मंगलवार, 10 अक्टूबर 2023

यूपी पुलिस में 20 नवंबर तक अवकाश पर रोक


 लखनऊ । उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मियों के अवकाश पर 15 अक्तूबर से लेकर 20 नवंबर तक रोक लगा दी गई है। अब उन्हें दीपावली के बाद  ही अवकाश मिल सकेगा।  

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिसकर्मियों के अवकाश लेने पर रोक लगा दी है। डीजीपी विजय कुमार की ओर से समस्त डीजी, एडीजी, पुलिस कमिश्नर, एडीजी जोन, आईजी रेंज, जीआरपी, पीएसी को जारी आदेश के मुताबिक दुगार्पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ पूजा के दृष्टिगत 15 अक्टूबर से 20 नवंबर तक पुलिसकर्मियों को अवकाश नहीं दिया जाएगा।  इसमें समस्त तरह के अवकाश शामिल हैं। विशेष परिस्थितियों में अवकाश के लिए उच्चाधिकारियों की पूर्व अनुमति आवश्यक होगी। विशेष अवकाश के लिए यह फैसला लागू नहीं होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

Featured Post

मंगलवार विशेष :पंचाग एवँ राशिफल

 🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻  🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞  🌤️ *दिनांक - 04 मार्च 2025* 🌤️ *दिन - मंगलवार* 🌤️ *विक्रम संवत - 2081* 🌤️ *शक संवत -...