कर रहें।


स्वास्थ्य - आप उत्तम रूप से आरोग्य का आनंद ले पाएंगे।


भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 6


मीन - पॉजिटिव - करियर और शिक्षा के क्षेत्र में इस राशि के जातकों को नये अवसर प्राप्त हो सकते हैं। यदि लंबे समय से किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने का प्रयास कर रहे थे तो इस दौरान आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। आपकी संतान इस दौरान विदेश का रुख कर सकती है।


नेगेटिव - आप खुद को भावनात्मक रुप से कमजोर महसूस कर सकते हैं इसलिये किसी भी तरह का फैसला लेने से पहले इस दौरान आपको बचना चाहिये। जमीन-जायदाद से जुड़े किसी मुद्दे के कारण घर में बहस हो सकती है।


लव - वैवाहिक जीवन में आपको अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ यदि कोई मतभेद था तो वो इस दौरान दूर हो सकता है। गोचर आपके पार्टनर को उनके कार्यक्षेत्र में उपलब्धि दिला सकता है।


व्यवसाय - आपको अपना वित्तीय प्रबंधन अच्छे से करना होगा और किसी बड़े निवेश से बच कर रहना होगा।


स्वास्थ्य - अच्छा आरोग्य के कारण अपने सभी कार्यों को सही तरह से सही समय पर संपादित कर सकते है।


भाग्यशाली रंग: केसरी, भाग्यशाली अंक: 4


 


जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं


दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है।


जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।  


 
शुभ दिनांक : 7, 16, 25 
 
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34 


  
शुभ वर्ष : 2023
 
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु  
 
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून    
 
कैसा रहेगा यह वर्ष
आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।


 


 



बुधवार, 6 मई 2020

नहीं होंगी सीबीएसई की 10वीं की बची परीक्षा


नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के चलते इस साल पूरे देश में सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा न कराने का फैसला किया है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर कहा कि पूरे देश में 10वीं कक्षा की परीक्षाएं नहीं होंगी। हालांकि, उत्तर-पूर्वी दिल्ली में ये परीक्षाएं आयोजित होंगी।


वेतन में कटौती की याचिका पर सुनवाई से इनकार


नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने कोविड-19 महामारी के दौरान कुछ राज्यों में पुलिसकर्मियों के वेतन में कटौती के प्रस्ताव के खिलाफ दायर याचिका पर मंगलवार को सुनवाई से इनकार कर दिया। न्यायालय ने कहा कि यह नीतिगत निर्णय है और इस बारे में निर्णय लेना सरकार का काम है।
न्यायमूर्ति अशोक भूषण, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति बीआर गवई की पीठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से इस मामले की सुनवाई करते हुए इस पर विचार करने से इनकार कर दिया। पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता को राहत के लिए इस बारे में उचित प्राधिकारी को प्रतिवेदन देना होगा। 
पीठ ने इसके साथ ही याचिकाकर्ता सेवानिवृत्त सहायक पुलिस आयुक्त भानुप्रताप बर्ग को उचित प्राधिकारी के समक्ष अपना प्रतिवेदन पेश करने की अनुमति प्रदान कर दी। याचिका में कुछ स्थानों पर कोरोना वायरस संक्रमण से ग्रस्त होने की वजह से कुछ पुलिस अधिकारियों की मृत्यु की ओर भी न्यायालय का ध्यान आकर्षित किया गया।


पैट्रोल पर 10 व डीजल पर 13 रुपये टेक्स बढ़ा


नई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में भारी बढ़ोतरी कर दी है। पेट्रोल पर 10 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 13 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि खुदरा बिक्री की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई दरें 6 मई, 2020 से लागू होंगी।


यूपी से बाहर जाना या आना है तो करें ये


नई दिल्ली । योगी सरकार ने प्रदेश में और प्रदेश के बाहर लॉकडाउन में फंसें प्रवासियों को उनके घर पहुंचाने का इंतजाम कर दिया है। सरकार ने राज्य के बाहर फंसे लोगों और राज्य में दूसरे राज्यों के फंसे लोगों के लिए वेब पोर्टल जनसुनवाई लॉन्च किया है जिसपर रजिस्ट्रेशन कराकर लोग अपने घर जा सकते हैं। वेब पोर्टल की जानकारी यूपी ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट करके दी है।


कोर्ट में वकील अब केवल शर्ट पैंट में बहस करेंगे 


प्रयागराज।  इलाहाबाद हाई कोर्ट प्रशासन ने आठ मई से खुली अदालत में कामकाज के सम्बन्ध में बुधवार को गाइडलाइन जारी कर दी। हाईकोर्ट में सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक की पहली शिफ्ट में सिविल मुकदमों और दोपहर डेढ़ बजे से अपराह्न साढ़े तीन बजे तक दूसरी शिफ्ट में क्रिमिनल मामलों की सुनवाई होगी। यह व्यवस्था फिलहाल इलाहाबाद उच्च न्यायालय में ही लागू रहेगी। लखनऊ बेंच में खुली अदालत में सुनवाई के पूर्व निर्णय को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है । इस पर आगे बाद में निर्णय लिया जाएगा।
गाइडलाइन के अनुसार जरूरी न्यूनतम स्टाफ के जरिए कोर्ट कार्यवाही चलाई जाएगी।फाइलों को अनुभागों से सेनेटाइज करने के बाद  ही कोर्ट रूम में भेजा जाएगा। गेट नंबर 4 व 5 में मुकदमों की रिपोर्टिंग एवं दाखिल किया जा सकेगा जबकि गेट नंबर 3 ए पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बहस का इंतजाम किया गया है। वहां से भी बहस की जा सकती है। अदालतें पीछे की ओर नए बने भवन में बैठेंगी। फिलहाल 30 न्याय कक्षों में अदालत चलाने व वकीलों के बैठने की व्यवस्था की गई है। अधिवक्ता गेट नंबर 1 से परिसर में प्रवेश करेंगे। ई-पास धारक अधिवक्ता को ही परिसर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। जिन अधिवक्ताओं के मुकदमे कोर्ट में लगे होंगे, हाईकोर्ट प्रशासन उन्हें ई-पास जारी करेगा।
गाइडलाइन में स्पष्ट किया गया है कि 65 वर्ष से अधिक आयु के अधिवक्ता एवं हॉटस्पाट जोन में रहने वाले अधिवक्ता अपने घरों में रहें। उन्हें  न्यायालय आने की आवश्यकता नहीं है। न्यायालय के प्रवेश द्वार पर हैंडवाश, सेनेटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है।  वकीलों को हाईकोर्ट परिसर में प्रवेश से पूर्व इस प्रक्रिया से होकर गुजरना होगा । बहस के लिए आने वाले अधिवक्ताओं को कोर्ट और गाउन नहीं पहनना है। उन्हें केवल पैंट शर्ट पहनकर आना है, जो घर जाकर आसानी से धुला जा सके। न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ताओं के चैंबर बंद रहेंगे, उन्हें खोलने की अनुमति नहीं होगी ।
 अधिवक्ताओं को जजों के चैंबर और उनके कॉरिडोर में जाने की इजाजत नहीं होगी। सभी अधिवक्ता और स्टाफ मास्क व ग्लब्स पहनकर ही परिसर में आएंगे। एक न्याय कक्ष में छह से अधिक वकीलों के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। बहस करने के बाद अधिवक्ता न्यायालय से बाहर चले जाएंगे। सभी से परिसर के भीतर और बाहर शारीरिक दूरी बनाए रखने का अनुरोध किया गया है। परिसर में थूकने, शराब पीकर आने और पान, गुटखा, तंबाकू खाना प्रतिबंधित कर दिया गया है। 
 इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति गोविंद माथुर ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ बेंच में आठ मई से कोर्ट खोलने के फैसले को स्थगित कर दिया है। यह कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए किया गया है।


पान मसाले पर लगी रोक हटी, तम्बाकू और गुटखा पर प्रतिबंध जारी रहेगा


लखनऊ । यूपी सरकार ने प्रदेश में पान मसाला के निर्माण, विपणन और बिक्री पर लगाई गई रोक हटा ली  है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अनीता सिंह ने इसका आदेश जारी कर दिया है। यह छूट सादा पान मसाला के लिए है। राज्य में तंबाकू तथा निकोटिनुक्त पान मसाला/गुटखा के निर्माण, भंडारण तथा बिक्री पर लगाया गया प्रतिबंध यथावत जारी रहेगा।  
जब सरकार ने प्रदेश में पान मसाले पर रोक लगाई थी तो कहा था कि लोग गुटखा और पान मसाला खाकर सरकारी दफ्तरों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों में थूकते हैं। इस कारण कोरोना वायरस के संक्रमण का भी खतरा बढ़ गया है। ऐसे में इस पर रोक जरूरी है। बता दें कि योगी आदित्यनाथ 2017 में उत्तर प्रदेश के सीएम बने थे उस वक्त भी उन्होंने राज्य में पान-गुटखा पर बैन लगा दिया था। शुरूआती सख्ती के बाद राज्य में एक बार फिर से पान-गुटखे की बिक्री शुरू हो गई थी। 


इटली का दावा- बना ली है कोरोना वायरस की वैक्सीन 


 रोम । कोरोना से बुरी तरह प्रभावित इटली के एक फर्म के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर वैक्सीन बना ली है।
वैक्सीन विकसित करने का दावा करने वाले वैज्ञानिकों का कहना है कि चूहों में सफलतापूर्वक मानव कोशिकाओं पर काम करने वाली एंटीबॉडी तैयार किया गई है। दावा किया जा रहा है कि वैक्सीन का परीक्षण रोम के स्पैलनजानी अस्पताल में किया गया है। यह भी कहा जा रहा है कि यह टीका मानव कोशिकाओं में SARS-CoV-2 को बेअसर करता है, जो कि वैक्सीन के परीक्षण के सबसे एडवांस स्टेज में से एक है। एक टीकाकरण के बाद चूहे के शरीर में एंटीबॉडी विकसित हुआ, जो कि वायरस को मानव कोशिकाओं को संक्रमित करने से रोक सकता है। 


जीएसटी रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख सिंतबर तक बढ़ी 


नई दिल्ली। लॉकडाउन के कारण से अर्थव्यवस्था ठप पड़ी हुई है। इस बीच केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2018-19 की वार्षिक जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि को तीन माह बढ़ाकर सितंबर 2020 तक कर दिया है।
उद्योग एवं व्यावसाय के पक्ष में लिए गए एक और निर्णय के तहत केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने 24 मार्च को अथवा इससे पहले लिये गये ई-वे बिलों जिनकी वैघता अवधि 20 मार्च से 15 अप्रैल 2020 के बीच होने वाली थी उनकी वैधता अवधि को भी बढ़ा दिया है।
इसके साथ ही सरकार ने उद्योग एवं व्यापार की सुविधा में लिये गये एक और फैसले में उद्योग एवं व्यावसाय को जीएसटी रिटर्न फाइलिंग और कर भुगतान की इलेक्ट्रानिक वेरीफिकेशन कोड (ईवीसी) के जरिये सत्यापित करने की अनुमति दे दी है। यह अनुमति 30 जून तक के लिये दी गई है। 
डिजिटल हस्ताक्षर की जरूरत को देखते हुये मासिक जीएसटी रिटर्न फाइल करने और कर भुगतान में हो रही देरी को देखते हुये सरकार ने कारोबारियों को ईवीसी के जरिये ही रिटर्न को सत्यापित करने की अनुमति दे दी है। केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ने ट्वीट जारी कर कहा है कि वित्त वर्ष 2018- 19 की माल एवं सेवाकर (जीएसटी) की वार्षिक रिटर्न दाखिल करने और उसके मिलान वक्तव्य के लिये समय सीमा को 30 सितंबर 2020 तक बढ़ाने के बारे में एक अधिसूचना जारी की जा चुकी है।


Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...